Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 31 August 2026: धनु राशि वालों के लिए 31 अगस्त 2026 का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है. इस दिन जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है. कारोबार में लाभ और विस्तार के अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को पहचान मिलेगी. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है. जानें राशिफल और उपाय.
जमुई: धनु राशि वालों के लिए 31 अगस्त 2026 का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है. इस दिन कारोबार से जुड़े जातकों को लाभ के साथ विस्तार के अवसर भी मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के कारण पहचान मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी नई सोच से काम में नयापन आएगा. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलने से कई काम आसानी से पूरे होंगे. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग भी बन सकता है. सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने से मान-सम्मान बढ़ेगा, वहीं पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है.
आज अनुकूल रहने वाला है आपका दिन
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आर्थिक और करियर के लिहाज से भी धनु राशि वालों के लिए ये दिन अनुकूल रहेगा. उन्होंने बताया कि अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो ये दिन उसके लिए बेहद अच्छा है. इस दिन किए गए निवेश से आपको लाभ मिल सकता है. हालांकि आपको किसी भी बड़े निवेश में सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए. उन्होंने बताया कि विदेश से जुड़े कारोबार या नौकरी में प्रगति के संकेत हैं. अचानक लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा.
प्रेम के लिहाज से भी अच्छा गुजरेगा आज का दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस दिन आपके प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. धनु राशि के जातक इस दिन अपने साथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं. आपके परिवार में बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिस से घर में खुशी का माहौल रहेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि वालों के जातकों को सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना शुभ रहेगा. शिव मंदिर में सफेद मिठाई चढ़ाएं और गरीबों को अन्न का दान करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और मन को शांति मिलेगी. आज धनु राशि का शुभ अंक 3 और शुभ रंग पीला रहेगा.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें