Last Updated:
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में मानसून अब ज्यादा दूर नहीं है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 से 30 जून के बीच दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच सकता है. इसके साथ ही लंबे इंतजार के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.
दिल्ली-एनसीआर में मानसून अब ज्यादा दूर नहीं है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 से 30 जून के बीच दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच सकता है. इसके साथ ही लंबे इंतजार के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है(PTI) .
पिछले साल यानी 2025 में मानसून 29 जून को दिल्ली पहुंचा था, जो सामान्य डेट 27 जून से दो दिन बाद था. इस बार भी मौसम विभाग ने 25 से 30 जून के बीच मानसून पहुंचने का अनुमान जताया है(PTI).
इस वर्ष मानसून ने केरल में 1 जून के बजाय 4 जून को दस्तक दी, यानी सामान्य से तीन दिन देरी से. इसके बावजूद मौसम विभाग को उम्मीद है कि मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक दिल्ली पहुंचेगा और इसके बाद हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख तथा जम्मू-कश्मीर की ओर तेजी से पहुंचेगा(PTI).
Add News18 as
Preferred Source on Google
मानसून के इंतजार के बीच दिल्ली में गर्मी का असर बरकरार है. दो दिन बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक की संभावना मौमस विभाग ने भी जताई गई है(PTI).
मानसून के इंतजार के बीच दिल्ली में गर्मी का असर बरकरार है. दो दिन बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक की संभावना मौमस विभाग ने भी जताई गई है(PTI).
11 जून के आसपास मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. आईएमडी ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है, जबकि 12 जून तक यह दौर जारी रह सकता है. बारिश के बाद अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.. (PTI)