भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की...



चतरा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को चतरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसरी चौक स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश के निरंतर विकास की कामना की।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रधान आचार्य विवेक शर्मा एवं आचार्य अनिरुद्ध मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया।भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता की दिशा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण और किसानों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। हंटरगंज|हंटरगंज थाना क्षेत्र के जबड़ा पंचायत अंतर्गत गंगटा गांव में गुरुवार सुबह 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान गांव के ही मोहम्मद खालिद की पुत्री आसमा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। आसमा घर से निकलकर चुपके से अपने चाचा मोहम्मद जाकिर के नवनिर्मित मकान में चली गई। वहां उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। जब तक आसपास के लोग पहुंचे और शव को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता मोहम्मद खालिद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री का गांव के ही मोहम्मद अयूब अंसारी के पुत्र मोहम्मद आजम के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहम्मद आजम ने आसमा से शादी करने से इनकार कर दिया। पिता का कहना है कि शादी से इनकार और समाज में बदनामी के डर से आसमा पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थी। इसी तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मोहम्मद खालिद ने अपनी पुत्री के प्रेमी मोहम्मद आजम और उसके पिता मोहम्मद अयूब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रेम प्रसंग, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लावालौंग|विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तमित्र लावालौंग के तत्वावधान में 14 जून 2026 (रविवार) को लावालौंग स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशाल रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानवता की सेवा में भागीदारी निभाने की अपील की है। रक्तमित्र लावालौंग द्वारा पिछले कई वर्षों से प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहे हैं। संस्था के अनुसार, पूर्व में आयोजित शिविरों में 80 से 90 यूनिट तक रक्त संग्रह किया जा चुका है। इन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों, गंभीर रूप से बीमार मरीजों तथा प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता वाली गर्भवती महिलाओं की जान बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। आयोजकों का कहना है कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। इसी उद्देश्य से संस्था लगातार लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक कर रही है। शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न माध्यम तैयार किए गए हैं। ताकि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना और मजबूत हो सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top