भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

Jamshedpur की अर्पिता ने बनाई बच्चों के लिए नई राह, किताबों से...

Last Updated:April 29, 2026, 16:41 IST जमशेदपुर की जरूरतमंद बच्चों के लिए एक खास पहल कर रही हैं. उन्होंने एक छोटी लाइब्रेरी शुरू की है, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक सीख भी दी जाती है. हर दिन शाम 5 से 8 बजे तक आसपास के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे यहां आते हैं. इस लाइब्रेरी की खास बात यह है कि यहां बच्चों को केवल पढ़ाया नहीं जाता, बल्कि उनके हुनर को भी निखारा जाता है. जमशेदपुर: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग इतने व्यस्त हो चुके हैं कि उनके पास अपने अलावा किसी और के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है. हर व्यक्ति अपने काम, मोबाइल और जिम्मेदारियों में उलझा रहता है. ऐसे समय में जमशेदपुर की अर्पिता एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई हैं, जिन्होंने अपना समय जरूरतमंद बच्चों के लिए समर्पित कर दिया है. अर्पिता पिछले कई वर्षों से इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (IPTA) से जुड़ी हुई हैं. उनकी सोच सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है. उनका मानना है कि जीवन में केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समझ भी उतनी ही जरूरी है. इसी विचार के साथ उन्होंने एक छोटी सी लाइब्रेरी की शुरुआत की, जो आज कई बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण बन चुकी है. हर दिन शाम 5 बजे से 8 बजे तक अर्पिता अपनी लाइब्रेरी में आसपास के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को बुलाती हैं. ये बच्चे मुख्य रूप से स्टाफ क्वार्टर और आउटहाउस में रहने वाले परिवारों से आते हैं. स्कूल और ट्यूशन के बाद वे यहां पहुंचते हैं, जहां उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अपनी पसंद की गतिविधियों में भाग लेने की पूरी आजादी मिलती है. इस लाइब्रेरी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां बच्चों को केवल पढ़ाया ही नहीं जाता, बल्कि उनके अंदर छिपी प्रतिभा को भी निखारा जाता है. कोई बच्चा गिटार बजाना सीख रहा है, तो कोई तबला और हारमोनियम में रुचि ले रहा है. कुछ बच्चे फेस पेंटिंग करते हैं, तो कुछ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति करना सीख रहे हैं. वहीं, कुछ बच्चे गजल गाने और उर्दू सीखने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. यहां हर बच्चे को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. अर्पिता बच्चों को समाज और इतिहास से जोड़ने का भी प्रयास करती हैं. अंबेडकर जयंती और अन्य महान व्यक्तित्वों की जयंती जैसे खास अवसरों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इन आयोजनों के माध्यम से बच्चों को देश के महान कलाकारों, लेखकों और समाजसेवियों के बारे में जानकारी दी जाती है, जिससे उनका दृष्टिकोण व्यापक बनता है. वर्तमान में इस लाइब्रेरी में करीब 20 से 25 बच्चे नियमित रूप से आते हैं. यहां आकर वे न सिर्फ नई चीजें सीख रहे हैं, बल्कि अपने सपनों को भी साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. अर्पिता का यह छोटा सा प्रयास इन बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है. वास्तव में, जहां एक ओर लोग अपने लिए भी समय नहीं निकाल पाते, वहीं अर्पिता जैसे लोग समाज के लिए जीने की प्रेरणा देते हैं. उनका यह कार्य सराहनीय है. साथ ही, यह भी दर्शाता है कि यदि इच्छा हो, तो हम भी किसी के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand First Published : April 29, 2026, 16:41 IST Source link

व्यापार

नौकरी से थक गए? सिर्फ 50,000 में बनाएं अपना खुद का कारोबार,...

Last Updated:December 22, 2025, 16:43 IST अगर हर महीने की नौकरी, बढ़ता खर्च और सीमित आमदनी आपको परेशान कर रही है और मन में सवाल है कि क्यों न अपना खुद का बिज़नेस शुरू किया जाए, तो यह खबर आपके लिए है. आज के दौर में सही सोच और सही प्लानिंग के साथ आप मात्र 50,000 में भी अपना मजबूत कारोबार खड़ा कर सकते हैं और कम निवेश में बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. आइए जानते है इसके बारे में.. अगर आप कम लागत में अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं और अच्छा मुनाफा कमाने का सपना देखते हैं, तो क्लाउड किचन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इस बिज़नेस को आप सिर्फ 50 हजार में अपने घर की रसोई से शुरू कर सकते हैं. किराए की दुकान की जरूरत नहीं होती और ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स के साथ लोकल ऑर्डर से भी रोज़ की कमाई संभव है. स्वाद और सफाई का ध्यान रखकर महीने में लाखों रुपये तक का टर्नओवर बनाया जा सकता है. अगर आप कम पूंजी में खेती से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो मशरूम फार्मिंग आपके लिए एक सही विकल्प है. इसे आप सिर्फ 40–50 हजार में किसी कमरे या शेड में शुरू कर सकते हैं. मशरूम 15–20 दिन में तैयार हो जाता है और होटल, सब्ज़ी मंडी और दुकानों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. सही देखभाल और नियमित सप्लाई के साथ यह बिज़नेस कुछ ही महीनों में लाखों की कमाई देने लगता है. अगर आप कम जगह और कम लागत में खेती से ज्यादा कमाई करना चाहते हैं, तो माइक्रोग्रीन्स फार्मिंग एक आधुनिक और लाभकारी बिज़नेस है. इसे आप सिर्फ 30–50 हजार में घर की छत या कमरे से शुरू कर सकते हैं. माइक्रोग्रीन्स 7–10 दिन में तैयार हो जाते हैं और होटल, जिम और हेल्थ किचन में ऊंचे दामों पर बिकते हैं. तेजी से बढ़ती हेल्थ डिमांड इसे लाखों कमाने वाला भविष्य का बिज़नेस बनाती है. Add News18 as Preferred Source on Google अगर आप कम पैसों में तेज़ मुनाफा कमाने वाला बिज़नेस ढूंढ रहे हैं, तो जूस और हेल्थ ड्रिंक स्टॉल एक शानदार विकल्प है. सिर्फ 50 हजार में ठेला, मशीन और कच्चा माल लेकर यह काम शुरू किया जा सकता है. गर्मी हो या सर्दी, हेल्दी ड्रिंक्स की मांग हमेशा बनी रहती है. रोज़ की नकद बिक्री और 50% से ज्यादा मुनाफा इसे आम लोगों के लिए फायदेमंद बिज़नेस बनाता है. अगर आप कम लागत में अपना बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं और अच्छा मुनाफा कमाने का सपना देखते हैं, तो मोबाइल रिपेयरिंग एक बेहतरीन विकल्प है. आज हर व्यक्ति मोबाइल इस्तेमाल करता है और खराबी आना आम बात है. सिर्फ 40–50 हजार में टूल्स लेकर और कुछ दिनों की ट्रेनिंग से यह काम छोटी दुकान या घर से शुरू किया जा सकता है. मोबाइल रिपेयर के साथ कवर, चार्जर और एक्सेसरीज़ बेचकर कमाई और बढ़ाई जा सकती है. सही स्किल के साथ यह बिज़नेस लाखों की कमाई का जरिया बन सकता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : December 22, 2025, 16:43 IST Source link

शिक्षा

ISRO Opens Astronaut Cadre to Public for Gaganyaan Mission

Hindi News Career ISRO Opens Astronaut Cadre To Public For Gaganyaan Mission | STEM Experts Join 2 दिन पहले कॉपी लिंक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने पहली बार अपने एस्ट्रोनॉट कैडर को आम नागरिकों के लिए खोलने का फैसला किया है। इसरो की एस्ट्रोनॉट सिलेक्शन कमेटी ने इसकी सिफारिश की है। हालांकि इसका क्राइटेरिया अभी जारी नहीं किया गया है। कमेटी की सिफारिश में कहा गया है कि गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों के दूसरे बैच में वायुसेना के 6 पायलट के साथ 4 सिविलियन स्पेशलिस्ट शामिल किए जाएं। ये सिविलियन साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (STEM) बैकग्राउंड से होंगे। पहला बैच सिर्फ पायलटों का, दूसरे में आम लोगों के एंट्री पहला बैच: गगनयान मिशन की शुरुआत के लिए (सिर्फ वायुसेना के पायलट)। दूसरा बैच: भविष्य के मिशनों और रिसर्च के लिए (पायलट + आम नागरिक/साइंटिस्ट)। ट्रेनिंग में साढ़े 4 साल लगेंगे, 2030 तक तैयार होगा दूसरा बैच एक एस्ट्रोनॉट को चुनने से लेकर उसकी ट्रेनिंग और मिशन की तैयारी में करीब साढ़े 4 साल (54 महीने) का समय लगता है। कमेटी ने लक्ष्य रखा है कि दूसरे बैच को अगले 72 महीनों में और तीसरे बैच को 96 महीनों में पूरी तरह तैयार कर लिया जाए। चौथे गगनयान मिशन से शुरू होगी सिविलियंस की उड़ान भले ही दूसरे बैच में सिविलियंस को शामिल किया जा रहा है, लेकिन वे तुरंत अंतरिक्ष में नहीं जाएंगे। कमेटी की योजना के अनुसार, सिविलियन एस्ट्रोनॉट्स को चौथे मानव मिशन से चालक दल का हिस्सा बनाया जाएगा। दुनिया भर में यह परंपरा रही है कि तकनीक के परिपक्व होने से पहले मिलिट्री बैकग्राउंड वाले पायलटों को ही भेजा जाता है, इसके बाद ही नागरिकों की बारी आती है। गगनयान मिशन के पहले बैच में 4 एस्ट्रोनॉट्स शामिल मिशन गगनयान ISRO का पहला क्रू वाला स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम है, जो 2027 तक लॉन्च होगा। ये 3 दिन का एक मिशन होगा। इसमें 3 एस्ट्रोनॉट्स 400 किमी की यात्रा कर अंतरिक्ष में जाएंगे। उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाने के लिए डिजाइन किया गया है। पहले बैच में चार एस्ट्रोनॉट्स शामिल हैं। ISRO के पहले बैच में इंडियन एयरफोर्स (IAF) के टेस्ट पायलट शामिल थे। इसमें चार एस्ट्रोनॉट्स को सिलेक्ट किया गया था। इन एस्ट्रोनॉट्स को सिलेक्ट करने का उद्देशय पहले क्रू मिशन को सुरक्षित पहुंचाना है। पहले बैच में फाइटर प्लेन के एयर कमांडर प्रशांत बी नायर, जीपी कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जीपी कैप्टन अजीत कृष्णन, जीपी कैप्टन अंगद प्रताप शामिल हुए थे। दूसरे बैच में इंडियन आर्मी के फाइटर जेट के लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट भी शामिल हो सकते हैं। तीसरे बैच में 12 एस्ट्रोनॉट में से 10 सिविलियन होंगे सातवें मिशन के बाद इसरो अपने मिशन की क्षमता को बढ़ाएगा, जिससे एक साथ 3 एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में जा सकेंगे। इसके लिए तीसरे बैच में 12 एस्ट्रोनॉट्स की जरूरत होगी। इस बैच में रेशियो पूरी तरह बदल जाएगा, जिसमें केवल 2 मिशन पायलट और 10 सिविलियन स्पेशलिस्ट शामिल किए जाएंगे। ये विस्तार भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की बड़ी योजनाओं से जुड़ा है। सालाना दो मिशन और 40 एस्ट्रोनॉट्स का पूल बनाने की तैयारी इसरो अब एक स्थायी एस्ट्रोनॉट कैडर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत साल में दो मानव मिशन भेजने की योजना है। कमेटी ने अनुमान लगाया है कि लंबे समय की जरूरतों और अंतरराष्ट्रीय अवसरों को देखते हुए भारत को कुल 40 एस्ट्रोनॉट्स का एक मजबूत पूल तैयार करना चाहिए। इन्फ्रास्ट्रक्चर और लाइफ सपोर्ट सिस्टम में देरी बड़ी चुनौती मिशन की तैयारियों के बीच इसरो के सामने इन्फ्रास्ट्रक्चर की चुनौती भी है। फिलहाल देश में एस्ट्रोनॉट्स के लिए केवल एक अस्थायी ट्रेनिंग सेंटर है, स्थायी सुविधा बनाने की प्रक्रिया अभी शुरू होनी बाकी है। इसके अलावा, पहले मानवरहित मिशन के लिए ‘पर्यावरण नियंत्रण और जीवन रक्षक प्रणाली’ (ECLSS) जैसी महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी का विकास भी अभी पीछे चल रहा है, जिसके बिना अंतरिक्ष में मानव जीवन संभव नहीं है। ——————- ये खबर भी पढ़ें.. बांग्लादेश युद्ध की तस्वीरें लेने वाले रघु राय का निधन:पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर सिक्किम जाएंगे, 27 अप्रैल के करेंट अफेयर्स जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें.. दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

झारखंड

गैंगस्टर के करीबी को धनबाद पुलिस ने रिमांड पर लिया:दुबई से भारत...

वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी अब्बास उर्फ ‘मेजर’ को धनबाद पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उसे दुबई से भारत लौटते ही कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (दमदम) पर गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस ने उससे शुरुआती पूछताछ की। बाद में उसे धनबाद पुलिस को सौंप दिया गया। धनबाद लाने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) ने पुलिस को तीन दिनों का रिमांड दिया। पुलिस 2 मई तक एक गुप्त स्थान पर मेजर से गहन पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई डीएसपी और विभिन्न थानों की टीमें गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं। जांच में सामने आया है कि मेजर, प्रिंस खान गैंग का ‘राइट हैंड’ था। वह व्यापारियों से रंगदारी वसूली, धमकी भरे ऑडियो-वीडियो भेजने और फायरिंग की घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभाता था। धनबाद जिले में मेजर के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और रंगदारी समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं। 25 से अधिक अन्य मामलों में भी उसका नाम सामने आ चुका है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ से गैंग को संरक्षण देने वाले सफेदपोश चेहरों और बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इससे पूरे मामले में कई अहम कड़ियां जुड़ने की संभावना है। Source link

ताज़ा खबर

इस साल 6% रह जाएगी भारत की विकास दर! ईरान युद्ध के...

Last Updated:April 29, 2026, 16:18 IST GDP Growth Rate : भारत की अर्थव्‍यवस्‍था की विकास दर इस साल गिरकर 6 फीसदी के आसपास पहुंच सकती है. ग्‍लोबल परामर्श कंपनी ईवाई ने क्रूड की बढ़ती कीमतों के दबाव में यह अनुमान लगाया है. उसका कहना है कि भारत पर महंगे क्रूड का ज्‍यादा असर दिखेगा. भारत की विकास दर चालू वित्‍तवर्ष में 6 फीसदी के आसपास रहने वाली है. नई दिल्‍ली. ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बावजूद अभी तक ज्‍यादातर एजेंसियां भारत की विकास दर 7 फीसदी या उससे ज्‍यादा रहने का ही अनुमान लगा रहीं थी. लेकिन, अब पहली बार ग्‍लोबल रेटिंग एजेंसी ईवाई ने विकास दर के 6 फीसदी के आसपास जाने का अनुमान लगाया है. एजेंसी का कहना है क‍ि भारत पर सबसे ज्‍यादा असर बस एक ही चीज का पड़ेगा, क्‍योंकि आज भी इसकी 85 फीसदी खपत बाहरी बाजार से आयात के जरिये पूरी की जाती है. ईवाई इंडिया ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें अधिक रहने से चालू वित्तवर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर करीब 6 फीसदी रह सकती है, जबकि खुदरा महंगाई बढ़कर 6 फीसदी तक पहुंच सकती है. महंगाई का यह आंकड़ा रिजर्व बैंक के दायरे से बाहर जा सकता है. ग्‍लोबल सलाहकार कंपनी ने कहा कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था ईंधन के लिए आज भी ग्‍लोबल मार्केट पर निर्भर है, जो उसे सबसे ज्‍यादा नुकसान पहुंचा रहा है. क्‍यों दिख रहा जीडीपी पर दबावग्‍लोबल परामर्श कंपनी ईवाई इंडिया के मुख्य नीति सलाहकार डीके श्रीवास्तव ने कहा कि यदि भारतीय कच्चे तेल ‘बास्केट’ की औसत कीमत वित्तवर्ष 2026-27 में 120 डॉलर प्रति बैरल रहती है, तो वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 6 फीसदी और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा महंगाई दर भी करीब 6 फीसदी तक रह सकती है. उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटे पर दबाव कम करने के लिए बढ़ी ऊर्जा कीमतों का असर अपेक्षाकृत अधिक हद तक उपभोक्ताओं तक पहुंचाना होगा. नीतिगत हस्‍तक्षेप अब सीमित हो रहाईवाई की इकॉनमी वॉच रिपोर्ट के मुताबिक, नीतिगत हस्तक्षेप की गुंजाइश सीमित है, लेकिन हालात को देखते हुए रेपो दर में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की आपूर्ति के स्रोतों में तेजी से विविधीकरण पर विचार किया जाना चाहिए. इसका मतलब है कि आने वाले समय में लोन फिर महंगा हो सकता है. श्रीवास्तव ने पश्चिम एशिया संकट लंबा खिंचने की आशंका जताते हुए कहा कि इसका हल निकल जाने पर भी कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति के सामान्य होने में खासा समय लग सकता है. ऐसे में काफी गुंजाइश है कि इस साल भारतीय बास्‍केट का तेल 120 डॉलर के आसपास ही घूमता रहेगा. अभी क्‍या है मार्केट की हालतअमेरिका के एनर्जी इन्फॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (ईआईए) के अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड की कीमतें 2026 की पहली तिमाही के औसत 81 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर दूसरी तिमाही में 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं. हालांकि, संकट की दिशा बदलने पर कीमतों में नरमी भी आ सकती है. हालांकि, भारत की विकास दर के अन्‍य अनुमान ज्‍यादा बेहतर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है जबकि एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और विश्व बैंक ने क्रमशः 6.9 फीसदी और 6.6 फीसदी का अनुमान जताया है. रिजर्व बैंक ने हाल में विकास दर 6.9 फीसदी और औसत महंगाई दर 4.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. About the Author Pramod Kumar Tiwari प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : April 29, 2026, 16:12 IST Source link

झारखंड

बारियातू में कार-पिकअप-बाइक की भिड़ंत:9 लोग घायल, एक गंभीर रूप से रिम्स...

लातेहार स्थित बारियातू थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में कार, पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक अर्टिगा कार कोडरमा के तिलैया डैम से डालटेनगंज में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी। बारियातू थाना के सामने कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार सकलदेव भारती (60), अनिल गिरी (40), जलेसर गिरी (12), अमित गिरी (13) और राकेश गिरी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बाइक पर सवार रूपलाल गंझू (15), राहुल कुमार (10) और सुनील कुमार (8) भी घायल हुए। बताया गया है कि बाइक पर सवार तीनों बच्चे नाबालिग थे और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। दुर्घटना में पिकअप चालक दीपक गुप्ता (25) को भी गंभीर चोटें आई हैं। पिकअप वाहन टोटी हेसला से बारियातू बाजार की ओर आ रहा था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिला। गंभीर रूप से घायल रूपलाल गंझू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर बारियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Source link

झारखंड

चाईबासा के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, रुक-रुक कर हो...

Last Updated:April 29, 2026, 15:09 IST चाईबासा में गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. यह कार्रवाई बोरोई के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई. एसपी अमित रेणु ने इसकी पुष्टि की है. दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान जारी है. फाइल फोटो चाईबासा में गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र के बीच जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. यह मुठभेड़ बोरोई के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई और सुबह से जारी है. एसपी अमित रेणु ने इसकी पुष्टि की है. दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. यह इलाका कोल्हान और सारंडा जंगल की सीमा पर स्थित है, जहां सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं.. पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणु ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गोइलकेरा और टोंटो थाना की सीमा से सटे वन क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई. उन्होंने कहा, ‘‘गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बोरोई के पास रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. फिलहाल यह पता लगाना मुश्किल है कि मुठभेड़ में माओवादियों का कौन सा समूह शामिल है.’’ पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में मुठभेड़ों में क्षेत्र के कई शीर्ष माओवादी नेताओं के मारे जाने के बाद अब केवल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा का गुट ही सक्रिय है. बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bokaro,Jharkhand First Published : April 29, 2026, 10:33 IST Source link

व्यापार

आम चिकन नहीं, ये है काला सुपरफूड! विदेशों में डिमांड, ऐसे करें...

X आम चिकन नहीं, ये है काला सुपरफूड! विदेशों में डिमांड, ऐसे करें बिजनेस   कड़कनाथ का मीट काले रंग का होता है, जो इसे अन्य मुर्गों से अलग बनाता है. इसमें आयरन, प्रोटीन, अमीनो एसिड और जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्मी देता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. यही वजह है कि विदेशों में इसे सुपरफूड के रूप में देखा जा रहा है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

शिक्षा

407 Maharashtra Municipal, 47 IAF & 28 CSIR-CCMB Openings

Hindi News Career Govt Jobs: 407 Maharashtra Municipal, 47 IAF & 28 CSIR CCMB Openings 2 दिन पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 वैकेंसी,इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती की। साथ ही CSIR-CCMB में 28 ओपनिंग्स की। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए… 1. महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 भर्ती, बिना एग्जाम के सिलेक्शन महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 407 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री। एज लिमिट : अप्रेंटिसशिप एक्ट नियमों के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : मेरिट लिस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फाइनल सिलेक्शन लिस्ट स्टाइपेंड : अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के अनुसार ऐसे करें आवेदन : www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। अब ऑफिशियल वेबसाइट www.pcmcindia.gov.in पर जाएं। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन : अपने फॉर्म को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर भेजें : इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, मोरवाड़ी, पिंपरी चिंचवाड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 2. इंडियन एयरफोर्स में 47 पदों पर भर्ती, 2 मई से शुरू आवेदन इंडियन एयर फोर्स ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : लोअर डिवीजन क्लर्क : 12वीं के साथ टाइपिंग हिंदी टाइपिस्ट : 12वीं के साथ टाइपिंग ड्राइवर : 10वीं पास, हैवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस, 2 साल तक का अनुभव एज लिमिट : न्यूतम : 18 साल अधिकतम : 25 साल सैलरी : लेवल – 2 के अनुसार सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल एग्जाम ऐसे करें आवेदन : इंडियन एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट indianairforce.nic.in पर जाएं। होम पेज पर मौजूद रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक 3. CSIR-CCMB में 28 पदों पर भर्ती, 28 अप्रैल से आवेदन शुरू CSIR-CCMB (सीएसआईआर-कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र) ने 28 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ccmb.res.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 5 जून तय की गई है। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : टेक्नीशियन : 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री ड्राइवर : 10वीं पास LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस के साथ 3 साल का अनुभव और मोटर मैकेनिज्म का नॉलेज। टेक्निकल ऑफिसर : संबंधित क्षेत्र में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री। एज लिमिट : टेक्नीशियन : 28 साल ड्राइवर : 27 साल टेक्निकल ऑफिसर : 30 साल फीस: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी , एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क एससी, एसटी : अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट ओबीसी : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : टेक्नीशियन : 39,545 रुपए प्रतिमाह ड्राइवर : 39,545 रुपए प्रतिमाह टेक्निकल ऑफिसर : 90,100 रुपए प्रतिमाह ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट ccmb.res.in पर जाएं। होमपेज पर CSIR CCMB भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें। जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑनलाइन आवेदन लिंक 4. इंडियन बैंक में 350 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 28 अप्रैल इंडियन बैंक में स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : आईटी : बीई, बीटेक (CS/IT/ECE), एमसीए या NIELIT ‘B’ लेवल फाइनेंस/क्रेडिट : एमबीए (फायनेंस), सीए, आईसीडब्ल्यूए या सीएफए CA : ICAI की मेंबरशिप जरूरी सिक्योरिटी : ग्रेजुएशन + सेना/पुलिस/अर्धसैनिक बल में कम से कम 5 साल का अनुभव सिविल इंजीनियर: बीई सिविल में 60% अंक आर्किटेक्ट: बी आर्क + CoA रजिस्ट्रेशन एज लिमिट : स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर): 23 – 33 साल स्केल 2 (मैनेजर): न्यूनतम 23–25 वर्ष से अधिकतम 33–35 साल (पद के अनुसार) स्केल III (सीनियर मैनेजर): न्यूनतम 25–27 साल से अधिकतम 35–37 साल (पद के अनुसार) आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी। फीस : एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 175 रुपए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम पर्सनल इंटरव्यू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सैलरी : स्केल-I : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह स्केल-II : 64, 820 – 93, 960 रुपए प्रतिमाह स्केल-III : 85, 920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह उम्मीदवारों के लिए जरूरी शर्तें : उम्मीदवारों को स्केल II और III पदों पर 1 साल का प्रोबेशन पीरियड पूरा करना होगा। साथ ही, नौकरी जॉइन करने के बाद कम से कम 2 साल तक जॉब करना जरूरी है। इसके लिए बैंक ने बॉन्ड की शर्त भी रखी है- स्केल I: 2 लाख रुपए स्केल II और III: 3 लाख रुपए अगर कोई उम्मीदवार 2 साल से पहले नौकरी छोड़ता है, तो उसे बॉन्ड की पूरी राशि के साथ नोटिस पीरियड की सैलरी और ट्रेनिंग खर्च भी वापस करना होगा। एग्जाम पैटर्न : सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मैक्जिमम नंबर लैंग्वेज ड्यूरेशन इंग्लिश लैंग्वेज 20 20 इंग्लिश 20 मिनट प्रोफेशनल नॉलेज 60 120 हिंदी, इंग्लिश 60 मिनट रीजनिंग 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट एप्टीट्यूड 20 20 हिंदी, इंग्लिश 20 मिनट टोटल 120 180 2 घंटे ऐसे करें आवेदन : ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाएं। मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें। ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें। फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट लिंक सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें DRDO में पेड इंटर्नशिप की 75 भर्ती; यूपी आंनगवाड़ी में 100 वैकेंसी, SSB में 827 पदो के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO DLRL में 75 भर्ती, यूपी आंगनवाड़ी में 100 वैकेंसी की। साथ ही SSB में 827 पदों के लिए आवेदन की आखिरी

झारखंड

बेंगलुरु में धनबाद की युवती की मौत:फ्लैट का दरवाजा तोड़ अर्ध-सड़ी हुई...

बेंगलुरु में झारखंड के धनबाद की रहने वाली 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल पूजा दत्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शव अर्ध-सड़ी हुई अवस्था में था, जिससे अनुमान है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब अपार्टमेंट के निवासियों ने फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव बरामद किया। कमरे में फटे हुए कागज पाए गए मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि कमरे में फटे हुए कागज पाए गए हैं। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। मृतका पूजा दत्ता मूल रूप से धनबाद के हीरापुर स्थित इंद्रदेव टावर के पास की रहने वाली थीं। वह एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल थीं और पहले बस इंडिया लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थीं। वर्ष 2018 में उन्हें कंपनी के काम से जर्मनी भी भेजा गया था। पति की कोविड के दौरान हुई थी मौत परिजनों के अनुसार, पूजा के पति इंदरनील बीट की मृत्यु मार्च 2021 में कोविड के दौरान हो गई थी। इस घटना से वह टूट गई थीं, लेकिन उन्होंने एक महीने के भीतर ही वर्क फ्रॉम होम के जरिए दोबारा काम शुरू कर दिया था। परिवार का दावा है कि पूजा मजबूत इरादों वाली थीं और आत्महत्या नहीं कर सकतीं। वर्ष 2023 में उन्होंने परिवार को बताया था कि वह पूरी तरह ठीक हैं और बेंगलुरु में रहकर काम करना चाहती हैं, जिसके बाद परिवार ने उन्हें वहां शिफ्ट होने में मदद की थी। Source link

Scroll to Top