भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

समीक्षा बैठक में बीएलओ को दिए गए सख्त निर्देश




भास्कर न्यूज|भरनो/गुमला प्रखंड कार्यालय भरनो के सभागार में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य अगले दो से चार दिन के भीतर कैंप मोड में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं को छोड़कर शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र क्षेत्र में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संबंधित बीएलओ व सुपरवाइजर की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक में एएसडीडी मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार कर दो दिनों के भीतर कार्यालय में जमा करने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही नोशनल हाउस नंबरिंग की स्थिति की समीक्षा की गई व बीएलओ से जानकारी ली गई कि प्रत्येक घर में नंबर अंकित किया गया है अथवा नहीं। इस दौरान बीएलओ रजिस्टरों की जांच भी की गई और उनके समुचित संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सभी वयस्क सदस्यों का विवरण भी रजिस्टर में अद्यतन रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया। बैठक में उन मतदान केंद्रों की विशेष समीक्षा की गई, जहां मैपिंग की प्रगति 80 प्रतिशत से कम है। ऐसे बूथों के बीएलओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि वे अगले दो दिन तक कैंप मोड में कार्य कर शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करें। इसके अलावा जिन बूथों में 100 से अधिक मतदाता अनमैप्ड हैं, वहां भी विशेष अभियान चलाकर मैपिंग कार्य पूरा करने को कहा गया। बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अनमैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों पर सार्वजनिक रूप से चस्पा कर दी गई है, ताकि संबंधित मतदाता बीएलओ से संपर्क कर अपनी मैपिंग प्रक्रिया पूरी करा सकें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top