भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

दनुआ घाटी में फिर हादसा; आपस में टकराई 6 गाड़ियां:आधी रात घाटी...

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में रविवार रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। ‘मौत की घाटी’ के नाम से कुख्यात इस स्थान पर हुई इस दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक वाहन सड़क किनारे पलट गया, जबकि कई अन्य वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सभी वाहन झारखंड से बिहार की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हादसे के बाद की तस्वीरें देखें… तेज रफ्तार की वजह से हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और घाटी में वाहनों का अत्यधिक दबाव माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। वहीं चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार तथा चेक पोस्ट प्रभारी नीतीन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक अस्पताल चौपारण भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। 3-4 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात घटना में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसे में किसी के मौत की सूचना नहीं है, हालांकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। लगभग तीन से चार घंटे तक यातायात बाधित रहने के बाद जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। Source link

झारखंड

कोडरमा में ढाबे के पीछे मिला मजदूर का शव:बॉडी के पास मिला...

कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरीतिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग पर लाराबाद स्थित एक ढाबे के पीछे सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के गहराई गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पिपराडीह गांव के कुछ ग्रामीण रोज की तरह सुबह खेतों की ओर टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी, जो बेसुध अवस्था में था। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मोबाइल, कपड़े और सल्फास की गोली बरामद सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन, शर्ट, चप्पल और पानी की बोतल बरामद हुई। इसके अलावा सबसे अहम बात यह रही कि वहां से सल्फास की गोली का एक डब्बा भी मिला, जिसमें आधी टूटी हुई गोली मौजूद थी। इस बरामदगी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मजदूरी कर चलाता था परिवार स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि रामजी यादव ने संभवतः सल्फास की आधी गोली खाकर आत्महत्या की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और हर एंगल से मामले को खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि रामजी यादव पेशे से मजदूर था। बालू ढोने वाली गाड़ियों में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई इस घटना से उनके परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। Source link

झारखंड

शादी के मंडप से दुल्हन को उड़ा ले गया प्रेमी, फिर दूल्हे...

Last Updated:May 11, 2026, 08:10 IST पलामू में जयमाला से ठीक पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई. इससे शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया. बारातियों के आक्रोश को देखते हुए पंचायत बैठी. अंत में दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराई गई. पुलिस ने फरार युवती को बरामद कर लिया है. मामले की जांच जारी है. ख़बरें फटाफट AI से तैयार फोटो पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फिल्मी पटकथा को भी पीछे छोड़ दिया है. बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला गांव में शुक्रवार की रात खुशियों का माहौल उस वक्त सन्नाटे में बदल गया, जब शादी की रस्मों के बीच से ही दुल्हन अचानक लापता हो गई. हालांकि, अंत में दूल्हा खाली हाथ नहीं लौटा और अपनी साली के साथ सात फेरे लेकर उसे विदा करा ले गया. जयमाला से ठीक पहले गायब हुई दुल्हनघटना शुक्रवार रात की है, जब सीताराम भुईयां की बेटी की शादी के लिए गढ़वा के रमुना से बारात आई थी. द्वार पूजा के बाद जैसे ही जयमाला की तैयारी शुरू हुई, दुल्हन मंडप से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई. दुल्हन के अचानक गायब होने की खबर फैलते ही बारातियों में आक्रोश फैल गया. वर पक्ष बिना दुल्हन के वापस लौटने पर अड़ गया, जिससे दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई. छोटी बहन से शादी का फैसलामामला बिगड़ता देख गांव के प्रबुद्ध और बड़े-बुजुर्गों ने मोर्चा संभाला. घंटों चली मान-मनौवल और सूझबूझ के बाद एक बीच का रास्ता निकाला गया. आपसी सहमति से तय हुआ कि दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन (साली) से कराई जाएगी. आनन-फानन में छोटी बहन को मंडप में बैठाया गया और तय रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई. शनिवार सुबह दूल्हा अपनी साली को ही अपनी जीवनसंगिनी बनाकर विदा करा ले गया. प्रेमी के कहने पर भागी थी युवतीइधर, दुल्हन के लापता होने से नाराज परिजनों ने शक के आधार पर चपरी निवासी एक युवक को बंधक बना लिया. सूचना मिलते ही बरवाडीह पुलिस हरकत में आई. सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेतला के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया और युवक को मुक्त कराने के साथ ही शनिवार को गायब युवती को भी बरामद कर लिया. थाने में हुई पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हुआ. बरामद युवती के प्रेमी ने स्वीकार किया कि उसने ही जयमाला के वक्त लड़की को भागने के लिए उकसाया था. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

अग्रसेन भवन में शिविर, 80 लोगों ने किया रक्तदान

रांची| अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से 23वें समर कैंप का आयोजन 29 मई से 31 मई तक किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना, उनके भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानना और उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। समिति का कहना है कि इस पहल से बच्चों को सीखने के साथ-साथ रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिलेगा। मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया, रमाशंकर बगड़िया और साथ ही महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, अनुसूया नेवटिया, गीता डालमिया, रीना सुरेका, बबीता नारसरिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सुनीता सरावगी उपस्थित थीं । रांची| मातृ दिवस पर महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ, लेक रोड में अग्रवाल युवा सभा और मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने रविवार को मेगा रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 80 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पवन पोद्दार और अशोक नारसरिया उपस्थित थे। अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष रोहित सरावगी और मंच की अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल के ब्लड बैंक से आए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र, जूस और झारी देकर धन्यवाद जताया गया। यह जानकारी प्रवक्ता अमित बजाज ने दी। Source link

झारखंड

एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे मना, खुशबू बेस्ट मदर

रांची| एक्वा वर्ल्ड, मछली घर में मदर्स डे पर स्पेशल कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाम में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के जरिए बेस्ट मदर का चयन किया गया। मम्मी और बच्चों की टीमों के बीच प्रश्नोत्तर राउंड हुआ, इसके बाद मां थीम के गीतों पर कैटवॉक ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रतियोगिता में खुशबू को बेस्ट मदर का खिताब मिला, जबकि रजनी दूसरे और नूपुर तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार स्नेहा, आकृति, मधुलिका, बेबी और नूर को दिए गए। इससे पहले दीपांजलि और स्वस्तिका के समूह ने ‘मेरी मां’ गीत पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना बटोरी। मुख्य अतिथि पूजा रे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरमैन प्रतुल शाह देव और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे। Source link

झारखंड

Beuty Tips: गर्मी की झुलसी त्वचा को बनाएं ग्लोइंग! किचन में रखी...

Last Updated:May 11, 2026, 06:43 IST Beuty Tips: रांची की फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता गर्मी में चेहरे पल लुक लाने के लिए एक आसान ट्रिक बताती है. उन्होंने कहा कि एलोवेरा जेल, शहद और हल्दी से हफ्ते में दो बार हल्का मसाज करना है. उन्होंने कहा कि इससे स्किन टैन, दाग धब्बे और कील मुंहासे गायब हो जाएंगे. आइये जानते हैं इसके बारे में ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर लोग अपने घरों में ही 1-2 चीज का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को स्वस्थ रखते हैं. इनमें एलोवेरा जेल, शहद और थोड़ा सा हल्दी शामिल होता है. इन तीनों को मिला लेते हैं और चेहरे पर मसाज करते हैं. हफ्ते में 2 बार मसाज होता है और रात में सोने के पहले अगर आप 5 मिनट मसाज करके सो जाते हैं और ऐसा 3 हफ्ते तक करते हैं तो आपको बहुत ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा. आइये जानते हैं क्या-क्या होगा फायदा. रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता ने बताती हैं कि एलोवेरा जेल में 99% पानी होता है और त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है. गर्मी में स्किन टैन हो जाती है या फिर चेहरे पर धूप की वजह से लाल निशान हो जाते हैं. इन सब के लिए भी एकदम परफेक्ट है. यह ट्रिक पुराने दाग धब्बे को भी हटा देते हैं. इसमें विटामिन ए, बी, सी जिंक और कई तरह के मिनरल और हल्दी भी एंटीबैक्टीरियल हैं. हल्दी और शहद है एंटीबैक्टीरियल उन्होंने बताया कि हल्दी और शहद दोनों ही एंटीबैक्टीरियल हैं. हल्दी में कई सारे एंटीबैक्टीरियल व एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. जो चेहरे में कील मुंहासे से लेकर सूजन को कम करता है और वहीं शहद भी आपके चेहरे में जो डलनेस या फिर चेहरे में गंदगी की परत जम गई है, उसे हटाने का काम करता है. यानी कि यह चेहरे के लिए नेचुरल क्लीनिंग एजेंट का काम करता है. ऐसे में जब आप यह तीनों को मिला लेते हैं तो बढ़िया पेस्ट बनकर तैयार होता है, जो आपके दाग-धब्बे और गंदगी के लिए रामबाण है. बस आपको एक बात का ध्यान रखना है कि मसाज करते समय अधिक जोर नहीं लगाना है. एक ही डायरेक्शन में हल्के हाथों से कम से कम 5 मिनट तक मसाज करना है और वही जो पुरानी महिलाएं हैं, जैसे जिनका उम्र 50-60 है. उनको जोर-जोर से करना है. मतलब उनको थोड़ा सा ताकत लगाकर मसाज करना है. मसाज करने से मिलेगा शानदार रिजल्ट ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता बताती हैं कि इसके बाद आपको काफी शानदार रिजल्ट देखने को मिलेगा. ऐसा 2 हफ्ते में ही स्किन से दाग धब्बे हल्के होने लगेंगे, स्किन टाइट होगी और आपको लगेगा आप एक बार फिर से यंग हो गये हैं. ऐसे में किचन में रखा हुआ बस यह दो-तीन चीज का इस्तेमाल करके आप अपने सपनों का स्किन पा सकते हैं. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

समारोह में 100 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

रांची | रांची के होटल पर्ल रीजेंसी में शिक्षक कल्याण न्यास और कैंपस व्यू के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. विनय भरत और विशिष्ट अतिथि विकास कुमार की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा दी। समारोह की शुरुआत डॉ. अमरदीप सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला हैं और उनके योगदान का सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरित करता है। कार्यक्रम में शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके समर्पण और सेवा-भावना की सराहना की गई। आयोजन को सफल बनाने में संतोष देव ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही; उनके नेतृत्व में व्यवस्था सुव्यवस्थित रही। उपस्थित शिक्षकों ने इसे सकारात्मक ऊर्जा, सहयोग और प्रेरणा देने वाली पहल बताया। Source link

झारखंड

हजारीबाग एसपी ने परिजनों के साथ की मां भद्रकाली की पूजा

इटखोरी| मां भद्रकाली की रविवार को हजारीबाग जिले के एसपी अमन कुमार ने अपने परिजनों के साथ श्रद्धा और भक्ति से पूजा-अर्चना की। माता रानी की पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण के सुफल नाथ, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर और सहस्त्र शिवलिंगम समेत कई धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मत्था टेककर जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली तथा शांति व्यवस्था के लिए आराधना की। मां की दर्शन पूजन के बाद उन्होंने कहा कि भद्रकाली मंदिर में मां की पूजा करने से हृदय में सुकून और शांति मिली है। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर में कुछ नया-नया विकास कार्य हो रहा है। यहां का विकास और बेहतर स्वच्छता पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह धार्मिक स्थल बेहतर होगा। अंत में मंदिर के कार्यालय कच्छ में मंदिर सदस्य रतन शर्मा, योगेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने उन्हें मां भद्रकाली का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसके बाद वे हजारीबाग जिले के लिए रवाना हो गए। Source link

झारखंड

ये है ब्रह्मास्त्र खाद…गोबर को जला कर बनाते हैं किसान सुरेश, 1...

होमताजा खबरकृषि ब्रह्मास्त्र खाद…गोबर को जला कर बनाते हैं सुरेश, रोज कमाते हैं ₹2500 Last Updated:May 11, 2026, 06:22 IST Ranchi Agriculture News: रांची के कांके के किसान सुरेश 1 एकड़ में साग, भिंडी, आम, कटहल उगाए हुए हैं. वह गोबर गोयठा और लकड़ी की राख से बनी खास तैयार किए हैं. जहां डेली 15 किलो भिंडी बेचकर 2000 से 2500 कमाते हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कांके ब्लॉक के रहने वाले सुरेश बताते हैं कि उनके पास 1 एकड़ जमीन है. जहां पर वह हर चीज की खेती करते हैं. साग से लेकर भिंडी और आम के भी कई सारे पेड़ हैं. उन्होंने बताया कि खासतौर पर वह विशेष खाद का प्रयोग करते हैं, जिसके लिए गोबर का जो गोयठा होता है. उसको वह पूरी तरह आग में जला देते हैं और उसका इस्तेमाल करते हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में. सुरेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेती करते हैं और यहां पर आपको कई सारी वैरायटी के साग देखने को मिलेंगे. पालक साग से लेकर लाल साग, जो हर दिन आराम से 15 से 20 केजी निकल आता है और हम लोग बाजार में बेचने का काम करते हैं. यहां पर आम का भी पेड़ है और कटहल का भी. इसके अलावा भिंडी व लहसुन की अच्छी खासी खेती किए हुए हैं. खेत में विशेष खाद का करते हैं इस्तेमाल उन्होंने बताया कि वह  एक विशेष खाद का इस्तेमाल करते हैं. जो गोबर का गोयठा होता है. वह उसको लेते हैं, हमारे पास 1-2 गाय भी हैं तो गोबर आसानी से मिल जाता है, तो गोबर को कई बार लोग खेत में यूं ही डालते हैं, गोबर खाद बनाकर डालते हैं. लेकिन वह गोबर को ऐसे नहीं डालते हैं. इसे डालने का तरीका थोड़ा अलग है. गोबर को वह आग में पूरी तरह जला देते हैं. जहां जलने के बाद एकदम यह काला राख के जैसा हो जाता है. फिर लकड़ी का जो राख होता है, उसके साथ मिलाते हैं और इन दोनों को मिलाकर खेत में डालने का काम करते हैं. यही हमारा ब्रह्मास्त्र खाद है. अक्सर लोग इस तरीके का खाद नहीं बनाते हैं. दरअसल, इसमें पोटाश से लेकर और कई सारी जरूरी पोषक तत्व होते हैं. जो मिट्टी की उर्वरा शक्ति को काफी बढ़ाते हैं. हर दिन बेचते हैं 15 किलो भिंडी सुरेश बताते हैं कि उनके खेत से हर दिन 15 किलो भिंडी निकल जाती है और आप उनके खूबसूरत भिंडी के खेत को भी देख सकते हैं.  वह खेती में इसी खाद का इस्तेमाल करते हैं और थोड़ा सा डाप डाल देते हैं. हालांकि वह इसके लिए पानी का ध्यान रखते हैं. इससे अधिक और कुछ भी नहीं है. ऐसे में वह इस फसल को बेचकर आराम से बाजार से हर दिन 2000-2500 रुपए की कमाई कर लेते हैं. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

त्रिकूट रोपवे हादसा: 4 साल बाद भी पीड़ितों को इंसाफ का इंतजार

झारखंड के देवघर स्थित त्रिकूट रोपवे हादसे को चार साल बीत चुके हैं, लेकिन इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार आज भी इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं। 10 अप्रैल 2022 को हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 59 यात्री घंटों हवा में फंसे रहे थे। करीब 46 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित उतारा गया था। लेकिन, इस घटना की आपराधिक जांच अब तक अधूरी है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार की ओर से दामोदर रोपवे एंड इंफ्रा लिमिटेड (ड्रिल) और उसके अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें लापरवाही से मौत (304 ए) और मशीनरी के उपयोग में लापरवाही (287) जैसी धाराएं लगाई गईं। केस मोहनपुर थाना में दर्ज हुआ था, लेकिन शुरुआती जांच के बाद भी लंबे समय तक कोई ठोस प्रगति नहीं दिखी। कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को नोटिस भेजे गए, लेकिन उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कड़े कदम नहीं उठाए गए। हालांकि, सरकार की ओर से पर्यटन विभाग ने रोपवे ऑपरेटर कंपनी को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया और करीब 9 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। 2024 में चार्जशीट, कार्रवाई निचले स्तर तक ही सीमित करीब दो साल बाद 12 जून 2024 को पुलिस ने इस मामले में सिर्फ साइट मैनेजर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इसमें कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका का भी जिक्र किया गया, लेकिन कार्रवाई सिर्फ निचले स्तर के अधिकारी तक सीमित रही। चार्जशीट में यह भी उल्लेख किया गया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मौखिक निर्देश पर की गई। गंभीर सवाल यह उठता है कि जब जिम्मेदारी व्यापक स्तर पर तय हुई, तो सिर्फ जमानती धाराओं में ही मामला क्यों सीमित रखा गया? Source link

Scroll to Top