Last Updated:
Health Tips: रांची में आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे ने बताया कि यहां के स्थानीय लोग शहद, हल्दी, जला नींबू, तुलसी और नमक वाले गर्म पानी को कफ और गले के लिए कारगर घरेलू ड्रिंक मानते हैं. इससे जिद्दी से जिद्दी खांसी जड़ से खत्म हो जाती है.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के घरों में खासतौर पर सुबह-सुबह एक ड्रिंक तैयार की जाती है, जिसे यहां के लोग खांसी व कफ के लिए रामबाण उपाय मानते हैं. दरअसल, इसमें गर्म पानी होता है और इस गर्म पानी में आपको एक चम्मच शहद लेना होता है, एक चुटकी हल्दी लेना होता है. इसके बाद बस थोड़ा सा जला हुआ नींबू और 4-5 तुलसी के पत्ते को डाल देना है. यहां के लोग इसे खांसी और कफ के लिए सबसे कारगर दवा मानते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे कहते हैं कि इसके सेवन से पुराना से पुराना कफ आपको 2-3 दिन में ही राहत देने लगेगा. इसके अलावा आप एक और ड्रिंक तैयार कर सकते हैं, जिसमें आपको गर्म पानी लेना है, थोड़ा सा काला नमक और थोड़ा सा सफेद नमक बस और कुछ नहीं. इस पानी को एक-एक सीप करके थोड़ा-थोड़ा पीते रहना है.
पहले दिन से ही दिखने लगेगा फर्क
रांची की गृहणी हीरामणि बताती हैं कि हम लोगों को कभी भी कफ होता है तो हम लोग यही पानी पीते हैं, पहले दिन से ही इसमें फर्क आपको देखने को मिलेगा. इसके बाद तुरंत कफ निकलना शुरू हो जाता है, दिन भर में 4-5 बार कफ निकल जाता है और आपके अंदर से बहुत बढ़िया महसूस होता है, एकदम हल्कापन लगता है, दो-तीन दिन में तो यह पूरा निकाल देता है.
आयुर्वैदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि नींबू तो एंटीऑक्सीडेंट और एसिडिक नेचर का होता है, जो लंग्स के लिए काफी अच्छा होता है. वहीं, शहद भी प्राकृतिक डिटॉक्स करता है, तुलसी पत्ता एंटी इन्फ्लेमेटरी होता है. ऐसे में यह प्राकृतिक तौर पर फेफड़े को साफ करने का काम करता है और एंटीबैक्टीरियल भी होता है, जिससे कफ के चलते जो गले में इंफेक्शन होता है. उसको भी ठीक कर देता है.
दिन में 2-3 बार कर सकते हैं सेवन
उन्होंने बताया कि इस ड्रिंक का दिन में दो से तीन बार आराम से सेवन कर सकते हैं. नमक पानी से गरारा करना भी काफी फायदेमंद रहता है. बस इतना ही आप दो दिन तक करें. इससे आपको जबरदस्त फायदा देखने को मिलेगा, बार-बार कफ आने की जो समस्या होती है. उससे भी निजात मिलेगा, आप इस ड्रिंक को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना सकते हैं और सुबह में हर दिन खाली पेट पी सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें