भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

Bengal Chunav Result 2026 LIVE | Bengal EVM Strong Room Ruckus |...

Bengal Chunav Result 2026 LIVE: विधानसभा चुनाव संपन्‍न होने के साथ ही पश्चिम बंगाल में सियासी गर्मी अपने चरम पर पहुंच गया है. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद से टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं सामने आ रही हैं. सत्‍तारूढ़ टीएमसी पर बीजेपी के एक पोलिंग एजेंट के घर पर हमला कर उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. अब टीएमसी ने EVM में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर द‍िया है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्‍टेडियम काउंट‍िंग सेंटर के बाहर टीएमसी नेता धरने पर बैठ गए. जबक‍ि इलेक्‍शन कमीशन साफ कह रहा है क‍ि कहीं कोई द‍िक्‍कत नहीं है. ये भी बताया क‍ि आधी रात को काउंटिंग सेंटर के ईवीएम स्‍ट्रॉन्‍ग रूम में क्‍या हो रहा था. उधर बीजेपी नेता भी काउंट‍िंग सेंटर पहुंच गए. इससे टकराव की स्थिति पैदा हो गई. इसे देखते हुए काउंटिंग सेंटर के बार सुरक्षाबलों की भारी तैनाती कर दी गई. पश्च‍िम बंगाल में काउंट‍िंग से पहले ईवीएम पर बवाल हो गया है. टीएमसी का आरोप है क‍ि स्‍ट्रांग रूम की सील तोड़ी गई. ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की कोश‍िश की गई. टीएमसी ने एक वीडि‍यो भी जारी क‍िया है. इसके बाद टीएमसी के नेता काउंटिंग सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए. थोड़ी देर बाद मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी खुद भवानीपुर के काउंट‍िंग सेंटर पहुंचीं और मौका मुआयना क‍िया. चुनाव आयोग भी तुरंत हरकत में आ गया. चुनाव आयोग ने जवाब में कहा कि कहीं भी स्‍ट्रॉन्‍ग रूम का ताला नहीं तोड़ा गया है. अफवाह फैलाई जा रही है. इसको लेकर देर रात तक पूरे बंगाल में बवाल मच गया. थोड़ी देर में पश्च‍िम बंगाल के न‍िर्वाचन आयुक्‍त ने बताया क‍ि आधी रात काउंट‍िंग सेंटर के अंदर पोस्‍टल बैलेट को अलग करने की प्रक्र‍िया चल रही थी. सभी पार्टियों को इसके बारे में ड‍िटेल में जानकारी दी गई थी. यह हर बार होता है. कोई नई प्रक्र‍िया नहीं है. इसके बावजूद देर रात तक कोलकाता में बवाल मचा रहा. बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. काउंट‍िंग सेंटर पर धांधली के आरोपों के बाद मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी खुद आधी रात को शेखावत मेमोर‍ियल स्‍कूल में बने काउंटिंग सेंटर पहुंच गईं. वह खुद ईवीएम की रखवाली करने लगीं. यह देखकर तमाम बीजेपी कार्यकर्ता भी वहां जमा हो गए और पुल‍िसवालों से बहस करते द‍िखे. सवाल करते द‍िखे क‍ि ममता काउंट‍िंग सेंटर के अंदर कैसे पहुंच गईं. बीजेपी ने ममता के वहां जाने को असंवैधान‍िक बताया है. ज‍िस काउंट‍िंग सेंटर पर ममता मौजूद रहीं, वहां सेंट्रल फोर्स की तैनाती है. उधर, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता काउंट‍िंग सेंटर के बाहर हंगामा करने लगे. हालात देखकर कोलकाता के ज्‍वाइंट सीपी भी भारी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए. West Bengal Eletion Results LIVE: अधीर रंजन चौधरी का आरोप, चुनाव के बाद टीएमसी की हिंसा, विरोधियों को बनाया निशाना कांग्रेस नेता और बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने चुनाव के बाद हिंसा के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विपक्षी दलों को निशाना बनाया और उन्हें परेशान किया गया. चौधरी के मुताबिक, बहरामपुर शहर में भी टीएमसी नेताओं ने कथित तौर पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए पहले से मौजूद पीने के पानी की सुविधाएं हटा दीं. उनका आरोप है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उन्हें शक था कि इन लोगों ने चुनाव में टीएमसी को वोट नहीं दिया. West Bengal Eletion Results LIVE: स्ट्रॉन्ग रूम पर कड़ी नजर, गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं, बोले मनोज अग्रवाल पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने साफ कहा है कि मतगणना केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने बताया कि सभी स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है और इस पर बाहर से भी नजर रखी जा सकती है. अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी आरोप के लिए ठोस सबूत जरूरी हैं. उन्होंने मौजूदा शिकायतों को निराधार बताया. वहीं तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के निर्देश पर पार्टी के कार्यकर्ता और उम्मीदवार स्ट्रॉन्ग रूम की लगातार निगरानी कर रहे हैं, ताकि ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. West Bengal Eletion Results LIVE: 4 मई को दीदी गईं – केशव मौर्य पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि 4 मई2026 को दीदी गईं, इसलिए वे यह सब बोल रही हैं और दुष्प्रचार कर रही हैं. EVM लूटना, बूथ लूटना न तो भाजपा का संस्कार है और न ही हमारे कार्यकर्ता ऐसा करते हैं. TMC की इस प्रकार की रीति-नीति रही है. हम जनता के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं. West Bengal Eletion Results LIVE: अनुपम खेर के सिर पर बाल उग सकते हैं, पर ममता बनर्जी चौथी बार सत्‍ता में नहीं आएंगी – समिक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल की सियासत में बयानबाज़ी तेज हो गई है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे संभावित हार को लेकर घबराई हुई हैं और उसे स्वीकार नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि 4 मई के बाद दीदी सत्ता से बाहर हो जाएंगी और राज्य की जनता अब तृणमूल कांग्रेस के दावों पर भरोसा नहीं कर रही है. भट्टाचार्य ने अपने बयान में तीखे और व्यंग्यात्मक उदाहरण देते हुए कहा कि ममता बनर्जी कहीं भी जा सकती हैं (अंटार्कटिका, चंद्रमा या ईरान), लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर वापसी असंभव है. उन्होंने यह भी कहा कि आसमान संसद तक आ सकता है, जमुना का पानी साउथ ब्लॉक में घुस सकता है और अनुपम खेर के सिर पर बाल उग सकते हैं, लेकिन ममता बनर्जी चौथी बार सत्ता में नहीं आएंगी. भाजपा नेता के इस बयान से साफ है कि चुनावी माहौल में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी भाषा का दौर जारी है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी इस बयान पर कोई आधिकारिक

ताज़ा खबर

किसानों के लिए कमाई का नया मंत्र! 30 का टमाटर बिकेगा 280...

X किसानों के लिए कमाई का नया मंत्र! 30 का टमाटर बिकेगा 280 रुपये में, जानें कैसे   Business Idea: देश के किसानों के लिए आय बढ़ाने का नया रास्ता सोलर ड्रायर तकनीक बन सकता है. दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ऑर्गेनिक एक्सपो में रहेजा सोलर फूड प्रोसेसिंग की विशेषज्ञ निधि पाठक ने बताया कि खेत में बची फसल अब बोझ नहीं, कमाई का जरिया बन सकती है. किसान आम, आलू, टमाटर जैसी फसलों को सोलर ड्रायर में सुखाकर अचार, ड्राइड वेजिटेबल और ड्राई फ्रूट जैसे वैल्यू एडेड प्रोडक्ट तैयार कर सकते हैं. जिनकी मांग मॉल और ड्राई फ्रूट की दुकानों तक है. निधि के अनुसार 20-30 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर सोलर ड्रायर से प्रोसेस होकर 280 रुपए किलो तक कीमत दिला सकता है. किसान हर महीने लगभग 10000 रुपए अतिरिक्त कमा सकते हैं. इसके साथ ही साल भर में लाखों की आमदनी संभव है. सोलर ड्रायर पर 35% सब्सिडी भी मिलती है.  जिससे लागत जल्दी निकल आती है. यह तकनीक पोषण और स्वाद दोनों बढ़ाती है, लेकिन अभी कम किसान ही इसके बारे में जानते हैं.  न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

केजरीवाल राहत का ED केस पर असर? PMLA ट्रायल पर राहुल नवीन...

नई दिल्ली: देश की सबसे ताकतवर जांच एजेंसियों में गिनी जाने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ED) इन दिनों एक ऐसे कानूनी मोड़ पर खड़ी दिख रही है जहां से आगे की राह सिर्फ कोर्ट तय करेगी. हाल ही में अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) के कथित शराब नीति मामले में मिली राहत ने बहस को नया मोड़ दे दिया है. सवाल उठ रहा है कि क्या एक केस में राहत मिलने का असर दूसरे केस पर भी पड़ता है? यह सिर्फ एक व्यक्ति या एक केस का सवाल नहीं है. यह उस पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता और संरचना पर सवाल है जो मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों से निपटने के लिए बनाया गया है. ED के डायरेक्टर राहुल नवीन ने ED स्थापना दिवस के मौके पर जिस तरह से यह मुद्दा उठाया वह महज एक औपचारिक टिप्पणी नहीं लगती. उनके सवाल के पीछे एक गहरी कानूनी चिंता छिपी है. अगर मनी लॉन्ड्रिंग केस का आधार ही मूल अपराध यानी प्रेडिकेट ऑफेंस है तो क्या उस मूल केस में राहत मिलने के बाद ईडी का केस अपने आप कमजोर हो जाएगा? या फिर मनी लॉन्ड्रिंग को एक स्वतंत्र अपराध मानते हुए उसका ट्रायल अलग से जारी रह सकता है? यह बहस अब केवल अदालतों तक सीमित नहीं रही बल्कि नीति और कानून के स्तर पर भी असर डालने लगी है. क्या है पूरा मामला और क्यों बढ़ी बहस दरअसल हाल के घटनाक्रम ने इस बहस को तेज कर दिया है. अरविंद केजरीवाल को सीबीआई केस में राहत मिलने के बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या इसी आधार पर ईडी के तहत चल रहा PMLA केस भी प्रभावित होगा. ED लंबे समय से यह मानती रही है कि मनी लॉन्ड्रिंग एक अलग अपराध है और इसका ट्रायल प्रेडिकेट ऑफेंस से स्वतंत्र रूप से चल सकता है. लेकिन कानूनी विशेषज्ञों का एक वर्ग मानता है कि अगर मूल अपराध ही साबित नहीं होता तो मनी लॉन्ड्रिंग का आधार कमजोर हो सकता है. यही वह टकराव है, जिसने इस पूरे मामले को संवैधानिक बहस में बदल दिया है. कानूनी पेच और एजेंसी का पक्ष ED का स्पष्ट रुख है कि मनी लॉन्ड्रिंग केवल सजा दिलाने का मामला नहीं है. इसका मुख्य उद्देश्य अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करना है. एजेंसी का कहना है कि भले ही प्रेडिकेट ऑफेंस कमजोर हो जाए लेकिन अवैध संपत्ति का ट्रैक और जब्ती जरूरी है. दूसरी तरफ आलोचकों का तर्क है कि अगर मूल अपराध ही खत्म हो जाए तो मनी लॉन्ड्रिंग केस का औचित्य सवालों के घेरे में आ जाता है. यही कारण है कि अब यह मुद्दा अदालतों में बड़ी संवैधानिक बहस बनता जा रहा है. नॉन-कन्विक्शन कन्फिस्केशन का असर 2019 में PMLA में हुए संशोधन के बाद ईडी को नॉन-कन्विक्शन बेस्ड कन्फिस्केशन का अधिकार मिला. इसका मतलब है कि बिना अंतिम सजा के भी संपत्ति जब्त की जा सकती है. इस प्रावधान के जरिए अब तक करीब ₹63,142 करोड़ की राशि पीड़ितों और असली मालिकों को लौटाई जा चुकी है. यह आंकड़ा ED के पक्ष को मजबूत करता है लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठाता है कि क्या बिना दोष सिद्ध हुए संपत्ति जब्त करना न्यायसंगत है या नहीं. भगोड़े आर्थिक अपराधियों पर कार्रवाई भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत ईडी ने अब तक 54 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. इनमें से 21 को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और ₹2,178 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है. यह दिखाता है कि एजेंसी केवल घरेलू मामलों तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी आर्थिक अपराधों से निपटने की दिशा में काम कर रही है. वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका भारत अब एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. ब्रिक्स जैसे मंचों पर भी ईडी की भागीदारी बढ़ रही है. अंतरराष्ट्रीय मानकों, जैसे एफएटीएफ गाइडलाइंस, के अनुसार भारत अपने सिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. क्या CBI केस में राहत मिलने से ED केस खत्म हो सकता है? सीधे तौर पर ऐसा नहीं कहा जा सकता. अगर अदालत यह मानती है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस पूरी तरह प्रेडिकेट ऑफेंस पर निर्भर है तो असर पड़ सकता है. लेकिन अगर इसे स्वतंत्र अपराध माना जाता है, तो ED का केस जारी रह सकता है. यही कानूनी बहस का केंद्र है. मनी लॉन्ड्रिंग को स्वतंत्र अपराध क्यों माना जाता है? ED का तर्क है कि मनी लॉन्ड्रिंग केवल मूल अपराध का विस्तार नहीं है. यह एक अलग प्रक्रिया है जिसमें अवैध पैसे को वैध बनाने की कोशिश की जाती है. इसलिए इसका ट्रायल अलग से चलना चाहिए, ताकि अपराध से अर्जित संपत्ति को रोका जा सके. इस बहस का भविष्य पर क्या असर पड़ेगा? यह मामला आने वाले समय में सभी PMLA केसों की दिशा तय कर सकता है. अगर अदालतें प्रेडिकेट ऑफेंस को आधार मानती हैं, तो कई केस प्रभावित हो सकते हैं. वहीं स्वतंत्र अपराध मानने पर एजेंसियों को ज्यादा ताकत मिलेगी. Source link

ताज़ा खबर

Punjab Assembly session live Update: पंजाब व‍ि‍धानसभा में हंगामे के आसार, आज...

Last Updated:May 01, 2026, 09:38 IST Punjab Assembly Special Session Live: राघव चड्ढा प्रकरण के बाद पंजाब में भगवंत मान सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में मान सरकार ने आज व‍िधानसभा में विशेष सत्र बुलाया है. ज‍िसमें सरकार ट्रस्ट वोट ला सकती है, और आम आदमी पार्टी का बहुमत साब‍ित कर सकती है. हालां‍क‍ि इस दौरान कांग्रेस घेराव और मजदूर यूनियनों के प्रदर्शन की तैयारी में है. भगवंत मान ने पंजाब व‍िधानसभा में एक मई को आज विशेष सत्र बुलाया है. इसमें सरकार ट्रस्‍ट वोट ला सकती है. Punjab Assembly session Live updates: राघव चड्ढा प्रकरण के बाद पंजाब आम आदमी पार्टी में उथल-पुथल मची हुई है. इस राजनीतिक संकट को देखते हुए आज भगवंत मान सरकार ने पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया है. हालांकि इस सत्र में काफी हंगामा होने के आसार हैं. माना जा रहा है कि आज मान सरकार असेंबली में ट्रस्ट वोट ला सकती है. अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का प्रयास कर सकती है. वहीं कांग्रेस भी सरकार का विरोध करने के लिए पूरी तैयारी में है. बता दें कि विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब AAP के सात राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं. इनमें से छह पंजाब से हैं, जिससे मान सरकार की स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनके पास 94 विधायक हैं, जो जनता का भरोसा दर्शाते हैं, लेकिन विपक्ष के लगातार हमलों के बीच ट्रस्ट वोट लाकर सरकार अपनी ताकत दिखाना चाहती है. विशेष सत्र से पहले कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें रणनीति तय की जाएगी. आप सरकार 2022 के विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी. तब से भगवंत मान सरकार ने सुशासन और कल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया है. लेकिन हालिया घटनाक्रम ने पार्टी के अंदरूनी एकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दूसरी ओर, कांग्रेस ने विधानसभा घेराव (घेराव) की तैयारी कर रही है. पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वरिंग के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन होगा. कांग्रेस मजदूरों के अधिकारों, मजदूरी बढ़ाने और बेहतर कामकाजी हालात जैसे मुद्दों को उठाएगी. मजदूर यूनियनों ने भी 10 बजे से प्रदर्शन शुरू करने की तैयारी की है, जिससे राज्य की राजनीतिक माहौल पहले से ही गरम है. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

बंगाल में BJP के ‘कौटिल्‍य’, जिनकी व्‍यूह रचना में फंस गईं ममता...

होमताजा खबरदेश बंगाल में BJP के ‘कौटिल्‍य’, जिनकी व्‍यूह रचना में फंस गईं ममता बनर्जी Last Updated:May 01, 2026, 09:59 IST Sunil Bansal Bengal Chunav Strategy: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्‍न हो चुकी है. एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी की बढ़त दिखाई गई है. ऐसे में बंगाल चुनाव के लिए रणनीति बनाने वाले उस ‘कौटिल्‍य’ की चर्चा करना जरूरी हो गया है, जिन्‍होंने जनता के बीच भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने में अहम भूमिका निभाई. पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल ने ऐसी चुनावी रणनीति बनाई, जिसके सामने ममता बनर्जी जैसी माहिर राजनीतिज्ञ को भी बेबस नजर आईं. (सुनील बंसल के फेसबुक अकाउंट से साभार) Sunil Bansal Bengal Chunav Strategy: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘भय आउट, भरोसा इन’ की लाइनों को गढ़ने वाले बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने प्रदेश जीतने के लिए इस बार ऐसी व्यूह रचना की जिसमें ममता बनर्जी फंसती हुई नजर आ रही हैं. संगठनात्मक कौशल के धनी बंसल और चुनावी रणनीतिकार भूपेन्द्र यादव, विप्लब देव और अनिल मालवीय की चौकड़ी ने पूरे पश्चिम बंगाल को मथने का ऐसा काम किया कि ज्‍यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी ममता के गढ़ को ढहाते हुए नजर आ रही है. इस पूरे चुनाव में रणनीति के मुताबिक छोटी-छोटी जनसभाओं पर फोकस किया गया. ये छोटी-छोटी मीटिंग्‍स मोहल्लों और घरों के आधार पर की गई. पश्चिम बंगाल की 53 विधानसभाओं में 12 हजार से ज्यादा स्ट्रीट मीटिंग रखी गई. इसके अलावा 1 लाख 65 हजार छोटी-छोटी सभाएं रखी गईं, जिसके जरिये मतदाताओं खासकर महिलाओं से संवाद कायम किया गया. इन सभाओं के माध्यम से ‘भाजते ताई-बीजेपी चाई’ का माहौल बनाने का काम किया गया. BJP की वो रणनीति जिसमें उलझ गई TMC चुनावी रणनीति के मुताबिक, पहले ममता बनर्जी को टार्गेट न करने का निर्णय लिया गया, लेकिन TMC के विधायकों के खिलाफ माहौल बनाने की मुहिम शुरू की गई. करीब 80 प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके इस मुहिम के तहत करीब 220 विधानसभाओं में TMC विधायकों के खिलाफ बीजेपी ने चार्जशीट जारी की. इसके बाद दूसरे चरण में जिला स्तर पर चार्जशीट जारी की गई. और फिर आखिरी कील ठोकने का काम गृहमंत्री अमित शाह ने ममता सरकार को खिलाफ चार्जशीट जारी करके किया. इस मुहिम का असर यह हुआ कि TMC को अपने 77 उम्मीदवार चेंज करने के लिए मजबूर होना पड़ा. इसके बाद बीजेपी ने 10 हजार किलोमीटर लंबी परिवर्तन यात्रा बंगाल में निकाली. ‘जिसने ब्रिगेड जीत लिया, उसने बंगाल जीत लिया’ बीजेपी के प्रति जोश और बंगाल में बदलाव के लिए बयार की संभावना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में हुई पहली जनसभा से लगाया जा सकता है. इस रैली ने ममता बनर्जी के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी थीं, क्योंकि ब्रिगेड मैदान के बारे में कहा जाता है कि जिसने ब्रिगेड जीत लिया, उसने बंगाल जीत लिया. पीएम मोदी की इस जनसभा में 5 लाख से ज्यादा लोग जुटे थे. इसके बाद सह प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देव के फीड बैक के आधार पर डायरेक्ट ममता के खिलाफ बीजेपी नेताओं ने मोर्चा खोल दिया और फिर ममता द्वारा ‘मां-माटी-मानुष’ के ऊपर हुए अत्याचारों की शृंखला को बंगाली वोटरों को याद दिलाने का काम किया गया. इसी क्रम में RG कर और संदेशखाली पीड़िताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया गया. युवाओं-महिलाओं पर फोकस युवा और महिलाओं से सीधे संवाद किए गये और इसके साथ ही युवा कार्ड और मातृशक्ति कार्ड के तहत लाखों की संख्या में फॉर्म भी भरवाये गए. पूरे चुनाव के दौरान राज्य और केन्द्रीय नेतृत्व के द्वारा 640 सभाएं आयोजित की गईं. प्रधानमंत्री मोदी ने कुल 19 सभाएं और 2 रोड शो किए और करीब 42 संगठनात्मक जिले कवर किए. वहीं, गृहमंत्री शाह ने 29 सभाएं और 11 रोड शो किए और 29 संगठनात्मक (23 प्रशासनिक) जिले कवर किए. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी करीब 17 कार्यक्रम चुनाव के दौरान लगाए गए. About the Author Manish Kumar बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार? cbse.gov.in पर...

Last Updated:May 01, 2026, 07:47 IST CBSE 12th Result 2026 LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने की तैयारी में है. पहले 30 अप्रैल को सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सीबीएस…और पढ़ें CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने की संभावना है नई दिल्ली (CBSE 12th Result 2026 LIVE). सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 को खत्म हुई थीं. उसके बाद से ही सभी सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है. सीबीएसई बोर्ड ने सरकारी रिजल्ट पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया है. लेकिन माना जा रहा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 12वीं रिजल्ट डेट और टाइम की सूचना देगा. CBSE 12th Result 2026 Date LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के नतीजे कब तक जारी होंगे? सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: सीबीएसई आमतौर पर 12वीं के परिणाम मई के पहले या दूसरे हफ्ते में घोषित करता है. इस साल सीबीएसई ने 10वीं के नतीजे अप्रैल में ही घोषित कर दिए थे. मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले सालों के रुझानों के अनुसार, 12वीं के नतीजे मई 2026 के दूसरे हफ्ते में आने की संभावना है. बोर्ड ने डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली (On-Screen Marking) का इस्तेमाल किया है, जिससे सरकारी रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया काफी तेज हुई है. वर्तमान में डेटा वेरिफिकेशन और फाइनल कंपाइलेशन का काम चल रहा है. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट आमतौर पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच लाइव किए जाते हैं. Source link

ताज़ा खबर

Today Weather Live | Aaj Ka Mausam Live: 70KM की आंधी, ओले...

Aaj Ka Mausam Live: अप्रैल के आखिरी सप्ताह में देश का मौचम अचानक बदल गया. पूरा देश जहां पूरे अप्रैल महीने में गर्मी से तप रहा था वहीं 30 अप्रैल को लगभग पूरे देश में बारिश, ओले और तेज हवाएं चली है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि तेज आंधी, ओले और मूसलाधार बारिश ये तीनों मिलकर 1 मई से अगले दो दिनों में कई राज्यों में गदर मचाने वाले हैं. 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं न सिर्फ पेड़ों और बिजली के खंभों को गिरा सकती हैं, बल्कि आम जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं. सवाल यह है कि क्या यह बदलाव सिर्फ राहत है या फिर एक नई आफत की शुरुआत? मौसम के इस उलटफेर ने साफ कर दिया है कि अब मौसम पहले जैसा स्थिर नहीं रहा. मौसम विभाग मुताबिक यह बदलाव अचानक नहीं है बल्कि पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन जैसे कई सिस्टम मिलकर देश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक इसका असर देखने को मिलेगा. कई राज्यों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा है. वहीं कुछ इलाकों में हीटवेव का असर भी जारी रहेगा. यानी राहत और खतरा, दोनों साथ-साथ चलेंगे. ऐसे में अगले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं. बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है. (PTI) देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जो मिलकर एक बड़ा प्रभाव पैदा कर रहे हैं. पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है. वहीं मैदानी इलाकों में इसका असर आंधी और ओलावृष्टि के रूप में दिखाई दे रहा है. इसके अलावा पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. इस मौसम बदलाव का असर सिर्फ तापमान तक सीमित नहीं है. तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने, बिजली सप्लाई बाधित होने और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है. किसानों के लिए भी यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक ऐसा यू-टर्न लिया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और राहत भी दी है. गुरुवार शाम से शुरू हुई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे इलाके का तापमान तेजी से नीचे ला दिया. कई जगहों पर पेड़ गिरने और ट्रैफिक प्रभावित होने की खबरें भी सामने आईं. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो इस बात का संकेत है कि मौसम और बिगड़ सकता है. तेज हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है, जो कमजोर ढांचों और खुले में खड़ी गाड़ियों के लिए खतरा बन सकती हैं. इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं. हालांकि इस बदलाव से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम की यह अनिश्चितता लोगों के लिए चुनौती बनती जा रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना खुले में काम करते हैं या यात्रा करते हैं. यूपी में अलर्ट उत्तर प्रदेश में मौसम का असर अब पूरे राज्य में दिखाई देने लगा है. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक आंधी और बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं. कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो संभावित खराब मौसम की चेतावनी देता है. बुंदेलखंड और पूर्वी जिलों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना ज्यादा जताई गई है. बीते कुछ घंटों में कई जगहों पर धूल भरी आंधी चली और उसके बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. लेकिन यह राहत स्थायी नहीं है, क्योंकि मौसम लगातार बदल रहा है. बिहार में मौसम का मिजाज बिहार में भी मौसम ने एक साथ राहत और खतरा दोनों का अहसास कराया है. राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. लेकिन इसके साथ ही आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का खतरा भी बढ़ गया है. करीब 22 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज तूफान और बारिश की संभावना बनी हुई है. कई इलाकों में पहले ही बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे नुकसान की खबरें भी आई हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खासकर खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है. इसके अलावा तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर बिजली के खंभे और पेड़ गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. राजस्थान में बदलाव राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम का यह बदलाव किसी राहत से कम नहीं है, लेकिन इसके साथ जोखिम भी जुड़ा हुआ है. कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले 2-3 दिनों तक यह मौसम बना रह सकता है. कुछ इलाकों में आंधी की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यह स्थिति खासतौर पर रेगिस्तानी इलाकों में धूल भरी आंधी का रूप ले सकती है, जिससे विजिबिलिटी कम हो जाती है और सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है. किसानों के लिए भी यह समय संवेदनशील है, क्योंकि तेज हवाएं और बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. राजस्थान के करौली-धौलपुर सहित आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब और हरियाणा पंजाब में मौसम का असर लगातार बढ़ रहा है. कई जिलों में बादलों की आवाजाही तेज हो गई है और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. अगले 24 घंटों के दौरान आंधी और तेज बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे

ताज़ा खबर

LPG Price: भारत के किस शहर में मिलता है सबसे सस्‍ता एलपीजी...

होमफोटोदेश किस शहर में मिलता है सबसे सस्‍ता LPG सिलेंडर? कमर्शियल गैस का भाव भी जान लें Last Updated:May 01, 2026, 04:01 IST Cheapest LPG Gas Cylinder in India: होर्मुज के वैश्विक तनाव के बीच भारत में घरेलू गैस की कीमतें स्थिर हैं लेकिन शहरों के बीच बड़ा अंतर दिखा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार नोएडा (₹910.50) दिल्ली और मुंबई को पछाड़कर सबसे सस्ता शहर बनकर उभरा है. दूसरी ओर, पटना (₹1,002.50) में कीमतें सबसे अधिक हैं. हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर में ₹219 तक की भारी बढ़ोतरी ने व्यापारिक जगत और रेस्टोरेंट के बजट को हिलाकर रख दिया है. दुनिया की सबसे संवेदनशील समुद्री नस स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज युद्ध की दहलीज पर हैं. वैश्विक ऊर्जा सप्लाई की इस लाइफलाइन पर बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया को डरा दिया है कि कहीं कच्चा तेल और गैस ₹200 के पार न पहुंच जाए. लेकिन इस वैश्विक महासंग्राम के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें नियंत्रित हैं. भारत के एक शहर ने सबको पछाड़ते हुए सबसे सस्ते एलपीजी गैस सिलेंडर का खिताब अपने नाम कर लिया है. ताज्जुब की बात यह है कि यह शहर न तो दिल्ली है और न ही आर्थिक राजधानी मुंबई. आइए जानते हैं उस शहर का नाम जहां आज भी रसोई की आग सबसे कम कीमत पर जल रही है. दूसरी ओर बिहार की राजधानी पटना के निवासियों के लिए रसोई का बजट बिगड़ता नजर आ रहा है. पटना इकलौता ऐसा प्रमुख शहर है जहां घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹1,002.50 तक पहुंच गई है. यह नोएडा की तुलना में ₹92 प्रति सिलेंडर महंगा है. वहीं, लखनऊ (₹950.50) और हैदराबाद (₹965.00) भी महंगे शहरों की सूची में ऊपर बने हुए हैं. Add News18 as Preferred Source on Google व्यापारियों और रेस्टोरेंट मालिकों के लिए यह महीना काफी भारी रहने वाला है. कमर्शियल सिलेंडर (19 Kg) की कीमतों में लगभग हर शहर में ₹200 के आसपास की बढ़ोतरी हुई है:<br />• पटना और कोलकाता: यहां सबसे ज्यादा ₹219.50 की वृद्धि हुई है.<br />• मुंबई: ₹195 की बढ़ोतरी के साथ नई कीमत ₹2,031.00 हो गई है.<br />• दिल्ली और नोएडा: यहां ₹194 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. डेटा के पीछे की कहानी<br />• नोएडा की जीत: दिल्ली-एनसीआर में नोएडा सबसे सस्ता (₹910.50) है, जबकि गुरुग्राम (₹921.50) काफी महंगा है.<br />• स्थिरता का भ्रम: घरेलू गैस की कीमतें स्थिर दिख रही हैं, लेकिन राज्यवार करों (VAT) के कारण एक ही देश में ₹92 का अंतर है.<br />• दक्षिण भारत का हाल: बेंगलुरु (₹915.50) में कीमतें दिल्ली से भी कम हैं, जबकि चेन्नई (₹928.50) और हैदराबाद (₹965.00) में बोझ अधिक है.<br />• लॉजिस्टिक्स का असर: तटीय शहरों (जैसे मुंबई और बेंगलुरु) में कीमतें अक्सर कम रहती हैं, जबकि मैदानी इलाकों (जैसे पटना और लखनऊ) में माल ढुलाई खर्च बढ़ने से दाम बढ़ जाते हैं. यदि आप एक सामान्य उपभोक्ता हैं तो चंडीगढ़ और तटीय शहर आपके लिए सबसे किफायती हैं. हालांकि सरकारी नीतियों और सब्सिडी के कारण अब ग्रामीण इलाकों में भी उज्ज्वला योजना के जरिए एलपीजी की पहुंच सस्ती और सुलभ हुई है. उपभोक्ता अपनी स्थानीय कीमतों की जानकारी Indian Oil (Indane) या HP Pay जैसे मोबाइल ऐप्स के जरिए रियल-टाइम में ले सकते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 1 may 2026 Scorpio horoscope in hindi control...

Last Updated:May 01, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 1 may 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और आत्म-नियंत्रण बनाए रखने का है. किसी भी उकसावे या गुस्से वाली स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. करियर और आर्थिक मामलों में दूसरों के बजाय अपने विवेक पर भरोसा करें और फिलहाल बड़े निवेश को टाल देना ही बेहतर है. रिश्तों में शांति और सामंजस्य बनाए रखने के लिए आज मौन का सहारा लें. सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 1 मई 2026 का दिन मानसिक दृढ़ता की मांग करने वाला है. आज सितारों की चाल संकेत दे रही है कि कोई व्यक्ति या परिस्थिति आपको जानबूझकर उकसाने का प्रयास कर सकती है. सुबह के समय ग्रहों का प्रभाव कुछ ऐसा रहेगा कि छोटी-छोटी बातें भी आपको क्रोध दिला सकती हैं या आपको तीखी प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर कर सकती हैं. याद रखें आज आपका मौन ही आपका सबसे बड़ा हथियार है. यदि आप आवेग में आकर कोई जवाब देते हैं, तो आप दूसरों के बिछाए जाल में फंस सकते हैं. आज का मूल मंत्र है ठहराव. किसी भी बात पर रिएक्ट करने से पहले कुछ सेकंड रुकें. लंबी सांस लें और फिर निर्णय लें.​कार्यक्षेत्र में विवेक और बौद्धिक स्वतंत्रताज्योतिषाचार्य दीपेश शास्त्री ने बताया कि करियर और बिजनेस के लिहाज से आज आपको अपनी निर्णय क्षमता पर भरोसा करना होगा. कार्यस्थल पर सहकर्मी या प्रतिद्वंद्वी आपको लुभावनी बातों या गलत सूचनाओं के जरिए भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं. आज किसी के कहने पर आकर अपनी रणनीति न बदलें. न ही किसी नए प्रोजेक्ट में बिना सोचे-समझे हाथ डालें. अपना दिमाग लगाएं, तथ्यों की जांच करें और फिर ही आगे बढ़ें. आज सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करना पेशेवर मोर्चे पर नुकसानदेह साबित हो सकता है. अपनी बौद्धिक स्वतंत्रता बनाए रखें और अपनी कार्यशैली में स्पष्टता रखें. तभी सफलता आपके कदम चूमेगी. ​आर्थिक सावधानी और निवेश का सही नजरियाज्योतिषाचार्य ने बताया कि धन और संपत्ति के मामलों में आज का दिन सतर्कता बरतने का है. आज वित्तीय लेन-देन करते समय भावनाओं को बीच में न आने दें. यदि कोई मित्र या रिश्तेदार भावुक होकर आपसे उधार मांगता है या किसी निवेश की सलाह देता है, तो पूरी तरह जांच-परख के बाद ही कदम उठाएं. भावनाओं में बहकर लिया गया वित्तीय फैसला भविष्य में मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. आज बड़े निवेश टालना बेहतर रहेगा. संचय और बचत पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्चों से बचें. हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखना आज आपके आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करेगा. ​रिश्तों में शांति और विशेष ज्योतिषीय उपायपारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में आज ‘मौन’ सबसे बड़ा समाधान बनकर उभरेगा. जीवनसाथी या किसी प्रियजन के साथ बहस होने की संभावना है, लेकिन यदि आप शांत रहते हैं, तो विवाद बड़ा रूप नहीं लेगा. आज का शुभ अंक 7 है और शुभ रंग हल्का ग्रे है, जो आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा. गुस्से पर नियंत्रण पाने के लिए आज विशेष उपाय करें. एक गिलास सादा पानी धीरे-धीरे पिएं और उसके बाद 30 सेकंड तक बिना कुछ बोले शांत बैठें. यह छोटा सा प्रयोग आपकी ऊर्जा को संतुलित करेगा. दिन को आपके पक्ष में मोड़ देगा. स्वयं पर नियंत्रण ही आज आपकी विजय का आधार है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

ताज़ा खबर

Kark Rashifal 1 May | Today Kark Rashifal | Kark Daily Horoscope...

Last Updated:May 01, 2026, 00:11 IST Aaj Ka Kark Rashifal 1 May 2026: 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा और वृद्धि योग के शुभ संयोग से कर्क राशि वालों के लिए तरक्की के नए द्वार खुलेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, विशाखा नक्षत्र आपके आत्मविश्वास और फोकस को बढ़ाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता और नई जिम्मेदारियां मिलने के प्रबल योग हैं. जानिए आज की लव लाइफ, करियर, शिक्षा और महिलाओं के लिए विशेष ज्योतिषीय सलाह. साथ ही, शुभ अंक, रंग और पश्चिम दिशा के दिशा शूल से बचने के उपाय भी. Aaj Ka Kark Rashifal 1 May 2026: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 1 मई 2026 का दिन बेहद शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज बैशाख मास की पूर्णिमा तिथि पर पड़ने वाली बुद्ध पूर्णिमा का आध्यात्मिक प्रभाव भी आज आपके जीवन में शांति और संतुलन लेकर आएगा. आज बन रहा वृद्धि योग आपके जीवन में तरक्की, प्रगति और नए अवसरों के द्वार खोल सकता है. इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है. इसके सतह ही आज विशाखा नक्षत्र का प्रभाव आपके लक्ष्य को पाने की दिशा में आपको मजबूती और फोकस प्रदान करेगा. यह नक्षत्र सफलता का प्रतीक माना जाता है. नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, आज कर्क राशि के जातकों का आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में आपके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी. लेकिन कुछ सावधानियां आपको आज बरतनी होगी. कर्क राशिफल: लव लाइफपंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा संकेत दे रहा है. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी. वहीं सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. आज आप अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो आज का समय बेहद अनुकूल है. कर्क राशिफल: नौकरी और व्यवसायकर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन नई जिम्मेदारियों और अवसरों से भरा रहेगा. ऑफिस में आज बॉस आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है. यह आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा. व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभकारी है. नए सौदे या साझेदारी के अवसर मिल सकते हैं. यदि आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा. कर्क राशिफल: छात्रों के लिए दिनकर्क राशि के छात्र जातकों के लिए आज का दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा. आज आपका पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक संकेत मिलेंगे. आज आपका फोकस मजबूत रहेगा, जिससे कठिन विषय भी आसानी से समझ में आएंगे. कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए दिनकर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. आज घर-परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती. आज आप खुद को आत्मनिर्भर और मजबूत महसूस करेंगी. साथ ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. कर्क राशिफल: सावधानी और दिशा शूलज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन की अपनी एक ऊर्जा और सीमाएं होती हैं. आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा है, अतः कर्क राशि के जातकों को आज पश्चिम दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. यदि यात्रा अनिवार्य हो, तो उपाय करके ही निकलें. शुभ अंक: 1शुभ रंग: सफेद आज का विशेष उपायकर्क राशि के जातकों को आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से संतोषी मां की पूजा आराधना करना शुभ रहेगा. आज माता को फल, फूल और विशेष रूप से सफेद बताशे चढ़ाना अत्यंत फलदाई रहेगा. इससे मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी. About the Author Rahul Goel राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Nainital,Uttarakhand Source link

Scroll to Top