भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

तीन माह से वेतन नहीं, भड़के रिम्स कर्मियों ने निदेशक कार्यालय घेरा

तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज रिम्स के कर्मचारियों ने सोमवार को निदेशक कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने लंबित वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि डॉक्टरों से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मियों तक को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की जा रही है, अब तक इसपर निर्णय नहीं लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने निदेशक कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। घेराव की सूचना मिलने के बाद रिम्स निदेशक कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वेतन भुगतान को लेकर स्वास्थ्य विभाग और रिम्स के वित्त विभाग के बीच लगातार बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेजरी घोटाले से उत्पन्न तकनीकी समस्याओं के कारण वेतन भुगतान प्रभावित हुआ है। हालांकि विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द ही कर्मचारियों के खाते में वेतन राशि भेज दी जाएगी। पुरानी पेंशन योजना के संबंध में निदेशक ने बताया कि वर्ष 2025 में ही इस प्रस्ताव को रिम्स की शासी परिषद (जीबी) की बैठक में मंजूरी देकर स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया था। अब इस पर विभागीय स्वीकृति का इंतजार है। Source link

झारखंड

इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता की विदाई पर नम हुईं सहकर्मियों की आंखें, 35...

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ थाना परिसर में रविवार देर शाम एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस निरीक्षक मनोज गुप्ता की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जहां पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर, फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। जानकारी हो कि 1994 बैच के अधिकारी मनोज गुप्ता ने 10 सितंबर 2024 को धालभूमगढ़ पुलिस निरीक्षक के रूप में योगदान दिया था और विभाग में 35 वर्षों की लंबी व सराहनीय सेवा पूरी कर वे सेवानिवृत्त हुए हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी ने मनोज गुप्ता के योगदान की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “इंस्पेक्टर गुप्ता की सबसे बड़ी खूबी उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा है। उन्होंने कठिन से कठिन चुनौतियों को भी सकारात्मकता के साथ पूरा किया। उनके कार्यकाल में कभी किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। वे अपने कनिष्ठ और वरिष्ठ, दोनों स्तर के अधिकारियों के साथ सामंजस्य बिठाने में माहिर थे। सभी थाना प्रभारियों को उनकी कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए।” एसडीपीओ ने उनके सुखद और स्वस्थ भावी जीवन की कामना की। सहयोग और अनुभव के साझा किए पल : घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे धालभूमगढ़ के थाना प्रभारी थे, तब निरीक्षक गुप्ता का मार्गदर्शन विषम परिस्थितियों में बेहद महत्वपूर्ण साबित होता था। वहीं, वर्तमान धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज मिश्रा ने कहा कि उनके साथ काम करते हुए उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, जो भविष्य में काम आएगा। जनता से मिलनसार व्यवहार रखें पुलिसकर्मी : अपने विदाई संबोधन में सेवानिवृत्त निरीक्षक मनोज गुप्ता काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने पूरे करियर के उतार-चढ़ाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के संस्मरण साझा किए। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा मिलनसार और सेवाभाव का व्यवहार रखें, जिससे पुलिस की छवि समाज में और बेहतर हो सके। विदाई समारोह में ये रहे उपस्थित : इस गरिमामय समारोह में चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार, श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी, बड़शोल थाना प्रभारी समेत कई अन्य थानों के अधिकारी, पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवा ही धर्म ग्रुप के नौशाद अहमद ने किया। Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालो की रहेगी मौज! पार्टनर से बढ़ेगा प्यार, पुराने निवेश...

Last Updated:June 03, 2026, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal 03 June 2026: मीन राशि के जातकों के लिए बुधवार आत्ममंथन और धैर्य का दिन रहेगा. चुनौतियों के बीच आपकी समझदारी और अनुभव सही दिशा दिखाएंगे. कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति होगी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभा पाएंगे. सकारात्मक सोच बनाए रखने से नए अवसर प्राप्त होंगे और आत्मविश्वास भी मजबूत होता जाएगा. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, आज के दिन (बुधवार) मीन राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ संकेत दे रही है.आज का दिन आपके लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है.आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप हर कार्य को पूरे मनोबल के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच सराहना दिला सकती है.नए अवसर मिलने के संकेत हैं, वहीं आपकी समझदारी और नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. मीन राशि का करियर राशिफलआज का दिन करियर के लिहाज से बेहद शुभ और उत्साहवर्धक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं. पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है. आपकी मेहनत, समझदारी और सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी. आत्मविश्वास के साथ उठाया गया हर कदम भविष्य में सम्मान, उपलब्धि और उन्नति के नए आयाम स्थापित कर सकता है. मीन राशि वालों का व्यापार राशिफलआज मीन राशि के जातकों के लिए दिन सफलता और प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और लंबे समय से चल रहे प्रयास रंग लाते नजर आएंगे. व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं मजबूत रहेंगी, जबकि सहयोगियों का समर्थन आत्मविश्वास बढ़ाएगा. समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य की सफलता की मजबूत नींव रखेंगे और तरक्की के नए द्वार खोलेंगे. मीन राशि वालों का स्वास्थ्य राशिफलमीन राशि वालों के लिए आज सेहत के मामले में दिन काफी अच्छा रहने वाला है. शरीर में ताजगी महसूस होगी, जिससे आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे. यदि कोई पुरानी परेशानी चल रही थी, तो उसमें भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं. सही समय पर पौष्टिक भोजन लेने से स्वास्थ्य और मजबूत होगा. बच्चों की तबीयत भी ठीक रहेगी, जिससे मन संतुष्ट रहेगा. मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक प्रगति और लाभ के नए अवसर लेकर आया है. पुराने निवेश से अपेक्षित फायदा मिलने के संकेत हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं और नई योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं. धन संबंधी मामलों में सूझबूझ से लिए गए निर्णय भविष्य को मजबूत बनाएंगे. सकारात्मक सोच और सही रणनीति आपको आर्थिक सफलता की ओर आगे बढ़ाएगी. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों में मधुरता और खुशियों की सौगात लेकर आएगा. प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिल सकता है, जिससे संबंधों में नई ताजगी आएगी. अविवाहित लोगों के जीवन में किसी विशेष व्यक्ति की एंट्री होने के संकेत हैं. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य, प्रेम और सहयोग बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा. मीन राशि वाले जरूर करें ये उपायआज आपके लिए लकी नंबर 5 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि वाले जो धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज भगवान गणेश जी के मंदिर जाकर दूर्वा व लडू का भोग अर्पित करें. उसके बाद गरीबों में अन्न और हरी वस्तुओं का दान करें, जिससे आज का दिन बेहतर हो सके. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों की आज तरह से तरक्की ही तरक्की, दूर होगी...

Last Updated:June 03, 2026, 03:35 IST Aaj ka Kanya Rashifal 3 june 2026: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला है. इससे जातकों को अपना दिन शेड्यूल करने में आसानी होगी. इससे आप अपने दिन को और अधिक अपने अनुकूल बना पाएंगे…. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: वैदिक ज्योतिष के अनुसार किसी भी राशि पर ग्रह, नक्षत्र, तिथि और योग का विशेष प्रभाव पड़ता है. इन्हीं ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखकर दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शुक्ल योग का शुभ संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. विशेष कर आज कन्या राशि पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है. आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता हैदेवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शुभता और सफलता लेकर आने वाला है. आज लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है, जिससे मन में संतोष और खुशी का भाव रहेगा. जिस काम को लेकर पिछले कई दिनों से चिंता बनी हुई थी, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं. घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और किसी अतिथि के आगमन से घर में रौनक बढ़ सकती है. परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. व्यापार में आज मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपाआर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. व्यापार करने वाले लोगों को अच्छे मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं. धन आगमन के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आपके प्रदर्शन से प्रभावित रह सकते हैं. कुछ लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा भी सुनने को मिल सकती है. लंबे समय से चला आ रहा मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. यह समय रहेगा बेहद शुभआज शुभ और अशुभ समय का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान नया कार्य शुरू करने, निवेश करने या यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा. सुबह 7 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 58 मिनट तक अमृत काल का शुभ संयोग रहेगा. यह समय नए कार्यों की शुरुआत, खरीदारी, निवेश, पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है. मानसिक तनाव समाप्त होगास्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा रहने वाला है. पिछले कुछ दिनों से चली आ रही मानसिक थकान और तनाव में कमी महसूस होगी जिससे मन और शरीर दोनों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. कामकाज की व्यस्तता के कारण खानपान और आराम को नजर अंदाज करने से बचें. पेट से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं, गैस या अपच की शिकायत कुछ लोगों को परेशान कर सकती है, इसलिए तला-भुना और अत्यधिक मसालेदार भोजन कम मात्रा में लें. पर्याप्त पानी पिएं और दिनचर्या को संतुलित रखने का प्रयास करें. सुबह की सैर, योग और हल्का व्यायाम आपके लिए लाभदायक रहेगा. पुरानी बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी राहत मिलने के संकेत हैं. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

हेमंत-खरगे में बातचीत, झामुमो प्रत्याशी की घोषणा आज संभव

अंजनी सोरेन व विनोद पांडेय के नाम चर्चा में झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो गई। पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं खरीदा। हालांकि राजनीतिक गतिविधियां पूरे दिन तेज रहीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच फोन पर बातचीत हुई, जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। महागठबंधन की ओर से पहली सीट पर झामुमो का उम्मीदवार उतरेगा, यह लगभग तय माना जा रहा है। झामुमो मंगलवार को प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकता है। वहीं भाजपा भी एक सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। ऐसे में सबसे ज्यादा नजरें दूसरी सीट पर टिकी हैं, जिस पर महागठबंधन की ओर से किस दल का उम्मीदवार होगा, इस पर मंगलवार को तस्वीर साफ हो सकती है। कांग्रेस लगातार दूसरी सीट अपने खाते में लेने की कोशिश कर रही है। दूसरी सीट पर जीत की रणनीति पर हुई चर्चा कांग्रेस को उम्मीद है कि हेमंत सोरेन मंगलवार को दूसरी सीट को लेकर अंतिम फैसला ले सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने हेमंत से हुई बातचीत की जानकारी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दी है। इसके बाद खरगे ने भी हेमंत से फोन पर चर्चा की। दोनों ने जीत की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। मंथन अंतिम दौर में, आज तस्वीर हो सकती है साफ झामुमो मंगलवार को अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकता है। यदि सोरेन परिवार से किसी को राज्यसभा भेजने का फैसला होता है तो मुख्यमंत्री की बहन अंजनी सोरेन का नाम सबसे आगे है। वहीं परिवार से बाहर उम्मीदवार बनाए जाने की स्थिति में महासचिव विनोद पांडेय मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। भाजपा की नजर ‘मैजिक 28’ पर राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई। इसमें झारखंड के राजनीतिक हालात, संभावित उम्मीदवारों और समर्थन जुटाने की रणनीति पर चर्चा हुई। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत है, जबकि भाजपा और उसके सहयोगियों के पास 24 विधायक हैं। ऐसे में पार्टी समर्थन जुटाने पर भी मंथन कर रही है। Source link

झारखंड

जेईई एडवांस्ड…9 साल में सर्वाधिक 32% सफल जमशेदपुर के ध्रुव स्टेट और...

जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। जमशेदपुर के धुव कात्यायन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 295वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। वे झारखंड के स्टेट टॉपर बने हैं। वहीं, रांची के शौर्य शेखर ने 414वीं रैंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। शौर्य रांची सिटी टॉपर भी बने हैं। इसके अलावा रांची के ही स्नेहल राज सिंह ने 635वीं रैंक हासिल कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस साल 1,79,694 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें से 56,880 क्वालीफाई हुए यानी 31.65% अभ्यर्थी कट-ऑफ पार करने में सफल रहे। यह पिछले नौ वर्षों में सबसे अधिक सफलता दर है। 2018 में यह आंकड़ा सिर्फ 20.62% था। 2025 (30.14%) और 2026 (31.65%) ही ऐसे दो साल रहे हैं, जब परीक्षा देने वाले 30% से ज्यादा छात्र क्वालीफाई हुए हैं। हालांकि, जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई कर लेना आईआईटी में दाखिले की गारंटी नहीं है। देशभर के सभी 23 आईआईटी में कुल 18 हजार से ज्यादा सीटें हैं। इसके मुकाबले इस साल 56,880 छात्र क्वालीफाई हुए हैं। यानी एक सीट के लिए औसतन 3 से ज्यादा सफल अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा है। दाखिला रैंक, श्रेणी और काउंसलिंग के आधार पर मिलता है।आईआईटी में सीटों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2016 में आईआईटी की 10,576 सीटें थीं। 2025 तक 18,160 हो गईं। इस साल की सीट मैट्रिक्स जोसा काउंसलिंग का शेड्यूल जारी होने के बाद घोषित की जाएगी। सीटों की संख्या में और बढ़ोतरी भी हो सकती है। वहीं, आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईआईटी और अन्य सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (जीएफटीआई) को मिलाकर कुल 62,853 सीटें हैं। इन सभी संस्थानों में दाखिला जोसा काउंसलिंग के माध्यम से दिया जाता है। शौर्य… टेस्ट, रिवीजन और स्पीड से मिली सफलता शौर्य शेखर को 360 में 239 अंक मिले हैं। शौर्य ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, टेस्ट और लगातार रिवीजन को दिया। उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान छोटी-छोटी गलतियों से बचना बेहद जरूरी है। समय प्रबंधन पर ध्यान देने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। ध्रुव…दिल्ली से मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग मे बीटेक करूंगा ध्रुव कात्यायन ने कहा-मेरा सपना आईआईटी दिल्ली, बॉम्बे या मद्रास से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने का था। 295वीं रैंक के साथ इन शीर्ष तीनों संस्थानों में सीएस ब्रांच मिलना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए आईआईटी दिल्ली से ‘मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग’ में बीटेक करुंगा। पहली बार… क्वालीफाई करने वाली लड़कियां 10 हजार पार इस साल लड़कियों में सबसे अच्छी रैंक आरोही देशपांडे ने हासिल की है। उनकी कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 77वीं रैंक है। यानी ऑल इंडिया स्तर पर टॉप 76 में कोई लड़की नहीं है। हालांकि, क्वालीफाई करने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ी है। 2016 में 4,570 छात्राएं जेईई एडवांस्ड में सफल हुई थीं। 2026 में यह संख्या 10,107 तक पहुंच गई यानी 10 साल में यह आंकड़ा दोगुने से भी अधिक हो गया। 10 साल के टॉपर्स का प्रदर्शन: दशक में दूसरी बार केमिस्ट्री में परफेक्ट स्कोर, लेकिन कुल स्कोर दशक का दूसरा न्यूनतम है जेईई एडवांस्ड: पिछले 10 वर्षों के टॉपर्स का प्रदर्शन विशेष नोट (2026): इस दशक में यह दूसरी बार है जब केमिस्ट्री में किसी टॉपर (शुभम कुमार) ने 120 में से 120 का परफेक्ट स्कोर हासिल किया है, हालांकि कुल स्कोर के मामले में यह इस दशक का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। जेईई एडवांस्ड 2026: झारखंड के टॉप 5 स्टूडेंट्स हेमराज गुर्जर. कोटा|ये कहानी है, उन दो दोस्तों की, जिन्होंने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक-1 और रैंक-2 हासिल की। रैंक-2 पर आए कबीर छिल्लर ने कहा- क्या हुआ जो मेरी फर्स्ट रैंक नहीं आई? शुभम दोस्त है। मैं दो साल से उसका कड़ा संघर्ष देख रहा हूं। वो रैंक-1 डिजर्व करता है। उसकी जगह कोई और होता तो शायद दुख होता। शुभम कहते हैं- 16 घंटे की बजाय क्वालिटी के 6 घंटे पढ़ो। नाश्ते में अंकुरित मूंग/फल खाएं। सुबह 9 से 12 और दोपहर 2:30 से 5:30 के बीच रुटीन सेट किया। फुटबॉल के नेशनल खिलाड़ी कबीर बोले- तैयारी के सफर का आनंद लीजिए। कोटा में पढ़ने वाले बिहार के शुभम की रैंक-1 है। उनके दोस्त कबीर की रैंक-2 है। कबीर का एक अंक कम है। हॉस्टल की चौथी मंजिल पर शुभम और 7वीं पर कबीर रहते हैं। दोनों दिनभर पढ़ते हैं, फिर टीटी खेलकर दिमाग फ्रेश करते हैं। शुभम ने कहा, 16-16 घंटे की जगह रोज 6 घंटे ठीक से पढ़ लें एक ही हॉस्टल की चौथी मंजिल पर शुभम, 7वीं पर कबीर रहते हैं टॉपर शुभम दिल्ली से है, ऐसा लगातार तीसरे साल; हर चौथा सफल छात्र मद्रान जोन से है आईआईटी जोन वाइज रिजल्ट की बात करें तो यह लगातार तीसरा वर्ष है जब आईआईटी दिल्ली जोन के छात्र ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। कुल सफल छात्रों में लगातार चौथे साल सबसे अधिक छात्र आईआईटी मद्रास/हैदराबाद जोन से हैं। इस बार यहां 14,294 छात्र सफल हुए हैं यानी सफल छात्रों में हर चौथा छात्र मद्रान जोन का है। सामान्य श्रेणी में न्यूनतम 92 अंक लाने वाले छात्र को क्वालीफाई किया गया है यानी तीनों विषयों में मिलाकर अनारक्षित वर्ग के जिन छात्रों ने 360 में से 92 अंक हासिल किए हैं, वे क्वालीफाइंग लिस्ट में हैं। यह अंक पिछले वर्ष से 18 अधिक हैं। ओबीसी श्रेणी के लिए इस बार क्वालीफाइंग मार्क 82 थे जबकि एससी और एसटी श्रेणी के छात्रों के लिए ये अंक 46 थे। इस बार जेईई एडवांस्ड में कॉमन रैंक लिस्ट की कट-ऑफ 25.56% रही। Source link

ताज़ा खबर

‘पापा कब आएंगे?’ मासूम बच्चों को नहीं पता पिता की मौत का...

X ‘पापा कब आएंगे?’ मासूम को नहीं पता, कुत्ते के काटने के बाद उजड़ा परिवार   सीकर के खाचरियावास में गरीब बीपीएल मजदूर बशीर खान की कुत्ते के काटने और समय पर इलाज न मिलने से मौत, परिवार बेसहारा, गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें| Source link

झारखंड

रांची यूनिवर्सिटी… अनुकंपा नियुक्ति की फाइलों पर जमी धूल, कई मामले लंबित

रांची शिक्षक और कर्मचारी की मृत्यु के बाद उसके परिवार को आर्थिक संकट से उबारने के लिए बनाई गई अनुकंपा नियुक्ति व्यवस्था रांची यूनिवर्सिटी में खुद संकट का शिकार हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन वर्षों से अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित नहीं कर पाया है। इस कारण अभी तक मृत कर्मचारियों के आश्रितों के प्रस्तावों पर निर्णय नहीं हो सका है। विवि आरयू मुख्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों से जुड़े कार्यरत शिक्षक-कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों ने नियम के अनुसार आवेदन दिया, लेकिन फाइलें कार्यालयों में ही अटक गईं। आश्रितों का कहना है कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल से लंबित मामलों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। पूर्व वीसी के बाद दो प्रभारी कुलपतियों ने योगदान दिया, जो भी नियमित की तरह ट्रासफर-पोस्टिंग समेत अन्य निर्णय लिए, लेकिन अनुकंपा समिति की मीटिंग से दूर ही रहे। विलंब होने के कारण हर साल नए मामले जुड़ते जा रहे हैं और लंबित आवेदनों की संख्या बढ़ती जा रही है। {एसएस मेमोरियल कॉलेज के स्टाफ अनिल कुमार दास का निधन 16 अप्रैल 2021 को हुआ था। उनके पुत्र अभिषेक ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया था, लेकिन पांच वर्ष बाद भी नियुक्ति नहीं हो सकी है। मुख्यालय में कार्यरत इंद्रदेव राम की मृत्यु 28 मई 2023 को हुई थी। इनके पुत्र विशाल कुमार नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आरयू मुख्यालय की कर्मचारी पुष्पा देवी के निधन के बाद उनके पुत्र रोहित कुमार ने भी आवेदन दिया, लेकिन मामला अब तक लंबित है। केसीबी कॉलेज बेड़ों में कार्यरत डॉ राकेश कुमार का निधन 2 जनवरी 2024 को हुआ था। उनके पुत्र कुमार पराग ने नौकरी के लिए दावा किया है। वीमेंस कॉलेज, रांची के कर्मचारी बिंदेश्वर भगत के निधन (2 दिसंबर 2023) के बाद उनके पुत्र रोहित कुमार ने आवेदन किया था। पीके कॉलेज, बुंडू के कर्मचारी प्रेम सागर प्रमाणिक की 28 अगस्त 2024 को मृत्यु होने के बाद उनके पुत्र मिट्ठू प्रमाणिक ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। सिमडेगा कॉलेज के कर्मचारी शहरु केरकेट्टा का निधन 20 जुलाई 2025 को हुआ था, उनके पुत्र अश्विनी केरकेट्टा ने आवेदन किया। वहीं जेएन कॉलेज, धुर्वा के कर्मचारी जितेंद्र कुमार सिंह की 18 फरवरी 2026 को मृत्यु के बाद उनकी पुत्री अर्जिता राज ने नौकरी के लिए दावा किया है। Source link

झारखंड

केसरवानी वैश्य समाज ने 30 प्रतिभाशाली छात्रों का किया सम्मान, शुभकामनाएं दीं

रांची। ‘बेड़ो पड़हा जतरा महोत्सव’ इस वर्ष अपनी यात्रा के सफल 60 वर्ष पूरे कर रहा है। इस ऐतिहासिक हीरक जयंती वर्ष का भव्य आयोजन आगामी 3 जून को दोपहर 12 बजे से बेड़ो बाजार टांड़, रांची में होने जा रहा है। चाला जनजाति संस्था ने सोमवार को डॉ रविन्द्र नाथ भगत की अध्यक्षता में बैठक की। महोत्सव के हीरक जयंती विशेष लोगो का विमोचन किया गया। बताया गया कि मुख्य अतिथि सीएम हेमंत सोरेन होंगे। रांची| चुटिया केसरवानी वैश्य समाज के तत्वावधान में सोमवार को नन्हे बचपन प्ले स्कूल परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सीबीएसई, आईसीएसई और झारखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले केसरवानी समाज के 30 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज कुमार रहे। Source link

ताज़ा खबर

45 डिग्री की गर्मी में ट्रांसफार्मर को भी चाहिए ठंडक! बिजली विभाग...

X 45 डिग्री की गर्मी में ट्रांसफार्मर को भी चाहिए ठंडक! बिजली विभाग ने लगाए कूलर   राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों के साथ-साथ बिजली व्यवस्था की भी परीक्षा लेनी शुरू कर दी है. भरतपुर में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिसके चलते ट्रांसफार्मरों के ओवरहीट होने का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में बिजली विभाग ने एक अनोखा और दिलचस्प उपाय अपनाया है. यहां जीएसएस पर लगे ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए उनके पास कूलर लगाए गए हैं. आमतौर पर घरों और दफ्तरों में लोगों को राहत देने वाले कूलर अब बिजली उपकरणों को भीषण गर्मी से बचाने का काम कर रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार तेज गर्मी में ट्रांसफार्मरों का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे फॉल्ट आने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका रहती है. इसी को देखते हुए ट्रांसफार्मरों पर लगातार ठंडी हवा डाली जा रही है ताकि उनका तापमान नियंत्रित बना रहे. फिलहाल दो कूलर लगातार काम कर रहे हैं और बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने में मदद कर रहे हैं. भरतपुर का यह अनोखा प्रयोग अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. सीमित संसाधनों में अपनाया गया यह नवाचार दिखाता है कि कैसे छोटी सोच भी बड़ी समस्या का समाधान बन सकती है. अगर गर्मी का प्रकोप आगे और बढ़ता है तो ऐसे उपाय दूसरे शहरों में भी देखने को मिल सकते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें| Source link

Scroll to Top