बोकारो | डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 में छात्र नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। समारोह में नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर दायित्व सौंपे गए। विद्यालय प्रभारी बी.के. झा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन और आदर्श आचरण के माध्यम से दूसरों के लिए प्रेरणा बनना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दिलाया। छात्र परिषद में कुणाल कुमार को हेड बॉय एवं जया बी. प्रीतम को हेड गर्ल चुना गया।
Source link