होमवीडियोदेश
नोएडा में चौथी मंजिल के फ्लैट में लगी आग, पुलिस-फायर टीम ने दरवाजा काटकर बुजुर्ग दंपती को बचाया
नोएडा के सेक्टर-49 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट में गुरुवार को चौथी मंजिल पर बने एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. आग के दौरान 86 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 83 वर्षीय पत्नी फ्लैट के अंदर फंस गए. अधिक उम्र और धुएं के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पा रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची. हाइड्रोलिक मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से दरवाजा काटकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई है. घटना के बाद लोगों ने पुलिस और फायर टीम की सराहना की.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
