भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, खूंटी… 10 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD का...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. रांची मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. आज अधिकतम तापमान 36-43°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम 23-28°C के आसपास रह सकता है. वहीं, IMD के अनुसार, झारखंड के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना है. रांची, खूंटी, गुमला समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में गर्मी का असर सबसे अधिक रहने की संभावना है.

झारखंड के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा सहित दक्षिणी एवं पूर्वी झारखंड के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. कई जिलों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है. इससे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

झारखंड के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

झारखंड के इन जिलों में है आंधी-तूफान का खतरा

आज झारखंड के अधिकांश जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है. वहीं, विशेष रूप से रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, गुमला और आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. साथ ही खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की जरूरत है.

झारखंड के इन जिलों में रहेगी भीषण गर्मी

आज उत्तर-पश्चिमी झारखंड के पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में गर्मी का असर सबसे अधिक रहने की संभावना है. डाल्टनगंज (पलामू) क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. वहीं, गढ़वा और चतरा में भी तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. जबकि पूर्वी जिलों देवघर और धनबाद में 38°C के आसपास रह सकता है.

झारखंड में आईएमडी का अलर्ट

झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा में बादलों की आवाजाही तथा बारिश की संभावना के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की उम्मीद है. जहां रांची का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आ सकती है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान 23-25°C रह सकता है.

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

रांची मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम को देखते हुए खेतों में कार्य करें. वहीं, आम लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से खुले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है. साथ ही आने वाले कुछ दिनों में मानसून की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, जिससे झारखंड को गर्मी से राहत मिल सकती है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top