भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

D-कंपनी ने तोड़ी चुप्पी, छोटा शकील ने ललित मोदी को धमकी देने...


होमताजा खबरदेश

D-कंपनी ने तोड़ी चुप्पी, छोटा शकील ने ललित मोदी को धमकी पर दी सफाई

Last Updated:

डी-कंपनी के प्रमुख सदस्य छोटा शकील ने ललित मोदी को धमकी देने, हत्या की साजिश रचने और अपहरण की कोशिश के आरोपों को खारिज कर दिया है. CNN-News18 से बातचीत में उसने कहा कि डी-कंपनी का IPL से कोई संबंध नहीं है. हालांकि उसने माना कि ललित मोदी के साथ पैसों का विवाद था और बकाया रकम की वसूली की जा रही थी.

ख़बरें फटाफट

D-कंपनी ने तोड़ी चुप्पी, छोटा शकील ने ललित मोदी को धमकी पर दी सफाईZoom

दाऊद इब्राह‍िम गैंग की ओर से लल‍ित मोदी पर आई सफाई.

अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी छोटा शकील ने पहली बार खुलकर पूर्व आईपीएल कमिश्नर और कारोबारी ललित मोदी से जुड़े आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है. CNN-News18 से बातचीत में छोटा शकील ने दावा किया कि डी-कंपनी के खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं.

छोटा शकील ने साफ कहा कि डी-कंपनी ने कभी भी ललित मोदी की हत्या की कोशिश नहीं की और न ही उन्हें किसी तरह की जान से मारने की धमकी दी. उसने यह भी कहा कि डी-कंपनी का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से कोई संबंध नहीं है और दोनों को जोड़ना गलत है. हालांकि, छोटा शकील ने यह स्वीकार किया कि ललित मोदी के साथ एक वित्तीय विवाद जरूर था. उसके मुताबिक कुछ रकम बकाया थी और डी-कंपनी सिर्फ उसी पैसे की वसूली की कोशिश कर रही थी. लेकिन उसने यह दावा किया कि इसे जबरन वसूली या रंगदारी का मामला बताना गलत है.

हमने नहीं रची साज‍िश

छोटा शकील ने उन आरोपों को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि डी-कंपनी ने ललित मोदी या उनके परिवार के किसी सदस्य के अपहरण की साजिश रची थी. उसने कहा कि न तो ऐसा कोई प्रयास किया गया और न ही डी-कंपनी परिवार के लोगों को निशाना बनाती है.

लेनदेन पर सफाई की कोश‍िश

यह बयान ऐसे समय आया है जब भारतीय सुरक्षा एजेंसियां डी-कंपनी की गतिविधियों और उसके वित्तीय नेटवर्क पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. माना जा रहा है कि छोटा शकील का यह सार्वजनिक बयान ललित मोदी से जुड़े पुराने विवादों और कथित वित्तीय लेन-देन को लेकर अपनी सफाई देने की कोशिश है. हालांकि भारतीय जांच एजेंसियां लंबे समय से डी-कंपनी पर जबरन वसूली, अवैध वित्तीय लेन-देन और संगठित अपराध से जुड़े गंभीर आरोप लगाती रही हैं. ऐसे में छोटा शकील के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top