![]()
लोहरदगा| ग्रामीण युवाओं, किसानों एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान लोहरदगा द्वारा आयोजित 12 दिवसीय निःशुल्क बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वैज्ञानिक व आधुनिक तकनीकों के माध्यम से बकरी पालन को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को उन्नत नस्ल की बकरियों का चयन, आवास और स्वच्छता प्रबंधन, संतुलित आहार, रोगों की रोकथाम, टीकाकरण, प्रजनन प्रबंधन, विपणन रणनीति तथा उद्यमिता विकास से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने कहा कि बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला एक प्रभावी व्यवसाय है जो कम लागत में बेहतर आय का अवसर प्रदान करता है।
Source link