भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का लें संकल्प : श्वेता




सिटी रिपोर्टर | बोकारो महाराणा विचार मंच की ओर से शनिवार को सेक्टर-4 स्थित वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल के निकट महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो विधायक श्वेता सिंह, धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह व चास नगर निगम की डिप्टी मेयर पूजा कुमारी शामिल हुईं। अतिथियों ने महाराणा प्रताप की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप देशप्रेम, पराक्रम, धर्मनिष्ठा और त्याग के प्रतीक थे। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। वहीं मंच के मेयर संजीव सिंह, अध्यक्ष उदय सिंह, मृगेंद्र प्रताप सिंह, रंजेश सिंह, रास नारायण सिंह, विद्यासागर सिंह ने भी विचार रखे। इससे पूर्व सेक्टर-12 से गाजे-बाजे के साथ भव्य रैली निकाली गई। मौके पर रवींद्र सिंह, डॉ. परिंदा सिंह, मनीष सिंह, गौतम सिंह, विकास सिंह चंदेल आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top