Last Updated:
UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट की टेंशन के बीच अगर एडमिट कार्ड खो गया है तो पैनिक करने की जरूरत नहीं है. जानिए बिना रोल नंबर के सरकारी रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और संघ लोक सेवा आयोग की ओरिजिनल वेबसाइट्स कौन सी हैं.
UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है
नई दिल्ली (UPSC Prelims Result 2026). यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है, लाखों एस्पिरेंट्स के दिलों की धड़कनें तेज हो गईं हैं. इस भारी टेंशन के बीच 2 बड़ी मुसीबतें भी उम्मीदवारों के सामने हैं. पहली- यूपीएससी परीक्षा का एडमिट कार्ड गुम हो जाना… ऐन वक्त पर रोल नंबर न मिलना किसी डरावने सपने जैसा होता है. दूसरी- डिजिटल दुनिया का मायाजाल, जहां सोशल मीडिया पर ‘UPSC Result OUT’ के दावों के साथ धड़ाधड़ फर्जी PDF और लिंक्स शेयर होने लगते हैं.
यूपीएससी एडमिट कार्ड गायब? टेंशन मत लीजिए, ये रहा ‘प्लान बी’
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 आते ही सबसे पहला काम होता है पीडीएफ डाउनलोड करके उसमें रोल नंबर सर्च करना. लेकिन अगर एडमिट कार्ड खो गया है और रोल नंबर याद नहीं है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. इसके लिए सबसे पहले अपने जीमेल या उस ईमेल आईडी के इनबॉक्स में जाएं, जिससे यूपीएससी का फॉर्म भरा था. वहां सर्च बार में ‘UPSC’ या ‘Registration’ लिखकर सर्च करें. फॉर्म भरते वक्त आयोग जो कन्फर्मेशन मेल भेजता है, उसमें रजिस्ट्रेशन आईडी (RID) सुरक्षित रहती है.
‘Forgot RID’ का ऑप्शन और ईमेल इनबॉक्स की ट्रिक
अगर ईमेल से भी बात न बने तो सीधे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. वहां ‘Forgot RID’ या ‘Instructions’ का विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करके अपना नाम, माता-पिता का नाम और बर्थ डेट एंटर करके अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी दोबारा हासिल कर सकते हैं. एक बार जब रजिस्ट्रेशन आईडी मिल जाएगी तो उसकी मदद से अपना रोल नंबर आसानी से दोबारा डाउनलोड कर पाएंगे. इसलिए अपना हौसला बनाए रखें, यूपीएससी मेंस का रास्ता रोल नंबर खोने से बंद नहीं होगा.
रिजल्ट से पहले एक्टिव हुए ऑनलाइन ठग, एक गलत क्लिक और खेल खत्म!
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 के दिन जितना प्रेशर उम्मीदवारों पर होता है, साइबर ठग और स्कैमर्स उतने ही ज्यादा एक्टिव होते हैं. वॉट्सऐप ग्रुप्स और टेलीग्राम चैनल्स पर ‘UPSC Result Link Active’ या ‘Direct Link to Check Result’ जैसे लुभावने मेसेज फॉरवर्ड होने लगते हैं. इन मेसेज में दिए गए लिंक्स अक्सर फिशिंग साइट्स होते हैं. इन पर क्लिक करते ही फोन का पर्सनल डेटा चोरी होने का खतरा रहता है या फिर ये आपको ढेरों अश्लील विज्ञापनों वाले पेज पर रीडायरेक्ट कर देते हैं.
सिर्फ इन 2 ऑफिशियल वेबसाइट्स पर आएगा यूपीएससी रिजल्ट
किसी भी तरह के फ्रॉड या फेक न्यूज से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है- थर्ड पार्टी सोर्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, यूपीएससी कभी भी किसी प्राइवेट साइट पर सरकारी रिजल्ट जारी नहीं करता. केवल इन दो ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ही नजर रखें:
- upsc.gov.in
- upsconline.nic.in
जैसे ही नतीजे घोषित होंगे, सबसे पहले ‘What’s New’ सेक्शन में क्वॉलिफाई हुए कैंडिडेट्स के रोल नंबर वाला पीडीएफ अपलोड किया जाएगा. अगर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट कुछ देर के लिए क्रैश या स्लो हो जाए तो थोड़ा इंतजार कर लें. लेकिन किसी भी अनजान या अनवेरिफाइड लिंक पर क्लिक करने की भूल बिल्कुल न करें. सुरक्षित रहें और सही सोर्स से ही यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 चेक करें.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें