बोकारो | बोकारो विधानसभा क्षेत्र के कालापत्थर पंचायत में नए पावर सबस्टेशन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद शनिवार को भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम विधायक श्वेता सिंह की पहल पर आयोजित हुआ। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से फुदनीडीह फीडर पर अत्यधिक लोड और बार-बार बिजली बाधित होने की शिकायत विधायक से की जा रही थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्वेता सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में नए पावर सबस्टेशन निर्माण की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में कालापत्थर क्षेत्र में नए पावर सबस्टेशन निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक प्रतिनिधि फसीहुर रहमान ने विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी, गणमान्य नागरिक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
Source link