Last Updated:
Amazon Investment : अमेजन ने भारत में एक और बड़े निवेश का ऐलान किया है. कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने भारत दौरे पर पीएम मोदी से मुलाकात के तत्काल बाद ही 13 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है. इस तरह कंपनी ने महज 6 महीने के भीतर ही 48 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान कर दिया है.
अमेजन ने भारत में 13 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है.
नई दिल्ली. भारत विदेशी कंपनियों और निवेशकों के लिए नया गढ़ बनता जा रहा है. अमेजन के सीईओ एंडी जेसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मुलाकात से भी साबित हो गया है. अमेजन के सीईओ ने प्रधानमंत्री से मिलने के साथ ही यह ऐलान भी कर दिया कि उनकी कंपनी जल्द ही भारत में सवा लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इस निवेश के साथ ही अमेजन का भारत में कुल निवेश बढ़कर 48 अरब डॉलर (4.60 लाख करोड़ रुपये) पहुंच जाएगा. एंडी जेसी इन दिनों भारत की यात्रा पर आए हुए हैं.
पीएम मोदी से ऐलान के बाद अमेजन के सीईओ ने ऐलान किया कि भारत में साल 2030 तक एआई और क्लाउउ के विस्तार के पर 13 अरब डॉलर (करीब 1.24 लाख करोड़ रुपये) निवेश किए जाएंगे. 13 अरब डॉलर का यह निवेश महज 6 महीने के भीतर आया दूसरा बड़ा निवेश है. इससे पहले अमेजन ने भारत में 35 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया था और अब तक कुल 48 करोड़ डॉलर के निवेश का ऐलान हो चुका है. कंपनी ने दिसंबर, 2025 में 35 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया था.
20 साल में 88 अरब डॉलर का निवेश
अमेजन ने भले ही 6 महीने के भीतर 48 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान कर डाला है, लेकिन साल 2010 से 2030 तक के कुल निवेश को देखा जाए तो अमेजन ने भारत में करीब 88 अरब डॉलर का निवेश कर दिया है. हालिया निवेश घोषणा के बाद अमेजन भारत में ग्लोबल एआई और क्लाउड इन्फ्रा पैसे लगाने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है. साथ ही यह सबसे बड़ी विदेशी निवेशक भी बन चुकी है. अमेजन भारत में सबसे बड़ी विदेशी निर्यात करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी के साथ ही जॉब पैदा करने वाली विदेशी कंपनी भी है.
कई साल से भारत में दे रहे सेवाएं
अमेजन के सीईओ ने बताया कि उनकी कंपनी दशकों पहले भारत आई थी और इसके बाद से ही यहां लगातार सेवाएं दे रही है. अमेजन आज अपने कस्टमर्स, सेलर, डेवलपर्स, स्टार्टअप और छोटी कंपनियों सहित तमाम कारोबार को सेवाएं दे रही है. अभी तक का प्रदर्शन काफी बेहत रहा है, खासकर ई-कॉमर्स, एआई और क्लाउड के बिजनेस में अमेजन काफी अच्छा काम कर रही है.
पीएम मोदी की जमकर तारीफ
एंडी जेसी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कहा कि अमेजन भारत में अपने विकास के साथ यहां छोटे कारोबारियों की मदद करने और जॉब पैदा करने में भी सहयोग दे रही है. हमने अगले 5 साल में 48 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है, जो देश के हर क्षेत्र की डिमांड के हिसाब से किया जाएगा. हम पीएम मोदी के विजन से काफी प्रभावित हैं, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं के जरिये लॉन्ग टर्म में विकास का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करते हैं.
38 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद
एंडी जेसी ने कहा कि पीएम मोदी के इस विजन के साथ अमेजन ने करीब 38 लाख नौकरियां पैदा की हैं और 80 अरब डॉलर के ई-कॉमर्स निर्यात में भी मदद की है. इसके अलावा 1.5 करोड़ से ज्यादा छोटे कारोबारियों तक एआई का फायदा पहुंचाने के साथ साल 2030 तक 40 लाख सरकारी स्कूलों तक भी एआई की सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य है. साल 2026 से 2030 के बीच भारत में अमेजन 48 अरब डॉलर का निवेश करेगी, जिसमें से 21 अरब डॉलर का इस्तेमाल तो सिर्फ एआई और क्लाउड निवेश में किया जाएगा.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें