भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

Jharkhand CM Hemant Soren | Babula Marandi Demands NIA Probe Into Gang...

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा विदेश से वीडियो जारी कर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, पुलिस प्रशासन, कोयला तंत्र और कथित वसूली नेटवर्क को लेकर कई चौंकाने वाले आरोप सामने रखे हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प . पत्र के साथ उन्होंने इन वीडियो को डीवीडी के रूप में भी दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा कि यह केवल किसी अपराधी का बयान नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे की विश्वसनीयता पर सवाल है। बाबूलाल ने कहा है कि धनबाद के एसएसपी को तत्काल हटाया जाए। पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में जांच हो। उन्होंने पत्र में मांग रखते हुए कहा है कि धनबाद के एसएसपी को तत्काल हटाया जाए। पूरे मामले की न्यायिक निगरानी में जांच हो। माइनिंग माफिया और वसूली नेटवर्क की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए। पूरे प्रकरण की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराई जाए, ताकि निष्पक्षता और जनता का विश्वास बहाल हो सके। पुलिस और अपराधी के बीच फर्क हो रहा धुंधला पत्र में उन्होंने कहा कि झारखंड, खासकर धनबाद की स्थिति ऐसी बन गई है जहां पुलिस और अपराधियों के बीच अंतर मिटता नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर गैंगस्टर का नेटवर्क है, वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी तंत्र। दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पत्र में उन्होंने कहा कि झारखंड, खासकर धनबाद की स्थिति ऐसी बन गई है जहां पुलिस और अपराधियों के बीच अंतर मिटता नजर आ रहा है। पत्र में लिखा कि फर्क सिर्फ इतना रह गया है कि एक बिना वर्दी के वसूली कर रहा है और दूसरा वर्दी पहनकर। उन्होंने धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि यह किसी एक अधिकारी का मामला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की साख पर सवाल है। कोयला, जमीन और वसूली नेटवर्क पर गंभीर आरोप पत्र में कहा कि वीडियो में गरीबों की जमीन कब्जाने, माइनिंग माफिया से गठजोड़ और व्यापारियों पर दबाव बनाने जैसे आरोप बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने लिखा कि आज धनबाद में व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच भय का माहौल है। कानून व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चर्चा है कि संवेदनशील जिलों में करोड़ों रुपए की कथित बोली लगाकर पोस्टिंग होती है, जिससे कानून लागू करने के बजाय वसूली का सिस्टम मजबूत हो रहा है। उन्होंने इसे शासन व्यवस्था के क्षरण का संकेत बताया। उन्होंने धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि यह किसी एक अधिकारी का मामला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की साख पर सवाल है। पहले भी सरकार को कराया है अवगत पत्र में बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि अपराध नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय स्तर से संचालित होने और पाकिस्तान से हथियार मंगाए जाने जैसी बातें सामने आती रही हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा हो सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी इस मुद्दे पर सरकार को अवगत कराया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ———————————————– इसे भी पढ़ें… प्रिंस ने विवादित वीडियो जारी कर धनबाद SSP को धमकाया:पूर्व सीएम बाबूलाल ने कहा-यह वीडियो कानून-व्यवस्था और प्रशा​सनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न भगोड़े अपराधी प्रिंस खान ने एक विवादित वीडियो जारी किया। इसमें धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को धमकी दी गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने लिखा-झारखंड के इतिहास में बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति सामने आई है। इस वीडियो ने प्रशासनिक तंत्र और माफिया गठजोड़ को लेकर कई गंभीर आरोपों को सार्वजनिक बहस का विषय बना दिया है। यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। पूरी खबर यहां पढ़ें.. Source link

झारखंड

लूना पर ब्राउन शुगर की हो रही थी सप्लाई:चतरा के हेसापारम रोड...

चतरा जिले में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान को बड़ी सफलता मिली है। राजपुर थाना क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम हेसापारम से बी.के. हाई स्कूल, कान्हाचट्टी की ओर एक व्यक्ति लूना मोटरसाइकिल से नशीले पदार्थ की खेप लेकर जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। छापेमारी टीम ने संभाला मोर्चा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने हेसापारम रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भूरे रंग की टीवीएस लूना पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, पहले से मुस्तैद पुलिस बल ने उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में मिला नशीला पदार्थ पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 6 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टीवीएस लूना (रजिस्ट्रेशन नंबर JH13F-4898) और एक रियलमी नार्जी एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। बरामद ब्राउन शुगर की बाजार में अच्छी-खासी कीमत आंकी जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े कई अहम सुराग भी पुलिस को दिए हैं। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कान्हाचट्टी निवासी दिलीप ठाकुर (पिता: गांगो ठाकुर) के रूप में हुई है। इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी रूपेश कुमार के अलावा संदीप प्रसाद वर्मा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब पुलिस इस तस्करी नेटवर्क के अन्य जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। चतरा पुलिस का कहना है कि जिले को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। Source link

झारखंड

नाबालिग किशोरी की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार:शादी को लेकर हुआ विवाद,...

परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में नाबालिग किशोरी की लाश मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्या में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ नहीं, बल्कि किशोरी के नाबालिग प्रेमी ने ही उसे मौत के घाट उतारा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया था। रविवार सुबह जब स्कूल परिसर में किशोरी का शव मिला, तो लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। शादी को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में कर दी हत्या पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी शुक्रवार से लापता थी और अपने प्रेमी के साथ घूम रही थी। शनिवार रात दोनों सोपोडेरा स्थित स्कूल परिसर पहुंचे थे। सुनसान जगह पर बातचीत के दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। किशोरी लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी अपनी कम उम्र का हवाला देकर इससे बच रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर आरोपी ने किशोरी की हत्या कर दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। खोजी कुत्ते, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गोविंदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में 16 वर्षीय आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे रिमांड होम भेज दिया गया। गरीबी और हालात ने बदली जिंदगी की दिशा जांच में यह भी सामने आया कि मृतका बिरसानगर जोन नंबर-2 की रहने वाली थी और कोरोना काल से अपने परिवार से अलग रह रही थी। वह आसपास के घरों में काम कर अपना गुजारा कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोविंदपुर क्षेत्र के कुमफूटा निवासी नाबालिग युवक से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि किशोरी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। Source link

झारखंड

जमशेदपुर में 175 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त:महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला...

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जमशेदपुर में नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ब्राउन शुगर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में एक महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी नगर बस्ती निवासी संतोष सिंह कपाली इलाके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लाकर अपने घर में छिपाकर रखे हुए है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की योजना बनाई गई। घर से शुरू हुई कार्रवाई, महिला समेत दो गिरफ्तार पुलिस टीम ने संतोष सिंह के घर पर दबिश दी, जहां से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। मौके से संतोष सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने नशे के इस कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस को दिए, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी। सप्लाई चेन पर वार, अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तारी संतोष और आयशा से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया। गोविंदपुर से गौरव कुमार उर्फ अमर को 20 पुड़िया और अमित कुमार को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं मानगो से मुख्य पेडलर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। इस तरह कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 26.84 ग्राम है, जब्त की गई। इसकी बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अंतरजिला सिंडिकेट से जुड़े तार, पहले भी जा चुके हैं जेल पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी एक बड़े अंतरजिला ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं। हाल ही में सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र से 16.50 लाख रुपये की ब्राउन शुगर बरामदगी के तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। गिरफ्तार कई आरोपी पहले भी तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं और बाहर आने के बाद फिर से सक्रिय हो गए थे। बर्मामाइंस थाना में कांड संख्या 26/26, दिनांक 10 मई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में फैले नशा नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। Source link

झारखंड

रांची की लैला देवी की सफलता! अकेले दम पर बत्तख पालन से...

Last Updated:May 10, 2026, 16:39 IST Success Story: झारखंड की राजधानी रांची से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुंडू गांव की लैला देवी खासतौर पर बत्तख पालने का काम करती हैं. उनका पूरा जीवन यापन इसी पर निर्भर है. उनके घर में कोई नहीं है. वह गर में सिर्फ अकेली हैं. एक बत्तख ₹400 केजी तक होती है. जहां एक की कीमत ₹800 तक चली जाती है. उन्होंने बताया कि उन्हें खासतौर पर देसी चारा खिलाना पड़ता है. आइये जानते हैं लैला देवी के बारे में. लैला बताती हैं कि गुड और चावल का बत्तख के लिए खास चारा बनाया जाता है. इससे बीमारी नहीं होती है और लंबे समय तक तंदुरुस्त रहते हैं. दोपहर में जैसे हमारे खाने के लिए चावल बनता है. बस वही चावल को ले लेते हैं. उसमें थोड़ा गुड और थोड़ा भूसा मिलाते हैं. इन दोनों को मिलाकर छोटा-छोटा चारा बनाती हैं और इन सभी को देते हैं. उनके पास कम से कम 60 से 70 बत्तख थी. बीते चार-पांच दिनों में बेचने के बाद फिलहाल 20 ही बची हुई हैं. हालांकि अभी उनके पास 40- 50 बच्चे हैं. वह भी 10-20 दिन में अच्छे खासे मोटे हो जाएंगे. देसी तरीके से बड़ा और तंदुरुस्त करने के लिए इस तरीके का दाना तो देते हैं. जैसे ज्वार और जो भुट्टा तीनो को मिला के दाना तैयार किया जाता है. जो काफी फायदेमंद रहता है. इससे उनका शरीर काफी फिट रहता है. चावल, गेहूं व हरी सब्जी का मिश्रण भी इनको दिया जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google इसके अलावा उनके लिए साफ पानी का इंतजाम किया जाता है. दिन में कम से कम 4 से 5 बार हम लोग इनको विशेष चारा देते हैं, जो हम लोग पानी पीते हैं. वहीं, साफ पानी इन्हें भी दिया जाता है और साफ सफाई कभी विशेष ध्यान रखा जाता है. इनके लिए एक छोटी सी लकड़ी का घर बना होता है. जिसको अपने घर की तरह हर दिन साफ करती हैं. क्योंकि पशुओं में गंदगी की वजह से ही बीमारी आती है, तो ऐसे में अगर आप साफ-सफाई रखेंगे तो बीमारी होने की संभावना काफी कम हो जाएगी. उन्होंने बताया कि एक का ₹400 केजी तक दाम होती है. ऐसे में अगर कोई डेढ़ केजी या 2 केजी तक है तो आराम से ₹800 तक भी मिल जाता है. अगर हम एक बार में चार से पांच बेच लें तो हमारी अच्छी खासी बचत हो जाती है. जीवन यापन के लिए यह हमारे लिए वरदान से कम नहीं है. महीना में हम जब ऐसे 50 बत्तख तक बेचती हैं तो घर का राशन, पानी, खुद के लिए दवा हर एक चीज यहां से निकल जाती है. Source link

झारखंड

पलामू में 6 किलो गांजा, 2 लाख नकद बरामद:छापेमारी से पहले बाप-बेटा...

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद की है। हालांकि छापेमारी से पहले ही मुख्य आरोपी बाप-बेटा मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दुबईया माइन गांव निवासी अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। एसडीपीओ के नेतृत्व में बना छापेमारी दल मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अनुज सिंह के घर पर दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अनुज सिंह और उसका पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास दुबे फरार हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने पूरे घर की बारीकी से तलाशी ली और कई अहम सबूत जुटाए। कमरे से मिला गांजा, अलमारी से नकदी बरामद तलाशी के दौरान अनुज सिंह के कमरे से अलग-अलग पॉलिथिन में रखा कुल 6.608 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं उसके बेटे विकास कुमार के कमरे की अलमारी से 500 रुपये के 399 नोट, कुल 1 लाख 99 हजार 500 रुपये नकद मिले। पुलिस ने मौके पर ही सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास तेज पुलिस ने इस संबंध में पांकी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ मनोज कुमार झा के साथ रविन्द्र राहुल साय, रंजीत कुमार, मृत्युंजय महतो सहित कई पुलिस जवान और महिला पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। Source link

झारखंड

जमशेदपुर में 175 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त:महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, अंतरजिला...

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जमशेदपुर में नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ब्राउन शुगर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में एक महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांधी नगर बस्ती निवासी संतोष सिंह कपाली इलाके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लाकर अपने घर में छिपाकर रखे हुए है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की योजना बनाई गई। घर से शुरू हुई कार्रवाई, महिला समेत दो गिरफ्तार पुलिस टीम ने संतोष सिंह के घर पर दबिश दी, जहां से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। मौके से संतोष सिंह और उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने नशे के इस कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस को दिए, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी। सप्लाई चेन पर वार, अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तारी संतोष और आयशा से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया। गोविंदपुर से गौरव कुमार उर्फ अमर को 20 पुड़िया और अमित कुमार को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं मानगो से मुख्य पेडलर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। इस तरह कुल 175 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 26.84 ग्राम है, जब्त की गई। इसकी बाजार कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अंतरजिला सिंडिकेट से जुड़े तार, पहले भी जा चुके हैं जेल पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सभी आरोपी एक बड़े अंतरजिला ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं। हाल ही में सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र से 16.50 लाख रुपये की ब्राउन शुगर बरामदगी के तार भी इसी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। गिरफ्तार कई आरोपी पहले भी तस्करी के मामलों में जेल जा चुके हैं और बाहर आने के बाद फिर से सक्रिय हो गए थे। बर्मामाइंस थाना में कांड संख्या 26/26, दिनांक 10 मई 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में फैले नशा नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। Source link

झारखंड

Jharkhand Home Guards Vacancy : झारखंड में निकली होमगार्ड की भर्ती, 7वीं...

Last Updated:May 10, 2026, 17:34 IST Home Guards Vacancy : झारखंड में सातवीं और दसवीं पास के लिए होमगार्ड बनने का बेहतरी अवसर है. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रामगढ़ ने होमगार्ड पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है. Home Guards Vacancy : होमगार्ड भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल है. Jharkhand Home Guards Vacancy : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रामगढ़ ने होमगार्ड के कुल 284 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है. इन पदों में ग्रामीण गृह रक्षकों के 213 पद शामिल हैं, जिनमें से 105 महिलाओं के लिए और 108 पुरुषों के लिए हैं. वहीं, शहरी गृह रक्षकों के 71 पद शामिल हैं, जिनमें से 35 महिलाओं के लिए और 36 पुरुषों के लिए हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 जून तय की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. वहीं, सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी 8 मई से 5 जून तक जिला समादेष्टा कार्यालय, रामगढ़ में जमा करना अनिवार्य है. शैक्षणिक योग्यता  ग्रामीण गृह रक्षक पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का न्यूनतम 7वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं, शहरी गृह रक्षक पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास न्यूनतम मैट्रिक (10वीं) पास होना आवश्यक है. उम्र सीमा  उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी. योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक परीक्षण, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षण, तकनीकी दक्षता परीक्षा, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार होगी. आवेदन शुल्क  एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 100 रुपए तय किया गया है. कैंडिडेट्स ध्यान दें, रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा. कैसे करना है आवेदन  ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं हस्ताक्षर को अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र की एक हॉर्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें. About the Author Praveen SinghSub Editor Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

रवींद्र जयंती पर सजा सांस्कृतिक समागम

बोकारो | संगीत नाटक अकादमी छऊ केंद्र रवींद्र भवन चंदनकियारी में शनिवार को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्था संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड और पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। शुरुआत गुरुदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर हुई। भारत सेवाश्रम संघ धनबाद प्रशाखा के स्वामी चंद्रा विद्यालय की प्राचार्या सीमा, छऊ केंद्र के संयोजक डॉ. संजय, अकादमी सम्मान से सम्मानित परीक्षित महतो व पश्चिम बंगाल से आए भुवन कुमार सहित कई लोगों ने उन्हें नमन किया। डॉ. संजय ने गुरुदेव के जीवन दर्शन और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद आयोजित ‘कला दर्शन’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने कविता पाठ आदि की प्रस्तुति दी। Source link

झारखंड

सरकार ने माना था- चल रहे अवैध 22 भट्ठे, सवाल : कार्रवाई...

स्व. रीता देवी के बेटे संतोष चौधरी की रिपोर्ट पुराने मॉडल के भट्ठा का रिन्यूवल नहीं, जिले में अभी 95 प्रतिशत ईंट भट्ठे अवैध ईंट भट्ठा संचालकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अवैध भट्ठा चलाना उनकी मजबूरी है। क्योंकि, पुराने मॉडल के भट्ठा का रिन्यूवल नहीं हो रहा है। कहीं से एनओसी नहीं मिल रही है। नए नियम के तहत भट्ठा की चिमनी में पंखा और हाइड्रा लगाना है। इसके अलावा अन्य शर्तों का पालन करना है। इस वजह से जिले में चल रहे 95 प्रतिशत भट्ठों का रिन्यूवल नहीं हो पाया है। सभी अवैध तरीके से चल रहे हैं। नए भट्ठे 5 प्रतिशत ही हैं। अभी तक सभी जगह मैनेज करके ही काम चलाया जा रहा है। बिना लाइसेंस मिट्टी खोदकर ईंट बनाकर बेचा, अब पेनाल्टी वसूल कर मिली माफी मैक्लुस्कीगंज और खलारी क्षेत्र में 22 ईंट भट्ठा संचालकों ने बिना माइनिंग लाइसेंस के ही जमीन से मिट्टी खोदकर ईंटें बनाई और फिर उसे बेचकर मुनाफा कमा लिया। इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रति लाइसेंस 54 हजार रुपए फीस सहित 1.42 लाख रुपए की पेनाल्टी वसूली। लेकिन पेनाल्टी देने के बाद अवैध भट्ठा चलाने की छूट मिल गई। क्योंकि, प्रदूषण नियंत्रण पर्षद और स्टेट इंपैक्ट असेस्मेंट अथॉरिटी ने अवैध भट्ठा संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की। फिलहाल बारिश के कारण अधिकतर भट्ठे बंद हैं। कागजी आदेश का सच मैक्लुस्कीगंज में एक ही जगह दिख जाएंगी आधा दर्जन ईंट भट्ठों की चिमनियां, जिनमें नए नियमों का पालन नहीं, दिन-रात उगल रहे धुएं। अवैध भट्ठे हर हाल में बंद होंगे, कागजात की जांच करेंगे वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है 20 जनवरी 2026 को ईंट भट्ठा संचालकों को भट्ठा चलाने के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति, सीटीओ और खनन लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही संचालन के लिए नोटिस जारी किया गया। 12 फरवरी 2026 को डीएमओ ने सभी सीओ को पत्र लिखकर उनके क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रहे ईंट भट्ठों को बंद करने कहा। 7 मार्च 2026 को डीएमओ ने सभी ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी कर सभी कागजात की मांग की। कागजात नहीं देने वाले भट्ठा संचालकों पर करीब 32 लाख रु. पेनाल्टी लगाई गई। रांची की आबोहवा दिनों दिन खराब हो रही है। जिले के सबसे ठंडे क्षेत्र मैक्लुस्कीगंज की हवा भी अब प्रदूषित हो रही है। क्योंकि, इस क्षेत्र में अवैध रूप से चल दर्जनों ईंट भट्ठों से निकलने वाला जहर घुल रहा है। अवैध भट्ठों के खिलाफ विधायक प्रकाश राम ने 10 मार्च 2026 को विधानसभा सत्र में सवाल पूछा था। इसके जवाब में सरकार की ओर से बताया गया कि मैक्लुस्कीगंज में 30 ईंट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 22 भट्ठा संचालकों ने माइनिंग लाइसेंस नहीं लिया था। लाइसेंस नहीं होने पर भट्टा को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया गया है। दैनिक भास्कर ने जब ग्राउंड पर जाकर सरकार के आदेश की पड़ताल की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। चान्हों, खलारी से मैक्लुस्कीगंज के बीच करीब 36 ईंट भट्ठे हैं। इनमें कुछ भट्ठे बंद हो गए हैं, जबकि करीब 20 भट्ठे अभी भी चल रहे हैं। Source link

Scroll to Top