भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Dhanu rashifal 29 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 29 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. आकाश में बन रहे शक्तिशाली ‘त्रिग्रह योग’ के कारण आज इन्हें आर्थिक लाभ, रुका हुआ धन वापस मिलने और व्यापार में बड़ी सफलता के योग हैं. जानिए लव लाइफ और निवेश को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे.

जमुई: आज 29 मई 2026 के दिन बुधवार, शुक्रवार और बृहस्पति की युति होने वाली है. जिससे त्रिग्रह योग का प्रभाव पड़ेगा. आज के दिन बनने वाले इस योग का असर विभिन्न राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति को बदलने में काफी बड़ी भूमिका निभाएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा धनु राशि के 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. जिस कारण आज के दिन उनके लिए लाभ की स्थिति उत्पन्न होगी. आज आप अपने काम में अच्छी आमदनी कर पाएंगे. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बदल जाएगी. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि मीडिया से जुड़े लोगों को आज कामकाज का बेहतरीन अवसर मिल सकता है. सूर्य देव आपकी राशि के छठे भाव में रहेंगे, जिससे आपको अपने प्रबंधन खास कर आर्थिक रूप से बनाई गई योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है. आज के दिन किसी भी तरह के निवेश या सट्टा में पैसा लगाने को लेकर आप विशेष रूप से सावधान रहें.

बिजनेस के लिए सही रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में काफी अच्छा रहेगा. आज अगर आप कोई नया कारोबार करना चाहते हैं, तो आज का दिन उसके लिए बहुत सही रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज आप किसी तरह के रचनात्मक काम में मन लगा पाएंगे. इतना ही नहीं आज आपके बच्चे पढ़ाई लिखाई में कुछ बेहतर करेंगे. जिस कारण आपके परिवार में खुशी आएंगे. धनु राशि के जातकों का आज परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि नौकरी पैसा लोगों को आज अपने कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी. जिस कारण आपका दिन काफी अच्छा बीतेगा. धनु राशि के जातकों को आज के दिन हर तरह से लाभ पहुंचने की पूरी संभावना है.

आज विरोधी हो जाएंगे परास्त
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक के जितने भी विरोधी हैं, आज वह परास्त हो जाएंगे. आज आपके खिलाफ बनाई गई उनकी कोई भी योजना सफल नहीं होगी. धनु राशि के जातकों को आज अपने लव लाइफ में काफी खुशियां मिलेगी. आपका वैवाहिक जीवन आज काफी सुखद रहेगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे. अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज के दिन वह आपको वापस मिल सकता है. आज के दिन आपके लिए कोई यात्रा काफी लाभदायक हो सकती है. धनु राशि के जातकों को आज मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 3 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top