भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जिंदगी भर भाइयों के साथ रहते हैं चीते, रफ्तार है सबसे बड़ी...


Last Updated:

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व चीतों का तीसरा घर बनने जा रहा है. इसके लिए टाइगर रिजर्व के अंदर करीब 600 वर्ग किलोमीटर की जगह चिन्हित की गई है. इसके अलावा जो वनरक्षक है. उनको भी इसको लेकर कूनो में प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है. जंगल के अंदर जो गांव अभी विस्थापन के लिए बच्चे हैं. हजारों लोग रह रहे हैं.

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व चीतों का तीसरा घर बनने जा रहा है. इसके लिए टाइगर रिजर्व के अंदर करीब 600 वर्ग किलोमीटर की जगह चिन्हित की गई है. और तैयारी भी जोर-जोर से चल रही है. इसके अलावा जो वनरक्षक है. उनको भी इसको लेकर कूनो में प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है. जंगल के अंदर जो गांव अभी विस्थापन के लिए बच्चे हैं. हजारों लोग रह रहे हैं. उनके लिए भी चीता चौपाल लगाई जा रही हैं. इनको लेकर जो भ्रांतियां हैं. लोगों के मन में नेगेटिव बातें बैठी हुई है. उनको दूर किया जा रहा है. इनके संरक्षण का उद्देश्य और महत्व बताया जा रहा है.

आज हम बड़ी बिल्ली प्रजाति के सबसे छोटे वन्य जीव कहलाने वाले चीता के बारे में बात करेंगे. इनकी क्या खासियत होती है. यह तेंदुआ और टाइगर से कितने अलग होते हैं इनका व्यवहार किस तरह का होता है. किस तरह से यह रहना शिकार करना पसंद करते हैं. नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह बताते हैं कि चीता घास के मैदान और खुले क्षेत्र में रहना पसंद करते हैं. यह अपनी अद्भुत रफ्तार और रफ्तार के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं. इनके जो शिकार करने का जो तरीका है.

भागना है सबसे बड़ी ताकत
इनका जो शिकार ब्लैक बग चीतल चिंकारा नीलगाय के छोटे बच्चे यानी कि कम वजन वाले जो वन्य जीव होते हैं. उनको पहले चेस करते हैं चेस करने के दौरान ही उनका शिकार करते हैं और उनकी कोशिश होती है. वह एक बार के हमले में ही मर जाए, जिससे ना तो छुपाने का डर हो और ना ही रखने का है. यह बहुत ही कम समय में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी दौड़ सकते हैं. इन्हें धरती पर रहने वाले सबसे तेज दौड़ने वाले वन्यजीवों में गिना जाता है.
चीतो की एक और प्रवृत्ति होती है कि वह टाइगर और तेंदुआ की तरह अकेले नहीं होते हैं. ग्रुप में रहना पसंद करते हैं. उनके ग्रुप में जो दो-तीन भाई-बहन होते हैं. वह जिंदगी भर साथ रहते हैं साथ घूमते हैं और शिकार करते हैं. इसलिए इनको सामाजिक होना भी कहा जाता है.

चीता का जीवन चक्र 10 – 12 साल का होता
इनके नाखून भी छोटे होते यानी कि टाइगर कि तरह इनके नाखून अंदर बाहर नहीं होते हैं. जिनकी वजह से उनकी पकड़ कमजोर होती है. किसी के चलते वह पेड़ों पर नहीं जा पाए और यह छोटे जीवों का शिकार करते हैं.चीता का जीवन चक्र 10 – 12 साल का होता है. इनके शरीर पर ब्लैक स्पॉट होते हैं. जबकि चेहरे पर नाक के नीचे से धारियां होती हैं. हर चीता पर ब्लैक स्पॉट और धारियां अलग-अलग होती हैं जो इनकी पहचान का कारण बनती है. मैं टाइगर और तेंदुआ की तरह दहाड़ने वाला आर्गन गले में नहीं होता है. यह बिल्ली की तरह आवाज निकालता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top