भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में नवविवाहित युवक ने की आत्महत्या:दरवाजा बंद कर कमरे में फंदे...




गुमला सदर प्रखंड के लूटो गांव में शनिवार देर रात 23 वर्षीय युवक मुर्शिद अंसारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पारा शिक्षक रोशन अंसारी के पुत्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रात में मुर्शिद अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने और बार-बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा गया तो वह पंखे से लटका हुआ मिला। 15 दिन पहले हुई थी शादी बताया जा रहा है कि मुर्शिद अंसारी की शादी महज 15 दिन पहले ही नकजुवा क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक इस घटना ने सबकुछ बदल दिया। मृतक के पिता रोशन अंसारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुर्शिद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह काफी परेशान नजर आ रहा था। हालांकि, परेशानी की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मुर्शिद पनसो गांव में सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिजन सदमे में है। गांव में मातम पसरा हुआ है। ससुराल पक्ष के पहुंचने पर हुआ विवाद घटना की सूचना मिलते ही टोटो थाना के एसआई कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद रात करीब 11 बजे मृतक के ससुराल पक्ष के लोग भी लूटो गांव पहुंचे, जहां कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, गांव के ही नसीम अंसारी, अमानत, जहूर, सेराज और रामबृक्ष बैठा जैसे लोगों की पहल पर मामला शांत करा लिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top