भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

घर में चक्कर खा गिरी युवती, सिलबट्‌टे से टकराया सिर:कोडरमा में युवती...




कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान अंकिता कुमारी, पिता संजय मेहता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अंकिता घर के अंदर बने कुएं के पास बैठकर बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया। संतुलन बिगड़ने से वह पास में रखे सिलवट पर सिर के बल गिर पड़ी। गिरते ही उसके सिर और नाक से खून बहने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय घर के अन्य सदस्य आसपास ही मौजूद थे, जिन्होंने आवाज सुनते ही तुरंत वहां पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पहले से थी चक्कर आने की समस्या परिजनों ने घायल अवस्था में अंकिता को तत्काल सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई। मृतका के भाई निशांत ने बताया कि अंकिता को लंबे समय से चक्कर आने की समस्या थी। उसका इलाज भी चल रहा था। हाल ही में उसे एक स्थानीय अस्पताल में दिखाया गया था, जहां चिकित्सकों ने नियमित दवा लेने की सलाह दी थी। बावजूद इसके, अचानक चक्कर आने की वजह से यह हादसा हो गया। अंकिता कक्षा 9 की छात्रा थी। अगले वर्ष मैट्रिक परीक्षा देने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह एक दुर्घटनाजनित मौत प्रतीत हो रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। इधर, घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top