भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

तबीयत खराब बताकर बुलाया, पहुंचने पर मिला शव:कोडरमा के स्कूल हॉस्टल में...

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के हॉस्टल में एक 10वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के दूधिमाटी निवासी विजय यादव के 17 वर्षीय पुत्र उदित यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उदित ने हॉस्टल के कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र को निजी वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक आई तबीयत खराब होने की सूचना मृतक के बड़े भाई आदित्य कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपने भाई से मिलने दो बार स्कूल गए थे। पहली बार दोपहर करीब 2:30 बजे वह उसके मैले कपड़े लेने पहुंचे थे, जबकि दूसरी बार शाम करीब 5:30 बजे साफ कपड़े और जरूरी सामान देने गए थे। दोनों बार उदित से उनकी सामान्य बातचीत हुई। वह ठीक लग रहा था। घर लौटने के कुछ देर बाद ही स्कूल के एक छात्र ने फोन कर सूचना दी कि उदित की तबीयत अचानक खराब हो गई है। तुरंत स्कूल आने को कहा। इसके बाद आदित्य अपने भाई रोहित के साथ स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने उदित को हॉस्टल के एक कमरे में जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा पाया। परिजनों ने लगाया प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप परिजनों का कहना है कि उदित ऐसा कदम नहीं उठा सकता। इस मामले में कुछ न कुछ संदिग्ध जरूर है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका सवाल है कि जब हॉस्टल में कई छात्र रहते हैं। ऐसे में उदित को अकेले इतना समय कैसे मिल गया कि उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बताया गया कि घटना के समय सभी छात्र स्कूल के मैदान में खेलने गए हुए थे। उदित कमरे में अकेला था। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रबंधन ने बताया- छात्र था परेशान वहीं विद्यालय के संचालक प्रमोद कुमार ने फोन पर बताया कि वह फिलहाल शहर से बाहर हैं। उन्हें सूचना मिली है कि उदित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि उदित पिछले चार-पांच दिनों से परेशान चल रहा था। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई नहीं करना चाहता था, जबकि उसके अभिभावक उसे वहीं रहकर पढ़ाई करने के लिए दबाव बना रहे थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों ने किया सड़क जाम पोस्टमॉर्टम करवाने के पश्चात आक्रोशित परिजनों ने शव को रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उदित ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उनकी मांग है कि सबसे पहले विद्यालय के संचालक की गिरफ्तारी हो, उसके पश्चात उदित के हत्या की सही से जांच की जाए। Source link

झारखंड

धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी में हादसा:12 चक्का टिपर की चपेट में आकर...

धनबाद जिले के पूटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालीचक स्थित एसएनआर आउटसोर्सिंग कंपनी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 54 वर्षीय कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोधरा 4 नंबर निवासी रामस्वरूप चौहान के रूप में हुई है। वह पिछले चार वर्षों से सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी में सुपरवाइजर (स्विफ्ट इंचार्ज) के पद पर कार्यरत थे। घटना ड्यूटी के दौरान हुई, जिससे कार्यस्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आए मिली जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप चौहान काम के दौरान एक 12 चक्का वाल्वो टिपर की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) रेफर कर दिया गया। अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाए आरोप एसएनएमएमसीएच में चिकित्सकों ने जांच के बाद रामस्वरूप चौहान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन गुड्डू चौहान ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से हादसे की जानकारी मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी वाहन उनके कमर के पास चढ़ गया था, जिससे उनकी मौके पर ही गंभीर स्थिति हो गई और बाद में उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे आदर्श कुमार ने कहा कि उनके पिता सुबह सामान्य रूप से ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद यह दुखद खबर आ गई। मुआवजे को लेकर उठे सवाल घटना के बाद परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अब तक मुआवजे को लेकर कंपनी की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इधर, कंपनी के इंचार्ज श्रीराम पांडे ने बताया कि घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। Source link

ताज़ा खबर

Dhanu Rashifal: सावधानी हटी तो खाली हो जाएगी जेब! धनु राशि वालों...

Last Updated:May 05, 2026, 00:08 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 05 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ के नए अवसर लेकर आएगा, हालांकि बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी होगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठों का साथ मिलेगा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. बेहतर स्वास्थ्य और शुभ फल के लिए आज तुलसी की पूजा अवश्य करें. जमुई: 05 मई 2026 का कई तरह के मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन शुक्र देव और सूर्य देव की कृपा से आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे. साथ ही आज बुधदेव अस्त होंगे. जिससे इन राशि के जातकों को कई तरह की विशेष सावधानी भी बरतनी की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को भी जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज के दिन धैर्य के साथ अपनी रणनीतियां बनानी चाहिए. खासकर अगर आप कारोबार करते हैं, या किसी तरह का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी सावधान होकर रहने वाला है. आज बढ़ सकते हैं आपके खर्चे ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के बारहवें में भाव में आज चंद्रमा की मौजूदगी रहेगी. जिस कारण आपके खर्चों में आज थोड़ी वृद्धि हो सकती है. उन्होंने बताया कि आज आपको किसी भी तरह की अनावश्यक खरीददारी से बचना चाहिए. साथ ही कोई भी नई वस्तु खरीदते वक्त इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि वह आपके लिए कितना उपयोगी है. हालांकि देर शाम तक आपके खर्चे में कमी आएगी और आप थोड़ा बचत पर ध्यान देंगे. आज के दिन आपको किसी तरह के रचनात्मक प्रयास से धन लाभ की संभावना है. आज के दिन आप अपने करियर को लेकर कोई ठोस योजना बना सकते हैं. प्यार के मामले में ऐसा रहेगा दिन ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज कई अलग-अलग माध्यमों से धन प्राप्त हो सकता है. आज के दिन समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. अगर आप कोई नौकरी करते हैं तो अपने कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. धनु राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहने वाली है. जीवन साथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी. इसके साथ ही आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने जा सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है. आज तुलसी की पूजा करने से आपके जीवन में शुभता आएगी. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 4 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

चाईबासा पुलिस विभाग में ‘बड़ा खेल’, 8 साल तक सरकारी खातों में...

Last Updated:April 27, 2026, 13:46 IST Chaibasa Treasury Fraud : सिस्टम के भीतर बैठकर सिस्टम को ही चूना लगाने का एक सनसनीखेज मामला झारखंड के चाईबासा में सामने आया है. यहां एक सिपाही ने पुलिस विभाग की ‘लेखा शाखा’ को ही अपना ‘एटीएम’ बना लिया और करीब 8 सालों तक फाइलों और कंप्यूटर डेटा के साथ ऐसा खतरनाक खेल खेला कि सरकारी खजाने से 26 लाख रुपये गायब हो गए. इस मामले में अब एफआईआर दर्ज करवाई गई है साथ ही हाई लेवल जांच टीम गठित की गई है. चाईबासा ट्रेजरी घोटाला केस में सिपाही देवनारायण मुर्मू के खिलाफ एफआईआर दर्ज पश्चिमी सिंहभूम. झारखंड के चाईबासा में खाकी को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है.  दरअसल, जिस खाकी पर सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी के एक सिपाही ने भरोसे को कत्ल कर दिया. अब जब चाईबासा कोषागार (Chaibasa Treasury) के इस महाघोटाले की परतें खुली हैं, तो महकमे से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया है. यहां जिला पुलिस विभाग के खातों से लाखों रुपये की अवैध निकासी की गई है. चाईबासा ट्रेजरी से हुई इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि पुलिस विभाग का ही एक सिपाही निकला है. आरोपी सिपाही ने कंप्यूटर डेटा के साथ छेड़छाड़ कर और अभिलेखों में जालसाजी कर सरकारी खजाने को चूना लगाया है. आरोप के अनुसार, एसपी कार्यालय के लेखा शाखा में पदस्थापित रहने के दौरान सितम्बर 2017 से मई 2025 के बीच सरकारी अभिलेखों में जालसाजी कर और कम्प्यूटर के डाटा में छेड़छाड़ कर अन्य खाताधारकों की मिलीभगत से यह अवैध निकासी की गई. अब इस मामले में आरोपी और अन्य खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. बता दें कि इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. ट्रेजरी अफसर ने दर्ज कराई FIR इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद चाईबासा कोषागार के पदाधिकारी समित कुमार ने मुफ्फसिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मुख्य आरोपी सिपाही देवनारायण मुर्मू और उसके साथ मिलीभगत करने वाले अन्य खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर कुल 26 लाख 21 हजार 717 रुपये की सरकारी राशि का गबन किया है. 8 सालों तक चलता रहा फर्जीवाड़े का खेल मामले की जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि यह फर्जीवाड़ा कोई एक-दो दिन का काम नहीं था. आरोपी सिपाही देवनारायण मुर्मू जब एसपी कार्यालय की लेखा शाखा में तैनात था, तब उसने इस घोटाले की नींव रखी थी. सितंबर 2017 से लेकर मई 2025 तक, यानी लगभग 8 सालों तक वह लगातार कंप्यूटर डेटा में बदलाव कर अवैध रूप से पैसे निकालता रहा. उसने बेहद शातिराना तरीके से सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी की ताकि किसी को शक न हो. जांच के लिए बनी उच्च स्तरीय टीम जिला प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन किया है. यह टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि 8 साल तक इतना बड़ा गबन कैसे चलता रहा और विभाग के बड़े अधिकारियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी. जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि इस खेल में सिपाही के साथ और कौन-कौन से कर्मचारी या बाहरी लोग शामिल थे. आरोपी सिपाही की वर्तमान स्थिति मुख्य आरोपी देवनारायण मुर्मू वर्तमान में पश्चिमी सिंहभूम जिले के ही सेरेंगदा थाना में पदस्थापित है. एसपी कार्यालय से हटने के बाद भी उसका किया गया घोटाला फाइलों में दबा रहा, जो अब ऑडिट और ट्रेजरी मिलान के दौरान पकड़ में आया है. मुफ्फसिल थाना पुलिस अब आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी और गबन की गई राशि की बरामदगी के लिए कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. About the Author Vijay jha पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chaibasa,Pashchimi Singhbhum,Jharkhand First Published : April 27, 2026, 13:46 IST Source link

व्यापार

Online Business Ideas: ये हैं ऑनलाइन बिजनेस के टॉप आइडियाज, घर बैठे...

Last Updated:December 02, 2022, 11:54 IST Online Business Ideas: ऑनलाइन दुनिया ने बिज़नेस करने के तरीकों को भी बदला है. अब कई ऐसे ऑप्शन्स मौजूद हैं, जहां आप घर बैठे ही अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं और आसानी से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. Business Ideas: आजकल इंटरनेट पर कमाई के कई विकल्प मौजूद हैं. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग ने जहां नौकरी के अवसर बढ़ाएं हैं, वहीं अलग-अलग तरह के रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं. ऑनलाइन दुनिया ने बिजनेस करने के तरीकों को भी बदला है. अब कई ऐसे ऑप्शन्स मौजूद हैं, जहां आप घर बैठे ही अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं और आसानी से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. कई लोगों की चाह होती है कि वे अपना खुद का बिजनेस शुरू करें, लेकिन इसमें लगने वाली पूंजी हर किसी के पास नहीं होती है. ऐसे में ऑनलाइन बिजनेस करना उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें कम निवेश में ज्यादा रिटर्न पाया जा सकता है. आप आसानी से अपनी खुद की एक ई-कॉमर्स वेबसाइट बना सकते हैं और इसके माध्यम से ऑनलाइन बिजनेस शुरू करके कई प्रकार की चीजों को बेच सकते हैं. हम आपको ऐसे कुछ बिजनेस आइडियाज बताने जा रहे हैं, जो कि घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से शुरू किए जा सकते हैं और इनमें कमाई भी खूब होगी. कपड़ेआप कपड़ों की ई-कॉमर्स वेबसाइट शुरू कर सकते हैं और उसमें अलग अलग एज ग्रुप के लोगों के लिए विभिन्न रेंज के कपड़े उपलब्ध करा सकते हैं. कपड़ों की बढ़ती ऑनलाइन शॉपिंग के कारण यह उभरता हुआ बिजनेस ऑप्शन हैं. आप चाहें तो अपने कपड़ों के डिजाइन इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटपॉर्म्स पर भी प्रमोट कर सकते हैं. घर को सजाने की वस्तुएं और फर्नीचरआप ऑनलाइन स्टोर में घर को सजाने के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें बेच सकते हैं. इसके अलावा और फ़र्नीचर के सामान भी ऑनलाइन खरीदे और बेचे जाते हैं. अगर आपको इस क्षेत्र में रुचि है और मार्केट में कैसी चीजें खरीदीं जा रही हैं इसकी समझ है तो यह एक बढ़िया बिजनेस ऑप्शन आपके लिए हो सकता है. ब्यूटी प्रोडक्ट्सऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचना एक बहुत ही अच्छा बिज़नेस ऑप्शन हैं. ख़ासकर कि युवतियों के बीच ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भारी डिमांड है. ऐसे में आप लोगों के लिए किफायती एवं अच्छे प्रोडक्ट्स लाकर अपने बिज़नस को काफ़ी बड़ा बना सकते हैं. आप चाहें तो ब्लॉग या यूट्यूब चैनल के माध्यम से इसे प्रमोट भी कर सकते हैं. खिलौने एवं गेम्सआप खिलौने एवं गेम्स भी ऑनलाइन बेच सकते हैं. इसमें आप सप्लायर से बड़ी संख्या में खिलौने खरीद कर उन्हें अपनी वेबसाइट के माध्यम से बेच सकते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. कस्टमाइज्ड प्रिंटेड सामानआजकल कस्टमाइज प्रिंटेड सामान की मांग ई-कॉमर्स स्टोर्स में काफी बढ़ गई है. लोग टी-शर्ट्स, मग, नोटबुक्स में अपनी मनपसंद तस्वीरें अथवा मैसेज प्रिंट करवाना चाहते हैं. ऐसे में आप एक प्रिंटर ख़रीद कर चीज़ों में यूजर की मांग के अनुसार प्रिंट कर उसे अच्छे दामों में बेच सकते हैं. फोन कवरआप अलग-अलग डिजाइन के आकर्षक फोन कवर भी अपने ई कॉमर्स स्टोर में बेच सकते हैं. साथ ही फ़ोन कवर्स में कस्टमाइज प्रिंट का ऑप्शन देकर लोगों की पसंद के अनुसार उन्हें कवर्स बेच सकते हैं. आजकल बड़ी संख्या में ऐसे डिजाइनर कवर लोग ऑनलाइन स्टोर से खरीद रहे हैं About the Author Sachin Pandey I’m Sachin Pandey, Journalist with 1 year experience. Currently I’m responsible for writing and creating news report for education and career page of Hindi.News18.com. I’ve completed my post graduation from MC…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,New Delhi,Delhi First Published : December 02, 2022, 11:33 IST Source link

झारखंड

पलामू में तीन सड़क हादसों में चार की मौत:मृतकों में दो इकलौते...

पलामू जिले में रविवार रात हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में दो इकलौते बेटे शामिल थे, जबकि एक मृतक की शादी 10 दिन पहले ही हुई थी। दो दुर्घटनाएं पांकी थाना क्षेत्र में हुईं, जिनमें तीन लोगों की जान गई। पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कोनवाई-बांदुबार गांव के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन किशोर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस भीषण टक्कर में शिक्षक विजय सिंह के 17 वर्षीय पुत्र रूपक सिंह और जगन्नाथ सिंह के 16 वर्षीय पुत्र कृत रोशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे। मोटरसाइकिल पर सवार तीसरा युवक करण कुमार गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। पिकअप वाहन की टक्कर से चंदन की मौत पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई में हुए दूसरे हादसे में लेस्लीगंज निवासी शिलवंत राम के पुत्र चंदन कुमार की पिकअप वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। चंदन की शादी मात्र 10 दिन पहले हुई थी। तीसरी घटना नावाजयपुर थाना क्षेत्र की है। धानगरडीह गांव निवासी 75 वर्षीय शीतल महतो की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। वे बाजार से सब्जी बेचकर लौट रहे थे, तभी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शीतल महतो को एमएमसीएच लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। Source link

झारखंड

कोडरमा में हाथी ने महिला पर हमला किया:झाडियों में छिपा था हाथी;...

कोडरमा जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। सोमवार सुबह मरकच्चो प्रखंड के दसारो पंचायत स्थित पुरनी बखरी गांव में शौच के लिए गई एक महिला को हाथी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को रांची के रिम्स रेफर किया गया है। 45 वर्षीय घायल महिला की पहचान सोहवा देवी, पति मेहलाल यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुरनी बखरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के पास जब महिला शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी, तभी झाड़ियों में छिपा एक हाथी अचानक उनके सामने आ गया। ग्रामीणों का शोर सुनकर हाथी चला गया महिला ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने महिला को देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का शोर सुनकर हाथी वहां से चला गया। शोर सुनकर महिला के परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल सोहवा देवी को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। कोडरमा में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। कुछ दिनों पहले ही हाथियों ने जयनगर प्रखंड के कंझियाडीह गांव में एक ईंट भट्टे पर हमला कर एक मजदूर और एक किशोर को मौत के घाट उतार दिया था। 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ था पिछले हफ्ते भी हाथियों के झुंड ने मरकच्चो प्रखंड की पपलो पंचायत के विभिन्न गांवों में बड़े पैमाने पर आम की बागवानी को नष्ट कर दिया था। इस दौरान करीब 400 आम के पेड़ और सिंचाई के लिए उपयोग किया जाने वाला सोलर पंप सेट भी तोड़ दिया गया था, जिससे किसानों को लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ था। चिकित्सकों के मुताबिक हाथी के हमले से महिला के कमर की हड्डी टूट गई है। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। उनका कहना है कि जिले में लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके वन विभाग की टीम हाथियों को भगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। Source link

ताज़ा खबर

‘कोई भी फाइल ऑफिस से बाहर नहीं जाएगी’ नबन्ना से राइटर्स बिल्डिंग...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक बढ़त को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्य के सभी महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंप दिया है. यह कदम राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ सहित अन्य प्रमुख भवनों से सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. सोमवार दोपहर को कोलकाता और हावड़ा की सड़कों पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीआरपीएफ (CRPF) और त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) की गाड़ियाँ राज्य सचिवालय नबन्ना, राइटर्स बिल्डिंग, विकास भवन, जल संपद भवन और खाद्य भवन के बाहर खड़ी हो गईं. अधिकारियों के अनुसार, यह तैनाती इसलिए की गई है ताकि सत्ता हस्तांतरण के इस दौर में किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड या फाइलों को नष्ट न किया जा सके. नबन्ना, जहाँ मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित है, अब पूरी तरह से केंद्रीय बलों की निगरानी में है. फाइलें खोली जाएंगी – अमित शाह ने दी थी चेतावनी चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार हुंकार भरी थी कि भाजपा की सरकार आते ही पिछले सालों के भ्रष्टाचार की सभी ‘फाइलें खोली जाएंगी’. चुनाव आयोग का यह कदम इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है. भाजपा को आशंका थी कि चुनावी हार के डर से निवर्तमान सरकार के कुछ अधिकारी या कर्मचारी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को गायब या नष्ट कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भ्रष्टाचार के मुद्दों पर टीएमसी सरकार को जमकर घेरा था. कर्मचारियों के बैग की तलाशी सूत्रों के अनुसार, नबन्ना और अन्य भवनों में ड्यूटी पर आने-जाने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों के बैगों की कड़ी तलाशी ली जा रही है. सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कर्मचारी को सचिवालय से बाहर कोई भी फाइल या आधिकारिक दस्तावेज ले जाने की अनुमति न दी जाए. निगरानी इतनी सख्त है कि हर कमरे और गलियारे पर पैनी नजर रखी जा रही है. राइटर्स बिल्डिंग का लौटेगा गौरव? दिलचस्प बात यह है कि वाम मोर्चा के शासनकाल में शक्ति का केंद्र रही ‘राइटर्स बिल्डिंग’, जिसे टीएमसी शासन में लगभग हाशिए पर धकेल दिया गया था, उसे फिर से सजाया जा रहा है. राजनीतिक हलकों में अटकलें हैं कि नई भाजपा सरकार राइटर्स बिल्डिंग को फिर से मुख्य प्रशासनिक केंद्र बना सकती है. इन भवनों के जीर्णोद्धार की योजनाएं भी चर्चा में हैं. भाजपा 200 के पार चुनाव आयोग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, बंगाल में भाजपा 208 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और कई सीटें जीत चुकी है, जबकि तृणमूल कांग्रेस महज 79 सीटों पर संघर्ष कर रही है. भारी बहुमत की संभावनाओं ने प्रशासनिक फेरबदल और पुरानी फाइलों की जांच के डर को और बढ़ा दिया है. पश्चिम बंगाल के सरकारी कार्यालयों में केंद्रीय बलों की तैनाती क्यों की गई है? चुनाव आयोग ने सत्ता परिवर्तन के दौरान सरकारी दस्तावेजों और महत्वपूर्ण फाइलों को नष्ट होने या चोरी होने से बचाने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है. किन प्रमुख भवनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है? राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’, राइटर्स बिल्डिंग, विकास भवन, जल संपद भवन और खाद्य भवन में भारी सुरक्षा बल और क्यूआरटी तैनात किए गए हैं. सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या नए नियम लागू किए गए हैं? कर्मचारियों के बैग की सघन तलाशी ली जा रही है और किसी भी कर्मचारी को कार्यालय से कोई भी फाइल बाहर ले जाने की अनुमति नहीं है. भाजपा का इन दस्तावेजों को लेकर क्या रुख रहा है? अमित शाह और पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि सत्ता में आने पर पिछली सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़ी सभी फाइलें खोली जाएंगी और उनकी जांच होगी. चुनाव रुझानों में भाजपा और टीएमसी की वर्तमान स्थिति क्या है? नवीनतम रुझानों के अनुसार, भाजपा 208 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी केवल 79 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. Source link

झारखंड

ओभी लाल रजक के गोल गप्पे में क्या मिला था? अब तक...

Last Updated:April 27, 2026, 17:27 IST झारखंड के गिरिडीह में गोलगप्पा-छोले खाने से 6 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. सात गांवों के 49 लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गए. लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने छोला बेचने वाले को हिरासत में लिया है. खाद्य विभाग ने सैंपल जब्त कर जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट का इंतजार है जहरीला गुपचुप-छोला खाने से 49 लोग बीमार (AI इमेज) गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में गोलगप्पा-छोला खाने से बड़ा हादसा हो गया. खाने में खराबी के कारण फूड प्वाइजनिंग फैल गई, जिसमें एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई. इस घटना से आसपास के सात गांवों में हड़कंप मच गया. कुल 49 लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीमार बच्चों में 6 साल के रंजन कुमार की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है. लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगीप्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में गोल गप्पा-छोला खाने के बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. एक-एक कर कई लोगों में उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत सामने आई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों का इलाज कर रही है, वहीं गंभीर मरीजों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. छोला विक्रेता हिरासत मेंघटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी छोला विक्रेता ओभी लाल रजक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं, उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फूड पॉइजनिंग का असली कारणफूड इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार ने बताया कि घटनास्थल से छोला, उबले आलू और ‘कामधेनु’ ब्रांड के संदिग्ध रंग को जब्त किया गया है. इन सैंपलों को जांच के लिए कोलकाता या रायपुर की प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि फूड प्वाइजनिंग का असली कारण क्या था. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Giridih,Jharkhand First Published : April 27, 2026, 16:16 IST Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लाया सिंगापुर-मलेशिया का हवाई टूर, जानें किराया और...

होमताजा खबरमनी आईआरसीटीसी लाया सिंगापुर-मलेशिया का हवाई टूर, जानें किराया और डिटेल्स Last Updated:December 11, 2022, 06:59 IST IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी अपने यात्रियों के लिए सिंगापुर और मलेशिया घूमने का टूर पैकेज लेकर आया है. 6 रातों और 7 दिनों का यह हवाई टूर पैकेज 18 जनवरी, 2023 से शुरू होगा. आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी खास बातें. इस टूर के दौरान पर्यटकों को सिंगापुर और मलेशिया की मशहूर जगहों की सैर कराई जाएगी. (फोटो क्रेडिट- irctctourism.com) नई दिल्ली. अगर आप नए साल में सिंगापुर और मलेशिया घूमने की इच्छा रखते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक शानदार एयर टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज के जरिए मलेशिया और सिंगापुर में आपको कई शानदार जगहें देखने को मिलेंगी. यह पूरी यात्रा 6 रात और 7 दिनों की होगी. आईआरसीटीसी ने इस एयर टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है. इस पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से होगी. यह टूर 18 जनवरी, 2023 को शुरू होगा. पैकेज में सबसे पहले पर्यटकों को दिल्ली से क्वालालम्पुर ले जाया जाएगा. फिर सिंगापुर और इसके बाद ये यात्रा दिल्ली में ही खत्म होगी. इस पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, वीजा फीस, होटलों में ठहरने की व्यवस्था और खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर) आआईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी. Source link

Scroll to Top