![]()
बोकारो | भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ ने बोकारो स्टील प्लांट के फोर्ज शॉप विभाग में मजदूर दिवस मनाया। संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र महतो ने संचालन व कार्यकारी अध्यक्ष एनके सिंह ने मजदूरों का हौसला बढ़ाया। महामंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आज मजदूर साथी हक की लड़ाई लड़ना भूल गए हैं। सोशल मीडिया से निकलकर सड़क पर उतरना होगा और लड़ाई लड़ना होगा। सेल – बीएसएल प्रबंधन तानाशाह हो गया है, जो मन कर रहा है वह नियम बना दे रही है। इसका कारण मजदूरों में बिखराव है। लेकिन हमें एकजुट होकर लड़ना होगा।
Source link