Last Updated:
सॉल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों से फोन के जरिए संपर्क किया था. परीक्षा के दिन अभ्यर्थी क्या कपड़े पहनेंगे उसकी फोटो खींच कर सॉल्वर गैंग को अभ्यर्थियों के द्वारा भेजी गई थी. सेंटर पर मौजूद कंप्यूटर सिस्टम के फायर बॉल को बायपास किया गया और मास्टर कंप्यूटर से कनेक्ट किया गया था. इस पूरे नेक्सस में मास्टर कंप्यूटर के जरिए….

रांची: ऑफलाइन एग्जाम ही नहीं बल्कि ऑनलाइन एग्जाम में भी चीटिंग कराई जा रही है. सॉल्वर गैंग की ऑनलाइन परीक्षा में सेंधमारी झारखंड में पहली बार पकड़ी गई है. रांची के पंडरा ओपी इलाके स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर पर एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़े फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है. मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक महिला भी शामिल है. पिस्का मोड स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एक्जामिनेशन सेंटर को अब सील कर दिया गया है. इस सेंटर पर लगातार एग्जाम कंडक्ट किया जा रहा था लेकिन, सॉल्वर गैंग की सेंधमारी की बात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. हर कैंडिडेट से 10 से 13 लाख में रेट तय हुआ था. इतना ही नहीं बल्कि अभ्यर्थियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए थे जिसमें यह तक था कि जो कपड़ा पहनकर परीक्षार्थी जाएंगे उसकी भी जानकारी देना था.
परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को दिए गए जरूरी दिशा-निर्देशों में साफ बताया गया था कि जो कपड़े पहने जाएंगे उसे पहले सॉल्वर गैंग को भेजना जरूरी था. इसका अक्षरशः अनुपालन इन कैंडिडेट के द्वारा किया गया था. गिरफ्तार आरोपियों में ऋषिकेश कुमार यादव मधुबनी बिहार के रहने वाले हैं. अनु कुमारी अरवल बिहार की रहने वाली हैं. इनके अलावा बिहार के कन्हाईपुर, पटना सहित झारखंड गुमला में रहने वाले राजकुमार से लेकर रवि रंजन कुजूर को गिरफ्तार किया गया है. राहुल कुमार कटकमदाग हजारीबाग झारखंड के रहने वाले हैं. आर्यन कुमार कोडरमा झारखंड के निवासी हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ सेंटर सुपरीटेंडेंट और आईटी हेड के साथ सेंटर संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है जो फिलहाल फरार हैं.
सॉल्वर गैंग ने अभ्यर्थियों से फोन के जरिए संपर्क किया था. परीक्षा के दिन अभ्यर्थी क्या कपड़े पहनेंगे उसकी फोटो खींच कर सॉल्वर गैंग को अभ्यर्थियों के द्वारा भेजी गई थी. सेंटर पर मौजूद कंप्यूटर सिस्टम के फायर बॉल को बायपास किया गया और मास्टर कंप्यूटर से कनेक्ट किया गया था. इस पूरे नेक्सस में मास्टर कंप्यूटर के जरिए सिस्टम को हैक किया गया था. मामले में सीआईडी साइबर सेल और आई 4 सी की भी सहायता ली गई है. जांच में सेंटर के संचालक के मिलीभगत की बात सामने आई है.
मौके से 6 कंप्यूटर, सीसीटीवी का डीवीआर 2, फायरवॉल 2, राउटर 2, सीपीयू-01, C-DAC BOX-02 और 6 एडमिट कार्ड सहित 5 मोबाईल, 1 टैब जब्त किया गया है. सेंटर पर इन्वीजिलेटर उस वक्त हैरान हो गए जब उन्होंने देखा कि अभ्यर्थी सिर्फ बैठे हैं. कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रश्नपत्र खुद से ही सॉल्व हो रहे हैं. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. मामले की जानकारी रांची सिटी एसपी पारस राणा ने दी.
फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर का सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार साॅल्वर गैंग के संपर्क में था. हालांकि, मौके से आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें