भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jamshedpur Best B.Pharm Colleges: फार्मेसी की पढ़ाई के लिए बेस्ट हैं ये...


Last Updated:

Jamshedpur Best B. Pharm Colleges: जमशेदपुर से बी.फार्मा यानी बैचलर इन फार्मेसी की पढ़ाई करना चाहते हैं तो ये कॉलेज अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. यहां से पढ़ाई के बाद अच्छे प्लेसमेंट के चांस रहते हैं. इनमें सेलेक्शन कैसे होता है, फीस करीब कितनी है, जानते हैं जरूरी डिटेल.

आज के दौर में मेडिकल और हेल्थकेयर सेक्टर युवाओं के लिए सबसे भरोसेमंद करियर विकल्पों में गिना जा रहा है. डॉक्टर और नर्सिंग के अलावा अब बड़ी संख्या में छात्र बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) की पढ़ाई कर रहे हैं. चार वर्षीय यह प्रोफेशनल कोर्स दवाओं के निर्माण, परीक्षण, वितरण और रिसर्च से जुड़ी जानकारी देता है. खास बात यह है कि कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों के पास निजी कंपनियों से लेकर सरकारी क्षेत्र तक रोजगार के कई अवसर उपलब्ध रहते हैं.

जमशेदपुर में B.Pharm की पढ़ाई के लिए नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी (NSU) को प्रमुख संस्थानों में गिना जाता है. यहां आधुनिक लैब, अनुभवी फैकल्टी और इंडस्ट्री एक्सपोजर की सुविधा दी जाती है. चार वर्षीय इस कोर्स की कुल फीस लगभग 4 से 4.5 लाख रुपये है. यहां छात्रों को ह्यूमन एनाटॉमी, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और हॉस्पिटल फार्मेसी जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. विश्वविद्यालय समय-समय पर इंडस्ट्रियल विजिट और ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित करता है.

शहर के दूसरे बड़े विकल्प के रूप में अरका जैन यूनिवर्सिटी का नाम सामने आता है. NAAC मान्यता प्राप्त इस विश्वविद्यालय में फार्मेसी विभाग को आधुनिक उपकरणों और प्रयोगशालाओं से सुसज्जित किया गया है. यहां B.Pharm की चार वर्षीय पढ़ाई के लिए कुल फीस लगभग 6 लाख से 6.2 लाख रुपये तक होती है. छात्रों को दवा निर्माण, ड्रग रेगुलेशन, फार्मास्यूटिकल एनालिसिस और क्लीनिकल फार्मेसी जैसे विषयों की गहन जानकारी दी जाती है. साथ ही सेमिनार और वर्कशॉप के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान भी उपलब्ध कराया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

श्रीनाथ यूनिवर्सिटी भी फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही है. यहां आधुनिक प्रयोगशालाओं और प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है. चार वर्षीय B.Pharm कोर्स की फीस लगभग 4.5 से 5 लाख रुपये है. विश्वविद्यालय छात्रों को रिसर्च गतिविधियों, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग और फार्मा कंपनियों के साथ जुड़ने के अवसर भी प्रदान करता है, जिससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

इसके अलावा RVS कॉलेज एंड इंस्टीट्यूशंस तथा XITE से जुड़े प्रोफेशनल संस्थान भी छात्रों के लिए अच्छे विकल्प माने जाते हैं. इन संस्थानों में फीस और सीटों की संख्या समय-समय पर बदलती रहती है, लेकिन छात्रों को आधुनिक शिक्षा, लैब प्रशिक्षण और करियर गाइडेंस की सुविधाएं दी जाती हैं. प्रवेश लेने से पहले संबंधित कॉलेज की PCI (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) मान्यता और वर्तमान फीस संरचना की जानकारी लेना जरूरी है.

B.Pharm कोर्स पूरा करने के बाद छात्र फार्मासिस्ट, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर, ड्रग सेफ्टी एसोसिएट, रिसर्च एनालिस्ट और फार्मा मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर ड्रग इंस्पेक्टर और अन्य सरकारी पदों तक भी पहुंचा जा सकता है. यही वजह है कि कम समय में बेहतर करियर, सम्मानजनक आय और लगातार बढ़ती मांग के कारण B.Pharm आज युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय मेडिकल कोर्सों में शामिल हो चुका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top