भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Bypoll Election 2026: उपचुनावों में त्रिपुरा-नागालैंड-गुजरात में BJP की प्रचंड जीत, बारामती...


होमताजा खबरदेश

त्रिपुरा-नागालैंड-गुजरात में BJP की प्रचंड जीत, बारामती में कौन जीता

Last Updated:

By Election Latest Update: देश के पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणामों ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नागालैंड, त्रिपुरा और गुजरात की सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर ली है. महाराष्ट्र की सबसे चर्चित बारामती सीट पर एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे चल रही हैं. वहीं, कर्नाटक की दो सीटों पर कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए बढ़त बनाई हुई है. मतगणना के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और परिणाम पल-पल बदल रहे हैं.

त्रिपुरा-नागालैंड-गुजरात में BJP की प्रचंड जीत, बारामती में कौन जीताZoom

5 राज्यों में 7 सीटों पर उप-चुनाव; किसने मारी बाजी.

Bypoll Results 2026 LIVE: देश के पांच राज्यों – कर्नाटक, गुजरात, नागालैंड, त्रिपुरा और महाराष्ट्र की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है. अब तक के रुझानों और नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा का विजय रथ पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत में मजबूती से आगे बढ़ रहा है, जबकि कर्नाटक में कांग्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा जानकारी के अनुसार, भाजपा ने तीन महत्वपूर्ण सीटों पर जीत हासिल कर ली है:

  • नागालैंड (कोरीडांग): यहां भाजपा उम्मीदवार दाओचियर आई. इमचेन ने शानदार जीत दर्ज की है.
  • त्रिपुरा (धर्मनगर): भाजपा के जाहर चक्रवर्ती ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देते हुए जीत हासिल की है.
  • गुजरात (उमरेठ): भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई गोविंदभाई परमार ने यहाँ भगवा लहराया और जीत अपने नाम की.

बारामती में सुनेत्रा पवार का जलवा

महाराष्ट्र की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट बारामती पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उनकी पत्नी और एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा अजित पवार 121528 वोटों से आगे चल रही हैं. बारामती में उनकी यह बढ़त अजित पवार की विरासत और उनके प्रभाव को दर्शाती है.

वहीं, महाराष्ट्र की ही राहुरी सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय शिवाजीराव कर्डिले बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे राज्य में महायुति गठबंधन की स्थिति मजबूत नजर आ रही है.

कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी के संकेत

जहां एक तरफ भाजपा तीन राज्यों में जीत चुकी है, वहीं कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस ने मजबूती दिखाई है. बागलकोट सीट से उमेश हुल्लप्पा मेटी और दावनगेरे दक्षिण सीट से समर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. इन दो सीटों पर कांग्रेस की लीड ने भाजपा की क्लीन स्वीप की उम्मीदों को चुनौती दी है.

मतगणना के इस महामुकाबले के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से प्रक्रिया संपन्न हो सके. इन उपचुनावों के परिणाम न केवल स्थानीय समीकरण तय करेंगे, बल्कि आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय करेंगे.

About the Author

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top