Last Updated:
Petrol-Diesel Price : ग्लोबल मार्केट में कई महीने बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंची हैं. इसका शुक्रवार सुबह देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा. आज कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं. कुछ जगहों पर इसकी कीमतों में उछाल दिख रहा है तो कुछ जगहों पर गिरावट दिखी है.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दिख रही है.
नई दिल्ली. ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध विराम की गुंजाइशों ने कच्चे तेल की कीमतों पर भी दबाव डाला है. यही वजह रही कि शुक्रवार सुबह ग्लोबल मार्केट में कई महीनों बाद कच्चे तेल दाम 90 डॉलर से नीचे आए हैं. इसका असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. आज देश के कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं. कुछ जगहों पर इसकी कीमतों में गिरावट दिख रही है तो कुछ शहरों में भाव बढ़ता दिख रहा है. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 30 पैसे महंगा होकर 102.10 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 29 पैसे बढ़त के साथ 95.58 रुपये लीटर पहुंच गया है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 102.80 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल भी 4 पैसे बढ़त के साथ 95.47 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 69 पैसे महंगा होकर 114.24 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 66 पैसे महंगा होकर 100.20 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में गिरावट दिख रही है. ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1.50 डॉलर टूटकर 89.03 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी गिरा है और ग्लोबल मार्केट में अब 86.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये और डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– गाजियाबाद में पेट्रोल 102.10 रुपये और डीजल 95.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 102.47 रुपये और डीजल 95.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 114.24 रुपये और डीजल 100.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें