भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Dhanbad Bus Fare Hike | Jamshedpur Auto Fare Increase


धनबाद/जमशेदपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धनबाद बस ओनर्स एसोसिएशन ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ा हुआ किराया 10 जून से लागू कर दिया है। एसोसिएशन ने नए किराए की सूची जारी की है। वहीं, जमशेदपुर शहर में चलने वाले ऑटो किराया भी बढ़ा दिया गया है।

ऑटो के नए किराया दर लागू होने के बाद यात्रियों को प्रत्येक स्टॉपेज पर पहले की तुलना में 5 रुपए अधिक भुगतान करना होगा। वहीं, धनबाद में एसी और नन-एसी, दोनों तरह की बसों का किराया करीब 20% बढ़ाया गया है। यह अलग-अलग जगह के लिए 20 रुपए से लेकर 150 रुपए तक है।

पुराने किराए पर बसों को चलाना काफी नुकसानदेह हो गया था: एसोसिएशन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सिंह, महासचिव शंभूनाथ सिंह, प्रवक्ता संजय सिंह व सुनील सिंह ने बताया कि डीजल, मोबिल, यूरिया, टायर, मोटर पार्ट्स, बॉडी निर्माण, टोल टैक्स, वाहन कर, बीमा के खर्च में लगातार हुई बढ़ोतरी को देखते हुए पुराने किराए पर बसों को चलाना काफी नुकसानदेह हो गया था।

ऐसे में बस सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किराए में वृद्धि करना जरूरी हो गया था। झारखंड स्टेट बस ओनर्स एसोसिएशन के निर्देश पर किराए में वृद्धि की गई है।

जमशेदपुर में ऑटो यात्रियों को देने होंगे अतिरिक्त 5 रुपए इधर, जमशेदपुर में ऑटो से यात्रा करने वाले लोगों को प्रत्येक स्टॉपेज पर पहले की तुलना में 5 रुपए अधिक देना होगा। शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक-संचालक संघ ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और वाहन संचालन लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है।

जमशेदपुर शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक-संचालक संघ ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और वाहन संचालन लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है।

जमशेदपुर शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक-संचालक संघ ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और वाहन संचालन लागत में वृद्धि का हवाला देते हुए किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दामों के साथ-साथ वाहन रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स और अन्य खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में पुराने किराए पर ऑटो का संचालन करना मुश्किल हो रहा था। इसी कारण किराए में संशोधन किया गया है।

वहीं, किराया वृद्धि का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। रोजाना ऑटो से कार्यालय, बाजार, स्कूल और अन्य स्थानों तक आने-जाने वाले लोगों को अब अधिक खर्च वहन करना होगा। खासकर कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top