भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

लातेहार | जिले के बारियातू थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी और अन्य संगीन आरोपों से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ गंझू उर्फ अजय गंझू (पिता किशुन गंझू) तथा मुकेश गंझू (पिता रामा गंझू उर्फ ननकू गंझू) शामिल हैं। दोनों बरियातू थाना क्षेत्र के पकुरवा मनातू गांव के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि मारपीट मामले में थाना कांड संख्या 38/25 में दर्ज की गई थी। Source link

झारखंड

लावापानी जलप्रपात व 27 नंबर रेलवे ब्रिज पर्यटन स्थल को कैटगरी में...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पर सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने को लेकर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। इसे लेकर समिति ने सहमति दे दी है। समय-समय पर पर्यटन के क्षेत्र में पर्यटकों के सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किया भी गए हैं। हालांकि अन्य जिलों की तुलना में पर्यटन क्षेत्र में विकास के कार्य नदारद रही है, फिर भी एक बार फिर उम्मीद की किरण जगी है। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिला पर्यटन समिति की बैठक में लावापानी जलप्रपात और 27 नंबर रेलवे ब्रिज पर्यटन स्थल को कैटेगरी “अ” में अपग्रेड करने का निर्णय लिया। कोराम्बे विष्णुपद मंदिर को कैटेगरी सी से बी में अपग्रेड करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि जिला के अधिसूचित पर्यटन स्थलों का विकास करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएं। नंदिनी जलाशय में पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा के लिए सरकार के प्रस्ताव भेजे जाने का निर्देश दिया। सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों में लाभुक समिति का गठन करने का निर्देश दिया। नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित करने का प्रस्ताव रखा : वन भूमि वाले पर्यटन स्थल में सामुदायिक विकास केंद्र विकसित करने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित करने का प्रस्ताव रखा। जिला में पर्यटन स्थलों पर में आवश्यक साइनेज व डिस्प्ले लगाने, डेंजर जोन से संबंधित साइनेज लगाने और महत्वपूर्ण फोन नंबरों को डिस्प्ले कराने का कार्य करने को भी कहा गया है। मूलभूत सुविधाओं को दिए जाने के िलए आवश्यक प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आवश्यक सुविधाएं देने के िलए स्थानीय लोगों से भी सुझाव लिए जाने का निर्देश दिया गया। पर्यटन समिति द्वारा प्रमुख पर्यटक स्थल में नागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई कराए गए थे। समिति में डीडीसी राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा समेत अन्य पदाधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित थे। Source link

झारखंड

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को दीदी कैफे कुडू का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैफे में आने वाले ग्राहकों की संख्या, किचन की स्थिति, साफ-सफाई, बर्तनों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उपायुक्त ने कैफे परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों की निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली व इसे प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय का भी निरीक्षण किया और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के क्रम में इन्वर्टर व बोरिंग से संबंधित समस्याओं की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कैफे संचालिकाओं ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 4 हजार से 7 हजार रुपए तक की बिक्री हो रही है। उपायुक्त ने कहा कि कैफे का संचालन व्यवस्थित ढंग से करना आवश्यक है। उन्होंने आवश्यकतानुसार स्टाफ की नियुक्ति करने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने दीदियों को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कैफे को एक सफल उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने बिक्री और आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा रखने के लिए बिलिंग प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार की वित्तीय हानि न हो तथा कैफे का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। मौके पर डीपीएम जेएसएलपीएस समेत दीदी कैफे की दीदियां उपस्थित रही। Source link

झारखंड

1.25 lakh Mahamrityunjaya chanting and Rudrabhishek rituals begin at Sahastra Shivalinga Temple...

इटखोरी21 घंटे पहले कॉपी लिंक इटखोरी| मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण स्थित सहस्त्र शिवलिंगम मंदिर में गुरुवार से श्रद्धा और भक्ति के साथ सवा लाख महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक अनुष्ठान विधि-विधान से शुरू हो गया। यहां इटखोरी चौक के व्यवसाय यजमान संदीप केसरी एवं उनके परिजनों के द्वार Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों का दिन रहेगा बिंदास, आज बिजनेस में भी मिलेगा...

Last Updated:June 13, 2026, 02:33 IST Aaj ka Kanya Rashifal 13 june 2026: आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिसका लाभ आपको हर क्षेत्र में मिलेगा. जिन कार्यों को आप पिछले कुछ दिनों से टालते आ रहे थे उन्हें पूरा करने का अच्छा अवसर मिलेगा. मेहनत का उचित फल मिलने से मन संतुष्ट रहेगा. यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल माना जा सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से……. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इसके साथ ही रोहिणी नक्षत्र और धृति योग का शुभ संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा आज मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग कन्या राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कई मामलों में राहत और खुशियां लेकर आने वाला है. लंबे समय से जिन कामों को लेकर मन में चिंता बनी हुई थी उनमें आज सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. दिनभर मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास भी पहले की तुलना में अधिक मजबूत दिखाई देगा. आज कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा. आज यात्रा भी कर सकते हैं. वह यात्रा आपके लिए लाभप्रद रहेगी. व्यापार की जगह पर आज मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपाव्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रह सकता है. कारोबार में अच्छी आमदनी होने के संकेत हैं. यदि आप दुकान, प्रतिष्ठान या किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो सुबह से ही ग्राहकों की अच्छी आवाजाही देखने को मिल सकती है. पुराने ग्राहकों के साथ-साथ नए लोगों से भी संपर्क बढ़ेगा, जिससे व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है. जिन लोगों का कोई भुगतान लंबे समय से अटका हुआ था, उन्हें भी आज राहत मिल सकती है. नौकरी पेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे. किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूरा करने पर सम्मान भी मिल सकता है. संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगापारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा. संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकता है. बच्चे आपकी बातों को महत्व देंगे और उनके व्यवहार से आपको खुशी मिलेगी. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. लंबे समय बाद परिवार के साथ बैठकर समय बिताने का अवसर मिलेगा. किसी पारिवारिक योजना या भविष्य से जुड़े विषय पर चर्चा भी हो सकती है. रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और घर में हंसी-खुशी का वातावरण देखने को मिलेगा. आत्मविश्वास में होगी वृद्धिआज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिसका लाभ आपको हर क्षेत्र में मिलेगा. जिन कार्यों को आप पिछले कुछ दिनों से टालते आ रहे थे उन्हें पूरा करने का अच्छा अवसर मिलेगा. मेहनत का उचित फल मिलने से मन संतुष्ट रहेगा. यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल माना जा सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी और मानसिक तनाव कम महसूस होगा. हालांकि, खानपान में लापरवाही करने से बचना चाहिए. प्रेम संबंध में हो सकता है मनमुटावप्रेम संबंधों के मामले में आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है. किसी बात को लेकर मनमुटाव या निराशा का सामना करना पड़ सकता है इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें और रिश्तों में धैर्य बनाए रखें. कुल मिलाकर कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख, कार्यक्षेत्र में सफलता और आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आने वाला है. समझदारी और संयम के साथ दिन का सदुपयोग करेंगे तो कई अच्छे अवसर आपके हाथ लग सकते हैं. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

क्रिटिकल केयर भवन का 2026 में लोगों को नहीं मिलेगा लाभ, 2027...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा जिले में सदर अस्पताल का अपना नया भवन होना फिर इस वर्ष भी सपना ही रहा जाएगा। वर्ष 2025 के मार्च अप्रैल तक भवन बनकर तैयार हो जाने की बात थी। जिसका लाभ लोगों को वर्ष 2025 से ही मिलना भी प्रारंभ हो जाना था। परंतु लोहरदगा की आम जनता के लिए यह 2026 की सबसे बड़ी उम्मीद थी। परंतु या उम्मीद धीमी कार्य होने की वजह से फिर इस वर्ष भी पूरी नहीं हो सकेगी। अब 2027 तक इसे पूर्ण किए जाने की बात कही जा रही है। यहां 100 शैय्या वाले भवन में तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ एक ही परिसर में आउटडोर, इंडोर, चिकित्सक आवास, चिकित्साकर्मी आवास, विभिन्न विभागों के कार्यालय, सीएस आवास, जांच घर, शल्य चिकित्सा कक्ष, स्टोर रुम सहित अन्य तमाम सुविधाएं होंगी। इसका कार्य भवन निर्माण निगम विभाग द्वारा 52 करोड़ की लागत से राज कंस्ट्रक्शन गढ़वा द्वारा किया जा रहा है। सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के सीमावर्ती जुरिया रोड़ में 4.63 एकड़ में अस्पताल भवन और चिकित्सक चिकित्साकर्मियों का आवास भी बनाया जा रहा है। क्रिटिकल केयर के नाम से जाना जाने वाला नया सदर अस्पताल भवन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। परंतु इस वर्ष भी यह खुशखबरी नहीं मिल सकी। वर्तमान अस्पताल रेफरल अस्पताल की है: भूमिका में जुरिया रोड़ में प्लाट संख्या 391, 3920 390, 380, 386, 388, 389 में सदर अस्पताल भवन का निर्माण चल रहा है। जिले की आबादी बढ़ने के साथ ही यहां पर नए सदर अस्पताल भवन के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। लोहरदगा सदर अस्पताल अपनी कमियों के कारण ही अब तक रेफरल अस्पताल की भूमिका में ही सीमित रह गया था। Source link

झारखंड

दुकान का ताला तोड़ 10 हजार नकद व सामान चोरी

दुमका | दुमका नगर थाना क्षेत्र के श्याम बाजार रोड स्थित एक दुकान का तीन ताला तोड़ कर चोरों ने काउंटर से 10 हजार रुपये एवं सामानों की चोरी कर ली। घटना बुधवार की देर रात की है। सुबह में स्थानीय लोगों की नजर दुकान के दरवाजा पर पड़ी तो देखा की ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मामले की जानकारी दुकानदार को दिया। दुकान के मालिक पवन भालोटिया तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचे और देखा कि सड़क की ओर स्थित दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है। गली की ओर स्थित दरवाजा का ताला को भी तोड़ने का प्रयास किया था। काउंटर को देखा तो उसमें रखा 10 हजार रुपए गायब मिला। इसके अतिरिक्त दुकान में रखा छह टीन तेल की भी चोरी हो गई। घटना के संबंध में जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो उसमें दिखाई दिया कि चोर रात्रि के लगभग 02:15 बजे दुकान पर आए और लगभग 03:30 बजे तक मौजूद रहे। सीसीटीवी फुटेज में उनकी गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। चोरी की घटना की खबर मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि चोरी की घटना की जांच चल रही है। Source link

झारखंड

डैमेज घोषित क्वार्टरों की मरम्मत कराने की मांग

सिटी रिपोर्टर|बोकारो बोकारो इंप्लाइज लीज हाउस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार शाम सेक्टर-12 स्थित बुद्ध मंदिर प्रांगण में लीज धारियों की आमसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के संरक्षक भरत शर्मा ने की। इसमें डैमेज घोषित आवासों की मरम्मत और उनके संरक्षण के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष भरत शर्मा ने डैमेज घोषित आवासों के सुधार एवं मरम्मत के लिए प्रबंधन से वार्ता करने का प्रस्ताव रखा। वहीं महामंत्री लक्ष्मण नारायण केसरी ने कहा कि जिन लीज धारियों को क्वार्टर डैमेज होने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है, उनकी समस्याओं को देखते हुए प्रबंधन को मरम्मत कराने का प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए। सभा में उपस्थित जे.पी. सिंह, जे.एन. शर्मा, सुदामा यादव, ओ.पी.एन. कपूर, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य लीज धारियों ने कहा कि जब सेल की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, तब उन्होंने ऋण लेकर क्वार्टर खरीदे थे। Source link

झारखंड

चास कॉलेज में एंथ्रोपोलॉजी और केबी कॉलेज बेरमो में अब भूगोल की...

सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिले के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। इसके लिए बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने संबद्ध कॉलेजों की विषयवार सीटों का पुनर्निर्धारण कर लिया है। राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी और चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। नई सीट मैपिंग के तहत कई विषयों की सीटों में बदलाव किया गया है। कम नामांकन वाले बांग्ला, उर्दू और संस्कृत जैसे विषयों की पढ़ाई अब चुनिंदा कॉलेजों में ही संचालित होगी। वहीं, चास कॉलेज में एंथ्रोपोलॉजी (मानवशास्त्र) तथा केबी कॉलेज, बेरमो में भूगोल विषय की पढ़ाई बंद कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्तावित सीट निर्धारण के अनुसार बीएस सिटी कॉलेज में वाणिज्य की 320 सीटें, अर्थशास्त्र 60, भौतिकी 60, रसायनशास्त्र 60, गणित 60, सांख्यिकी 50, लाइफ साइंस 120, बीबीए (सेल्फ फाइनेंस) 240, बीसीए (सेल्फ फाइनेंस) 240, पर्यावरण विज्ञान 30, क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स/संगीत 60, बीएससी-बीएड 50, बीकॉम-बीएड 50 तथा हिंदी में 120 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। जिले में कॉलेजवार सीटों की स्थिति बीएस सिटी कॉलेज, बोकारो : 19 विषयों में 1800 सीटें चास कॉलेज, चास : 25 विषयों में 2430 सीटें केबी कॉलेज, बेरमो : 17 विषयों में 1560 सीटें डिग्री कॉलेज, गोमिया : 15 विषयों में 900 सीटें Source link

झारखंड

Applications for 43,530 seats in 24 colleges begin today on the Chancellor’s...

रांची18 घंटे पहले कॉपी लिंक रांची यूनिवर्सिटी: 24 अंगीभूत कॉलेजों की 43,530 सीटों पर यूजी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 29 जून तक आवेदन रांची: रांची यूनिवर्सिटी (आरयू) प्रशासन ने अपने अंतर्गत आने वाले 24 अंगीभूत (कॉन्स्टिट्यूएंट) कॉलेजों की 43,530 सीटों पर स्नातक (UG) एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2026-30 (चार वर्षीय रेगुलर कोर्स) और वोकेशनल कोर्स सत्र 2026-29 के लिए शुरू की गई है। इच्छुक छात्र चांसलर पोर्टल के माध्यम से 12 जून से 29 जून तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। इस सत्र से बड़ा बदलाव: बॉटनी और जूलॉजी की जगह अब ‘लाइफ साइंस’ स्नातक स्तर पर इस सत्र से एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) और जूलॉजी (जंतु विज्ञान) को अलग-अलग विषय के रूप में हटाकर ‘लाइफ साइंस’ के तहत शामिल कर दिया गया है। ऐसे में इस वर्ष एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को बॉटनी या जूलॉजी के बजाय ‘लाइफ साइंस’ विषय के लिए आवेदन करना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत लिए गए इस फैसले का असर सिर्फ अंगीभूत कॉलेजों तक ही सीमित नहीं रहेगा। आरयू से संबद्ध (Affiliated) और अल्पसंख्यक (Minority) कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से चल रही है, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पहले ही बॉटनी और जूलॉजी विषय चुनकर आवेदन कर दिया है। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद, इन पहले से आए आवेदनों को भी नई प्रणाली (लाइफ साइंस) के अनुरूप समायोजित (Adjust) किया जाएगा। आरयू पीजी एडमिशन: फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट कल आरयू द्वारा स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए पहली सेलेक्शन लिस्ट 13 जून को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन 15 से 23 जून तक होगा। इसके बाद दूसरी सेलेक्शन लिस्ट 25 जून को जारी की जाएगी। एडमिशन शेड्यूल (यूजी) आवेदन की शुरुआत: 12 जून आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जून फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट: 3 जुलाई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 4 से 14 जुलाई संत जेवियर्स कॉलेज: 13 जून तक आवेदन, 16 से प्रवेश परीक्षा संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में चार वर्षीय रेगुलर तथा तीन वर्षीय वोकेशनल पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 16 जून से आयोजित होगी। प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने बताया कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह तक संपन्न कर ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा का पूरा कार्यक्रम (संत जेवियर्स कॉलेज) 16 जून: कॉमर्स (अकाउंट्स ऑनर्स) – सुबह 8:30 बजे बीसीए (BCA) – सुबह 11:30 बजे बीबीए (BBA) – दोपहर 2:30 बजे 17 जून: बीएससी इन कंप्यूटर एप्लीकेशन – सुबह 8:30 बजे अंग्रेजी – सुबह 11:30 बजे जूलॉजी – दोपहर 2:30 बजे 18 जून: बायोटेक्नोलॉजी – सुबह 8:30 बजे रसायनशास्त्र (Chemistry) – सुबह 11:30 बजे भूगोल (Geography) – दोपहर 2:30 बजे 19 जून: अर्थशास्त्र (Economics) – सुबह 8:30 बजे इतिहास (History) – सुबह 11:30 बजे राजनीति विज्ञान (Political Science) – दोपहर 2:30 बजे 20 जून: गणित व अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर – सुबह 8:30 बजे भौतिकी (Physics) – सुबह 11:30 बजे बॉटनी – दोपहर 2:30 बजे 21 जून: बैंकिंग एंड इंश्योरेंस – सुबह 8:30 बजे फाइनेंस मार्केट ऑपरेशन – सुबह 11:30 बजे एड-मार्केटिंग व इंटरनेशनल अकाउंट्स – दोपहर 2:30 बजे कॉलेजवार सीटों की संख्या (कुल 24 अंगीभूत कॉलेज) यूनिवर्सिटी के अंतर्गत मारवाड़ी कॉलेज में सबसे अधिक 3700 सीटें हैं। सभी 24 कॉलेजों की सीटों का विवरण नीचे दिया गया है: क्र.सं. कॉलेज का नाम सीटों की संख्या 1 मारवाड़ी कॉलेज 3700 2 केओ कॉलेज गुमला 3240 3 रांची वीमेंस कॉलेज 3210 4 एसएसएम कॉलेज 3100 5 बीएस कॉलेज लोहरदगा 2940 6 बिरसा कॉलेज खूंटी 2640 7 आरएलएसवाई कॉलेज 2640 8 पीपीके कॉलेज बुंडू 2580 9 डोरंडा कॉलेज 2440 10 मांडर कॉलेज 2100 11 सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा 2040 12 जेएन कॉलेज 1740 13 केसीबी कॉलेज बेड़ो 1740 14 बीएन जलान कॉलेज सिसई 1320 15 डिग्री कॉलेज, खिजरी 900 16 डिग्री कॉलेज सिल्ली 900 17 डिग्री कॉलेज विष्णुपुर 900 18 डिग्री कॉलेज तोरपा 900 19 डिग्री कॉलेज कोलेबिरा 900 20 मॉडल कॉलेज गुमला 720 21 वीमेंस कॉलेज गुमला 720 22 वीमेंस कॉलेज खूंटी 720 23 वीमेंस कॉलेज लोहरदगा 720 24 वीमेंस कॉलेज सिमडेगा 720 कुल सीटें: 43,530 दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

Scroll to Top