भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

AAP वर्करों को IB के नाम पर आ रहे फोन? केजरीवाल ने...


होमताजा खबरदेश

AAP वर्करों को IB के नाम पर आ रहे फोन? केजरीवाल ने खुद कॉलर से की बात, फिर…

Last Updated:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बेहद गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि गुजरात में काम कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को खुफिया एजेंसी IB के नाम पर फर्जी फोन कॉल आ रहे हैं, जिनमें उनसे वेरिफिकेशन करवाने को कहा जा रहा है. केजरीवाल ने खुद उस नंबर पर फोन किया, लेकिन उनका नाम सुनते ही सामने वाले ने फोन काट दिया.

AAP वर्करों को IB के नाम पर आ रहे फोन? केजरीवाल ने खुद कॉलर से की बात, फिर...Zoom

केजरीवाल बोले-अगली बार गुजरात दौरे पर सीधे IB दफ्तर जाकर इसका जवाब मांगेंगे. (File Photo : PTI)

आम आदमी पार्टी (AAP) और केंद्र सरकार के बीच तनातनी कोई नई बात नहीं है. लेकिन गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक अलग ही दावा किया है. केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी का काम देख रहे उनके कार्यकर्ताओं को खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के नाम से लगातार फोन आ रहे हैं. उन्हें डराने-धमकाने या वेरिफिकेशन के नाम पर परेशान करने की कोशिश की जा रही है.

इस पूरे विवाद की शुरुआत AAP नेता दुर्गेश पाठक के एक सोशल मीडिया (X) पोस्ट से हुई. दुर्गेश पाठक ने बुधवार 28 मई की शाम को एक पोस्ट में लिखा, ‘अभी थोड़ी देर पहले गुजरात में काम कर रहे हमारे एक कार्यकर्ता को 9512892492 नंबर से लगातार कॉल आ रहा है. उधर से कह रहे हैं कि वो IB से बोल रहे हैं. आकर वेरिफिकेशन करवाओ.’ पाठक ने आगे सवाल उठाया कि क्या एक राज्य से दूसरे राज्य में काम करने जाने पर IB में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है?

केजरीवाल ने खुद किया फोन, फिर जो हुआ…

दुर्गेश पाठक की इस पोस्ट को कोट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को बेहद संगीन बताया. केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने खुद उस नंबर पर कॉल किया. केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने इस नंबर पे फ़ोन किया.’ पूछा – ‘क्या आप IB से बोल रहे हैं?’ उसने कहा – ‘हां, तो मैंने कहा – ‘मैं अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं. आप किस कानून में वेरिफिकेशन कर रहे हो? उसने नाम सुनते ही फोन काट दिया. उसके बाद से फोन नहीं उठा रहे.’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top