भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

बीएसएल में वेंडर मीट, टाउनशिप के 15 प्रमुख कार्यों पर हुआ मंथन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो स्टील प्लांट के कॉन्ट्रैक्ट सेल (नॉन-वर्क्स) विभाग की ओर से शुक्रवार को नगर प्रशासन विभाग से जुड़े 15 प्रमुख कार्यों के लिए वेंडर मीट का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 45 वेंडरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित वेंडरों को आगामी निविदाओं के कार्यक्षेत्र, तकनीकी आवश्यकताओं, सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता संबंधी अपेक्षाओं की विस्तृत जानकारी देना था। साथ ही भविष्य की निविदाओं के लिए वेंडर बेस का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिन प्रमुख कार्यों पर चर्चा हुई, उनमें दो लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण, बीएसएल क्षेत्र में विज्ञापन सामग्री का प्रदर्शन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ओवरहेड वाटर टैंक की सफाई, स्किड लोडर से ड्रेन व बर्म की सफाई, सीसीटीवी कैमरा एवं मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना और रखरखाव, 1250 केवीए तक के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, सुपर सकर व जेटिंग मशीन से सीवरेज लाइन की मैकेनाइज्ड सफाई, फॉगिंग मशीन से मच्छर नियंत्रण, जलाशयों की डी-सिल्टिंग, रिजर्वायर डैम की स्टील संरचना की मरम्मत, भूमिगत जलाशयों की मैकेनाइज्ड सफाई, चिड़ियाघर प्रबंधन, मत्स्य पालन एवं हार्वेस्टिंग जैसे कार्य शामिल रहे। टेंडर प्रक्रिया सरल करने को लेकर दिया गया प्रेजेंटेशन बैठक दो सत्रों में आयोजित हुई। इस दौरान बीएसएल में टेंडर जमा करने की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने निविदा दस्तावेजों के सही प्रस्तुतिकरण, पात्रता संबंधी आवश्यकताओं तथा सामान्य त्रुटियों से बचने के उपायों की जानकारी दी, ताकि निविदाओं की अस्वीकृति कम हो सके। तकनीकी विशेषज्ञों ने विभिन्न प्रस्तावों, पात्रता मानदंडों और आवश्यक प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रस्तुति दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि टाउनशिप में उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखना संगठन की प्राथमिकता है और इन कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन टाउनशिप निवासियों के कल्याण तथा पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़ा है। कार्यक्रम में शामिल वेंडरों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें तकनीकी जानकारी के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर मिला। Source link

झारखंड

समिति सदस्य ने कई विभागों के कार्यों की ली जानकारी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो दौरे पर राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड) के सदस्य देवेश तिवारी ने शनिवार को विभिन्न विभागों में संचालित विकास योजनाओं व कार्यों की बोकारो परिसदन में क्रमवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचे। कहा कि सरकार द्वारा आमजनों, विशेषकर युवाओं के लिए कई कल्याणकारी व स्वरोजगार आधारित योजनाएं संचालित की जा रही है। युवाओं को चाहिए कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। इससे पूर्व, बोकारो परिसदन पहुंचने पर सदस्य देवेश तिवारी का डीसी अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीना और डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। Source link

झारखंड

पावर सबस्टेशन निर्माण को ले हुआ भूमि पूजन

बोकारो | बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कालापत्थर पंचायत में नए पावर सबस्टेशन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद शनिवार को भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम विधायक श्वेता सिंह की पहल पर आयोजित हुआ। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से फुदनीडीह फीडर पर अत्यधिक लोड और बार-बार बिजली बाधित होने की शिकायत विधायक से की जा रही थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्वेता सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में नए पावर सबस्टेशन निर्माण की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में कालापत्थर क्षेत्र में नए पावर सबस्टेशन निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक प्रतिनिधि फसीहुर रहमान ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी, गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे। Source link

झारखंड

मंत्री पर माहौल बिगाड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

सिटी रिपोर्टर ‌| बोकारो भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने कहा कि बोकारो के सौहार्दपूर्ण माहौल को किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी लगातार जिले का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के अनुरूप समाज के सभी वर्गों के बीच सौहार्द बनाए रखने के लिए कार्य करता रहेगा। वहीं शनिवार को बोकारो पुलिस अधीक्षक से मुलाकात के दौरान सुरेंद्र राज ने जिले में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि चास नगर निगम क्षेत्र के चिराचास थाना अंतर्गत नंदुआस्थान स्थित एक जिम सेंटर में 1 मई को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष के हर्ष पांडेय ने 2 मई को चिराचास थाना में मामला दर्ज कराते हुए महताब अंसारी, आरिफ अंसारी समेत 10 को नामजद अभियुक्त बनाया। लेकिन पुलिस की शिथिलता के कारण नौ दिन बीतने के बावजूद किसी भी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं, दूसरे पक्ष के आरिफ अंसारी द्वारा दर्ज कराए गए मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हर्ष पांडेय व एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मंत्री इरफान अंसारी ने सार्वजनिक रूप से चिराचास थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कराने और आरोपी पक्ष के समर्थन में बयान दिया, जिससे जिले में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कांड संख्या 37/26 के सभी नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने मामले में किसी प्रकार की कोताही बरती तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को तैयार है। मौके पर हर्ष पांडेय के माता-पिता मोनी पांडेय और सौरभ पांडेय के अलावा जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला मंत्री विनोद गोराई, अभय कुमार मुन्ना, अशोक जगनानी, बालकृष्ण मुरारी, संतोष कुमार, अजीत पांडेय, सौंपी गुप्ता, कुलदीप माहथा, समरेश सिंह चौधरी, अतिश सिंह, रामकिंकर आदि थे। Source link

झारखंड

एमजीएम स्कूल में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर विशेष सत्र

सिटी रिपोर्टर | बोकारो एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, सेक्टर-4 में साहित्य क्लब की ओर से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, कविता, कहानी और नाटक के माध्यम से गुरुदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर महान दार्शनिक, कवि और लेखक थे। उन्होंने अपने साहित्य के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि टैगोर ने बांग्ला साहित्य के जरिए भारतीय सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की। उनकी कृति ‘गीतांजलि’ के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला तथा उनकी रचना ‘जन गण मन’ देश का राष्ट्रगान बनी। प्राचार्य ने कहा कि गुरुदेव शिक्षा और निरंतर सीखने की भावना पर विशेष जोर देते थे। शिक्षकों और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सीखने की ललक बनाए रखनी चाहिए। कार्यक्रम में साहित्य क्लब के सदस्यों ने रवींद्र संगीत, चित्रकला, कविता एवं नाटक के माध्यम से गुरुदेव की साहित्यिक यात्रा और देशप्रेम को दर्शाया। साहित्य विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी गुरुदेव की जीवनी पर आधारित गीत प्रस्तुत किए तथा उनकी कविताओं का पाठ किया। मौके पर उप-प्राचार्या राखी बनर्जी जोशी उपस्थि​त थे। स्कूल में ऐड मेड शो प्रतियोगिता आयोजित एमजीएम स्कूल में ऐड मेड शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, अभिनय क्षमता और संवाद कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।प्रतियोगिता में समूह ए में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं एवं सेवाओं पर आधारित विज्ञापन प्रस्तुत किए। Source link

झारखंड

खीरा, तरबूज, मक्का व टमाटर की फसल नष्ट, िकसान चि​ंतित

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा, जिले के भंडरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंबेरा और उदरंगी गांवों में जोरदार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम ने खेतों में तैयार खड़ी फसलों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। सबसे अधिक नुकसान सब्जी और नगदी फसलों को हुआ है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उनकी पूरी उम्मीद तोड़ दी। बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में लगी खीरा, तरबूज, मक्का, टमाटर समेत कई अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। कई खेतों में फसल जमीन पर गिर गई, जबकि कुछ जगहों पर ओलों की मार से पौधे टूट गए। प्रभावित किसानों ने बताया कि इस मौसम में फसल अच्छी होने की उम्मीद थी और बाजार में भी अच्छी कीमत मिलने की संभावना थी, लेकिन अचानक आई आपदा ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। फसल नुकसान से प्रभावित किसानों में सोमे उरांव, कृष्णा उरांव, बाबर अंसारी, इमरोज अंसारी, अर्जुन उरांव, बदेश्वर उरांव, फिरोज अंसारी, गुलाम मुस्तफा अंसारी, देवीचरन भगत, राजकुमार साहू, पीर मोहम्मद अंसारी, क्यूंम अंसारी और इस्राफील अंसारी सहित कई अन्य किसान शामिल हैं। किसानों ने बताया कि खेती ही उनके परिवार की आय का मुख्य साधन है। ऐसे में फसल बर्बाद होने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित किसानों ने कहा कि बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च किया गया था। कई किसानों ने खेती के लिए उधार लिया था, जिसे चुकाना अब मुश्किल हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि सरकार की ओर से तत्काल राहत नहीं मिली तो उनकी स्थिति और गंभीर हो सकती है। उधर, उदरंगी पंचायत के मुखिया परमेश्वर महली ने प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों के खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल राहत पहुंचानी चाहिए : मुखिया ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल राहत पहुंचानी चाहिए। मुखिया परमेश्वर महली ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करते हैं, लेकिन मौसम की मार के सामने उनकी मेहनत बेकार हो जाती है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि प्रभावित किसानों की सूची बनाकर जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि किसान दोबारा खेती के लिए तैयार हो सकें। इधर, गांवों में फसल बर्बादी के बाद मायूसी का माहौल है। किसान अब प्रशासन और सरकार की मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर सहायता नहीं मिली तो कई किसानों के सामने आर्थिक संकट और गहरा जाएगा। Source link

झारखंड

राष्ट्रीय लोक अदालत में 671 मामलों का निष्पादन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो शनिवार को न्याय सदन बोकारो में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो अनिल कुमार मिश्रा ने की। सफल संचालन के लिए व्यवहार न्यायालय बोकारो में सात तथा अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में तीन बेंचों का गठन किया गया था। इन बेंचों में बैंकिंग, चेक बाउंस, बिजली, पारिवारिक, दीवानी, श्रम, उत्पाद, वन विभाग, मोटरयान दुर्घटना दावा समेत विभिन्न प्रकार के सुलहनीय 671 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 9 करोड़ 16 लाख 300 71 रुपए की समझौता राशि तय हुई। Source link

झारखंड

लाखों में तय थी बात, हो गया कांड, रांची के इस ऑनलाइन...

Last Updated:May 10, 2026, 23:45 IST सॉल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों से फोन के जरिए संपर्क किया था. परीक्षा के दिन अभ्यर्थी क्या कपड़े पहनेंगे उसकी फोटो खींच कर सॉल्वर गैंग को अभ्यर्थियों के द्वारा भेजी गई थी. सेंटर पर मौजूद कंप्यूटर सिस्टम के फायर बॉल को बायपास किया गया और मास्टर कंप्यूटर से कनेक्ट किया गया था. इस पूरे नेक्सस में मास्टर कंप्यूटर के जरिए…. रांची: ऑफलाइन एग्जाम ही नहीं बल्कि ऑनलाइन एग्जाम में भी चीटिंग कराई जा रही है. सॉल्वर गैंग की ऑनलाइन परीक्षा में सेंधमारी झारखंड में पहली बार पकड़ी गई है. रांची के पंडरा ओपी इलाके स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर पर एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़े फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है. मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक महिला भी शामिल है. पिस्का मोड स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एक्जामिनेशन सेंटर को अब सील कर दिया गया है. इस सेंटर पर लगातार एग्जाम कंडक्ट किया जा रहा था लेकिन, सॉल्वर गैंग की सेंधमारी की बात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. हर कैंडिडेट से 10 से 13 लाख में रेट तय हुआ था. इतना ही नहीं बल्कि अभ्यर्थियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए थे जिसमें यह तक था कि जो कपड़ा पहनकर परीक्षार्थी जाएंगे उसकी भी जानकारी देना था. परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देशों में साफ बताया गया था कि जो कपड़े पहने जाएंगे उसे पहले सॉल्वर गैंग को भेजना जरूरी था. इसका अक्षरशः अनुपालन इन कैंडिडेट के द्वारा किया गया था. गिरफ्तार आरोपियों में ऋषिकेश कुमार यादव मधुबनी बिहार के रहने वाले हैं. अनु कुमारी अरवल बिहार की रहने वाली हैं. इनके अलावा बिहार के कन्हाईपुर, पटना सहित झारखंड गुमला में रहने वाले राजकुमार से लेकर रवि रंजन कुजूर को गिरफ्तार किया गया है. राहुल कुमार कटकमदाग हजारीबाग झारखंड के रहने वाले हैं. आर्यन कुमार कोडरमा झारखंड के निवासी हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ सेंटर सुपरीटेंडेंट और आईटी हेड के साथ सेंटर संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है जो फिलहाल फरार हैं. सॉल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों से फोन के जरिए संपर्क किया था. परीक्षा के दिन अभ्यर्थी क्या कपड़े पहनेंगे उसकी फोटो खींच कर सॉल्वर गैंग को अभ्यर्थियों के द्वारा भेजी गई थी. सेंटर पर मौजूद कंप्यूटर सिस्टम के फायर बॉल को बायपास किया गया और मास्टर कंप्यूटर से कनेक्ट किया गया था. इस पूरे नेक्सस में मास्टर कंप्यूटर के जरिए सिस्टम को हैक किया गया था. मामले में सीआईडी साइबर सेल और आई 4 सी की भी सहायता ली गई है. जांच में सेंटर के संचालक के मिलीभगत की बात सामने आई है. मौके से 6 कंप्यूटर, सीसीटीवी का डीवीआर 2, फायरवॉल 2, राउटर 2, सीपीयू-01, C-DAC BOX-02 और 6 एडमिट कार्ड सहित 5 मोबाईल, 1 टैब जब्त किया गया है. सेंटर पर इन्वीजिलेटर उस वक्त हैरान हो गए जब उन्होंने देखा कि अभ्यर्थी सिर्फ बैठे हैं. कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रश्नपत्र खुद से ही सॉल्व हो रहे हैं. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जानकारी रांची सिटी एसपी पारस राणा ने दी. फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर का सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार साॅल्वर गैंग के संपर्क में था. हालांकि, मौके से आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का लें संकल्प : श्वेता

सिटी रिपोर्टर | बोकारो महाराणा विचार मंच की ओर से शनिवार को सेक्टर-4 स्थित वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल के निकट महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो विधायक श्वेता सिंह, धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह व चास नगर निगम की डिप्टी मेयर पूजा कुमारी शामिल हुईं। अतिथियों ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप देशप्रेम, पराक्रम, धर्मनिष्ठा और त्याग के प्रतीक थे। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। वहीं मंच के मेयर संजीव सिंह, अध्यक्ष उदय सिंह, मृगेंद्र प्रताप सिंह, रंजेश सिंह, रास नारायण सिंह, विद्यासागर सिंह ने भी विचार रखे। इससे पूर्व सेक्टर-12 से गाजे-बाजे के साथ भव्य रैली निकाली गई। मौके पर रवींद्र सिंह, डॉ. परिंदा सिंह, मनीष सिंह, गौतम सिंह, विकास सिंह चंदेल आदि थे। Source link

झारखंड

डीएवी-6 में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह

बोकारो | डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 में छात्र नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। समारोह में नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर दायित्व सौंपे गए। विद्यालय प्रभारी बी.के. झा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और आदर्श आचरण के माध्यम से दूसरों के लिए प्रेरणा बनना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दिलाया। छात्र परिषद में कुणाल कुमार को हेड बॉय एवं जया बी. प्रीतम को हेड गर्ल चुना गया। Source link

Scroll to Top