भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चाईबासा में चटाई में लिपटा मिला सड़ा-गला शव:रेलवे कॉलोनी में दुर्गंध से...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे कॉलोनी स्थित पुराने रेलवे केबिन के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ। शव चटाई में लिपटा हुआ था और उसकी स्थिति बेहद खराब थी। जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए इलाके में गए थे, तभी उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। दुर्गंध के स्रोत का पता लगाने के लिए जब वे आगे बढ़े तो एक चटाई में लिपटी संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। पास जाकर देखने पर लोगों के होश उड़ गए, क्योंकि उसके अंदर एक शव था। शव पूरी तरह चटाई में लिपटा था, केवल एक पैर का तलवा बाहर दिखाई दे रहा था। कई दिन पुराना होने की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था और लगभग गल चुका था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत कई दिन पहले हुई होगी। शव से इतनी तीव्र दुर्गंध आ रही थी कि आसपास खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मृतक की हत्या कहीं और की गई होगी। पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को इस सुनसान स्थान पर लाकर फेंक दिया गया होगा। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस जांच में जुटी, पहचान अब तक नहीं घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top