भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Be vigilant about voter list, not a single eligible voter should be...


.

झामुमो की एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं बीएलए-2 की बैठक गुरुवार को दुमका कन्वेंशन सेंटर में जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद नलिन सोरेन,दुमका विधायक बसंत सोरेन,जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन, पार्टी के केंद्रीय महासचिव बिनोद पांडेय एवं जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान रहा। बीएलए-2 एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को इस अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मतदाता सूची को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहें, ताकि कोई भी पात्र पुरुष या महिला मतदाता किसी भी परिस्थिति में सूची से न छूटे और न नाम उनका कट पाये। उन्होंने कहा कि हमारे सामने जो चुनौतियाँ हैं, उनका सामना करना ही नहीं बल्कि विरोधियों को बूथ स्तर पर ही खारिज करना हमारा लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि दुमका जिले में 10 प्रखंड, है। 206 पंचायत और 1244 बूथ हैं। इन सभी 1244 बूथों पर बीएनए के तहत बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है, जिनमें न्यूनतम 10 सदस्य रखे गए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top