Last Updated:
जब मौत और उस मासूम के बीच सिर्फ एक सेकेंड का फासला बचा था, तब बस के बस ड्राइवर ने वो जांबाजी दिखाई जिसने पूरे देश को उनका मुरीद बना दिया.
केरल के मलप्पुरम से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाएं और दिल हलक में आ जाए! जरा सोचिए, एक अंधा मोड़, तेज रफ्तार में आती एक प्राइवेट बस और मोड़ मुड़ते ही अचानक सड़क के ठीक बीचों-बीच बैठा हुआ एक साल से भी छोटा मासूम बच्चा! कोई भी ड्राइवर होता तो शायद उसके हाथ-पैर फूल जाते, लेकिन येां बस के ड्राइवर और कंडक्टर किसी ‘फरिश्ते’ की तरह आए और पलक झपकते ही मासूम की जिंदगी बचा ली.
अंधा मोड़, गीली सड़क और सामने साक्षात मौत!
ये रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना बुधवार सुबह की है. मलप्पुरम के कोंडोटी के पास पुलिक्कल किनारुपडी रोड पर एक प्राइवेट बस अपने रूटीन रूट पर दौड़ रही थी. सुबह का वक्त था, बारिश की वजह से सड़क गीली थी. जैसे ही बस के ड्राइवर रामचंद्रन ने वलियापरंबा चेरुमुट्टम रोड पर एक तीखा मोड़ काटा, उनके और अगली सीट पर बैठे यात्रियों के होश उड़ गए.
सामने सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच एक साल से भी कम उम्र की मासूम बच्ची बैठी थी और सीधे बस की तरफ ही देख रही थी. बस और मौत के बीच चंद सेकंड का फासला था.
ड्राइवर का गजब रिफ्लेक्स, कंडक्टर की कड़क फुर्ती
नजारा बेहद खौफनाक था, लेकिन ड्राइवर रामचंद्रन ने गजब का हौसला और दिमाग दिखाया. बिना एक पल गंवाए उन्होंने पूरी ताकत से इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए और बस बच्ची से चंद कदम की दूरी पर जाकर रुक गई. बस रुकते ही कंडक्टर ‘नवास’ बिजली की फुर्ती से नीचे कूदा, दौड़कर सड़क के बीच गया और उस रोती हुई मासूम बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया. बस के भीतर लगे CCTV कैमरे में ये पूरी घटना कैद हुई है, जिसका फुटेज देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
घर का खुला रह गया था दरवाजा और…
बाद में जब कंडक्टर नवास बच्ची को लेकर पास के घरों की तरफ भागा, तो पता चला कि पास में ही रहने वाले एक परिवार की ये बच्ची थी. घर का दरवाजा गलती से खुला रह गया था और घुटनों के बल चलते-चलते ये मासूम बच्ची कब रिंग रेंगते हुए हाईवे के बीचो-बीच पहुंच गई, घर वालों को भनक तक नहीं लगी. जब कंडक्टर बच्ची को सही-सलामत लेकर पहुंचा, तब जाकर माता-पिता की जान में जान आई.
मंत्रियों से लेकर पुलिस तक ने ठोकी पीठ, कहा- ‘सैल्यूट है बॉस!’
इस जांबाज बस क्रू के इस कारनामे की गूंज अब पूरे देश में है. केरल के परिवहन मंत्री सी. पी. जॉन और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बिंदु कृष्णा ने खुद ड्राइवर रामचंद्रन और कंडक्टर नवास को फोन घुमाया और उनकी इंसानियत और सूझबूझ की जमकर तारीफ की.
यही नहीं, केरल मोटर वाहन विभाग और मलप्पुरम जिला पुलिस ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमेशा अनहोनी के लिए तैयार रहें… ड्राइवर रामचंद्रन और कंडक्टर नवास को उनकी इस मुस्तैदी के लिए हमारा कड़क सैल्यूट!’
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
