![]()
भरनो/गुमला|भरनो प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मठतुरीअम्बा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र किशोर एक्का 58 का रविवार की शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया।उनके निधन की खबर मिलते ही प्रखंड के शिक्षा विभाग व शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन पर शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुरहुटू निवासी नरेंद्र किशोर एक्का लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। रविवार की शाम अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा।
Source link