![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो दौरे पर राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड) के सदस्य देवेश तिवारी ने शनिवार को विभिन्न विभागों में संचालित विकास योजनाओं व कार्यों की बोकारो परिसदन में क्रमवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचे। कहा कि सरकार द्वारा आमजनों, विशेषकर युवाओं के लिए कई कल्याणकारी व स्वरोजगार आधारित योजनाएं संचालित की जा रही है। युवाओं को चाहिए कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें। इससे पूर्व, बोकारो परिसदन पहुंचने पर सदस्य देवेश तिवारी का डीसी अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीना और डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Source link