भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

नहीं दे रहे खाना, काम से मना करने पर लगा रहे करंट…...

होमताजा खबरदेश बिना खाने के काम, मना करने पर करंट..थाइलैंड में फंसे युवक की बात सुन रूह कांपी Last Updated:June 29, 2026, 23:55 IST म्यांमार-थाईलैंड सीमा पर एक भारतीय युवक को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है. 70 हजार रुपये की सैलरी, सभी सुविधाएं, हवाई जहाज से आना ऐसा लालच देकर बुलाया गया था. यह युवक अकेला नहीं है, बल्कि उसके साथ महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों के 25 से 30 लड़के भी इस गोल्डन ट्रायंगल’ के जाल में फंसे हुए हैं. AI Generated Photo. महाराष्ट्र के बीड जिले के नांदुरघाट का रहने वाला ग्राफिक डिजाइनर स्वप्निल कालुंके अच्छी नौकरी का सपना लेकर बैंकॉक (थाईलैंड) के लिए रवाना हुआ था. फेसबुक पर एक नौकरी का विज्ञापन में 70 हजार रुपये महीने की सैलरी और मुफ्त हवाई टिकट का वादा किया गया था. लेकिन बैंकॉक पहुंचते ही उसकी जिंदगी एक डरावने जाल में फंस गई. फोन पर बात करते हुए युवक ने जो दास्तां सुनाई है उसे सुन किसी की भी रूह कांप जाएगी. ये है पूरा मामला बीड के नांदुरघाट का रहने वाला स्वप्निल कालुंके एक ग्राफिक डिजाइनर है. उसने फेसबुक पर बैंकॉक में एक नौकरी का विज्ञापन देखा. विज्ञापन में व्हाट्सएप नंबर दिया गया था. इसमें उसे 70 हजार रुपये प्रति महीन तनख्वाह का लालच दिया. उसे ये भी बताया गया कि आने जाने के लिए हवाई टिकट देने का लालच दिया गया. इस झांसे में आकर स्वप्निल 4 जून को पुणे से हवाई जहाज द्वारा बैंकॉक के लिए रवाना हो गया. बैंकॉक पहुंचते ही अपहरण बैंकॉक हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद स्वप्निल को लेने के लिए एक गाड़ी आई. गाड़ी में बैठते ही अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर बंदूक तान दी. उसके बाद पासपोर्ट छीन लिया. बंदूक की नोंक पर डराकर उसे कुछ भी बोलने का मौका नहीं दिया गया. जंगलों के रास्ते 2 से 3 दिन का सफर तय करके उसे जबरन म्यांमार ले जाया गया. गोल्डन ट्रायंगल का क्रूर जाल स्वप्निल को म्यांमार-थाईलैंड बॉर्डर ‘गोल्डन ट्रायंगल’ इलाके में बंधक बनाकर रखा गया है. गोल्डन ट्रायंगल इसी तरह की घटनाओं के लिए कुख्यात है. वहां उसे और अन्य युवाओं को जबरन ऑनलाइन स्कैम का काम करने के लिए मजबूर किया जाता है. काम करने से मना करने पर बंधकों को बुरी तरह पीटा जाता है. उसे बिजली के झटके दिए जाते हैं. स्वप्निल ने बताया कि बात न मानने पर बिहार के एक लड़के की पीट-पीटकर हत्या भी कर दी गई. हजारों युवाओं के फंसे होने का दावा स्वप्निल ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपने परिवार को बताया कि वहां करीब 700 से 800 भारतीय लड़के फंसे हुए हैं. इनमें से 500 से 600 एक ही जगह पर हैं. इन बंधकों में महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों जैसे बीड, नासिक, धाराशिव, चालीसगांव और ठाणे के करीब 20 से 30 लड़के शामिल हैं. इन सभी को डेटा एंट्री और सोशल मीडिया डिजाइनिंग के बहाने वहां ले जाया गया था. सुरक्षा को लेकर कोड वर्ड और डर स्वप्निल ने अपने परिवार को सख्त हिदायत दी है कि वे उसे अपनी तरफ से कभी फोन न करें. उसने कहा कि वह खुद फोन करेगा तभी उठाएं. उसने एक कोड भी बताया कि अगर वह फोन पर बात करते हुए गाली देने लगे, तो समझ जाना कि वह किसी के दबाव में बोल रहा है. वहां जरा सी भी गलती होने पर जान से मार देने का सीधा खतरा बना हुआ है. पुलिस और सरकार की कार्रवाई स्वप्निल के व्हाट्सएप कॉल के बाद उसका परिवार बेहद डरा हुआ है. बीड साइबर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. बीड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस, विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी  भी एक्टिव हो गई है. म्यांमार में मौजूद भारतीय दूतावास को पत्र भेजा गया है. भारत सरकार अब म्यानमार सरकार के साथ मिलकर इन युवाओं को छुड़ाने के लिए एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की तैयारी कर रही है. About the Author सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

हजारीबाग में दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी:अधेड़ पड़ोसी प्रभु महतो गिरफ्तार, पुलिस ने...

हजारीबाग जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 11-12 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। उसके पिता राज्य से बाहर मजदूरी करने गए हुए हैं, जबकि मां बकरी चराने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 40 वर्षीय प्रभु महतो घर में घुस गया और बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट भी की, जिससे वह बेहोश हो गई। मां ने रंगे हाथ पकड़ा, ग्रामीणों ने घेरकर दबोचा घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां बकरी चराकर घर लौटी। घर पहुंचते ही उसने आरोपी को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। यह देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मां की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उसे घेरकर बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सख्त सजा दिलाने की बात कही है। पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई, मेडिकल जांच जारी सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। हजारीबाग सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। Source link

झारखंड

हजारीबाग में नशे में चालक ने मचाया कहर:आधा दर्जन से अधिक लोग...

हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार ओपी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। नशे की हालत में वाहन चला रहे चालक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी और चालक पूरी तरह नशे में था। जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बिजली पोल और चापाकल से टकराकर रुकी कार घटना के बाद तेज रफ्तार कार बिजली के पोल और एक चापाकल से टकराकर रुक गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज मिशन अस्पताल में चल रहा है। वहीं अन्य घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम सभी घायलों की निगरानी कर रही है। राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद किसी की जान नहीं गई। पुलिस ने कार जब्त की, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार ओपी थाना प्रभारी मुकेश कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को बेहतर इलाज का भरोसा दिलाते हुए आम लोगों से अपील की कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं। Source link

ताज़ा खबर

दोस्‍त पर पाक‍िस्‍तान ने बरसाए बम, तो गुस्‍से से लाल हुआ भारत,...

होमताजा खबरदेश दोस्‍त पर PAK ने बरसाए बम, गुस्‍से से लाल हुआ भारत, अंजाम भुगतने की चेतावनी Last Updated:June 29, 2026, 22:49 IST भारत ने यह भी कहा कि यह घटना पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाह रवैये को दिखाती है. साथ ही पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं और नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सीमा पार हिंसा का सहारा ले रहा है. दोस्त अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी आर्मी ने बम बरसाए भारत गुस्से से लाल हो गया. विदेश मंत्रालय ने कहा पाकिस्तान की हरकत अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला है. इसका अंजाम उसे भुगतना होगा. पाकिस्तान अपने घर की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए बॉर्डर पार जाकर ये हरकतें कर रहा है. भारत ने कहा कि इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कई बेगुनाह लोगों की जान गई है, जो कि बेहद ही शर्मनाक हरकत है. पाकिस्तान ने रविवार और सोमवार की मध्य रात में लगातार हमले किये गए हैं. इन हमलों में 60 नागरिकों की मौत हुई थी. भारत ने की कड़ी निंदा भारत के मुताबिक, पाकिस्तान की यह कार्रवाई अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला है. भारत ने क्षेत्रिय स्थिरता को लेकर क्या सवाल उठाया है. इस हमले से पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता को खतरा पैदा हुआ है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह घटना पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना और लापरवाह रवैये को दिखाती है. साथ ही पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं और नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सीमा पार हिंसा का सहारा ले रहा है. भारत ने जताया दुख भारत ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरा दुख जताया है. साथ ही भारत ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है. इसके साथ ही भारत ने दोहराया कि वह अफगानिस्तान की संप्रभुता और उसकी क्षेत्रीय अखंडता के साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा. पाकिस्तान की तरफ से किये गए हमलों को लेकर अफगान अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रात भर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले किये गए हैं. इसमें कम से कम 36 आम नागरिक मारे गए और 160 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इन हमलों की वजह से दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पार तनाव और बढ़ गया है. पाकिस्तान लगातार कर रहा हमले पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान में पुलिस और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले तेजी से बढ़े हैं. पाकिस्तान सरकार का आरोप है कि इन हमलों के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और उससे जुड़े आतंकी संगठन हैं. कराची रेंजर्स के मुख्यालय पर हुआ था हमला यह कार्रवाई उस हमले के एक दिन बाद हुई, जब भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय पर हमला कर दिया था. इस हमले में तीन जवानों की मौत हो गई थी. बाद में सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया, जबकि एक घायल हमलावर को जिंदा पकड़ लिया. पाकिस्तान की सेना का दावा है कि पकड़ा गया हमलावर अफगानिस्तान का नागरिक है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

झारखंड

तिलैया में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी:वृद्ध दंपति की दुकान से...

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 2 स्थित तिलैया बस्ती में देर रात चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपए मूल्य का सामान चुरा लिया। दुकान संचालक बुलाई मंडल ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी पत्नी के साथ दुकान बंद की थी। सब कुछ सामान्य था, लेकिन सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। बिस्किट, चावल, तेल समेत कई सामान गायब दुकान के अंदर जाने पर बुलाई मंडल ने देखा कि कई जरूरी सामान गायब थे। चोर बिस्किट, चावल, दाल, तेल, सर्फ, साबुन समेत अन्य किराना सामग्री ले उड़े। दुकानदार के अनुसार, इस चोरी से उन्हें करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे दूसरे शहरों में मजदूरी करते हैं और उन्हीं की मदद से यह छोटी सी दुकान खोली गई थी। इसी दुकान से परिवार का भरण-पोषण होता है। अचानक हुई इस चोरी की घटना ने उनकी आर्थिक स्थिति को झटका दिया है और परिवार चिंता में है। सीसीटीवी खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू किया है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। Source link

झारखंड

चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की अस्पताल में मौत:सड़क जाम, डबल डाउन...

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में मौत हो गई। उसकी हालत घटना के बाद से ही नाजुक बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात क्लब के बाहर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें मारपीट और चाकूबाजी भी हुई। इस घटना में हिमांशु सिंह सहित एक और युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। सभी घायलों को तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया। हिमांशु सिंह की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिमांशु सिंह की मौत के बाद अब जांच हत्या की धाराओं के तहत की जाएगी। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। Source link

ताज़ा खबर

अरुणाचल में ड्रैगन की घुसपैठ का दावा कोरा झूठ! भारतीय सेना ने...

होमताजा खबरदेश अरुणाचल में ड्रैगन की घुसपैठ का दावा कोरा झूठ! सेना बोली-चल रहीं फर्जी खबरें Last Updated:June 29, 2026, 21:54 IST भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी पीएलए (PLA) द्वारा हालिया घुसपैठ और कैंप बनाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को खार‍िज क‍िया है. सेना ने स्पष्ट किया कि इस तरह की खबरें पूरी तरह गलत और निराधार हैं. ख़बरें फटाफट कुछ र‍िपोर्ट में दावा क‍िया जा रहा था क‍ि चीनी सेना भारतीय इलाके में घुस आई है. अरुणाचल प्रदेश में सीमा पार से चीनी सेना (PLA) की घुसपैठ और नए कैंप बनाए जाने की उड़ी अफवाहों पर भारतीय सेना ने करारा प्रहार किया है. सेना ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि अरुणाचल में ड्रैगन की घुसपैठ की खबरें पूरी तरह से झूठी, बेबुनियाद और भ्रामक हैं. मीडिया के एक धड़े में चल रही इन फर्जी खबरों का कड़ा खंडन करते हुए भारतीय सेना ने ऐसे किसी भी नापाक दावे की धज्जियां उड़ा दी हैं. हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह सनसनीखेज दावा किया गया था कि चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा में घुसपैठ की है और वहां अपने नए कैंप स्थापित कर लिए हैं. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर ऐसी कोई भी गतिविधि नहीं हुई है. सेना के मुताबिक, इन खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है और यह केवल सनसनी फैलाने का एक निंदनीय प्रयास है. सेना ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि सीमा पर हमारे वीर जवान पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं. किसी भी विदेशी ताकत की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह एक इंच भी भारतीय जमीन पर नापाक कदम रख सके. भारतीय सेना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की जनता ऐसी निराधार और भ्रामक खबरों से गुमराह न हो, हमारी सेना सीमाओं की अभेद्य सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. About the Author ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor <strong>Gyanendra Kumar Mishra</strong> is a senior journalist with nearly <strong>20 years of experience</strong> in the media industry. He is currently associated with <strong>News18 Hindi </strong>(hindi.new…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

झारखंड

चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की अस्पताल में मौत:सड़क जाम, डबल डाउन...

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में मौत हो गई। उसकी हालत घटना के बाद से ही नाजुक बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात क्लब के बाहर दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें मारपीट और चाकूबाजी भी हुई। इस घटना में हिमांशु सिंह सहित एक और युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। सभी घायलों को तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया। हिमांशु सिंह की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिमांशु सिंह की मौत के बाद अब जांच हत्या की धाराओं के तहत की जाएगी। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। Source link

झारखंड

चतरा में पारा शिक्षक पर गंभीर आरोप:बच्चों से झाड़ू लगवाया, मालिश करवाई;...

चतरा जिले के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आरा (मोकतमा) में एक पारा शिक्षक पर अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, पारा शिक्षक बिनोद कुमार सिंह ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से जबरन मजदूरी करवाई। आरोप है कि उन्होंने छात्रों से झाड़ू लगवाया और खुद कुर्सी पर बैठकर अपने हाथ-पैर की मालिश भी करवाई। पीड़ित छात्र मोहित के पिता बालेश्वर गंझू ने बताया कि जब उनके बेटे ने इस तरह के काम करने से मना किया, तो शिक्षक ने उसे बेरहमी से पीटा। मारपीट इतनी गंभीर थी कि बच्चे के कान से खून निकलने लगा। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें… जातिसूचक गाली देने का आरोप पीड़ित छात्र के पिता के अनुसार, शिक्षक ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि जातिसूचक गालियां भी दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बच्चे का मनोबल तोड़ने की कोशिश की। इस घटना से छात्र और उसके परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने इसे गुरु-शिष्य संबंधों के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग उठ रही है। शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। चतरा के उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक बिनोद कुमार सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। Source link

ताज़ा खबर

Tips: एक साल में ही क्यों दम तोड़ रहे स्टार्टअप? युवा उद्यमी...

Last Updated:June 29, 2026, 20:50 IST Startup Success Tips: युवा बाहर नौकरी छोड़ कर स्टार्टअप और छोटे उद्योग पर जोर दे रहे हैं. पर एक साल में ये बंद हो जाते हैं. युवा नन्दीकेश ने इन सभी बातों को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लोन, मार्केटिंग की कमी, बिजली बिल और वर्कर खर्च से कई यूनिट पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने युवाओं को कुछ टिप्स दिए हैं. इसको अपनाकर युवा अपने स्टार्टअप को आगे चला सकते हैं. ख़बरें फटाफट भागलपुर: बिहार में अब लोग बाहर कमाने के बदले स्टार्टअप पर अधिक फोकस कर रहे हैं. खासकर छोटे-छोटे उद्योग लगाने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. बहुत मध्यम व बहुत सारे बड़े उद्योग भी लगते हैं. उद्योग लगाने के वक्त उनका हौसला बहुत ऊपर होता है. वो एक साल तक उद्योग सही से चलाते हैं लेकिन उसके बाद उद्योग बन्द होने की कगार पर आ जाता है. आप भी सुनते होंगे उन्होंने उद्योग लगाया और बन्द हो गया. लेकिन क्या कभी किसी ने इसके पीछे की वजह जानी. उद्योग लगाने के बाद बन्द क्यों हो जाता है? आज इसी पर विस्तार से चर्चा करते हैं. क्यों उद्योग हो जाता है बंद? दरअसल, उद्योग बड़ी ही बारीक चीज है. यह कांच की तरह होती है जितने सहेज कर रखो वो उतना सुरक्षित रहती है. ये कहा है एक उद्योग चला रहे युवा नन्दीकेश की, उन्होंने बताया कि देखिए मैं इस दौर से गुजरा हूं. इसको मैं अच्छे से बता सकता हूं. उन्होंने बताया कि देखिए जब शुरुआत में आप उद्योग लगाते है तो आप लोन लेते हैं. शुरू में आपके पास पूंजी होती है. आप उसी के सहारे बिजनस रन करते हैं. समस्या आती है अगले वित्त वर्ष में. क्योंकि आपको एक साल न लोन चुकाने का टेंशन होता है. न ही पैसे ही कमी होती है. उस समय आप उस दम पर बहुत सारा माल तैयार करा लेते हैं. लेकिन मार्केटिंग हो नहीं पाती है. जिसके वजह से पैसा रिटर्न आना बंद हो जाता है. लोन, बिजली बिल के साथ वर्कर का पैसापैसा नहीं आने से पूंजी का अभाव हो जाता है. दूसरे तरफ बैंक का प्रेशर. अगर आप कुछ दिन दोस्तों से या गांव से उधार लेकर चुकाते भी हैं, तो एक तरफ आप लोन चुकाएंगे तो दूसरे तरफ बिजली बिल बढ़ जागेगी. वर्कर पैसा मांगने लगेंगे. इन सभी प्रेशर में आकर बिजनेस बन्द कर देते हैं. इन बातों का रखें ध्यानऐसे में उन्होंने बताया कि बिजनस का एक वसूल है आप जो भी उद्योग लगाएं पहले उसके मार्किट को परखे. अगर आपके आसपास मार्केट है. उस सामाग्री का तो उसका कम्पीटिशन देखें. अगर आपका माल आसानी से बिकता है. तब आप उस उद्योग को वहां लगाएं. आपका बिजनस एक साल में रन कर जाएगा. दूसरी बात की एक साथ बल्क में आप भी माल तैयार न करें. जिससे वो वेस्ट हो जाए. मार्किट के डिमांड के अनुसार उसको बनाएं. ताकि कम पूंजी फंसे. ये छोटी छोटी बाते आपको सफल बना देगी. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bhagalpur,Bihar Source link

Scroll to Top