Last Updated:
Ranchi Top 3 Cricket Grounds: रांची के धुर्वा, हरमू और मेकॉन ग्राउंड को क्रिकेट प्रेमी मंदिर मानते हैं. यहां यहीं धोनी और ईशान किशन ने बचपन में ट्रेनिंग और यादगार पारियां खेलीं हैं. यहां क्रिकेट खेलने और ट्रेनिंग लेने वाले खिलाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है.
रांची में कुछ ऐसे क्रिकेट ग्राउंड हैं, जिसकी याद आज भी क्रिकेट प्रेमियों के मन में है. यहां पर सुबह- शाम क्रिकेट सीखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. खासतौर पर धुर्वा ग्राउंड जहां पर 4 साल ईशान किशन ने ट्रेनिंग लिया है. वही, हरमू ग्राउंड है, जहां पर धोनी ने अपने स्ट्रगलिंग के दिनों में पहली बार 200 रन मारा था. इसके अलावा मेकॉन का मैदान है. यह तीन मैदान ऐसे हैं. जहां से कई सारे स्टार क्रिकेटर निकले हैं.
इन तीनों ग्राउंड को यहां के क्रिकेट प्रेमी मंदिर की तरह पूजते हैं, जी हां! सुबह के 5:00 बजे से ही इन तीनों ग्राउंड में खिलाड़ियों का जमावड़ा देखने को मिलता है. कहीं चौके तो कहीं छक्के की बरसात होती है. आलम ये है कि अगर आप यहां से बगल से पार होंगे तो खुद को रोक नहीं पाएंगे और खड़े होकर किसी न किसी बैट्समैन की बल्लेबाजी देखने लगेंगे.
यहां पर खासतौर पर हरमू ग्राउंड की बात करें तो धोनी ने जेवीएम शामली स्कूल की तरफ से यहां पर एक मैच खेला था. जहां पर उन्होंने 200 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. आज भी इस पारी के लिए यहां क्या आसपास के लोग बातें करते हैं. उस समय नहीं पता था कि यह छोटा सा लड़का कल को जाकर टीम इंडिया का कैप्टन बनेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं, मेकॉन ग्राउंड में धोनी बचपन से ही प्रेक्टिस किया करते थे. वह इसलिए क्योंकि धोनी के पिताजी मेकॉन में थे और धोनी इसी कॉलोनी में रहते थे और उनके घर से इस ग्राउंड की दूरी महज 300 मीटर की है. ऐसे में इसे धोनी का ग्राउंड भी कहा जाता है. आज भी यहां पर कई सारे रणजी प्लेयर्स आपको खेलते हुए मिल जाएंगे.
इसके अलावा आप आ जाइए रांची के बिरसा चौक स्थित धुर्वा ग्राउंड में. यहां पर तो ईशान किशन ने क्लास नाइन से लेकर क्लास 12 तक यानी पूरे के पूरे 4 साल तक यहां पर ट्रेनिंग ली थी. शुरुआती ट्रेनिंग उन्होंने यहीं पर कोच अरुण से ली है. यहीं से उन्होंने क्रिकेट की एबीसीडी सीखी है. आज भी वह यहां पर आते हैं तो अपने कोच से मिलते हैं. इस मैदान को क्रिकेट का नर्सरी भी कहा जाता है.
इशान किशन के कोच अरुण बताते हैं कि आज भले ईशान बहुत बड़ा स्टार बन गये हों, पर आज भी फोन करके हाल-चाल लेता है. अब तो आलम यह है कि वह धोनी के बगल में अपना घर बना रहे हैं और रांची में ही सेटल होने का प्लान बना रहे हैं. अब क्योंकि ये बड़े स्टार प्लेयर हैं तो ये जेएससीए स्टेडियम में जाकर प्रैक्टिस करते हैं.