भास्कर न्यूज | गिरिडीह हीरोडीह थाना क्षेत्र के बंगारो निवासी इंद्रदेव यादव हत्याकांड में आरोपियों पर मृतक के परिजनों को लगातार धमकाने का आरोप लगा है। इसे लेकर सोमवार को भाकपा माले, राजद, फॉरवर्ड ब्लॉक की संयुक्त टीम ने पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के साथ मृतक की पत्नी, पांचों बच्चे, अन्य परिजन भी मौजूद रहे। परिजनों ने एसपी को बताया कि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिवार भय और असुरक्षा में जी रहा है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला परिषद सदस्य, फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव, भाकपा माले के जमुआ प्रखंड सचिव, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोवर हसन बंटी, राजद नेता ललन यादव शामिल रहे।
Source link