भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

शिक्षा

BEL Army Radar Device | Enemy Detection 7 May Current Affairs

25 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… 1. क्लेयर मजूमदार बायोकॉन की नई चेयरपर्सन होंगी 6 मई को बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर और चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने अपनी भांजी क्लेयर मजूमदार को उत्तराधिकारी बनाया। फॉर्च्यून इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में किरण ने कहा कि क्लेयर कंपनी के अगले फेज को लीड करेंगी। क्लेयर मजूमदार फिलहाल ‘बिकारा थेरेप्यूटिक्स’ की फाउंडर और CEO हैं। बिकारा का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। क्लेयर ने MIT और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और उन्होंने कैंसर बायोलॉजी में पीएचडी की है। क्लेयर रिले थेरेप्यूटिक्स और नूरा हेल्थ के बोर्ड में भी कार्यरत हैं, जो परिवार के केयर टेकर्स को ट्रेनिंग देकर रोगियों के बेहतर सुधार लाने के लिए काम करती है। बायोकॉन की स्थापना 1978 में किरण मजूमदार ने की थी, इसका हेडक्वाटर्र बेंगलुरू में हैं। बायोकॉन मुख्य रूप से बायोसिमिलर्स, इंसुलिन, जेनेरिक फॉर्मूलेशन बनाती है। बायोकॉन 120 से ज्यादा देशों में काम करती है, जिसमें यूएस और नॉर्थ अमेरिका मुख्य हैं। किरण मजूमदार (दाएं) शॉ ने चार दशक पहले बायोकॉन की नींव रखी थी, उनकी अपनी कोई संतान नहीं है। क्लेयर मजूमदार (बाएं) उनकी भांजी हैं। 2. कुमार मंगलम बिड़ला Vi के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने 5 मई को वोडाफोन-आइडिया (Vi) के बोर्ड ने कुमार मंगलम बिड़ला को कंपनी का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद दिया। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कुमार मंगलम बिड़ला के नाम की जानकारी दी। वर्तमान चेयरमैन रविंद्र टक्कर के पद छोड़ने के बाद कुमार मंगलम को अपॉइंट किया गया है। रविंद्र टक्कर अब बोर्ड में सिर्फ नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर रहेंगे। कुमार मंगलम अपने पिता आदित्य विक्रम बिड़ला की मौत के बाद 1995 में आदित्य बिरला ग्रुप से जुड़े थे। कुमार मंगलम चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और लंदन बिजनेस स्कूल से उन्होंने MBA किया है। 2012 में फोर्ब्स ने कुमार मंगलम को आंत्रप्रन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया। 2020 में में फोर्ब्स ने कुमार मंगलम को भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया। कुमार मंगलम को 2023 में भारत सरकार ने बिजनेस में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi ) वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को Vi के नाम से जाना जाता है, वोडाफोन इंडिया और आइडिया के मर्जर से 2018 में बनी एक प्रमुख टेलिकॉम कंपनी है। ये पूरे भारत में मोबाइल और ब्रॉडबैंड सर्विस देती है। देश के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटरों में से एक है। इसका हेडक्वाटर्र मुंबई में है। हाल ही में टेलीकॉम विभाग (DoT) ने वोडाफोन-आइडिया के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) में करीब 20,000 करोड़ रुपए की कटौती की है। कुमार मंगलम के चेयरमैन बनने की खबर के बाद कंपनी के शेयर 8% चढ़ चुके हैं। 3. इंडियन आर्मी और BEL ने 1476 करोड़ का MoU साइन किया 5 मई को रक्षा मंत्रालय ने इंडियन आर्मी के लिए पांच ग्राउंड-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), हैदराबाद के साथ 1,476 करोड़ के MoU पर साइन किया। नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 में डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में ये MoU साइन किया गया। MoU के तहत, इंडियन आर्मी के लिए 5 ग्राउंड-बेस्ड मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम (GBMES) की खरीद होगी। इस MoU के तहत GBMES को बनाने में 72% स्वदेशी सामाग्री इस्तेमाल होगी। GBMES दुश्मन के राडार का पता लगाने में मदद करेंगे और सिग्नलस को एनालाइज करेंगे। GBMES रियल टाइम इंटेलिजेंस और परस्थिति के अनुकूल काम कर सकेगा। GBMES एयर डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर कैपिसिटी को बढ़ाने में मदद करेगा। GBMES से मिलिट्री कैपिसिटी, नेटवर्किंग और युद्ध क्षमता बढ़ेगी। GBMES एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसान होगा। ये ट्रक के जरिए तेजी से अलग-अलग जगह तैनात किया जा सकेगा। GBMES इंडियन आर्मी को मॉर्डन बनाएगा और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ उन्नत इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के साथ अपग्रेड करेगा। GBMES आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देगा। ये घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा जिससे आयात निर्भरता कम होगी। 4. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने की मंजूरी दी 5 मई को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद में सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। यदि विधेयक पास हो जाता है तो भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या को वर्तमान 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्रीमंडल सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों के अधिनियम, 1956) में संशोधन करना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट में 70 हजार से ज्यादा पेंडिंग मामले हैं उनका बैकलॉग कम हो सकेगा। जजों के बढ़ने से एक साथ ज्यादा बेंचें बैठ सकेंगी। नए जजों की नियुक्ति कॉलेजियम सिस्टम के जरिए की जाएगी कॉलेजियम में शामिल-1. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI)2. सीनियर सुप्रीम कोर्ट जज3. भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट एक्ट 1956 सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) 1956 अधिनियम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124(1) के अंतर्गत आता है। इसे 16 सितंबर 1956 को संसद में पारित किया गया था। अधिनियम के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या को विनियमित किया जा सकता है और बढ़ाया भी जा सकता है। 1956 में इस अधिनियम के लागू होने पर सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अलावा जजों की संख्या 10 तय की गई थी। इसमें कई बार संशोधन भी किया गया है, 2019 में इसमें आखिरी बार संशोधन किया गया था। 5. UIDAI ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के साथ MoU साइन किया 5 मई को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU)के साथ 5 साल के लिए एक MoU साइन किया। ये पार्ट्नर्शिप डिजिटल फोरेंसिक, साइबर सिक्योरिटी और बेहतर टेक्नोलॉजी रिसर्च के क्षेत्र में काम करने के लिए की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय ने कहा कि MoU सहयोग के लिए एक बेहतर स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। ये समझौता AI (आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस), ब्लॉकचेन, डीपफेक डिटेक्शन और क्रिप्टोग्राफिक टेक्नोलॉजी के लिए जॉइंट रिसर्च करेगा। ये MoU छह स्ट्रेटजिक पिलर एकेडमिक

झारखंड

पोते को टहला रही महिला से सोने की चेन झपट कर भागे...

पंडरा ओपी क्षेत्र की एलएन. मिश्रा कॉलोनी में गुरुवार शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने पंडरा ओपी में लिखित शिकायत दी है। पीड़िता रेणु सिंह (61), पति स्व. केदार सिंह, ने पुलिस को बताया कि वह शाम करीब 5:45 बजे अपने पोते को टहला रही थीं। इसी दौरान टीवीएस अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके गले से चेन झपट ली और कटहल मोड़ की ओर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, छीनी गई चेन का वजन लगभग 10 ग्राम तथा लॉकेट का वजन करीब डेढ़ से दो ग्राम था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई गई है। महिला ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे। घटना के बाद पंडरा ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में अपराधियों का फुटेज मिला है। फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, सड़क पर निकलें तो सावधानी बरतें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित होने पर ही भीड़ वाले कार्यक्रमों में शामिल हों। Source link

ताज़ा खबर

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: 70KM की रफ्तार से...

Today Weather Live: मई के महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है. हर तरफ आसमान से आग बरस रही होती है. लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी, लू और तपती हवाओं का डर सताने लगता है. लेकिन इस बार मौसम ने अलग ही करवट ले ली है. कहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल रही हैं, तो कहीं ओलों की मार किसानों की चिंता बढ़ा रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार में ठनका यानी आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटे कई राज्यों के लिए भारी पड़ सकते हैं. अच्छी बात यह है कि भीषण गर्मी और लू पर फिलहाल ब्रेक लगा हुआ है. लेकिन राहत के साथ खतरा भी जुड़ा है. तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की घटनाएं अचानक नुकसान पहुंचा सकती हैं. यही वजह है कि मौसम का यह बदला हुआ मिजाज लोगों को राहत भी दे रहा है और डर भी पैदा कर रहा है. मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिन देशभर में मौसम काफी एक्टिव रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर जरूर हो रहा है, लेकिन इसका प्रभाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से मौसम सुहावना बना हुआ है जबकि दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो चुकी हैं. तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है. कुल मिलाकर देश का मौसम इस समय एक साथ कई रंग दिखा रहा है. IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण तेज गरज-चमक वाले बादल बन रहे हैं. (फाइल फोटो PTI) पिछले कई दिनों से चल रही मौसमी गतिविधियों के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. जिन राज्यों में कुछ दिन पहले तक लू चल रही थी, वहां अब बादल और बारिश राहत लेकर आए हैं. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत स्थायी नहीं है और 9 मई के बाद कई इलाकों में पारा फिर चढ़ सकता है. IMD के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की संयुक्त गतिविधियों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. उत्तर भारत में जहां धूलभरी आंधियां और बिजली गिरने का खतरा है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर दिखाई देगा. किसानों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है. दिल्ली-NCR में बादलों की आवाजाही और राहत भरी हवा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम का मिजाज बदला हुआ बना रहेगा. गुरुवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि तेज बारिश की संभावना फिलहाल कम है, लेकिन शाम के समय ठंडी हवाएं लोगों को राहत देंगी. मौसम विभाग ने बताया कि 6 और 7 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे गर्मी और लू से राहत बनी रहेगी. एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार देखा गया है. यूपी में आंधी, ओले और ठनका का खतरा उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम काफी सक्रिय रहेगा. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, नोएडा, आगरा और कानपुर समेत कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है. तापमान में गिरावट के कारण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा चिंता बढ़ा सकता है. बिहार में ठनका और भारी बारिश की चेतावनी बिहार में पिछले तीन दिनों से मौसम लगातार बदला हुआ है. कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है. IMD ने 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. किशनगंज, सुपौल, अररिया और खगड़िया समेत कई इलाकों में अगले 48 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. ठनका गिरने की आशंका को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. राजस्थान में बारिश के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी राजस्थान में पिछले कुछ दिनों की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में बारिश की गतिविधियां कम होंगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में धीरे-धीरे गर्मी फिर असर दिखाने लगेगी. पंजाब-हरियाणा में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट पंजाब के कई जिलों में गुरुवार को 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला समेत कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है. हरियाणा में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा. गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद और कैथल में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इससे दिन के तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. पहाड़ों पर बारिश और ठंड का एहसास उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है. देहरादून, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 48 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ गया है. केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब के आसपास ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि कई जगहों पर भूस्खलन और सड़क बंद होने का खतरा भी बना हुआ है. लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है. मैदानी इलाकों में भी सुबह-शाम ठंडी हवाएं

झारखंड

JAC 12th Result: मजदूर की बेटी बिना ट्यूशन बनी स्टेट टॉपर, सेल्फ...

Last Updated:May 07, 2026, 05:47 IST बोकारो की छोटी कुमारी ने झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स में 95.6% अंक लाकर स्टेट टॉप किया. मजदूर की बेटी ने बिना ट्यूशन, सिर्फ सेल्फ स्टडी से यह मुकाम पाया. वह रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करती थी. भविष्य में शिक्षिका बनकर समाज सेवा करना चाहती है. उनकी सफलता से पूरे झारखंड का मान बढ़ा है. ख़बरें फटाफट बोकारोः झारखंड बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. बोकारो के कसमार प्रखंड स्थित केएन प्लस टू हाई स्कूल, हरनाद की कक्षा छोटी कुमारी ने इतिहास रच दिया. छात्रा ने आर्ट्स संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर ना सिर्फ जिला बल्कि पूरे स्टेट में टॉप किया है. उनकी इस उपलब्धि पर घर-परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है. पिता करते हैं मजदूरीबता दें कि छोटी कुमारी एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता भवानी शंकर नायक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी मां माला देवी गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद छोटी ने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ी सफलता हासिल की है. सेल्फ स्टडी के दम पर बनी टॉपरछोटी कुमारी ने बताया कि वह रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थीं. उनका रूटीन काफी अनुशासित था. वह सुबह 4 बजे से 6 बजे तक पढ़ाई करती थी, फिर स्कूल की तैयारी और स्कूल से लौटने के बाद करीब 3 घंटे सिलेबस से जुड़ी पढ़ाई करती थी. 1 घंटे रिवीजन पर अपना समय देती थी. किसी भी विषय में डाउट होने पर वह यूट्यूब की मदद लेती थीं. उन्होंने पूरे साल सेल्फ स्टडी के जरिए ही पढ़ाई की है. छोटी कुमारी ने हिंदी में 92, खोरठा में 97, ज्योग्राफी में 97, हिस्ट्री में 94 और रिटेल में 98 अंक हासिल किए हैं. छात्रों को छोटी का सलाहवहीं, परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं छात्रों को छोटी ने सलाह दी है कि मेहनत करना बेहद जरूरी है और लगातार प्रयास और अनुशासन से ही अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं. छोटी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं. छोटी कुमारी का सपना आगे चलकर शिक्षिका बनने का है, क्योंकि वह समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं. शिक्षा के माध्यम से समाज को विकसित बनाने में अपना योगदान देना चाहती हैं. क्या बोले पिता?बेटी की सफलता पर पिता भवानी शंकर नायक ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बेहद गर्व है. उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए गर्व का पल है और वह चाहते हैं कि उनकी बेटी आगे भी इसी तरह तरक्की करती रहे. छोटी कुमारी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन पर बोकारो जिला के उपायुक्त अजय नाथ झा ने उन्हें वीडियो कॉल कर बधाई और शुभकामनाएं भी दी है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bokaro,Jharkhand Source link

व्यापार

नौकरी के साथ शुरू करें ये बिजनेस हर महीने होगी 50 हजार...

नई दिल्ली. अगर आप जॉब साथ एक्स्ट्रा कमाई के लिए कोई अच्छा बिज़नेस (Business Idea) करना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं एक खास बिज़नेस के बारे में. आप सेकंड हैण्ड गाड़ी लेकर उन्हें किराए पर चढ़ा कर कमाई कर (Earn Money) सकते हैं. अगर आप ट्रैवल सेक्टर में बिज़नेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो ये एक अच्छा आईडिया है. ये बिज़नेस आप OLA के साथ शुरू कर सकते हैं. Ola के साथ जुड़कर आप भी ट्रैवल एंंटरप्रेन्योर बन सकते हैं. तो आप इस इस बिज़नेस को शुरू कर हर महीने 40 से 45 हजार रुपए की कमाई कर सकते हैं. ये है कमाई करने का प्रोसेसओला आपको अपने प्लेटफॉर्म पर फ्लीट अटैच करने यानी एक साथ कई कारें जोड़ने का मौका दे रही है. 2-3 कार से शुरू कर कारों की कितनी भी संख्‍या हो सकती है. आप जब चाहें इससे बढ़ा भी सकते हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है. जितनी कारें जोड़ेंगे, उतनी ही आपकी कमाई होगी. कंपनी ने बढ़ाई ये सुविधाकंपनी इसके लिए एक खास सुविधा दे रही है कि अब आप एक ही ऐप से अपनी हर टैक्सी से होने वाली अर्निंग और परफॉर्मेंस की जानकारी ले सकते हैं. इस बारे में ओला ने अपनी वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी है. ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें https://partners.olacabs.com/attach बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी हैं ये डाक्यूमेंट्स:1. आपके डॉक्युमेंट्स – पैन कार्ड, कैंसल किया हुआ एक चेक या पासबुक, आधार कार्ड, घर का पता2. कार के डॉक्युमेंट्स – व्हीकल आरसी, व्हीकल परमिट, कार का इंश्‍योरेंस3. ड्राइवर के डॉक्युमेंट्स – ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, घर का पता, वेरिफिकेशन हर कार से होगी 40-45 हजार तक इनकमओला अपने साथ ड्राइवर पार्टनर्स बनाने का प्रोग्राम बहुत पहले से चला रही है. जो एक कार के साथ ओला से जुड़े हैं, उनके अनुसार हर खर्च काटने के बाद 40 से 45 हजार रुपए मंथली इनकम हो रही है. ऐसे में जितनी कारें होंगी, इसी हिसाब से कुल रकम आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगा. इसमें से आपको ड्राइवर्स को सैलरी देनी होगी, जितनी आपने तय की है. ये है कमाई का प्रोसेससबसे पहले अपने सभी डाक्यूमेंट्स को लेकर ओला के नजदीकी ऑफिस में जाना होगा. वहां आपको संबंधित टीम को यह जानकारी देनी होगी कि आप ओला के साथ मल्टीपल कार जोड़ना चाहते हैं. ओला की टीम कमर्शियल लाइसेंस सहित सभी डॉक्यूमेंट्स की डिमांड करेगी. सब कुछ वेरिफिकेशन के बाद आपका रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा. पूरी प्रक्रिया में 8 से 10 दिन लग सकते हैं, जिसके बाद आपकी फ्लीट ओला के साथ चलनी शुरू हो जाएगी. ड्राइवर को सैलरी फ्लीट ओनर देगा, ना कि कंपनी सीधे उन्हें सैलरी देगी. आपके फ्लीट में जितनी कारें होंगी, उतने ड्राइवर्स का इंतजाम आपको करना होगा. आपको दी जाएंगी ये सुविधाएं:> इसके बाद ओला आपको एक ऐप एपलब्ध कराएगी, जिसके जरिए आप अपनी सभी कारों और ड्राइवर्स की ट्रैकिंग कर पाएंगे.> इसके जरिए हर कार की बुकिंग और उससे होने वाली अर्निंग की भी जानकारी मिलेगी.> आपकी फ्लीट के हर ड्राइवर के लिए ट्रेनिंग ओला देगी, जिससे उन्हें हर बात की जानकारी हो.> महीने का पूरा रेवेन्यू आपके बैंक खाते में आ जाएगा. कैसे होती है इनकमअगर कोई बुकिंग पीक ऑवर्स में होती है तो उस पर 200 रुपए तक बोनस मिलता है. अगर दिन में 12 राइड पूरी करते हैं तो कंपनी की ओर से एक तय बोनस जो 800 से 850 रुपए है, आपको अतिरिक्त मिलेगा. 7 राइड पूरी होने पर मिनिमम 600 रुपए तक अतिरिक्त बोनस है. एयरपोर्ट ड्रॉप पर भी कंपनी बोनस देती है. इसके अलावा कुछ अन्य बोनस हैं, जो महीने के अंत में बैंक में आ जाते हैं. नोट: कंपनी द्वारा दिए जाने वाला कमिशन और बोनस समय-समय पर बदलता है, इसलिए इसे खुद से जांच लें. Source link

झारखंड

जेट परीक्षा में पुस्तकालय, सूचना विज्ञान और खेल विषय शामिल करने पर...

झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को झारखंड पात्रता परीक्षा- 2024 (जेट) में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, शारीरिक शिक्षा व खेल विषयों को शामिल नहीं किए जाने से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को संबंधित विषयों को शामिल करने पर निर्णय लेने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि राज्य सरकार 12 सप्ताह में इसपर निर्णय लेकर अदालत में शपथपत्र दाखिल करें। इससे पहले याचिकाकर्ता राजेश कुमार और गुलशन कुमार की ओर से अदालत को बताया गया कि वे इन विषयों में स्नातकोत्तर हैं, लेकिन जेट-2024 में विषय शामिल नहीं होने के कारण पात्रता सूची में शामिल होने से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में पुस्तकालयाध्यक्ष और शारीरिक शिक्षा से जुड़े कई स्वीकृत पद वर्षों से खाली हैं। इस पर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि यह नीतिगत मामला है। फिलहाल विश्वविद्यालयों में इन विषयों के लिए पर्याप्त शैक्षणिक ढांचा और विभाग उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए इन्हें जेट में शामिल नहीं किया गया है। इस पर अदालत ने माना कि जेट एक पात्रता परीक्षा है, न कि भर्ती प्रक्रिया। यूजीसी के नियमों के तहत इन विषयों के लिए भी पात्रता परीक्षा आवश्यक है। इसलिए इन्हें बाहर रखने का स्पष्ट आधार नहीं दिखता है। इसलिए सरकार 12 सप्ताह में इस पर फैसला लें। Source link

झारखंड

बरडीहा : दो शराब भट्ठी से 800 किलो जावा नष्ट

भास्कर न्यूज | मझिआंव पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा जीका बुकचम के जंगल में अवैध रूप से अलग-अलग चल रहे दो बड़े शराब भट्ठियों पर छापामारी की गई। इस दौरान पुलिस की भनक लगते ही उक्त भट्ठियों के संचालक फरार हो गए। जबकि पुलिस बल द्वारा 800 किलो अर्ध निर्मित शराब (जावा महुआ) को विनष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने के उपकरणों को भी ध्वस्त कर तोड़ दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने अवैध कार्य करने वाले कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कार्य करने वाले सभी तरह के कारोबारी गलत धंधा करना छोड़ दें, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें। Source link

ताज़ा खबर

INS Mahendragiri Features | Project 17A Warships | P- 17A ने समंदर...

INS Mahendragiri Induction Project 17A: तीन तरफ से समंदर घिरा में भारत अपनी रणनीति लगातार बदल रहा है. हिंद महासागर में दुश्मनों की चुनौती से निपटने के लिए भारत प्रोजेक्ट 17A लेकर आया. इस प्रोजक्ट में भारत स्वदेशी युद्धपोतों का निर्माण कर रहा है. इस प्रोजेक्ट के तहत बने 7 स्वदेशी युद्धपोत भारतीय नौसेना में शामिल हो चुके हैं. आईएनएस महेंद्रगिरी (INS Mahendragiri) भी इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है. नीलगिरी क्लास क्लास का स्टेल्थ गाइडेड-मिसाइल युद्धपोत आईएनएस महेंद्रगिरी भारत की उस बढ़ती ताकत का प्रतीक है, जो दुश्मन की हर चाल को पानी में दफन करने का दम रखती है. प्रोजेक्ट 17A के तहत तैयार किया गया यह घातक युद्धपोत ऐसे समय में आया है जब हिंद महासागर में विदेशी नौसेनाओं की दखलंदाजी बढ़ रही है। आईएनएस महेंद्रगिरी की एंट्री ने दुश्मनों के खेमे में खौफ पैदा कर दिया है, क्योंकि यह ‘साइलेंट हंटर’ समंदर की लहरों के बीच छिपकर शिकार करने में माहिर है. प्रोजेक्ट 17A: तैयार किए अदृश्य फौज प्रोजेक्ट 17A भारतीय नौसेना का वह महत्वाकांक्षी प्रोग्राम है, जिसने भारत को युद्धपोत निर्माण के मामले में दुनिया के चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा कर दिया है. इस प्रोजेक्ट के तहत सात अत्याधुनिक ‘स्टेल्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट्स’ का निर्माण किया जा रहा है, जिन्हें ‘नीलगिरी क्लास’ के नाम से जाना जाता है. इन युद्धपोतों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें भारत में ही नौसेना के ‘वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो’ द्वारा डिजाइन किया गया है. यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ की वह तस्वीर है जिसे देखकर दुनिया हैरान है। प्रोजेक्ट 17A के तहत बनने वाले सात योद्धाओं के नाम हैं: आईएनएस नीलगिरी (INS Nilgiri) आईएनएस हिमगिरी (INS Himgiri) आईएनएस उदयगिरी (INS Udaygiri) आईएनएस दूनागिरी (INS Dunagiri) आईएनएस तारागिरी (INS Taragiri) आईएनएस विंध्यगिरी (INS Vindhyagiri) आईएनएस महेंद्रगिरी (INS Mahendragiri) ब्रह्मोस और बराक-8 से लैस आईएनएस महेंद्रगिरी की सबसे खतरनाक बात इसका हथियार प्रणाली है। यह युद्धपोत दुनिया की सबसे घातक और तेज क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ (BrahMos) से लैस है. यह मिसाइल दुश्मन के जहाजों और जमीनी ठिकानों को पल भर में राख के ढेर में बदल सकती है. हवा से होने वाले हमलों से बचने के लिए इसमें ‘बराक-8’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम लगा है, जो दुश्मन के ड्रोन, विमानों और मिसाइलों को बीच हवा में ही नेस्तनाबूद कर देता है. इसके अलावा, महेंद्रगिरी अत्याधुनिक सोनार सिस्टम, टॉरपीडो और एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर से लैस है, जो समंदर की गहराई में छिपी दुश्मन की पनडुब्बियों को ढूंढ-ढूंढकर मारने की ताकत रखता है. आईएनएस महेंद्रगिरी दुश्मनों की रडार के लिए ‘अदृश्य’ प्रोजेक्ट 17A के युद्धपोतों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दुश्मन की रडार इन्हें आसानी से पकड़ न सके. विशेष हल (Hull) डिजाइन और खास सामग्री के इस्तेमाल की वजह से इनका ‘रडार सिग्नेचर’ बहुत कम हो जाता है. इसका मतलब है कि महेंद्रगिरी दुश्मन के इलाके में घुसकर हमला करेगा और दुश्मन को पता भी नहीं चलेगा कि वार कहां से हुआ. मॉडुलर कंस्ट्रक्शन भारत ने इस प्रोजेक्ट के जरिए अपनी जहाज निर्माण क्षमता को वैश्विक मानकों तक पहुंचा दिया है। पहले युद्धपोतों को एक के बाद एक हिस्से जोड़कर बनाया जाता था, लेकिन महेंद्रगिरी को ‘मॉडुलर कंस्ट्रक्शन’ तकनीक से बनाया गया है. इसमें जहाज के अलग-अलग हिस्सों को एक साथ बनाया जाता है और फिर उन्हें असेंबल किया जाता है. इससे निर्माण में लगने वाला समय कम हो गया है और जहाज की गुणवत्ता दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो गई है. 1. आईएनएस महेंद्रगिरी किस प्रोजेक्ट का हिस्सा है? इसे कहां बनाया गया है? आईएनएस महेंद्रगिरी प्रोजेक्ट 17A का हिस्सा है. इसे मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में बनाया गया है. 2. प्रोजेक्ट 17A के तहत कुल कितने युद्धपोत बनाए जा रहे हैं? प्रोजेक्ट 17A के तहत कुल सात स्टेल्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट्स का निर्माण किया जा रहा है. इनके नाम नीलगिरी, हिमगिरी, उदयगिरी, दूनागिरी, तारागिरी, विंध्यगिरी और महेंद्रगिरी हैं. 3. आईएनएस महेंद्रगिरी में कौन सी घातक मिसाइलें तैनात की गई हैं? इसमें हमला करने के लिए दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में से एक ‘ब्रह्मोस’ और हवाई हमलों से बचाव के लिए ‘बराक-8’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम लगाया गया है. 4. मॉडुलर कंस्ट्रक्शन तकनीक क्या है और इसके क्या फायदे हैं? मॉडुलर कंस्ट्रक्शन तकनीक में जहाज के अलग-अलग हिस्सों को एक साथ बनाया जाता है. फिर उन्हें असेंबल किया जाता है. इससे निर्माण के समय में कमी आती है और जहाज की सटीकता व गुणवत्ता में सुधार होता है. 5. महेंद्रगिरी की ‘स्टेल्थ’ (Stealth) खासियत क्या है? स्टेल्थ तकनीक के कारण इस युद्धपोत का रडार सिग्नेचर बहुत कम हो जाता है. यह दुश्मन की रडार की पकड़ में आसानी से नहीं आता. इसे ट्रैक करना मुश्किल होता है. Source link

झारखंड

कन्या राशि वाले आज निवेश से बचें, बहस-विवाद से दूर रहें, जीवनसाथी...

Last Updated:May 07, 2026, 04:23 IST Aaj ka Kanya Rashifal 7 may 2026: प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं दिख रहा है. गलतफहमियां या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है इसलिए बेहतर होगा कि आज अपने पार्टनर से दूरी बनाए रखें या कम बातचीत करें. भावनाओं में बहकर कोई ऐसा निर्णय न लें, जिसका असर आगे चलकर रिश्ते पर पड़े. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज…. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के अनुसार तय किया जाता है. आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि, उतराषाढा नक्षत्र, शुभ योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज मकर उपरांत धनु राशि में संचार करेगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज का दिन कन्या राशि वालों का मिला जुला रहने वाला है. हर काम सोच-समझकर और धैर्य के साथ करना होगा. विशेष रूप से आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. अगर आप व्यापार करते हैं या किसी नए काम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आज जल्दबाजी करने से बचें. निवेश करने से पहले अच्छे से विचार करें. अनुभवी लोगों की सलाह लें, क्योंकि गलत निर्णय से नुकसान होने की संभावना बन रही है. आज का दिन जोखिम लेने के बजाय स्थिरता बनाए रखने के लिए बेहतर है. वाद-विवाद बहस से बिल्कुल दूर रहेंव्यक्तिगत जीवन की बात करें तो आज आपको थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत है. किसी भी प्रकार के विवाद या बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में तनाव आ सकता है, लेकिन आपको खुद को शांत रखना है. अगर आप किसी उलझन में फंसते हैं तो स्थिति को बढ़ाने के बजाय उसे समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो मामला कानूनी परेशानी तक पहुंच सकता है. खासकर पैतृक संपत्ति या परिवार से जुड़े मामलों में भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें और भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें. ना किसी से पैसा उधार लें और ना ही किसी को देंआर्थिक मामलों में भी आज का दिन बहुत सोच-समझकर कदम उठाने का है. किसी से उधार पैसा लेना या देना दोनों ही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसके साथ ही प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट या किसी भी बड़े निवेश में पैसा लगाने से बचें. यह समय पैसा बचाने और भविष्य की योजना बनाने के लिए ज्यादा उपयुक्त है. नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और प्रयास जारी रखें. जीवनसाथी के साथ हो सकता है मनमुटावप्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं दिख रहा है. गलतफहमियां या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है इसलिए बेहतर होगा कि आज अपने पार्टनर से दूरी बनाए रखें या कम बातचीत करें. भावनाओं में बहकर कोई ऐसा निर्णय न लें, जिसका असर आगे चलकर रिश्ते पर पड़े. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज किसी भी काम को दूसरे के भरोसे न छोड़ें. अपने कार्यों की जिम्मेदारी खुद लें और हर काम में सावधानी बरतें. छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है. उपाय: आज के दिन सुबह उठकर भगवान गणेश की पूजा करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें. इससे आपके जीवन में आ रही बाधाएं कम होंगी. हरे रंग के वस्त्र पहनना या हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा. साथ ही जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग दाल या हरी सब्जी का दान करें. यह उपाय आपके दिन को थोड़ा सकारात्मक बना सकता है और मानसिक शांति भी प्रदान करेगा. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

व्यापार

Amazon लाखों लोगों को दे रहा कमाई का मौका, घर बैठे भी...

होमताजा खबरमनी Amazon लाखों लोगों को दे रहा कमाई का मौका, घर बैठे भी कर सकते हैं काम Last Updated:September 24, 2021, 07:38 IST दिग्गज ई कॉमर्स कंपनी अमेजन (Earn money with amazon) इस फेस्टिव सीजल लाखों लोगों को कमाई का मौका दे रहा है. Amazon की इस खास नौकरी में आप पर कोई बंदिश नहीं है नई दिल्ली. आप भी हर महीने मोटी कमाई (Earn money) करना चाहते हैं तो अब आप यह काम आसानी से कर सकते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी ई कॉमर्स कंपनी Amazon (Earn money with amazon) आपको ये मौका दे रही है. दरअसल, अमेजन भारत में 1,10,000 लोगों को नौकरी देने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत देश के कुल 35 शहरों में कॉर्पोरेट, टेक्‍नोलॉजी, कस्‍टमर केयर सर्व‍िस और ऑपरेशन क्षेत्र में भर्त‍ियां होंगी. जानिए किन शहरों में मिलेगा जॉब का मौका अमेजन इंडिया ने घोषणा की है कि उसने त्योहारी सीजन से पहले अपने ऑपरेशन नेटवर्क में 1,10,000 से अधिक सीजनल जॉब (seasonal job) के अवसर पैदा किए हैं. अमेज़ॅन इंडिया के अनुसार, इन अवसरों में मुंबई, दिल्ली, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और चेन्नई जैसे शहरों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां शामिल हैं. घर बैठे भी कर सकते हैं काम इन नए कर्मचारियों में से अधिकांश अमेजन के सहयोगियों के मौजूदा नेटवर्क में शामिल हो गए हैं और ग्राहकों को सुरक्षित एवं कुशलता से ऑर्डर लेने, पैक करने, शिप करने और वितरित करने के लिए उनका समर्थन करेंगे. नई नियुक्तियों में ग्राहक सेवा सहयोगी भी शामिल हैं, जिनमें से कुछ वर्चुअल ग्राहक सेवा मॉडल का हिस्सा हैं जो घर बैठे आराम से काम करने की सुविधा प्रदान करता है. डिलीवरी ब्वॉय के लिए ये है जरूरीडिलीवरी ब्वॉय बनने के लिए आपके पास डिग्री होनी चाहिए. अगर स्कूल या कॉलेज पास हैं तो पासिंग सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. डिलीवरी करने के लिए आपके पास अपनी बाइक या स्कूटर होना चाहिए. बाइक या स्कूटर का इंश्योरेंस, आरसी वैध होने चाहिए. साथ ही आवेदन करने वाले के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. जानिए कितनी हो सकती है कमाई डिलीवरी ब्वॉय को हर महीने नियमित सैलरी मिलती है. डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनी के मुताबिक, अगर कोई महीने भर काम करता है और रोज 100 पैकेज डिलीवर करता है तो आराम से 50,000 रुपये महीना कमा सकता है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : September 24, 2021, 07:38 IST Source link

Scroll to Top