भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जनता दरबार… कैंसर से पीड़ित आवेदक को मिला आय प्रमाण पत्र



जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को जिले के विभिन्न अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक ्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया तथा राजस्व एवं प्रमाण-पत्र संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। जनता दरबार के दौरान कई जरूरतमंदों को तत्काल राहत मिली। सिल्ली अंचल कार्यालय में सविता देवी को आय प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया, वहीं कैंसर से पीड़ित एक आवेदक को आवश्यक कार्य के लिए विविध आय प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया। मांडर अंचल में ग्राम करगे निवासी हसन अंसारी के म्युटेशन आवेदन पर कार्रवाई करते हुए संबंधित भूमि मामले में शुद्धि पत्र प्रदान किया गया। विभिन्न अंचलों में बड़ी संख्या में आवेदनों का निष्पादन हुआ। नगड़ी अंचल में 190, रातू में 151, नामकुम में 129, राहे में 119, अनगड़ा में 111, चान्हो में 94, खलारी में 65, सिल्ली में 64 तथा बुंडू अंचल में 45 मामलों का निपटारा किया गया। इनमें जाति, आय, आवासीय, पारिवारिक सदस्यता, दाखिल-खारिज, पंजी सुधार, लगान भुगतान, पेंशन व अन्य राजस्व संबंधी मामले शामिल रहे। जिला प्रशासन ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन कर कराने का निर्देश दिया है। जन शिकायतों के लिए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top