भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

व्यापार

IRCTC लाया वाराणसी से नेपाल की शानदार ट्रिप का मौका, जानिए किराया-बुकिंग...

Last Updated:September 02, 2023, 06:05 IST IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी आपके लिए किफायती दामों में नेपाल और पोखरा घूमने का शानदार मौका लेकर आया है. इस पैकेज की शुरुआत वाराणसी से होगी. यहां जान लीजिए पैकेज की डिटेल्‍स. पशुपतिनाथ मंदिर (फोटो- Shutterstock) IRCTC Tour Package: हिमालय की गोद में बैठे नेपाल में प्रकृति की खूबसूरती के अलावा कई धार्मिक स्थल भी हैं. अगर आप किफायती बजट में नेपाल का टूर करना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है. दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) वाराणसी से नेपाल की धार्मिक यात्रा के लिए बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. यह एयर टूर पैकेज में आपको काठमांडू और पोखरा घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज का नाम Nepal- Pashupatinath Darshan Along With Pokhara रखा गया है. 5 दिन और 4 रात के इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 दिसंबर, 2023 को होगी. पैकेज की शुरुआत वाराणसी से होगी. इस पैकेज में आपको फ्लाइट के जरिए वाराणसी से काठमांडू ले जाया जाएगा और फिर काठमांडू से पोखरा. इस टूर के दौरान यात्री नेपाल के सुप्रसिद्ध मंदिरों और पर्यटक स्थलों का भ्रमण और दर्शन कर सकते हैं. पैकेज में फ्लाइट किराया, बस, होटल, खाना, गाइड और इंश्योरेंस आदि की सुविधाएं शामिल हैं. टूर पैकेज की खास बातेंपैकेज का नाम – Nepal- Pashupatinath Darshan Along With Pokhara (NLO10)कितने दिन का होगा टूर – 4 रात और 5 दिनप्रस्थान करने की तारीख – 25 दिसंबर, 2023मील प्लान – ब्रेकफास्ट, लंच और डिनरट्रैवलिंग मोड – फ्लाइट कितने का है टूर पैकेजटूर पैकेज के लिए टैरिफ अलग-अलग होगा. यह पैसेंजर द्वारा चुनी गई ऑक्यूपेंसी के मुताबिक होगा. पैकेज की शुरुआत 36,800 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी. ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति खर्च 36,800 रुपये है. डबल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति 37,600 रुपये चुकाने होंगे. वहीं सिंगल ऑक्यूपेंसी का प्रति व्यक्ति खर्च 46,000 रुपये है. 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 31,300 रुपये चार्ज है. 2 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड 28,200 रुपये चुकाने होंगे. About the Author vinoy jha प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Varanasi,Uttar Pradesh First Published : September 02, 2023, 06:05 IST Source link

झारखंड

मई के पहले सप्ताह में 35 डिग्री तक रहेगा पारा, इसके बाद...

मई का मौसम मई की शुरुआत में बोकारो समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य के गोड्डा, साहेबगंज, पाकुर, दुमका, देवघर, गिरीडीह, धनबाद व बोकारो में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के साथ गर्जन, वज्रपात व आंधी (अधिकतम 50-60 किमी प्रतिघंटे) चलने की संभावना है। दूसरे सप्ताह 40 डिग्री तक चढ़ेगा तापमान मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा चलने और वज्रपात होने की भी आशंका व्यक्त की गई है। मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में अधिक वृद्धि नहीं होगी, जिससे लोगों को उमस और तेज धूप से कुछ राहत मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आने और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि मई के दूसरे सप्ताह से गर्मी का असर तेज होने लगेगा और तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की अपील की गई है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए खेतों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश से लतर वाली सब्जियों को नुकसान होने की संभावना रहती है। Source link

शिक्षा

Prasoon Joshi Appointed Prasar Bharati Chairman | Rohit Jain RBI Dy Governor

Hindi News Career Prasoon Joshi Appointed Prasar Bharati Chairman | Rohit Jain RBI Dy Governor | May 2026 Current Affa 30 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1.रोहित जैन RBI के नए डिप्टी गवर्नर बने 3 मई को रोहित जैन ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए डिप्टी गवर्नर का पद ग्रहण किया। अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट यानी ACC ने रोहित जैन को 2 मई को RBI के नए डिप्टी गवर्नर के नाम की जानकारी दी थी। रोहित की ये नियुक्ति 3 साल के लिए है और वो वर्तमान डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर की जगह ली है। रोहित दिसंबर 2020 से RBI में कार्यकारी निदेशक (ED) के तौर पर काम कर रहे थे। कार्यकारी निदेशक के पद पर रहते हुए रोहित ने सुपरविजन विभाग रिस्क, एनालिटिक्स और वल्नरेबिलिटी असेसमेंट) के लिए काम किया। रोहित कॉमर्स में मास्टर्स हैं और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री (MBA) हासिल की है। रोहित ने बैंकिंग रिस्क और रेगुलेशन में इंटरनेशनल सर्टिफिकेट (ICRR) और सर्टिफाइड एसोसिएट ऑफ द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (CAIIB) जैसी प्रोफेशनल डिग्रियां लीं। रोहित के पास रिजर्व बैंक में करीब तीन दशकों का लंबा अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान सुपरविजन, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और बैंकिंग समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया है। रोहित फाइनेंशियल मार्केट रेगुलेशन, फॉरेन एक्सचेंज और पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम जैसे विभाग के लिए काम कर सकते हैं। RBI में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। इनमें से दो अधिकारियों की नियुक्ति इंटरनल यानी बैंक के रैंक से प्रमोशन के जरिए की जाती है। रोहित जैन के साथ एस सी मुर्मू दूसरे ऐसे डिप्टी गवर्नर हैं, जिन्हें अक्टूबर 2025 में आरबीआई के भीतर से ही प्रमोट किया गया था। वहीं अन्य दो डिप्टी गवर्नर बाहरी क्षेत्रों से चुने जाते हैं। वर्तमान में अर्थशास्त्री पूनम गुप्ता और कमर्शियल बैंकर स्वामीनाथन जे. (एसबीआई के पूर्व एमडी) इस पद पर तैनात हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भारत का सर्वोच्च बैंक है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 में हुई थी। 1949 में RBI का राष्ट्रीयकरण किया गया था और इसका हेडक्वाटर मुंबई में है। RBI का काम करेंसी जारी करना (1 रुपए छोड़कर), देश की मौद्रिक नीति (जैसे रेपो रेट) का निर्धारण, विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन, और सभी बैंकों के बैंक के तौर पर काम करना शामिल है। RBI जल्द ही रोहित के आधिकारिक पोर्टफोलियो की घोषणा करेगा। 2. गीतकार प्रसून जोशी प्रसार भारती के चेयरमैन अपॉइंट हुए 2 मई को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया। जोशी प्रसार भारती बोर्ड के प्रमुख होंगे जोशी 2017 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेट (CBFC) के प्रेसिडेंट रहे हैं। जहां उन्होंने फिल्मों को सर्टिफिकेट दिए और फिल्म उद्योग के सदस्यों के साथ मिलकर काम किया है। जोशी मैककैन वर्ल्डग्रुप इंडिया (मार्केटिंग) के CEO और मैककैन वर्ल्डग्रुप एशिया पैसिफिक (APAC) के चेयरमैन भी हैं। साथ ही वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के ट्रस्टी भी हैं। प्रसून ने भाग मिल्खा भाग, दिल्ली -6 समेत कई फिल्मों के लिए गीत लिखे हैं। जोशी को 2006 में आई रंग दे बसंती से मशहूर हुए, रूबरू और लुका छुपी गाने से पहचान मिली। 2015 में प्रसून जोशी को साहित्य और विज्ञापन में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। भारतीय विज्ञापन एजेंसी संघ (AAAI) ने जोशी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 2007 में जोशी ने फिल्म तारे जमीन पर का गीत ‘मां’ लिखा था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 3. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी म्यांमार की यात्रा पर 2 मई नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी म्यांमार की 4 दिनों की यात्रा पर पहुंचे हैं। एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार के कमांडर-इन-चीफ जनरल ये विन ऊ से मुलाकात की। इसके साथ ही एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार के रक्षा मंत्री जनरल यू हटुन आंग से भी मुलाकत करेंगे। एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार सशस्त्र बलों के सीनियर अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान एडमिरल त्रिपाठी और म्यांमार नौसेना प्रमुख समुद्री सहयोग की समीक्षा करेंगे। साथ ही इस बैठक में परिचालन स्तर के संबंधों को बढ़ाया जाएगा और दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशे जाएंगे। इस यात्रा के दौरान एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार नौसेना के सेंट्रल नेवल कमांड और नंबर 1 फ्लीट और म्यांमार सशस्त्र बल फॉलन हीरोज युद्ध स्मारक पर भी जाएंगे। इस यात्रा के दौरान मेरीटाइम सिक्योरिटी, कैपिसिटी बिल्डिंग और ट्रेनिंग जैसे मुद्दों पर बात होगी। ये यात्रा भारत और म्यांमार के बीच आपसी सम्मान, विश्वास और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 4. BCCI ने विमेंस टी-20 टीम का ऐलान किया 2 मई को BCCI ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कैप्टन होंगी और स्मृति मंधाना को वाइस कैप्टन बनाया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में करेगा। इस टीम में पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं पंजाब की नंदनी शर्मा को पहली बार वर्ल्ड कप में चुना गया है। हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव शामिल हैं। विमेंस टीम पहला मैच 14 जून 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। विमेंस टी-20 मैच टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अगस्त 2004 को हुई थी, जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच पहला मैच खेला गया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला टी-20 5 अगस्त 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ डर्बी में खेला था। टी-20 फॉर्मेट में पहला T20 वर्ल्ड कप 2009 में इंग्लैंड में आयोजित किया गया था। 5. रांची के इशांक ने पाक स्ट्रेट पार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 30 अप्रैल को रांची के रहनेवाले 7 साल के इशांक सिंह ने

झारखंड

कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा करेगा संघ : प्रेम

बोकारो | भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ ने बोकारो स्टील प्लांट के फोर्ज शॉप विभाग में मजदूर दिवस मनाया। संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र महतो ने संचालन व कार्यकारी अध्यक्ष एनके सिंह ने मजदूरों का हौसला बढ़ाया। महामंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आज मजदूर साथी हक की लड़ाई लड़ना भूल गए हैं। सोशल मीडिया से निकलकर सड़क पर उतरना होगा और लड़ाई लड़ना होगा। सेल – बीएसएल प्रबंधन तानाशाह हो गया है, जो मन कर रहा है वह नियम बना दे रही है। इसका कारण मजदूरों में बिखराव है। लेकिन हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। Source link

ताज़ा खबर

‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ पर झुके, तो हिंद महासागर दुश्मनों को सौंप देंगे,...

मान लीजिए आपके घर का पिछला दरवाजा खुला हो और मोहल्ले के सबसे बड़े गुंडे की नजर उसी दरवाजे पर गड़ी हो, तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है, सबसे पहले वहां एक मजबूत ताला जड़ेंगे. बस, ठीक यही कहानी है भारत के 72 हजार करोड़ वाले ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ की. इन दिनों इस प्रोजेक्ट पर तगड़ा गदर कटा हुआ है. एक तरफ कुछ लोग हैं जो कह रहे हैं कि भइया, पर्यावरण बचाइए. वहीं दूसरी तरफ रणनीतिकार छाती पीट-पीट कर कह रहे हैं कि अगर कुछ ‘पीआर कैंपेन’ के चक्कर में आकर हमने ये प्रोजेक्ट रोक दिया, तो समझ लीजिए अपना हिंद महासागर हमने चीन के हाथों में थाली में सजाकर सौंप दिया. क्‍योंक‍ि भारत के ल‍िए यह गेम चेंज‍िंग प्रोजेक्‍ट है. ’ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ आखिर है क्या और इस पर इतना हंगामा क्यों है? भारत सरकार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे आखिरी छोर यानी ‘ग्रेट निकोबार’ में 72,000 करोड़ रुपये की लागत से एक मेगा प्रोजेक्ट बना रही है. इसमें एक बड़ा इंटरनेशनल पोर्ट , एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एक पावर प्लांट और एक नया शहर बसाने की योजना है. लेकिन, हाल के दिनों में इस प्रोजेक्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक कैंपेन सा चल पड़ा है. लेकिन एक्‍सपर्ट कह रहे क‍ि यह जानबूझकर चलाया जा रहा है ताक‍ि प्रोजेक्‍ट को रोका जा सके. इस तरह के कैंपेन देश के रणनीतिक विकास में रोड़ा अटका रहे हैं. पूर्वी मोर्चे को खाली छोड़ने का अंजाम खतरनाक क्‍यों? एक्‍सपर्ट कह रहे क‍ि अगर हम अपने पूर्वी मोर्चे को डिमिलिटराइज्ड यानी बिना सेना के और यूं ही छोड़ देते हैं… तो नतीजा भयानक होगा. दरअसल, अंडमान और निकोबार भारत का ‘पूर्वी मोर्चा’ है. अगर हम वहां अपनी नेवी को मजबूत नहीं करते हैं, वहां पोर्ट और रनवे नहीं बनाते हैं, तो वह इलाका बिल्कुल सूना रहेगा. समुद्र में जो इलाका सूना होता है, वहां धीरे-धीरे दुश्मन ताकतें अपनी पैठ बना लेती हैं. अगर भारत घरेलू विरोधों के डर से वहां विकास नहीं करेगा, तो भविष्य में जंग जैसी स्थिति में या शांति के समय में भी हम हिंद महासागर में अपनी ही चौखट पर कमजोर पड़ जाएंगे. मलक्का स्‍ट्रेट दुनिया की सबसे अहम समुद्री ‘चेकपोस्ट’ क्‍यों? ग्रेट निकोबार आईलैंड के ठीक बगल में ‘मलक्का स्‍ट्रेट’ है. यह इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच एक बहुत ही संकरा समुद्री रास्ता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर का लगभग 40% व्यापार और चीन का 80% से ज्यादा तेल इसी पतले से रास्ते से होकर गुजरता है. ग्रेट निकोबार इस रास्ते के मुहाने पर एक ‘टोल प्लाजा’ या ‘चेकपोस्ट’ की तरह बैठा है. अगर भारत यहां अपना मजबूत नेवल बेस और समुद्री हब बना लेता है, तो वह चीन समेत किसी भी देश के जहाजों की आवाजाही पर सीधे नजर रख सकता है. युद्ध की स्थिति में भारत इस रास्ते को ब्लॉक करके दुश्मन की अर्थव्यवस्था और सेना की कमर तोड़ सकता है. एक ‘गेम चेंजिंग’ प्रोजेक्ट क्यों है यह भारत का मास्टरस्ट्रोक? एक्‍सपर्ट इसे भारत का सबसे बड़ा समुद्री मास्टरस्ट्रोक कह रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह सिर्फ एक मिलिट्री बेस नहीं है, बल्कि एक स्ट्रैटेजिक मैरीटाइम हब है. जब यहां एक बड़ा इंटरनेशनल पोर्ट बनेगा, तो दुनिया भर के जो व्यापारिक जहाज मलक्का से गुजरेंगे, वे तेल भरवाने, मरम्मत के लिए या सामान उतारने के लिए भारत के इस पोर्ट पर रुकेंगे. इससे न सिर्फ भारत को अरबों डॉलर की कमाई होगी, बल्कि उस इलाके में भारत का दबदबा भी बढ़ेगा. जहाज सिंगापुर या कोलंबो जाने के बजाय ग्रेट निकोबार में रुकेंगे. आर्थिक तरक्की के साथ-साथ यह इंडियन नेवी के लिए एक ऐसा स्थायी ठिकाना बन जाएगा, जहां से पूरे साउथ ईस्‍ट एश‍िया पर नजर रखी जा सकेगी. यहां भारत की मौजूदगी चीन के गले की फांस क्‍यों? चीन पिछले कई सालों से स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स नाम की रणनीति के तहत भारत को समुद्र में घेरने की कोशिश कर रहा है. वह श्रीलंका (हंबनटोटा), पाकिस्तान (ग्वादर) और म्यांमार में अपने बंदरगाह बना चुका है. चीन की नेवी लगातार हिंद महासागर में अपनी पनडुब्बियों और युद्धपोतों की गश्त बढ़ा रही है. ऐसे में अगर भारत अपने ही निकोबार द्वीप को विकसित नहीं करेगा, तो चीन हिंद महासागर का अघोषित बॉस बन जाएगा. ग्रेट निकोबार में भारत की मौजूदगी चीन के गले की वह फांस है, जो उसे हिंद महासागर में अपनी मनमानी करने से रोकती है. Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों के लिए चुनौती भरा है आज का दिन, संभलकर...

Last Updated:May 04, 2026, 04:05 IST Aaj ka Kanya Rashifal 4 may 2026: आर्थिक मामलों में भी आज सावधानी जरूरी है. आपका कोई पैसा कहीं अटक सकता है या समय पर वापस नहीं मिल सकता. इसलिए आज किसी को उधार देने से बचें और लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें. दूसरी ओर, घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है, जिससे माहौल थोड़ा सकारात्मक बनेगा और मन को कुछ राहत मिलेगी. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: राशिफल को ग्रह-नक्षत्र और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर आंका जाता है. आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तिथि चल रही है. इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जिसका प्रभाव कन्या राशि वालों के जीवन पर साफ देखने को मिलेगा. आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है, यानी कुछ मामलों में लाभ मिलेगा तो कुछ जगहों पर सावधानी बरतनी बेहद जरूरी होगी. विस्तृत राशिफल जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से? सुबह से ही आलस्य भरा महसूस होगादिन की शुरुआत थोड़ी अड़चनों के साथ हो सकती है. सुबह के समय मन में भारीपन और आलस्य महसूस होगा, जिससे आप अपने कामों को समय पर पूरा करने में थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं. आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें मन पूरी तरह नहीं लगेगा और उत्साह की कमी साफ नजर आएगी. इसका असर आपके जरूरी कामों पर पड़ सकता है और कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही रुक सकता है. इस कारण आपको हल्की मानसिक परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आज जीवनसाथी के साथ हो सकती है अनबनआज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा दबाव भरा रह सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप खुद को शांत रखें. किसी भी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार करने से बचें. खासकर किसी से वाद-विवाद करने से दूर रहें, क्योंकि छोटी सी बहस भी बड़ा रूप ले सकती है और मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है. आज अपने शब्दों पर विशेष नियंत्रण रखें, क्योंकि आपके कटु वचन आपके रिश्तों में खटास ला सकते हैं. जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें. किसी को भी धन उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य कर लेंआर्थिक मामलों में भी आज सावधानी जरूरी है. आपका कोई पैसा कहीं अटक सकता है या समय पर वापस नहीं मिल सकता. इसलिए आज किसी को उधार देने से बचें और लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें. दूसरी ओर, घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है, जिससे माहौल थोड़ा सकारात्मक बनेगा और मन को कुछ राहत मिलेगी. मानसिक तनावस्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. सर्दी, खांसी या जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए बदलते मौसम में विशेष सावधानी रखें. ठंडी चीजों से दूरी बनाएं और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें. पर्याप्त आराम और हल्का भोजन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं. उपायआज के दिन को बेहतर बनाने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी और तनाव कम होगा. सफेद रंग का वस्त्र या रूमाल अपने पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा. जरूरतमंद लोगों को मूंग या हरी सब्जी का दान करें. इससे ग्रह दोष शांत होंगे. किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले गणेश जी का स्मरण करें, ताकि कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सके. सबसे महत्वपूर्ण बात, आज धैर्य और संयम बनाए रखें. यही आपके दिन को बेहतर बना सकता है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

व्यापार

IRCTC लाया है नवाबों की नगरी से थाईलैंड के लिए किफायती टूर...

होमताजा खबरमनी IRCTC लाया है थाईलैंड के लिए किफायती टूर पैकेज, मात्र इतना है किराया Last Updated:September 04, 2023, 01:54 IST Thailand Tour Package: आईआरसीटी लखनऊ से थाईलैंड के लिए जबरदस्त पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज के जरिए आप थाईलैंड के बैंकॉक और पटाया घूमने जा सकते हैं. युवाओं में थाइलैंड घूमने जाने का क्रेज काफी ज्यादा होता है. (फोटो: Canva) लखनऊ. अगर आप मार्च के महीने में थाईलैंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए थाईलैंड के लिए बेहद किफायती एयर टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. इस पैकेज का नाम Delightful Thailand Ex Lucknow (NLO08) है. इस पैकेज के तहत आपको 5 रात और 6 दिन थाईलैंड में घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज के दौरान आपको बैंकॉक और पटाया के प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराया जाएगा. इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी. इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. यह पैकेज 17 से 22 मार्च, 2023 तक के लिए होगा. इस पूरे पैकेज पर आपको कम से कम 57,200 रुपये खर्च करने होंगे. इस एयर टूर पैकेज में पटाया में नांग नूच, ट्रापिकल गार्डन, अल्काजार शो एंव कोरल आइलैंड, बैंकॉक में जेम्स गैलरी, बैंकॉक का हाफडे सिटी टूर, चाओ फ्राया क्रूज, चाओ फ्राया क्रूज, सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क और सी लाइफ बैंकाक,ओशिन वर्ल्ड आदि की सैर आईआरसीटीसी द्वारा कराया जाएगा. मिलेंगी ये सुविधाएंइस टूर पैकेज के यात्रियों के लिए लखनऊ से फ्लाइट द्वारा बैंकॉक (थाईलैंड) और वापसी की यात्रा बैंकॉक (थाईलैंड) सीधी फ्लाइट से लखनऊ की गई है. इस पैकेज में पर्यटकों को होटल में रुकने, फ्लाइट टिकट, खाने-पीने आदि कई तरह की सुविधाएं मिलेगी. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा दी जाएगी. इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं. Source link

झारखंड

शैक्षणिक समस्याओं को लेकर ऑर्गेनाइजेशन ने किया प्रदर्शन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन बोकारो की ओर से शनिवार को विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर पटेल चौक से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने मांगों के समर्थन में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चंदनकियारी और चंद्रपुरा प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना, जरूरतमंद छात्रों को नियमित छात्रवृत्ति, शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों की अविलंब बहाली, छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, 10वीं-12वीं पास सभी विद्यार्थियों का नामांकन, बस-ट्रेन किराये में रियायत तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि चंदनकियारी और चंद्रपुरा में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हैं। राज्य और जिले में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है और प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शिक्षा बजट में कटौती और संसाधनों की कमी के कारण सरकारी शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव मंडली सदस्य जूलियस फुचिक, शुभम कुमार झा, जिला प्रभारी प्रदीप कुमार यादव और संगीता महतो ने भी संबोधित किया। इस दौरान संगीत मंडली द्वारा क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुति दी गई। संचालन समीर महतो ने की। प्रदर्शन में खुशबू, आरती, प्रहलाद, राहुल, मंदिरा, अर्पिता सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। Source link

झारखंड

नीट परीक्षा 8 केंद्रों पर, धारा 163 लागू

बोकारो | नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चास और बेरमो अनुमंडल प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के बाहर धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर जारी किया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी चास व अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान बाहरी तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न किए जाने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में पांच या पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने, जुलूस, सभा, प्रदर्शन और हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मी, परीक्षार्थी, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी को छोड़कर अन्य के प्रवेश पर रोक रहेगी। Source link

ताज़ा खबर

तमिलनाडु में काउंटिंग से पहले रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, टूट-फूट से बचाने का मास्टरस्ट्रोक,...

होमताजा खबरदेश तमिलनाडु में काउंटिंग से पहले रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, टूट-फूट से बचाने का बना प्लान Last Updated:May 04, 2026, 01:50 IST एग्जिट पोल के नतीजों के बाद विजय ने अपनी पार्टी के अंदर अलर्ट जारी किया है. विजय ने सभी विजयी कैंडिडेट्स को तुरंत पार्टी हेडक्वार्टर पनैयूर पहुंचने का ऑर्डर दिया है. एक अहम मीटिंग में विजय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जीत के बाद कहीं मत जाना. विजय का यह बयान तमिलनाडु की नाजुक पॉलिटिकल स्थिति की गंभीरता को साफ दिखाता है. इस भारी तैयारी के साथ टीवीके ने अपनी लीगल टीम को भी पूरी तरह एक्टिव कर दिया है. ख़बरें फटाफट एग्जिट पोल में तमिलनाडु में डीएमके और एआईडीएमके में कांटे की टक्कर बताई जा रही है. (फाइल फोटो) चेन्नई. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में संभावित त्रिशंकु जनादेश की आशंका को देखते हुए अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय ने अपनी पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए पहले ही कदम उठा लिए हैं. तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) ने 4 मई को आने वाले परिणामों से पहले संभावित ‘रिजॉर्ट राजनीति’ की तैयारी शुरू कर दी है. एग्जिट पोल के नतीजे परस्पर विरोधी संकेत दे रहे हैं- कुछ डीएमके नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में हैं, तो कुछ एआईएडीएमके गठबंधन की बढ़त दिखा रहे हैं, जबकि कुछ टीवीके के मजबूत पदार्पण का अनुमान लगा रहे हैं. ऐसे में विजय ने अपनी पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को परिणाम के बाद किसी तरह के ‘टूट-फूट’ से बचाने के लिए कदम उठाए हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, महाबलीपुरम के पास पूंजेरी में एक निजी रिसॉर्ट में निर्वाचित विधायकों को ठहराने की व्यवस्था की गई है. यह रिसॉर्ट 100 से अधिक लोगों को ठहरा सकता है और इसे परिणाम घोषित होते ही टीवीके के विजयी उम्मीदवारों को रखने के लिए तैयार किया जा रहा है. अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, विजय ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, जिससे संभावित कड़े चुनावी मुकाबले के बाद स्थिति को संभाला जा सके. पिछले सप्ताह एग्जिट पोल जारी होने के एक दिन बाद ही विजय ने निर्देश दिया था कि सभी विजयी उम्मीदवार तुरंत पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचें. बाद की एक बैठक में उन्होंने मजाकिया अंदाज में उम्मीदवारों से कहा कि जीत के बाद “कहीं मत जाना”, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है. लॉजिस्टिक तैयारियों के साथ-साथ विजय ने पार्टी की कानूनी टीम को भी सक्रिय कर दिया है, ताकि मतगणना के दौरान किसी भी स्थिति से निपटा जा सके. उन्होंने पार्टी के महासचिव (चुनाव अभियान प्रबंधन) आधव अर्जुना को निर्देश दिया है कि वे भारत निर्वाचन आयोग से मतगणना केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा की मांग करें ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे. इस बीच, सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने खुद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सत्ता में वापसी को लेकर भरोसा जताया है. पार्टी नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और मतगणना प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. राजनीतिक स्थिति बेहद नाजुक और अनिश्चित बनी हुई है. ऐसे में तमिलनाडु में चुनाव परिणामों के बाद तीव्र राजनीतिक हलचल देखने को मिल सकती है, जहां सत्ता की लड़ाई में “रिसॉर्ट राजनीति” एक बार फिर अहम रणनीति बनकर उभर सकती है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Chennai,Tamil Nadu Source link

Scroll to Top