भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

खूंटपानी प्रखंड के 30 लाभुकों के बीच सिलाई मशीन का किया गया...

चाईबासा| पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत मंगलवार को झारखंड राज्य लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी- जेएसएलपीएस के द्वारा चयनित खूंटपानी प्रखंड के 30 लाभुक दीदियों के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय-चाईबासा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री रविंद्र नाथ राउत के कर-कमलों द्वारा लाभुक दीदियों को सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर बताया गया कि उक्त योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। सिलाई मशीन मिलने से दीदियां अब अपने घर से ही कपड़ा सिलाई का कार्य कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। कार्यक्रम में लाभुक दीदियां, जेएसएलपीएस के कर्मी एवं विद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित थे। Source link

झारखंड

एक को साधिए, झारखंड में सभी सध जाएंगे: राधाकृष्ण

झारखंड कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। ‘एक को साधिए, झारखंड में सब सध जाएगा’ कहकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पर निशाना साधते हुए संगठन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने प्रदेश प्रभारी के. राजू को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश कांग्रेस स्थानीय और संवेदनशील मुद्दों पर लगातार मौन है, सिर्फ संगठन का आकार बढ़ाने से पार्टी मजबूत नहीं होगी। प्रदेश कमेटी की संख्या 314 से बढ़ाकर 628 भी कर दी जाए, तब भी फर्क नहीं पड़ेगा, यदि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों पर आवाज नहीं उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हित की बात सार्वजनिक करना पार्टी विरोध नहीं हो सकता। यदि नेतृत्व इसे पार्टी विरोध मानता है, तो उसका हर निर्णय स्वीकार होगा। -शेष पेज 10 पर प्रधानमंत्री व भाजपा अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के गढ़ : वित्त मंत्री मेदिनीनगर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस को ‘अर्बन नक्सलियों का गिरोह’ बताए जाने पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलटवार किया है। पलामू में मंगलवार को उन्होंने कहा-अगर कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गिरोह है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के गढ़ हैं। वित्त मंत्री पलामू में प्रमंडलीय मुखिया सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी है और सत्ता नहीं, सेवा की राजनीति करती है। दरअसल, सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में विजय भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर नक्सल विचारधारा अपनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जंगलों में कमजोर पड़ रहा नक्सलवाद अब राजनीतिक दलों के भीतर जगह बना रहा है, और कांग्रेस को ‘अर्बन नक्सलियों का गिरोह’ बताया था। महिला आरक्षण मुद्दा नहीं बन सका? -प्रदेश कांग्रेस ने शुरू से ही इसे मुद्दा बनाया। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, रमा खलखो, प्रदीप यादव समेत कई नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। महिला कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला और प्रमंडल स्तर पर कार्यक्रम चल रहे हैं। जेटेट से मगही और भोजपुरी भाषा हटाने का विरोध क्यों नहीं किया गया? – यह कैबिनेट का मामला था। जिस दिन जेटेट का प्रस्ताव पारित हुआ, उसी दिन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विरोध किया था। प्रदेश अध्यक्ष अकेले फैसला नहीं लेते, यह विषय पीएसी की बैठक में उठाया जाना चाहिए था। अनुसूचित जाति आयोग पर चुप्पी क्यों? -प्रदेश कांग्रेस ने ओबीसी के लिए अलग मंत्रालय बनाने और अनुसूचित जाति परामर्शदात्री समिति व आयोग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। हजारीबाग की घटनाओं पर पार्टी निष्क्रिय थी? – विष्णुगढ़ में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, रमा खलखो और महिला टीम गई थी। तीन अल्पसंख्यकों की हत्या के मामले में विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप के नेतृत्व में टीम भेजी गई थी। राधाकृष्ण लगातार सवाल उठा रहे हैं? – राधाकृष्ण किशोर को पूरा सम्मान दिया है। उन्हें अपनी बात पार्टी फोरम या वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखनी चाहिए। सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की आवश्यकता नहीं थी। Source link

ताज़ा खबर

हमलावरों ने पीछा कर गाड़ी रुकवाई और कर दिया छलनी, कैसे हुआ...

होमवीडियोदेश VIDEO: हमलावरों ने पीछा कर गाड़ी रुकवाई और कर दिया छलनी, कैसे हुआ सुवेंदु के पीए चंद्रनाथ का मर्डर? X VIDEO: हमलावरों ने पीछा कर गाड़ी रुकवाई और कर दिया छलनी, कैसे हुआ सुवेंदु के पीए चंद्रनाथ का मर्डर?   Suvendu Adhikari’s PA Chandrakant Murder: पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम इलाके में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रकांत रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. उन्होंने पीड़ित पर नजदीक से कई राउंड फायरिंग की. गोली लगते ही चंद्रकांत जमीन पर गिर पड़े और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इसी बीच, बीजेपी नेता केया घोष ने दावा किया कि मृतक लंबे समय से सुवेंदु अधिकारी के साथ काम कर रहे थे. उन्होंने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह किसी प्रोफेशनल हमलावर का काम लगता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

तेल की मार, रांची से दिल्ली फ्लाइट का किराया 19000 के पार

Last Updated:April 26, 2026, 23:59 IST आसमान छू रही फ्लाइट टिकट की कीमत. तेल की अस्थिरता के कारण टिकट के किराये में वृद्धि की गई है. आज दिल्ली रांची फ्लाइट का किराया 19 हजार के पार पहुंच गया है. सामान्य दिनों में यह 7-9 हजार टिकट का किराया होता था. रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत दूसरे महानगरों के किराए में लगातार उछाल हो रही है. रांची: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर देश की ईंधन-ऊर्जा पर पड़ा है. एक तरफ जहां लोगों को खाना बनाने के लिए गैस नहीं मिल रही है. गैस की किल्लत के कारण कई लोगों के होटल और रेस्टोंरट बंद हो गए हैं. अब फ्लाइट की टिकट की कीमते भी आसमान छूने लगी हैं. तेल की अस्थिरता के कारण टिकट के किराये में वृद्धि की गई है. आज दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट का किराया 19 हजार के पार पहुंच गया है. सामान्य दिनों में इसका टिकट 7-9 हजार रुपये का होता था. रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत दूसरे महानगरों के किराए में लगातार उछाल हो रहा है. आने वाले दिनों में और रूट की फ्लाइट का किराया भी तेजी से बढ़ सकता है. इससे लोगों को आवागमन में भारी मुश्किल हो जाएगी. जहां गैस सिलेंडर ना मिलने से तमाम चीजों के दाम महंगे हो रहे हैं वहीं अब तेल की अस्थिरता के कारण हवाई जहाज का किराया बढ़ रहा है. अगर समय रहते हालात नहीं सुधरते हैं तो जानकारों का कहना है कि हालात बदतर हो सकते हैं. पेट्रोल-डीजल महंगा होता है तो ट्रांसपोर्टेशन महंगा होगा. इससे वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे. बाजार में महंगाई बढ़ जाएगी और जरूरी चीजें भी आम लोगों की पहुंच से दूर हो जाएंगी. इससे पहले भी रांची से उड़ान भरने वाली और रांची के लिए उड़ान भरने वाली डोमेस्टिक फ्लाइट्स का किराया बढ़ाया गया था. ईंधन शुल्क यानी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाए जाने और एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें बढ़ने से मार्च महीने में रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में 25 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई थी. अब तो जिस हिसाब से टिकट का दाम बढ़ रहा है उससे तो अंतिम समय में टिकट पाना और भी बहुत ज्यादा महंगा हो जाएगा. पहले से ही लास्ट टाइम के टिकट के लिए काफी ज्यादा चार्ज लिया जाता था. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 26, 2026, 23:59 IST Source link

व्यापार

50 हजार रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी 1...

होमताजा खबरमनी 50 हजार रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी 1 लाख की कमाई, जानें कैसे Last Updated:October 05, 2021, 15:53 IST आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहें हैं जिसमें आपको अच्छा खासा फायदा होगा. इस बिजनेस को स्टार्ट करने में सरकार से 35 फीसदी तक सब्सिडी मिल जाएगी. इस बिजनेस को स्टार्ट करने में सरकार 35 फीसदी तक सब्सिडी देगी नई दिल्ली. अगर आप बिज़नेस (Buisness Idea) के लिए कृषि क्षेत्र में अपना नसीब आजमाना चाहते हैं, तो मौसम के भरोसे चलने वाली खेती के अलावा भी कई विकल्प हैं जो आपको मुनाफे की गारंटी देते हैं. इसी में से एक है मुर्गी पालन (Poultry Farming) का बिजनेस. अगर आप छोटे पैमाने पर पोल्ट्री फार्म शुरू करना चाहते हैं तो कम से कम 50,000 रूपये से 1.5 लाख रुपये के बीच खर्च आएगा. अगर छोटे स्तर यानी 1500 मुर्गियों से लेयर फार्मिंग की शुरुआत करेंगे तो आप 50 हजार से 1 लाख रुपये प्रति महीना तक कमा सकते हैं. सबसे पहले आती है पैसों की बातअगर आप छोटे पैमाने पर पोल्ट्री फार्म शुरू करना चाहते हैं तो कम से कम 50,000 रुपये से 1.5 लाख रुपये के बीच खर्च आएगा. और अगर इसी बिजनेस को और अधिक बड़े स्टार पर सेटअप करना का सोच रहें हैं तो लगभग 1.5 लाख रूपये से 3.5 लाख रूपये के बीच खर्च आता है. पोल्ट्री व्यवसाय शुरू करने के लिए कई फाइनेंशियल संस्थानों से बिज़नेस लोन लिया जा सकता है. सरकार देगी 35 फीसदी सब्सिडीपॉल्ट्री फार्म के बिजनस के लोन पर सब्सिडी करीब 25 फीसदी होती है. वहीं, SC ST वर्ग को प्रोत्साहन देने के लिए यह सब्सिडी 35 फीसदी तक हो सकती है. बता दें कि इस कारोबार की खासियत यह है कि इसमें कुछ रकम खुद लगानी होती है और बाकी की बैंक से लोन मिल जाएगा. इस तरह करें इस बिजनेस की प्लानिंगकमाई भले ही अच्छी हो लेकिन इस कारोबार में हाथ आजमाने से पहले अच्छे से ट्रेनिंग लेना जरूरी है. 1500 मुर्गियों के टारगेट से काम शुरू करना हो तो 10 फीसदी ज्यादा चूज़े खरीदने होंगे. क्योंकि असमय बीमारी की चलते मुर्गियों के मरने का खतरा होता है. अंडे से भी होगी जबरदस्त कमाईदेश में अंडे के दाम बढ़ने लगे हैं. अक्टूबर की शुरुआत से ही अंडा 7 रुपये का बिक रहा है. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अंडे के दाम बढ़ने के साथ ही मुर्गी भी बेशकीमती हो गई है. मुर्गियां खरीदने का बजट 50 हजार रुपयेएक लेयर पैरेंट बर्थ की कॉस्ट लगभग 30 से 35 रुपये होती है. यानी मुर्गियां खरीदने के लिए 50 हजार रुपये का बजट रखना होगा. अब इन्हें पालने के लिए अलग अलग तरह का खाना खिलाना पड़ता है और साथ ही मेडिकेशन पर भी खर्च करना पड़ता है. 20 हफ्तों का खर्च 3-4 लाख रुपयेलगातार 20 हफ्ते तक मुर्गियों को खिलाने का खर्च होगा करीब 1 से 1.5 लाख रुपये. एक लेयर पैरेंट बर्ड एक साल में लगभग 300 अंडे देती है. 20 हफ्ते बाद मुर्गियां अंडा देना शुरू कर देती है और साल भर तक अंडे देती है. 20 हफ्तों के बाद इनके खाने पीने पर तकरीबन 3 से 4 लाख रुपये खर्च होता है. सालाना 14 लाख रुपये से ज्यादा की कमाईऐसे में 1500 मुर्गियों से 290 अंडे प्रति वर्ष के औसत से लगभग 4,35,000 अंडे मिलते हैं. बर्बादी के बाद भी अगर 4 लाख अंडे बेच पाएं तो थोक भाव में एक अंडा 6.00 रुपये की दर से बिकता है. यानी साल भर में सिर्फ अंडे बेचकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : October 05, 2021, 10:04 IST Source link

झारखंड

क्लिनिक में डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत पर जांच का...

भास्कर न्यूज | गढ़वा उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी और उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत 50 आवेदन प्राप्त हुआ। जनसुनवाई में मेराल प्रखंड के दीपक प्रसाद गुप्ता ने उपायुक्त को आवेदन देकर एमजीएम अस्पताल द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के लापरवाही के कारण उनके नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। उन्होंने अपने नवजात शिशु के इलाज में अस्पताल प्रबंधन द्वारा घोर लापरवाही बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती करने के ठीक पहले उसी दिन अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ थे। अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा उन्हें भ्रमित किया गया और बोला गया कि बच्चे की स्थिति ठीक नहीं है उसे वेंटिलेटर पर रखने की आवश्यकता है। विरोध करने पर दुर्व्यवहार किया गया व धमकी दी गई। दीपक प्रसाद गुप्ता मामले का निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई का अनुरोध किया है। बंधक रखे आभूषण नहीं लौटाने की शिकायत रंका प्रखंड के तमगे गांव निवासी दुर्गा देवी ने बंधक रखे गए आभूषण को वापस नहीं करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके पति घनश्याम विश्वकर्मा ने हसनारायण सोनी के यहां कुछ आवश्यक कार्य से आभूषण बंधक रखकर पैसे लिए थे। परंतु अब पैसे देकर आभूषण वापस मांगने पर उक्त व्यक्ति द्वारा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित थाने में भी आवेदन दिया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। मौके पर जन शिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि आदि उपस्थित थे। सदर प्रखंड के नारायणपुर गांव निवासी तेजन चौधरी ने आवेदन देकर एनएच-75 सड़क चौड़ीकरण में अधिगृहित किए गए भूमि के मुआवजा का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में कुल 20 डिसमिल भूमि का अधिग्रहण किया गया था, जिसके सभी आवश्यक कागजात जिला भू-अर्जन कार्यालय में प्रक्रिया के लिए जमा कर दी गई है परंतु दो सालों बाद तक अधिग्रहित किए गए भूमि का मुआवजा लंबित है। उन्होंने मुआवजा भुगतान की राशि दिलाने का अनुरोध किया है। सदर प्रखंड के ही जाटा गांव निवासी अक्षय कुमार व प्रमोद कुमार मेहता ने किसान आईडी होने के बावजूद भी जाटा पैक्स द्वारा धान नहीं लेने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उक्त पैक्स में धान जमा करने के कई बार प्रयास किए गए परंतु न धान लिया गया और न ही धान लेने के लिए किसी प्रकार का मैसेज किया गया। उन्होंने उपायुक्त से उक्त समस्या का समाधान का अनुरोध किया है। Source link

झारखंड

बंगाल में खुला विकास का नया द्वार : डॉ. पातंजली

गढ़वा| सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वावधान में शहर के मुख्य चौक रंका मोड़ संकट मोचन मंदिर के समीप साप्ताहिक भंडारा का आयोजन किया गया। 125वां सप्ताह आयोजित भंडारा कार्यक्रम रूपा गुप्ता ने अपना जन्मदिन मनाई। अपने जन्मदिन के अवसर पर रूपा गुप्ता ने संस्था के बैनर तले साप्ताहिक भंडारा के तहत जरूरतमंदों को प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी, बुंदिया, रसगुल्ला तथा फल वितरण किया। मौके पर रूपा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने संस्था के सदस्यों को कुछ दिन पहले ही अपने जन्मदिन पर भंडारा कराने को लेकर बात कही थी। क्योंकि वे सोशल मीडिया और अख़बार के माध्यम से हमेशा देखती थी हर सप्ताह कोई न कोई अपनी खुशियां लेकर आता है और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का वही माध्यम बन जाता है। जरूरतमंदों के लिए वे निवेदन करना चाहती हैं कि अगर आपको अपनी खुशियां मे ढेरो आशीर्वाद लेना है तो आप भी संस्था के साप्ताहिक भंडारा के तहत अपनी खुशियां जाहिर करे। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बना रहे। संस्था के बिक्की गोंड ने कहा कि गढ़वा शहर की बहने भी संस्था से जुड़ कर समाजसेवा का कार्य कर रही है। इस अवसर पर संस्था के संचालक आकाश केशरी, संस्था के शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता, संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार आदि मौजूद थे। गढ़वा| पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर शहर के पुरानी बाजार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने झाल मुरही खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी। पश्चिम बंगाल के 294 सीटों पर हुए चुनाव में 206 सीटों पर भाजपा की जीत की खुशी भाजपाइयों में साफ झलक रही है। लोगों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में नया इतिहास लिखने की ओर अग्रसर है। भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिला अध्यक्ष मीना देवी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला मतदाताओं का बड़ा हिस्सा ममता को नकार दिया है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस मात्र 80 सीटों पर सिमट कर रह गई है। टीएमसी के गढ़ माने जानेवाले क्षेत्रों में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया है। भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि यह बंगाल की जीत है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, मीना देवी, वीणा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, सविता शर्मा, मीना केशरी, शकुंतला केशरी, ललिता केशरी, रीता देवी, गायत्री देवी, विभा प्रकाश केशरी, सुधा देवी, कौशल्या देवी, नमिता कश्यप एवं संजू प्रकाश केशरी, विनय चौबे, इंदेश पांडेय आदि मौजूद थे। Source link

ताज़ा खबर

Suvendu Adhikari PA Shot Dead | सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ...

होमताजा खबरwest bengalKolkata क्या टीएमसी की ‘गुंडा वाहिनी’ ने ली सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की जान? Last Updated:May 07, 2026, 00:05 IST Suvendu Adhikari PA Shot Dead: पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमलावरों ने उन पर करीब 12 राउंड फायरिंग की. पश्चिम बंगाल बीजेपी ने पहले ही टीएमसी के ऊपर हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाया था. सुवेंदु अधिकारी के पीए का मर्डर, क्या मध्यमग्राम में सोची-समझी साजिश के तहत चली गोली? कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बुधवार रात बीजेपी के कद्दावर नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंद्रनाथ पर बहुत करीब से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब चंद्रनाथ अपना ऑफिस का काम खत्म करके घर लौट रहे थे. इस हत्याकांड ने पूरे बंगाल में हड़कंप मचा दिया है. बीजेपी ने पहले ही हिंसक घटनाओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए थे. पार्टी ने बयान में कहा कि टीएमसी की ‘गुंडा वाहिनी’ सूबे में अराजकता फैला रही है. बाइक सवार हमलावरों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम? बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ के सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगी हैं. हमलावरों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं ताकि बचने की कोई गुंजाइश न रहे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमला इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास आज रहेगा कमजोर, मानें गणेश जी की...

Last Updated:April 27, 2026, 03:42 IST Aaj ka Kanya Rashifal 27 april 2026: आज आपके मन में तनाव और संदेह बना रहेगा जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे. घर में शांति का वातावरण नहीं होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. दैनिक कामों में थोड़ी परेशानी हो सकती है. आज आप ज्यादा मेहनत करेंगे. ऑफिस में अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें. गणेशजी कहते हैं कि आज… परमजीत/देवघर: दैनिक राशि का आकलन ग्रह नक्षत्र और चन्द्रमा जिस राशि पर संचरण कर रही है उस अनुसार किया जाता है. आज वैसाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, उतरफाल्गुनी नक्षत्र, व्याघात योग रहेगा. इसके साथ ही आज चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि में संचरण करने वाला है. इस अनुसार कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि कोई भी कार्य करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें. आज मानसिक तनाव हो सकता है. बेवजह किसी वाद विवाद में बिल्कुल भी ना पड़ें. शत्रु से आज सावधान रहें. घर में नकरात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है. घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. आज आत्मविश्वास में कमी आएगी. आज यात्रा का योग बन रहा है. आज धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. आज अपने कार्य के प्रति फोकस रहें. व्यापार में सोच समझकर करें धन निवेशआज का दिन अधिक खर्च वाला रहेगा और आपकी आ‍र्थिक स्थिति इस वक्‍त डगमगा सकती है. व्यापार में धन निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें. बड़ा निवेश आज बिल्कुल भी ना करें. यहां तक की आज किसी को भी धन उधार बिल्कुल भी ना दें. आज आपको पहले की तुलना में अधिक मेहनत करके भी उतनी सफलता नहीं मिल पाएगी. सोच समझकर कर खर्च करें. जीवनसाथी के साथ हो सकता है वाद-विवादआज आपके मन में तनाव और संदेह बना रहेगा जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे. घर में शांति का वातावरण नहीं होगा. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. दैनिक कामों में थोड़ी परेशानी हो सकती है. आज आप ज्यादा मेहनत करेंगे. ऑफिस में अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें. गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार को समय दें तभी कुछ बढ़िया होगा. व्यापार को बढ़ाने की कोई नीति या योजना आज काम नहीं करेगी. आज नए कार्य की शुरुआत ना करेंआज नए कार्य की शुरुआत ना करें. हो सकता है उसमें आपको हानि हो सकती है. आज किसी से वाद-विवाद बिल्कुल ना करें. आपको हानि हो सकती है.किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहेगी. विशेष रूप से संतान और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक परेशान होंगे. पेट-संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी. उपाय- भगवान पंचोपचार विधि से भगवान शिव की पूजा करें. राम नाम लिखा 11 बेलपत्र अर्पण करें और भगवान शिव के मूल मंत्र का 108 बार जाप करें. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand First Published : April 27, 2026, 03:42 IST Source link

व्यापार

नौकरी से आ गए हैं तंग तो शुरू कर दें यह कारोबार,...

होमताजा खबरमनी नौकरी से आ गए हैं तंग तो शुरू करें ये कारोबार, हर महीने होगी 10 लाख रुपये कमाई Last Updated:October 15, 2021, 09:26 IST Business idea- आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं जिसे आप गांव से लेकर छोटे-बड़े सभी शहरों में शुरू कर सकते हैं. इससे आप हर महीने 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमा लेंगे. Business idea- आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बता रहे हैं जिसे आप गांव से लेकर छोटे-बड़े सभी शहरों में शुरू कर सकते हैं. इससे आप हर महीने 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमा लेंगे. नई दिल्ली. क्या आप भी अपनी बोरिंग नौकरी से तंग आ चुके हैं? और कोई ऐसा बिजनेस (Starting own business) करना चाहते हैं? तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया (Business idea) के बारे में बता रहे हैं जिसे गांव से लेकर छोटे-बड़े सभी शहरों में शुरू कर सकते हैं और बंपर कमाई (earn money) कर सकते हैं. इसमें हर महीने आप 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमा लेंगे. दरअसल, इन दिनों कार्डबोर्ड बॉक्स (Cardboard box) की डिमांड बहुत अधिक बढ़ गई है. हर छोटे से लेकर बड़े सामान की पैकिंग के लिए इसकी जरूरत पड़ती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी हर महीने डिमांड बनी रहती है. बता दें कि इस कारोबार में मंदी का असर बहुत कम रहता है. ऑनलाइन बिजनेस (Online business) में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है. जानिए क्या है कार्डबोर्ड?वह मोटा कवर या गत्ता जो जिल्दसाज़ी के काम में उपयोग किया जाता है या दूसरे आसान शब्दों में इसे आप किताबों पर कवर चढ़ाने का मोटे कागज को भी कार्डबोर्ड कहते हैं. इसके लिए कच्चे माल या रॉ-मैटेरियल की बात की जाए तो इस बिजनेस को शुरू करने के लिए क्राफ्ट पेपर सबसे ज्यादा जरूरी है. इसकी बाजार में कीमत करीब 40 रुपये प्रति किलो है. जितनी अच्छी क्वालिटी का आप क्राफ्ट पेपर इस्तेमाल करेंगे उतनी ही अच्छी क्वालिटी के बॉक्स बनेंगे. जगह और मशीन की होगी जरूरतइस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास करीब 5000 वर्ग फुट की जगह होना जरूरी है. इसके लिए प्लांट भी लगाना होता है. इसके साथ ही माल रखने के लिए गोदाम की भी जरूरत पड़ती है.इस बिजनेस को आप अधिक भीड़–भाड़ वाली जगहों से शुरू न करें. इसके लिए आपको दो तरह की मशीनों की जरूरत पड़ेगी. एक सेमी ऑटोमेटिक मशीन (Semi Automatic Machine) और दूसरी फुली ऑटोमेटिक मशीन (Fully Automatic Machine). इन दोनों के अंदर जितना निवेश का फर्क होगा उतना ही इनके साइज में फर्क होगा. जानें कैसे होगी बंपर कमाई?कोरोना काल में इस बिजनेस की डिमांड में काफी इजाफा हुआ है. इस बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन भी बहुत ज्यादा है. अगर प इस बिजनेस की बेहतर तरीके से मार्केटिंग करते हैं और अच्छे ग्राहक बनाते हैं तो इस बिजनेस को शुरू करके हर महीने 5 से 10 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं. जानें कितना करना होगा निवेश?निवेश की बात करें तो यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे स्मॉल बिजनेस के रूप में शुरू करना चाहते हैं या फिर लार्ज लेवल पर बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं. अगर आप इस बिजनेस को बड़े लेवल पर शुरू करते हैं तो आपको कम से कम 20 लाख रुपये का निवेश करना होगा. सेमी ऑटोमेटिक मशीन के साथ बिजनेस शुरू करने पर 20 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है. वहीं, फुल ऑटोमेटिक मशीनों के जरिए शुरू करने पर करीब 50 लाख रुपये तक खर्च होने का अनुमान है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : October 15, 2021, 09:24 IST Source link

Scroll to Top