भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

गुमला में वज्रपात से 13 वर्षीय बच्चे की मौत:बकरी चराने गए छोटे...

गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत सुकुरुहुटु गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। मृतक की पहचान अमन महतो (13) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता फुलेन्द्र महतो ने बताया कि उनके दोनों बेटे अमन और अमित महतो (10) बकरी चराने के लिए घर से कुछ दूरी पर गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों भाई पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी अचानक वज्रपात हुआ और दोनों उसकी चपेट में आ गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई अमन की जान वज्रपात की चपेट में आने से दोनों भाई अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने अमन महतो को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना में घायल अमित महतो को प्राथमिक उपचार के बाद होश आ गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। गांव के लोग भी अस्पताल पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम, गांव में मातम सूचना मिलते ही भरनो थाना के एसआई मंटू चौधरी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मृतक अमन और घायल अमित दोनों उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुकुरुहुटु के छात्र थे। अमन सातवीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि अमित पांचवीं का छात्र है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। Source link

झारखंड

पाकुड़ में मदर्स डे समारोह; सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश:स्कूलों में बच्चों ने मां...

पाकुड़ जिले में रविवार को मातृ दिवस पूरे उत्साह और भावनात्मक माहौल के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां माताओं को नमन कर उनके योगदान को याद किया गया। शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल के सभा भवन में विशेष समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त किया। जिले के अन्य विद्यालयों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित कर मातृ शक्ति को सम्मान दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा माहौल, माताएं हुईं भावुक कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। बच्चों ने नृत्य, गीत और रवींद्र संगीत की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही बच्चों ने हस्तनिर्मित कार्ड बनाकर अपनी माताओं को भेंट किए, जिससे माताएं भावुक हो उठीं। कार्यक्रम में मां-बच्चे के अटूट रिश्ते को दर्शाने के लिए विशेष गतिविधियां भी आयोजित की गईं। माताओं के लिए खेल और रैंप वॉक, दिखा उत्साह समारोह में माताओं के लिए भी कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेलकूद प्रतियोगिताओं और रैंप वॉक में माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय में आमंत्रित माताओं ने बच्चों के साथ समय बिताया और कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे आयोजन में मां और बच्चों के बीच प्रेम और अपनापन साफ झलक रहा था। टैगोर जयंती पर श्रद्धांजलि, मां को बताया पहली गुरु कार्यक्रम के दौरान कविगुरु रविंद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती भी श्रद्धा के साथ मनाई गई। प्राचार्य डॉ. विश्वदीप चक्रवर्ती सहित शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि मां परिवार की धुरी होती है। वही बच्चों की पहली गुरु होती है, जो उन्हें जीवनभर सही मार्गदर्शन देती है। Source link

झारखंड

जामताड़ा के सारठ में बदहाल सड़कों से जनजीवन बेहाल:15 साल से नहीं...

जामताड़ा जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों का पिछले 15 वर्षों से निर्माण नहीं हुआ है, जिससे लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। करमाटांड प्रखंड के कालाझरिया मोड़ स्थित फाटक से बागबेर जाने वाली सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इसके अलावा मुख्य सड़क से पंचायत मंडप कार्यालय तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण लोग कच्ची पगडंडियों और खेतों के किनारे होकर आने-जाने को मजबूर हैं। गड्ढों और जलजमाव से बढ़ी परेशानी इन सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात का पानी जमा रहता है। इससे मोटरसाइकिल सवारों को कई बार वाहन से उतरकर पैदल चलना पड़ता है। पैदल यात्रियों के लिए भी इन रास्तों पर चलना बेहद मुश्किल हो गया है। बारादहा पंचायत में सलाया होते हुए बारादहा तक की सड़क भी खराब स्थिति में है। बागबेर गांव निवासी शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि कालाझरिया फाटक से शीतलपुर के बीच की सड़क वर्षों से जर्जर है, जहां साप्ताहिक हाट लगने के कारण लोगों का आवागमन अधिक रहता है। अक्सर दुर्घटनाएं भी होती हैं। ग्रामीणों ने उठाई आवाज, फिर भी नहीं हुई पहल स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। कमरूदीन अंसारी ने बताया कि कालाझरिया से बारादहा तक की सड़क इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कालाझरिया से शीतलपुर, अलगचुवा, भिठरा और नवाडीह तक की सड़कें मुख्य मार्ग हैं, जिनकी हालत बेहद खराब है। बरसात के मौसम में इन सड़कों पर जलजमाव के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है। जनप्रतिनिधि और विभाग ने दी सफाई इस मामले में जिप सदस्य सुरेंद्र मंडल ने कहा कि आजादी के बाद भी इन सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के फंड में मात्र 15 लाख रुपए आते हैं, जिससे इतनी बड़ी सड़कों का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दुखा मंडल ने कहा कि विधायक की अनुशंसा मिलने पर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। Source link

झारखंड

हजारीबाग में रविवार को मौत का कहर:गोरहर में पिकअप पुल के नीचे...

हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार का दिन हादसों के नाम रहा। सुबह के समय एक सब्जियों से लदा तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की तस्वीरें देखें… मशक्कत के बाद निकाला गया शव हादसे के बाद वाहन में फंसे चालक के शव को बाहर निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चार वाहनों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल पहली घटना के सदमे से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि सुबह करीब 10 बजे गोरहर गांव के पास एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इस श्रृंखलाबद्ध दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाव अभियान चलाया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गोरहर का इलाका बन रहा ब्लैक स्पॉट घटना की सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दोनों दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों को जब्त कर लिया गया है। यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की तकनीकी जांच कर रही है। इधर, लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार वाहनों के कारण यह स्थान ‘ब्लैक स्पॉट’ बन गया है, जहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। Source link

झारखंड

बारिश व थंडरिंग के कारण डेढ़ घंटे बाधित रही बिजली

शाम सात बजे के बाद राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश, थंडरिंग ने एक घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति पर ब्रेक लगा दिया। आसमानी बिजली चमकने से विद्युतापूर्ति उपकरण में बड़ी खराबी से बचने के लिए फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश थमने के बाद एक-एक कर फीडरों को चालू किया गया। इसके बाद जहां मेजर फॉल्ट उत्पन्न नहीं हुए, वहां बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। आंधी-बारिश और थंडरिंग में कहीं से अधिक क्षति की सूचना नहीं है। मगर इसके कारण एक से डेढ़ घंटे तक शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा तेज हवाएं चलने से कई क्षेत्रों में छोटे-छोटे लोकल फॉल्ट की शिकायतें आईं, जिसके कारण देर रात तक बिजली आती-जाती रही। हालांकि थंडरिंग रुकने के बाद लगभग पूरे शहर की बिजली एक-एक कर बहाल हो गई। केवल आरएससीएच और नामकुम फीडर से जुड़े कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं होने की शिकायत मिली थी, उनको शाम तक दुरुस्त कर लिया गया। रामनगर मंदिर मार्ग में दिन भर आती-जाती रही बिजली इधर, आरएमसीएच फीडर के तहत चेशायर होम रोड में सुबह से राम नगर मंदिर मार्ग में बिजली आती-जाती रही। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। जानकारी के अनुसार, आवश्यक मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा था। इसके कारण लोगों को सुबह से लेकर शाम तक बिजली नहीं मिली और उनको परेशानी उठानी पड़ी। बोरिंग के मोटर तक नहीं चल पाए। इनवर्टर भी चार्ज खत्म हो जाने से बंद हो गए। Source link

झारखंड

रिमोट एक्सेस से प्रश्न हल कर रहा था सॉल्वर गैंग, 6 अ​भ्यर्थी...

रांची | पिस्का मोड़ स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा दे रहे छह अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें ऋषिकेश व राहुल सहित पांच अभ्यर्थी बिहार के और एक कोडरमा का है। पहली शिफ्ट की परीक्षा के दौरान इन्वीजिलेटर ने देखा कि छह अभ्यर्थी कंप्यूटर स्क्रीन पर नजरें जमाए बैठा है। जबकि प्रश्न पत्र खुद सॉल्व हो रहा है। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो तो चला कि ये छह कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस कहीं और था। सॉल्वर गैंग वहीं से प्रश्न पत्र हल कर रहा था। पुलिस ने इन सभी कंप्यूटर को जब्त कर लिया। गिरफ्तार अभ्यर्थियों को थाने में लाकर पूछताछ की गई। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि परीक्षा पास करने के लिए बिहार में बैठे सॉल्वर गैंग का सहारा लिया था। उन्होंने पुलिस को कई और अहम जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हरियाणा का दीपक सॉल्वर गैंग का सरगना, केंद्र अधीक्षक भी शामिल: पुलिस जांच में पता चला है कि हरियाणा का दीपक शर्मा सॉल्वर गैंग का सरगना है। उसने बिहार के एक सरकारी कर्मचारी रमेश के माध्यम से केंद्र अधीक्षक राकेश कुमार को सेट किया। इसके बाद राकेश ने केंद्र के मालिक सौरभ आनंद, आईटी मैनेजर अजीत और इलेक्ट्रिशियन सोनू से संपर्क किया। सेंटर एडमिन या आईपी हैंडलर की भूमिका संदिग्ध रिमोट एक्सेस के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति आपके कंप्यूटर स्क्रीन को देख सकता है। उसे कंट्रोल कर सकता है। परीक्षा केंद्र का सिस्टम एंटी वायरस से सुरक्षित होता है। बिना एडमिन की अनुमति या सेटिंग्स में बदलाव किए रिमोट एप को इंस्टॉल या रन करना नामुमकिन है। इसे रिमोट एक्सेस एप-टीम व्यूअर, ऐमी ए​डमिन या एनिडेस्क और सेंटर के राउटर से हैंडल किया जा सकता है। कई बार वीपीएन और वर्चुअल बॉक्स या वीएम केयर नाम के सॉफ्टवेयर से भी सिस्टम को हैंडल किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए एक्सटर्नल इंटरनेट की जरूरत होती है। इसलिए एडमिन या आईपी हैंडलर की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। परीक्षा से 25487 जीडी कॉन्स्टेबल की होगी भर्ती श्रीमती रेशम देवी के पुत्र कुंदन कुमार की रिपोर्ट पुलिस ने परीक्षा रद्द करने का आग्रह किया, नहीं माना 10 लाख में हुई थी डील, एक लाख एडवांस लिया थागिरफ्तार अभ्यर्थियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सॉल्वर गैंग से 10-10 लाख रुपए में डील की थी। हर अभ्यर्थी ने एक-एक लाख रुपए एडवांस दिया था। साथ ही उनके ऑरिजनल डॉक्यूमेंट भी सॉल्वर गैंग ने अपने पास रख लिया था। रिजल्ट आने के दो दिन बाद पूरे पैसे देने की बात हुई थी। उनसे कहा गया था कि पैसे देने पर डॉक्यूमेंट दे दिए जाएंगे। परीक्षा के माध्यम से बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी व असम राइफल्स में 25487 जीडी कॉन्स्टेबल की ​भर्ती होनी है। इसके लिए एक दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन लिए गए थे। 27 अप्रैल से परीक्षा चल रही है। पुलिस ने सेंटर को-ऑर्डिनेटर ने पार​दर्शिता बनाए रखने का हवाला देते हुए जांच पूरी होने तक दूसरे व तीसरे शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने का आग्रह किया। लेकिन को-ऑर्डिनेटर ने इससे इनकार कर दिया। फिर पुलिस को अंडरटेकिंग देकर परीक्षा ली। मुकेश चौधरी, साइबर सिक्योरिटी गिरफ्तार अभ्यर्थियों में 5 बिहार, 1 कोडरमा का – Source link

झारखंड

ग्रामीणों ने मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा:ट्रक में ठूंसकर ले जा रहे...

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा हरि मंदिर के पास शनिवार रात ग्रामीणों की सतर्कता से मवेशियों से भरी एक मालवाहक गाड़ी पकड़ी गई। बताया जाता है कि एक सफेद रंग की टाटा एलपीटी मालवाहक गाड़ी (नंबर JH05CN 9716) पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन के अंदर बड़ी संख्या में गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ पाया गया। दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। तुरंत अन्य ग्रामीणों को भी इसकी सूचना दी, जिसके बाद देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। कई गायें मिलीं बीमार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन में भरी गई कई गायों की हालत बेहद खराब थी। कई पशु भूख-प्यास से बेहाल और कमजोर नजर आ रहे थे, जबकि कुछ खड़े होने की स्थिति में भी नहीं थे। पशुओं की इस स्थिति को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें वाहन से नीचे उतारा। पानी पिलाकर राहत पहुंचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मवेशियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई थी। ग्रामीणों ने पशुओं की देखभाल के लिए अस्थायी व्यवस्था भी की और प्रशासन को इसकी सूचना दी। पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मालवाहक वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, वाहन चालक को हिरासत में लेकर कपाली ओपी में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसके साथ ही पुलिस पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था में भी जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Source link

झारखंड

कोडरमा में अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक मरा:बाइक में साथ बैठा...

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो कुंडीधनवार मुख्य मार्ग पर टुडमी के समीप शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के बटलोही निवासी आशीष यादव (पिता इतवारी यादव) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक 26 वर्षीय सचिन यादव (पिता लक्ष्मण यादव) बताया गया है। परिजनों के अनुसार, दोनों शनिवार को अपने घर से डोमचांच थाना क्षेत्र के कुड़ी धनवार स्थित अपनी बुआ के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। पीछे से टक्कर मार फरार हुआ अज्ञात वाहन जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर एक बकरा भी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान टुडमी नदी के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके साथ ले जा रहे बकरे की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान आशीष यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि सचिन यादव का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। Source link

झारखंड

गिरिडीह के बगोदर में सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से वेटनरी डॉक्टर की...

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण वेटनरी डॉक्टर अर्जुन महतो की मौत हो गई। घटना घंघरी गांव स्थित नेशनल हाईवे पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि अर्जुन महतो अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान घंघरी मोड़ के पास तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक स्कॉर्पियो के अगले हिस्से में फंस गई और महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मातम हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल अर्जुन महतो को तत्काल डुमरी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि अर्जुन महतो क्षेत्र में एक लोकप्रिय ग्रामीण वेटनरी डॉक्टर थे, जिनकी अचानक मौत से लोगों में गहरा दुख है। मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में सवार एक युवती को भी हल्की चोटें आई हैं। वाहन को जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। Source link

झारखंड

बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी के PA का मर्डर, झारखंड से निकला कनेक्शन,...

Last Updated:May 10, 2026, 11:08 IST बंगाल में नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या में बड़ा अपडेट है. जांच में हत्यारों का झारखंड से कनेक्शन निकला. वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक का नंबर धनबाद के एक शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड था. पुलिस उसके पास पहुंची, तो असली बाइक वहीं मिली. जबकि अपराधियों ने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था. धनबादः पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) की हत्या मामले में झारखंड कनेक्शन सामने आया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक पर लगा नंबर धनबाद के रहने वाले सेल कर्मी विभास भट्टाचार्य के नाम पर रजिस्टर्ड है. इसके बाद बंगाल पुलिस जांच के लिए धनबाद पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से मामले की पड़ताल शुरू की. जहां चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जांच में बड़ा ट्विस्ट तब आया, जब पता चला कि विभास भट्टाचार्य की असली बाइक उनके घर पर सुरक्षित खड़ी थी. इतना ही नहीं, हत्या में इस्तेमाल बाइक का मॉडल भी अलग निकला. इससे साफ हो गया कि अपराधियों ने फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक विभास भट्टाचार्य पहले पश्चिम बंगाल के बनपुर इलाके में पदस्थापित थे और बाद में उनका ट्रांसफर धनबाद हो गया था. इसी वजह से पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं अपराधियों ने पुरानी जानकारी के आधार पर नंबर का इस्तेमाल तो नहीं किया. कब हुई थी हत्याउत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई बुधवार रात करीब 10:15 बजे हुई. जब चंद्रनाथ अपने घर लौट रहे थे. वह घर से महज 200 मीटर दूर थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. अपराधियों ने पहले इलाके की रेकी की थी और पूरी प्लानिंग के साथ इस हत्या को अंजाम दिया. अब तक 3 लोग हिरासत मेंहाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. हालांकि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जांच एजेंसियों को शक है कि हमलावर बंगाल के बाहर से लाई गई बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि पहचान छिपाई जा सके. पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और बाइक कनेक्शन के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. व्यस्त सड़क पर हुई इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं. About the Author Mahesh Amrawanshi कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Dhanbad,Dhanbad,Jharkhand Source link

Scroll to Top