भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

धनबाद में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या:बीती रात 11 बजे हुई...

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी ग्राउंड के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान दहुहाटांड़ निवासी जितेश कुमार के रूप में हुई है। आशंका है कि युवक की हत्या चेहरे को पत्थर से कुचलकर की गई है। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल की ओर शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक बाइक, मोबाइल फोन और खून से सना पत्थर बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। सोमवार शाम काम से कुछ लोगों के साथ निकला था मृतक के चाचा टुनटुन कुमार ने बताया कि जितेश सोमवार शाम काम से कुछ लोगों के साथ घर से निकला था। रात करीब 11 बजे उसकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। 1:30 बजे रात मोबाइल स्विच ऑफ हो गया टुनटुन के अनुसार, रात 12:30 बजे एक बार कॉल रिसीव हुआ, जिसमें हल्की आवाज में किसी तरह का झगड़ा होने की बात सुनाई दी। इसके तुरंत बाद फोन कट गया और फिर रात 1:30 बजे से मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को चांदमारी ग्राउंड के पास लाकर फेंका गया। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर संदेह जताया गया है, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। Source link

झारखंड

धनबाद में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या:बीती रात 11 बजे हुई...

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी ग्राउंड के पास एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान दहुहाटांड़ निवासी जितेश कुमार के रूप में हुई है। आशंका है कि युवक की हत्या चेहरे को पत्थर से कुचलकर की गई है। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल की ओर शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक बाइक, मोबाइल फोन और खून से सना पत्थर बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। सोमवार शाम काम से कुछ लोगों के साथ निकला था मृतक के चाचा टुनटुन कुमार ने बताया कि जितेश सोमवार शाम काम से कुछ लोगों के साथ घर से निकला था। रात करीब 11 बजे उसकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। 1:30 बजे रात मोबाइल स्विच ऑफ हो गया टुनटुन के अनुसार, रात 12:30 बजे एक बार कॉल रिसीव हुआ, जिसमें हल्की आवाज में किसी तरह का झगड़ा होने की बात सुनाई दी। इसके तुरंत बाद फोन कट गया और फिर रात 1:30 बजे से मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को चांदमारी ग्राउंड के पास लाकर फेंका गया। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर संदेह जताया गया है, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। Source link

झारखंड

किचन गार्डन में नहीं लगेंगे कीड़े! कृषि वैज्ञानिक का अपनाएं ये घरेलू...

होमताजा खबरकृषि किचन गार्डन में नहीं लगेंगे कीड़े! कृषि वैज्ञानिक का अपनाएं ये घरेलू नुस्खा Last Updated:May 12, 2026, 11:50 IST Kitchen Gardens Tips: इन दिनों रासायनिक खाद से मिट्टी और सेहत पर बड़ा असर पड़ा है. ऐसे में देवघर के कृषि वैज्ञानिक डॉ राजन ओझा ने प्याज, नीम, खैनी से सस्ते जैविक कीटनाशक और खाद अपनाने की अपील की. इससे आपके गार्डन में एक भी कीड़े नहीं लगेंगे. ख़बरें फटाफट देवघर: आज के समय में ज्यादा उत्पादन लेने की होड़ में किसान खेतों और अपने किचन गार्डन में लगातार रासायनिक खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल कर रहे हैं. शुरुआत में इससे फसल तेजी से बढ़ती हुई दिखाई देती है, लेकिन धीरे-धीरे इसका असर मिट्टी, पौधों और इंसानों की सेहत पर पड़ने लगता है. रासायनिक दवाओं के अधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम हो रही है और कई जगह खेत बंजर होने की स्थिति में पहुंच रहे हैं. वहीं, बाजार में मिलने वाली साग-सब्जियों में भी रसायनों की मात्रा बढ़ती जा रही है, जिसे खाने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. ऐसे में अब किसान और लोग दोबारा जैविक खेती और घरेलू तरीके से तैयार होने वाले जैविक खाद की ओर लौट रहे हैं. जानें क्या कहते है कृषि वैज्ञानिक देवघर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजन ओझा ने लोकल 18 से बातचित करते हुए कहा कि घर और आसपास आसानी से मिलने वाली चीजों से बेहतरीन जैविक खाद और प्राकृतिक कीटनाशक तैयार किया जा सकता है. इससे ना सिर्फ पौधे स्वस्थ रहते हैं, बल्कि मिट्टी की ताकत भी बनी रहती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं होता और छोटे किसान से लेकर घर में किचन गार्डन लगाने वाले लोग भी इसे आसानी से अपना सकते हैं. उन्होंने बताया कि कई ऐसी घरेलू चीजें हैं, जिन्हें लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन वही चीजें पौधों के लिए अमृत का काम करती हैं. नीम के पत्ते से बना सकते है जैविक खाद डॉ ओझा बताते हैं कि प्याज का घोल पौधों के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर प्याज को पीसकर पानी में मिलाकर कुछ घंटे छोड़ दिया जाए और फिर उस पानी का छिड़काव पौधों पर किया जाए तो पौधों में कीड़े लगने की संभावना काफी कम हो जाती है. इसकी तेज गंध कई प्रकार के हानिकारक कीड़ों को दूर रखने का काम करती है. इसी तरह नीम के पत्तों का उपयोग भी बहुत असरदार माना जाता है. नीम के पत्तों को पानी में एक सप्ताह तक भिगोकर रखने के बाद उस पानी को छानकर पौधों पर छिड़काव करने से कीड़े खत्म हो जाते हैं. नीम का कड़वापन प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करता है और दोबारा कीड़े लगने की संभावना भी कम हो जाती है. जैविक खाद के रूप मे खेनी का होता है उपयोग उन्होंने बताया कि तंबाकू या खैनी के डंठल का उपयोग भी खेती और किचन गार्डन में किया जा सकता है. इसके लिए खैनी के डंठल को पानी में करीब 10 दिनों तक डुबोकर रखा जाता है. इसके बाद उस पानी को छानकर टमाटर, बैंगन, मिर्च, भिंडी, कद्दू, करेला जैसी फसलों पर छिड़काव किया जाता है. इससे फसल में लगने वाले कीड़े दूर रहते हैं और पौधे स्वस्थ तरीके से बढ़ते हैं. साथ ही फसल की पैदावार में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलती है. किसान  घर में ही बना सकते हैं जैविक खाद कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर किसान धीरे-धीरे रासायनिक खाद की जगह जैविक तरीकों को अपनाना शुरू करें तो आने वाले समय में मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होगी और लोगों को भी शुद्ध और सुरक्षित सब्जियां मिल पाएंगी. आज जरूरत इस बात की है कि किसान कम खर्च में प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाएं और अपने खेतों के साथ-साथ किचन गार्डन को भी सुरक्षित रखें. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी में बुजुर्ग पर तीर से हमला:पुराने विवाद में...

पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग पर तीर-धनुष से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह घटना 9 मई 2026 को टंकी बांदा के पास हुई थी। जहां बेतिया निवासी 60 वर्षीय चुइया बिरुली पर तीर से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद घायल बुजुर्ग को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पुलिस ने उनका फर्दबयान दर्ज किया। पुराने विवाद में वारदात को अंजाम पुलिस जांच में सामने आया कि चिड़िया पहाड़ी निवासी भगवान बिरुली उर्फ दोपे ने पुराने विवाद के कारण इस हमले को अंजाम दिया था। घायल के बयान के आधार पर झींकपानी थाना में 10 मई 2026 को कांड संख्या 17/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जिससे मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आरोपी की निशानदेही पर तीर-धनुष बरामद झींकपानी थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में आरोपी को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीर-धनुष भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा, दीपक कुमार मोहंती समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। Source link

झारखंड

Pakur Siyar Attack | Child Injured Inside Home

पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में इन दिनों सियारों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह रहसपुर गांव में एक सियार ने घर के अंदर घुसकर छह वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घायल बच्चे की पहचान अजफारुख शेख के पुत्र अयात . घटना उस वक्त हुई, जब बच्चा अपने घर के कमरे में सो रहा था। अचानक सियार कमरे में घुस आया और उस पर हमला कर दिया। बच्चे के जोर-जोर से चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सियार भाग निकला। परिजनों ने तुरंत बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया, जिसके बाद उसे खतरे से बाहर बताया गया है। घटना उस वक्त हुई, जब बच्चा अपने घर के कमरे में सो रहा था। अचानक सियार कमरे में घुस आया और उस पर हमला कर दिया। पहले भी जा चुकी है मासूम की जान स्थानीय लोगों के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कई गांवों में सियारों का आतंक फैला हुआ है। इससे पहले लक्खीनारायणपुर गांव में सियार के हमले में तीन माह की एक बच्ची की मौत हो चुकी है, जबकि अब तक पांच से छह बच्चे घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सियार गांव के आसपास झाड़ियों और सुनसान इलाकों में डेरा डाले हुए हैं। रात के समय बाहर निकलकर मुर्गे, बकरियों सहित अन्य छोटे मवेशियों को अपना शिकार बना रहे हैं। मौका मिलने पर वे छोटे बच्चों पर भी हमला कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद बच्चे के पिता अजफारुख शेख ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है। वन विभाग से की कार्रवाई की मांग घटना के बाद बच्चे के पिता अजफारुख शेख ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है। ग्रामीणों ने बताया कि सियारों के बढ़ते हमलों के कारण बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित गांवों में तुरंत टीम भेजकर सियारों को पकड़ने और इलाके को सुरक्षित बनाने की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे भयमुक्त होकर जीवन नहीं जी पाएंगे। ————————————————– इसे भी पढ़ें… सियार ने तीन माह के मासूम को मार डाला:पाकुड़ में देर रात सियार ने घर में घुस किया हमला, तीन साल की बच्ची जख्मी; ग्रामीणों में दहशत पाकुड़ जिले के लखीनारायणपुर गांव में एक सियार ने तीन माह के बच्ची को मार डाला। यह घटना शनिवार सुबह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तारानगर पंचायत में हुई। सियार के इस हमले में एक तीन वर्षीय बच्ची भी घायल हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। रामचंद्रपुर निवासी मुसफेरा बीबी (पति समरुल शेख) अपने बच्चों के साथ मायके लखीनारायणपुर आई हुई थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर… Source link

झारखंड

सपना चुना, शादी ठुकराई, आज 60 हजार महीने की कमाई, पलामू की...

पलामू. कहा जाता है कि अगर हौसले मजबूत हों, तो हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, मंजिल जरूर मिलती है. कुछ ऐसी ही कहानी पलामू जिले के चैनपुर की रहने वाली एक युवती की है, जिन्होंने समाज और परिवार के तानों को नजरअंदाज कर अपने सपनों को उड़ान दी. कभी घरवाले चाहते थे कि वह पहले शादी कर लें और घर संभालें, लेकिन उन्होंने अपने जुनून को चुना. आज वही बेटी ब्यूटी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी है और हर महीने लाखों की कमाई कर रही है. सपनों को चुनायह कहानी है पलामू जिले के चैनपुर में संचालित ‘रिद्धिमा मेकओवर’ की संचालिका रिद्धिमा की, जिन्होंने शादी ठुकराकर पहले करियर को अपनाया. रिद्धिमा की कहानी उन महिलाओं से मिलती है जिन्होंने शुरुआती दौर में समाज और लोगों की बातों को नजरअंदाज कर अपने दम पर पहचान बनाई. रिद्धिमा भी आज उन बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो परिवार और समाज के दबाव के बीच अपने सपनों को पूरा करना चाहती हैं. परिवार चाहता था शादी, बेटी देख रही थी सपनेरिद्धिमा ने लोकल 18 को बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ब्यूटी इंडस्ट्री में आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे इस काम में उनकी रुचि बढ़ती गई. परिवार वालों का साफ कहना था कि पहले शादी हो, उसके बाद जो करना हो करो. घर में कई बार इस बात को लेकर बहस और तनाव भी हुआ. यहां तक कि परिवार के कई सदस्य उनके इस फैसले के खिलाफ थे. बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों के लिए डटी रहीं. ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने स्कूल ज्वाइन किया, लेकिन वहां पढ़ाने में मन नहीं लगा. इसी दौरान उन्होंने अपने पैसों से मेकअप आर्टिस्ट बनने का हुनर सीखा. इसके लिए वह डाल्टनगंज और रांची में ट्रेनिंग भी लेने गईं. हालांकि घरवाले इसके भी खिलाफ थे. बिना बताए खरीद ली दुकानरिद्धिमा ने धीरे-धीरे ऑर्डर लेना शुरू किया और इसी दौरान उन्होंने ग्रेजुएशन भी पूरा किया. कुछ समय तक स्कूल में नौकरी की, जहां उन्हें 7 से 8 हजार रुपए वेतन मिलता था. परिवार वाले कहते थे कि इतने कम पैसों में क्या होगा, घर पर रहो और शादी की तैयारी करो. लेकिन रिद्धिमा के मन में कुछ बड़ा करने का जुनून था. उन्होंने बिना घरवालों को बताए अपनी दुकान खरीद ली और खुद का काम शुरू कर दिया. बड़ी बहन बनी सबसे बड़ा सहारारिद्धिमा ने बताया कि जब पूरा परिवार उनके खिलाफ था, तब उनकी बड़ी बहन ने उनका साथ दिया. यही हौसला उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता रहा. धीरे-धीरे उन्होंने ‘रिद्धिमा मेकओवर’ के नाम से अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया. शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन मेहनत और लगन से उन्होंने ग्राहकों का भरोसा जीत लिया. अब उन्हें बड़े-बड़े शहरों से ऑर्डर आते हैं, जिसमें वह कम कीमत पर ब्राइडल मेकअप करती हैं. उन्होंने कहा कि 10 से 15 हजार रुपए में वह ब्राइडल मेकअप करती हैं. आज बड़े शहरों से आती है बुकिंगआज रिद्धिमा सिर्फ मेकअप आर्टिस्ट ही नहीं, बल्कि कई लड़कियों को प्रशिक्षण भी दे रही हैं. उनके यहां मेकअप, मेहंदी और ब्यूटी क्लासेस चलती हैं. अब तक वह तीन बैच निकाल चुकी हैं और वर्तमान में कई छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं. कोर्स पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मेडल भी दिए जाते हैं. उनकी बुकिंग अब जमशेदपुर, पटना और लातेहार जैसे शहरों से भी आने लगी है. शादी और ब्राइडल सीजन में उनकी कमाई करीब एक लाख रुपए तक पहुंच जाती है. उन्होंने कहा कि महीने में 60 से 70 हजार रुपए तक कमाई हो जाती है. अब परिवार को भी है बेटी पर गर्वरिद्धिमा बताती हैं कि शुरुआत में घरवाले उनके फैसले से नाराज थे, लेकिन जब लोगों से उनकी तारीफ सुनने लगे, तो धीरे-धीरे परिवार का नजरिया बदल गया. आज वही परिवार उनकी सफलता पर गर्व करता है और पूरा साथ भी देता है. अब कोई काम भी कराना होता है, तो घरवाले खुद आगे बढ़कर मदद करते हैं. Source link

झारखंड

कोडरमा में कपड़े के गोदाम में आगजनी:35 लाख का सामान जला; शॉर्ट...

कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद स्थित एक मकान की छत पर बने कपड़े के गोदाम में मंगलवार की अहले सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में गोदाम में रखा करीब 35 लाख रुपए का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, गोदाम मालिक शमशाद आलम अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान नमाज पढ़ने जा रहे पड़ोसियों की नजर छत पर उठ रही आग की लपटों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत शमशाद के छोटे भाई प्रिंस को इसकी सूचना दी। वहीं, जलने की गंध महसूस होने पर शमशाद की पत्नी की भी नींद खुल गई। उन्होंने सभी को जगाया, जिससे समय रहते परिवार सुरक्षित बाहर निकल सका। दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग शमशाद आलम ने बताया कि बाहर निकलकर देखा तो छत पर बने गोदाम में आग तेजी से फैल चुकी थी। उन्होंने तुरंत बिजली का मेन कनेक्शन काटा और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। शादी सीजन के लिए रखा था स्टॉक गोदाम मालिक के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होने की आशंका है। इस हादसे में करीब 30 लाख रुपए के कपड़े और 5 लाख रुपए का फर्नीचर जल गया, जिससे कुल 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शादी के लगन को देखते हुए ग्राहकों की मांग पर बड़ी मात्रा में कपड़ों का स्टॉक मंगाकर गोदाम में रखा गया था। घटना के बाद परिवार सदमे में है, हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई। शमशाद ने बताया कि गोदाम का बीमा कराया गया था, जिससे उन्हें कुछ हद तक आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। Source link

झारखंड

धनबाद के जीटी रोड में चचेरे भाईयों की मौत:बरवाअड्डा ओवरब्रिज पर अज्ञात...

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा जीटी रोड स्थित किसान चौक ओवरब्रिज पर हुआ। जहां लोहारबरवा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे। दोनों युवकों की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव मृतकों की पहचान राजगंज थाना क्षेत्र के काशीटांड़ (करणपुरा) निवासी निमाई बाउरी और मनोज बाउरी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी रिश्तेदार को टुंडी छोड़ने गए थे और वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। 13 मई को बहन की शादी है तय इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, 13 मई को दोनों युवकों की रिश्ते की चचेरी बहन की शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शादी के माहौल के बीच अचानक आई इस दुखद खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उधर, पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। Source link

झारखंड

मां किचन में गिरी मिली, बेटे-बेटी बेड पर मृत…जमशेदपुर हत्याकांड का डरावना...

Last Updated:May 12, 2026, 09:44 IST झारखंड के जमशेदपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में टाटा स्टील के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी, पुत्र और गर्भवती बेटी की कुल्हाड़ी और हथौड़े से निर्मम हत्या कर दी है. अपने ही परिजनों की हत्या किए जाने की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. जमशेदपुर टाटा स्टील क्वार्टर में ट्रिपल मर्डर, रिश्तों के कत्ल से दहला इलाका जमशेदपुर. टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की कुल्हाड़ी और हथौड़े से हत्या कर दी. सोमवार सुबह टाटा स्टील क्वार्टर से तीन शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर 2 स्थित टाटा स्टील क्वार्टर L5/13 में हुई है. हत्या सुबह करीब 6 बजे किए जाने की आशंका जताई जा रही है. अपने ही परिजनों को खत्म कर देने वाली इस ट्रिपल मर्डर की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी रविन्द्र प्रसाद सिंह ने पत्नी सरिता सिंह, बेटे रवि कुमार उर्फ अभिषेक और गर्भवती बेटी सुप्रिया की हत्या भारी हथियार से सिर पर वार कर की. पत्नी का शव किचन में मिला, जबकि बेटा और बेटी अलग-अलग कमरों में बेड पर मृत पाए गए. घटनास्थल से पुलिस ने हथौड़ा और टांगी बरामद की है, जिनसे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस और टीएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और क्वार्टर को घेर लिया और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. पत्नी किचन में, बेटा-बेटी बेड पर मृत मिले पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने बेटे और बेटी की हत्या उस वक्त की जब दोनों सो रहे थे, जबकि पत्नी को किचन में निशाना बनाया गया. बताया जा रहा है कि पत्नी सरिता सिंह का शव किचन के फर्श पर पड़ा मिला, जबकि पुत्र और पुत्री के शव अलग-अलग कमरों में पलंग पर मिले. तीनों की हत्या सिर पर भारी चीज से वार कर की गई. घटनास्थल से एक हथौड़ा और एक टांगी बरामद हुई है. पुलिस को शक है कि इन्हीं हथियारों से वारदात को अंजाम दिया गया. इस बीच फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. दिल्ली में रहने वाली बेटी की सूचना पर खुला राज जानकारी के अनुसार, आरोपी रविन्द्र सिंह टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी हैं और उनके चार बच्चे हैं. एक बेटा और एक बेटी दिल्ली में रहते हैं, जबकि दूसरी बेटी की शादी हो चुकी है. दिल्ली में रहने वाली बेटी ने जब लगातार फोन करने के बावजूद घर से किसी का जवाब नहीं मिला तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी. पड़ोसी जब क्वार्टर पहुंचे तो रविन्द्र सिंह ने उन्हें अंदर आने से रोक दिया और भगा दिया. इसके बाद कुछ लोग पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे, जहां तीनों के शव पड़े मिले. आरोपी रविन्द्र सिंह भी घर में घायल अवस्था में मौजूद था. मानसिक स्थिति का हवाला, वजह अब तक साफ नहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ऋषभ त्रिवेदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जांच में जुट गए. स्थानीय विधायक पूर्णिमा दास साहू भी मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली. दर्दनाक मंजर देखकर विधायक फूट-फूट कर रोने लगीं. एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि पूछताछ में हत्या की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. आरोपी बार-बार अपनी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कह रहा है, लेकिन उसने हत्या का कारण स्पष्ट नहीं बताया है. इस बीच पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन रिश्तेदारों ने किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं दी है. आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी पुलिस को जांच के लिए नहीं दिया है. फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

पतरातू में इन्फ्लुएंसर मीट, मंत्री बोले-पर्यटन का प्रचार करें

रांची| पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार में सोमवार को पर्यटन विभाग, झारखंड द्वारा राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन हुआ। इसमें राज्य के 80 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के पर्यटन स्थलों, कला-संस्कृति, विरासत एवं स्थानीय खानपान को डिजिटल माध्यमों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पहचान दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड की असली पहचान, यहां की सादगी, संस्कृति और लोकजीवन को सबसे बेहतर ढंग से हमारे अपने राज्य के इन्फ्लुएंसर्स ही प्रस्तुत कर सकते हैं। हमारी कोशिश है कि झारखंड के युवा क्रिएटर्स जब किसी पर्यटन स्थल पर कंटेंट निर्माण करें, तो वे गर्व से कह सकें कि वे झारखंड पर्यटन विभाग के साथ जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम में विभागीय सचिव मुकेश कुमार, झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन, महाप्रबंधक राजीव रंजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कंटेंट क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को पर्यटन विभाग से औपचारिक रूप से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। Source link

Scroll to Top