भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिमडेगा में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच की मौत:मृतकों में माता-पिता और...




सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड स्थित अधरमा गांव के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। घटना के पीछे का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि आशंका जाहिर की जा रही है तेज आंधी के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें
लोहरदगा से सिमडेगा जा रहा था परिवार मृतकों की पहचान लोहरदगा जिले के राहत नगर निवासी मो. मुस्तफा, उनकी पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चों के रूप में हुई है। यह परिवार लोहरदगा से सिमडेगा के लसिया की ओर जा रहा था। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद घायलों को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों और मृतकों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top