भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बीएसएल के गेट-9 के पास गांजा बेचता युवक गिरफ्तार



बोकारो | माराफारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोकारो स्टील प्लांट के गेट संख्या-9 के पास से एक नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी राहुल कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू (26) वर्तमान में दुंदीबाद बाजार में रहता है और मूल रूप से भोजपुर बिहार का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से कुल 700 ग्राम गांजा और भारी मात्रा में नशीली सिगरेट बरामद की है। पुलिस के अनुसार, शाम की गश्ती के दौरान सीसीआर डीएसपी राम प्रवेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्लांट गेट के पास एक युवक को भागते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से शुरुआत में 5 पुड़िया गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर दुंदीबाद बाजार स्थित एक गुमटी पर छापेमारी की। वहां से थैले में रखा 700 ग्राम गांजा व दो डिब्बों में रखी कुल 76 गांजा भरी सिगरेट जब्त की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top