भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

नेताजी की हुंकार और ‘आचार्य’ का बड़प्पन, 1940 का वो वाकया जिसने...

Last Updated:May 02, 2026, 14:51 IST Town Hall Ghazipur History: गाजीपुर के टाउन हॉल का इतिहास देश के दो महान दिग्गजों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और आचार्य नरेंद्र देव की एक अनोखी कहानी समेटे हुए है. साल 1940 में जब कांग्रेस और फॉरवर्ड ब्लॉक के बीच वैचारिक मतभेद चरम पर थे, तब टाउन हॉल में दोनों नेताओं की जनसभाएं एक ही समय पर आयोजित की गईं. तनावपूर्ण माहौल के बीच आचार्य नरेंद्र देव ने नेताजी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके सामने भाषण देने से इनकार कर दिया, जो आज भी मिसाल है. Town Hall Ghazipur History: क्या आप जानते हैं कि जिस टाउन हॉल के पास से आप रोजाना गुजरते हैं, उसकी दीवारों में भारत की आजादी के सबसे दिलचस्प और तनावपूर्ण अध्यायों में से एक दफन है? यह कहानी है देश के दो सबसे बड़े दिग्गजों सुभाष चंद्र बोस और आचार्य नरेंद्र देव के बीच की एक ऐसी ‘टकराहट’ की, जो होने से पहले ही आपसी सम्मान की मिसाल बन गई. आज नेताजी के गाजीपुर दौरे के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए, लोकल 18 आपको ले जा रहा है टाउनहॉल की उन गलियों में, जहां से कभी इंकलाब की हुंकार गूंजी थी. गाजीपुर के इस ऐतिहासिक वाक्य का विस्तृत जिक्र पीएन सिंह की चर्चित पुस्तक ‘गाजीपुर के गौरव-बिन्दु: साहित्य’ में मिलता है, जिसे प्रतिश्रुति प्रकाशन ने प्रकाशित किया है. पीजी कॉलेज, गाजीपुर के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविशंकर सिंह इसी पुस्तक के तथ्यों के आधार पर उस रोमांचक दौर का विवरण साझा करते हैं. 1938: जब बाबू परशुराम राय की जिद पर गाजीपुर आए नेताजीबताते हैं कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का गाजीपुर से गहरा नाता था. साल 1938 में पूर्वांचल की राजनीति में एक नया मोड़ आया, जब बाबू परशुराम राय के निमंत्रण पर नेताजी पहली बार यहां आए. रायगंज स्थित कांग्रेस दफ्तर और बाबू परशुराम राय का घर उस वक्त क्रांति का मुख्य केंद्र हुआ करता था. परशुराम राय का कारोबार कोलकाता तक फैला था और उन्हीं की जिद थी कि नेताजी गाजीपुर की धरती पर कदम रखें. उनके आने से पूरे पूर्वांचल में स्वाधीनता संग्राम की लहर तेज हो गई थी. 1940 का वो सियासी ड्रामा: कांग्रेस बनाम फॉरवर्ड ब्लॉककहानी का सबसे दिलचस्प मोड़ 1940 में आता है. तब तक स्थितियां बदल चुकी थीं, नेताजी कांग्रेस छोड़ चुके थे और अपनी नई राह ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ के रूप में चुन चुके थे. वैचारिक मतभेद इतने गहरे थे कि जब नेताजी गाजीपुर पहुंचे, तो कांग्रेस की जिला इकाई (पंडित दालसिंगार दुबे के नेतृत्व में) ने उनके कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया. आलम यह था कि एक ही समय और एक ही स्थान (टाउन हॉल) पर दो समानांतर जनसभाएं रख दी गई थीं. टकराव का वो पल: जब आचार्य नरेंद्र देव ने पेश की मिसालटाउन हॉल में माहौल तनावपूर्ण था. एक तरफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस का मंच था, तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रखर वक्ता आचार्य नरेंद्र देव को मैदान में उतार दिया था. गाजीपुर की जनता सांसें थामे इस ऐतिहासिक टकराव को देखने के लिए खड़ी थी. लेकिन तभी आचार्य नरेंद्र देव ने अपनी महानता से सबको निरुत्तर कर दिया. उन्होंने यह कहकर सबको चौंका दिया कि, ‘सुभाष के सामने मैं भाषण नहीं दूंगा.’ आचार्य जी ने नेताजी के सम्मान में मंच साझा करने या उनके विरोध में बोलने से साफ इनकार कर दिया. यह केवल एक राजनीतिक घटना नहीं थी, बल्कि गाजीपुर की उस पावन मिट्टी के संस्कार थे, जहां मतभेद तो हो सकते थे, लेकिन सम्मान में कभी कमी नहीं आती थी. About the Author Rahul Goel राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ghazipur,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

मुनशी नान से हबीब शरबत तक! ये हैं पुराने हैदराबाद की 6...

होमफोटोलाइफ़फूड मुनशी नान से हबीब शरबत तक! ये हैं हैदराबाद की 6 फेमस फूड शॉप, पता नोट करें Last Updated:May 02, 2026, 12:56 IST Hyderabad Street Food: हैदराबाद का पुराना शहर अपनी ऐतिहासिक विरासत और नवाबी स्वाद के लिए जाना जाता है. यहां की तंग गलियों में मुनशी नान, निम्राह कैफे, मदीना होटल, हाजी साहब की दुकान और हबीब सॉफ्ट ड्रिंक जैसी दशकों पुरानी दुकानें आज भी अपनी परंपरा को जिंदा रखे हुए हैं. सुलेमान उस्मानी की मिठाइयों से लेकर ईरानी चाय, निहारी, कबाब और शरबत तक हर स्वाद में पुराने शहर की तहजीब झलकती है. ये ठिकाने सिर्फ भोजन नहीं बल्कि इतिहास और संस्कृति का अनुभव कराते हैं. हर जगह आज भी लोगों की भीड़ इस स्वाद को जीने आती है. जब बात मीठे और बेकरी प्रोडक्ट्स की आती है, तो सुलेमान उस्मानी का नाम सबसे ऊपर आता है. रमजान के दौरान यहां की हलीम और पूरे साल मिलने वाली डबल का मीठा और खुबानी का मीठा अपनी शुद्धता के लिए जाने जाते हैं. यहां की मिठाइयों में आज भी वही नजाकत है, जो पुराने वक्त के नवाबों को पसंद आती थी. दुकान पर सुबह से लेकर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. यहां का स्वाद लोगों को बार बार खींच लाता है और पुराने शहर की मिठास को जीवंत रखता है. हर पीढ़ी इसका आनंद लेती है. हैदराबाद का पुराना शहर अपनी ऐतिहासिक विरासत और लाजवाब स्वाद के लिए जाना जाता है. यहां की तंग गलियों में दशकों पुरानी दुकानें आज भी पारंपरिक मसालों और खास पकाने के अंदाज से लोगों को आकर्षित करती हैं. मुनशी नान, निम्राह की ईरानी चाय, हलीम, डबल का मीठा और खुबानी का मीठा जैसे व्यंजन यहां की पहचान बन चुके हैं. ये ठिकाने सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि हैदराबाद की तहजीब, संस्कृति और नवाबी स्वाद को जिंदा रखते हैं, जहां हर निवाला इतिहास और परंपरा का अहसास कराता है. मदीना होटल पत्थरगट्टी स्थित यह होटल हैदराबाद की पहचान से जुड़ा है. 1947 के आसपास खुला यह होटल अपनी निहारी और पाया के लिए मशहूर है. कहते हैं कि पुराने शहर की सुबह आज भी यहां की गरमा गरम निहारी और कुल्चे के बिना अधूरी मानी जाती है. इसका पारंपरिक स्वाद और पुराना आर्किटेक्चर आपको बीते दौर की याद दिलाता है. यहां सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है. लोग दूर दूर से इसका स्वाद लेने आते हैं. यह जगह आज भी पुराने हैदराबाद की रसोई संस्कृति को जीवित रखे हुए है. हर बाइट में इतिहास झलकता है. Add News18 as Preferred Source on Google हाजी साहब की दुकान नामपल्ली के पास स्थित यह दुकान अपने कबाब और पराठों के लिए विख्यात है. यहां के लखमी और मटन समोसे शाम के वक्त सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. सादगी और स्वाद का ऐसा तालमेल यहां देखने को मिलता है कि शहर के रईस भी अपनी गाड़ियों से उतरकर यहां के कबाबों का लुत्फ लेते नजर आते हैं. गर्मागर्म पराठों के साथ परोसे जाने वाले कबाब यहां की खास पहचान हैं. शाम ढलते ही दुकान पर भीड़ बढ़ जाती है. पुराने हैदराबाद का असली स्वाद यहां हर बाइट में महसूस किया जा सकता है. यह जगह आज भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है. मुनशी नान 1851 में शुरू हुई यह दुकान नान के मामले में हैदराबाद का सबसे बड़ा नाम है. इसके संस्थापक हुसैन कासमी, निजाम के दरबार में मुनशी थे इसलिए इसका नाम मुनशी नान पड़ा. यहां के चौकोर और पान की शक्ल के नान आज भी लकड़ी के तंदूर में पारंपरिक तरीके से पकाए जाते हैं. मटन करी या हलीम के साथ इस नान का जोड़ बेजोड़ है. इसका स्वाद पुराने हैदराबाद की शाही रसोई की याद दिलाता है. हर दिन यहां ताजा नान तैयार किया जाता है. दूर दूर से लोग इसका स्वाद लेने आते हैं. यह जगह आज भी अपनी परंपरा और स्वाद के लिए जानी जाती है. निम्राह कैफे चारमीनार के बिल्कुल बगल में स्थित यह कैफे भले ही बहुत बड़ा न हो लेकिन इसका रुतबा बहुत ऊंचा है. यहां की ईरानी चाय और उस्मानिया बिस्किट का स्वाद चखे बिना चारमीनार का दौरा पूरा नहीं होता. सुबह की पहली किरण से लेकर रात के अंधेरे तक यहां लोगों का हुजूम सिर्फ उस एक कप चाय के लिए उमड़ता है जिसकी रेसिपी दशकों से गुप्त है. इसकी चाय की खुशबू दूर तक लोगों को खींच लाती है. पुराने हैदराबाद की कैफे संस्कृति को यह जगह आज भी जिंदा रखे हुए है. हर उम्र के लोग यहां का आनंद लेते हैं. यह जगह शहर की पहचान बन चुकी है. हबीब सॉफ्ट ड्रिंक पुरानी हवेली रोड पर स्थित यह दुकान अपने शरबत के लिए मशहूर है. खासकर इनका जामुन का शरबत और दूध का शरबत गर्मियों में राहत का दूसरा नाम है. यह कोई फैंसी जूस सेंटर नहीं है बल्कि एक छोटी सी दुकान है जिसने फलों के असली अर्क और पुराने तरीके को बचाकर रखा है. यहां हर शरबत ताजे फलों और पारंपरिक विधि से तैयार किया जाता है. गर्मियों में यहां लोगों की लंबी कतार लगती है. इसका स्वाद आज भी पुराने हैदराबाद की सादगी और ताजगी को महसूस कराता है. यह जगह अपने देसी स्वाद के लिए खूब पसंद की जाती है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

Maharashtra HSC Result 2026 OUT LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, 12...

नई दिल्ली (MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 LIVE). महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने कक्षा 12वीं (HSC) के नतीजों का ऐलान कर दिया है. इस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने 89.79% का कुल पास प्रतिशत दर्ज किया है. हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल के 91.88% की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स की भागीदारी को देखते हुए इसे स्टेबल प्रदर्शन माना जा रहा है. सरकारी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा. Maharashtra Board 12th Result 2026 LIVE: स्ट्रीम और जिला-वार प्रदर्शन का इंतजार महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड अब जल्द ही उन जिलों और डिवीजनों की सूची जारी करेगा, जिन्होंने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. पिछले सालों के रुझान देखें तो कोंकण डिवीजन अक्सर टॉप पर रहता है. इसके साथ ही साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के अलग-अलग पास प्रतिशत का विवरण भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. इस साल भी कोंकण जिला नंबर 1 पर है. Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: छात्रों की संख्या और बोर्ड का मैनेजमेंट महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड देश के उन चुनिंदा एजुकेशन बोर्ड में शामिल है जहां परीक्षार्थियों की संख्या बहुत अधिक होती है. इस साल भी 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का मैनेजमेंट करना बोर्ड के लिए बड़ी चुनौती थी. इसके बावजूद, समय पर रिजल्ट जारी करना और 12.86 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का सफल होना बोर्ड की कार्यकुशलता को प्रमाणित करता है. Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: पास प्रतिशत में मामूली गिरावट महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल का कुल पास प्रतिशत 89.79% रहा है. अगर इसकी तुलना साल 2025 के 91.88% से की जाए तो इसमें 2.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव या मूल्यांकन के सख्त मानदंडों की वजह से यह मामूली गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, 89.79% का आंकड़ा अभी भी राज्य के शैक्षिक स्तर की मजबूती को दर्शाता है. महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: कितने पास, कितने फेल? महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: एमएसबीएसएचएसई (MSBSHSE) की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से कुल 12,86,843 स्टूडेंट्स पास होने में सफल रहे हैं. महाराष्ट्र बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से तैयार किए गए हैं. जल्द ही बोर्ड स्ट्रीम-वाइज (साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स) और जिला-वार प्रदर्शन की विस्तृत रिपोर्ट भी साझा करेगा. Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल भी कोंकण डिवीजन नंबर 1 पर है. रिजल्ट लिंक कुछ देर बाद वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा. Maharashtra Board 12th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम का प्रदर्शन महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 लाइव: आमतौर पर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के कारण साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत आर्ट्स और कॉमर्स के मुकाबले 2-3% अधिक रहता है. 2025 में साइंस का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: समझिए महाराष्ट्र बोर्ड का ग्रेडिंग सिस्टम महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड अंकों के आधार पर ग्रेड देता है. 75% से अधिक अंक लाने वालों को ‘डिस्टिंक्शन’, 60% से ऊपर वालों को ‘फर्स्ट क्लास’ और 45% से 59% वालों को ‘सेकंड क्लास’ की श्रेणी में रखा जाता है. Maharashtra Board 12th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड टॉपर लिस्ट क्यों नहीं जारी करता है? महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड पिछले कुछ सालों से टॉपर्स की मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है. इसके पीछे मुख्य कारण स्टूडेंट्स के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकना और कम अंक आने पर होने वाले मानसिक तनाव को कम करना है. बोर्ड केवल स्टैटिस्टिल डेटा साझा करता है. MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: बस शुरू होने वाली है प्रेस कॉन्फ्रेंस महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस बस किसी भी वक्त शुरू होने वाली है. प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव किया जाएगा. Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: ठीक 12 बजे एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक दोपहर में ठीक 12 बजे एक्टिव किया जाएगा. महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो गया है. digilocker.gov.in Maharashtra Board HSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें? महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं नतीजों का लिंक डिजिलॉकर की ऐप और वेबसाइट पर भी एक्टिव किया जाएगा. आप नीचे लिखे स्टेप्स से डिजिलॉकर के जरिए मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं- डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट www.digilocker.gov.in या ऐप पर जाएं. अगर आपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो सीधे Login पर जाएं. वेबसाइट पर फोन नंबर और UIDAI आईडी पूछी जाएगी. फोन पर सीधे रिजल्ट देखने का टैब ओपन होगा. सरकारी रिजल्ट आने के बाद Maharashtra Board 12th Result 2026 Link नजर आएगा. अब अपना रोल नंबर, कक्षा और अन्य डिटेल्स भरकर SUMBIT करें. स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा. Maharashtra Board 12th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड डिवीजन वाइज रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड पूरे राज्य को 9 डिवीजन में बांटकर रिजल्ट जारी करता है. इसमें कोंकण डिवीजन हमेशा से ही अव्वल रहा है, जबकि मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में स्टूडेंट्स की संख्या अधिक होने के कारण पास प्रतिशत में कड़ा मुकाबला रहता है. Maharashtra HSC Result 2026 LIVE: लड़कों बनाम लड़कियों का प्रदर्शन महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड के इतिहास में पिछले कई सालों से लड़कियां लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं. पिछले साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5% से ज्यादा बेहतर रहा था और इस साल भी यही ट्रेंड रहने की उम्मीद है. Maharashtra Board 12th Topper List 2026 LIVE: क्या महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट जारी करेगा? महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड टॉपर लिस्ट

ताज़ा खबर

12350 KMPH की तूफानी रफ्तार, 1500 KM तक तबाही ही तबाही, ब्रह्मोस...

होमताजा खबरदेश 12350 KMPH की तूफानी रफ्तार, ब्रह्मोस से कहीं ज्‍यादा घातक है यह ब्रह्मास्‍त्र Last Updated:May 02, 2026, 09:33 IST Agni-5 vs Brahmos vs LR-AShM Missile: मिसाइल टेक्‍नोलॉजी के मामले में भारत टॉप के देशों में शुमार होता है. ब्रह्मोस से लेकर अग्नि सीरीज की मिसाइलें इसका ज्‍वलंत उदाहरण हैं. अब भारत के रक्षा वैज्ञानिकों ने मिसाइल तकनीक की दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. डीआरडीओ ने मध्‍यम दूरी तक हाइपरसोनिक रफ्तार से मार करने में सक्षम एंटी-शिप मिसाइल के फेज-2 का सफल परीक्षण किया है. इससे इंडियन नेवी सामर‍िक तौर पर और ज्‍यादा ताकतवर होगी. समंदर में दुश्‍मनों को नेस्‍तनाबूद करने में यह मिसाइल अहम भूमिका निभाएगी. DRDO ने लॉन्‍ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल (LR-AShM) के दूसरे चरण का सफल परीक्षण किया है. (फाइल फोटो/Reuters) Agni-5 vs Brahmos vs LR-AShM Missile: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने लॉन्‍ग रेंज हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल (LR-AShM) के दूसरे चरण का सफल परीक्षण किया है. एक्‍सपर्ट मानते हैं कि इस मिसाइल के इंडियन नेवी में शामिल होने से इंडियन नेवी की ताकत में कई गुना तक का ईजाफा होगा. समंदर में राष्‍ट्रीय हितों का रक्षा करना पहले क मुकाबले और बेहतर होगा. भारत ने LR-AShM का परीक्षण ऐसे समय में किया है, जब मैरीटाइम सिक्‍योरिटी को लेकर गंभीर चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं. ईरान जंग ने समुद्री सुरक्षा के मुद्दे को और भी गंभीर बना दिया है. दूसरी तरफ, हिन्‍द महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों ने पहले से ही भारत की चिंताएं बढ़ा रखी हैं. ऐसे में भारत के लिए मैरीटाइम सिक्‍योरिटी को मजबूत करना काफी जरूरी हो गया. LR-AShM का सफल ट्रायल इस लिहाज से काफी अहम है. इससे समंदर में भारत की सामरिक ताकत काफी बढ़ेगी. भारत के भंडार में कई ऐसी मिसाइलें हैं, जो मारक क्षमता के मामले में काफी खतरनाक हैं. अग्नि-5 और ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलें उसी कैटेगरी में आते हैं. अब सवाल उठता है कि LR-AShM ब्रह्मोस और अग्नि-5 के मुकाबले में कहां ठहरती हैं. इन तीनों मिसाइलों में कौन सबसे ज्‍यादा खतरनाक है. भारत ने रक्षा क्षमताओं में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लंबी दूरी की एंटी-शिप हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्‍टम का सफल परीक्षण किया है. DRDO द्वारा ओडिशा तट के पास स्थित एक रक्षा केंद्र से इस मिसाइल के फेज-II का परीक्षण किया गया, जो देश की अगली पीढ़ी की स्ट्राइक क्षमता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. परीक्षण के दौरान मिसाइल ने लगभग 1500 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य को सटीकता से भेदते हुए अपनी क्षमता साबित की. यह मिसाइल टू-फेज हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल टेक्‍नोलॉजी पर आधारित है, जो इसे अत्यधिक गति और उच्च मारक क्षमता प्रदान करती है. ट्रायल में सभी मानकों का पालन किया गया. यह मिसाइल खास तौर पर Indian Navy की तटीय सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है और यह स्थिर व गतिशील समुद्री लक्ष्यों यानी मूविंग टार्गेट को निशाना बनाने में सक्षम है. स्वदेशी एवियोनिक्स और अत्याधुनिक सेंसर सिस्टम इसकी सटीकता और विश्वसनीयता को और बढ़ाते हैं. मिसाइल प्रारंभिक चरण में मैक-10 (12350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) तक की गति हासिल करती है और बाद में नियंत्रित ग्लाइड मोड में मैक 5 (6200 KMPH) की औसत गति से उड़ान भरती है. यह उपलब्धि भारत को हाइपरसोनिक तकनीक वाले चुनिंदा देशों की श्रेणी में और मजबूती से स्थापित करती है. साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसकी सामरिक स्थिति और समुद्री सुरक्षा को भी सुदृढ़ करती है. LR-AShM फ्यूचर वॉर के लिहाज से काफी अहम है. (फाइल फोटो/Reuters) LR-AShM: 12350 KMPH की स्‍पीड, 1500 KM रेंज भारत ने लंबी दूरी की हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल (LR-AShM) के फेज-II परीक्षण में बड़ी सफलता हासिल की है, जो देश की समुद्री सुरक्षा क्षमता को नई ऊंचाई देता है. इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत इसकी हाइपरसोनिक स्पीड है, जो शुरुआती चरण में मैक-10 तक पहुंचती है और बाद में नियंत्रित ग्लाइड फेज में मैक-5 की रफ्तार बनाए रखती है. यह गति और इसकी लो-एल्टीट्यूड मैन्युवरिंग क्षमता इसे दुश्मन के रडार से बचने में बेहद सक्षम बनाती है. LR-AShM दो स्टेज सॉलिड रॉकेट मोटर पर आधारित है, जिसमें पहला चरण बूस्ट देता है और दूसरा इसे हाइपरसोनिक गति तक पहुंचाता है. मिसाइल लगभग 1500 किलोमीटर दूर लक्ष्य को सटीकता से भेदने में सक्षम है. इसमें अत्याधुनिक टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम और स्वदेशी सेंसर लगे हैं, जो चलते और स्थिर दोनों प्रकार के समुद्री लक्ष्यों पर सटीक हमला सुनिश्चित करते हैं. यह मिसाइल विभिन्न प्रकार के पेलोड ले जाने में सक्षम है, जिससे इसकी ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है. LR-AShM भारत के पारंपरिक मिसाइल शस्त्रागार में एक अहम कड़ी जोड़ती है और नौसेना को एक शक्तिशाली, गैर-परमाणु स्ट्राइक विकल्प प्रदान करती है. अग्नि-5 एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है. रेंज और रफ्तार के मामले में यह LR-AShM से ज्‍यादा खतरनाक है. (फाइल फोटो/Reuters) अग्नि-5: मिसाइलों का बादशाह भारत की सामरिक क्षमता को और मजबूत करते हुए अग्नि-5 मिसाइल देश की रक्षा रणनीति का अहम स्तंभ बनकर उभरी है. यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जिसकी मारक क्षमता 5,000 से 5,500 किलोमीटर से अधिक है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित इस मिसाइल में अत्याधुनिक MIRV (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल) तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे यह एक साथ कई लक्ष्यों पर वार कर सकती है. अग्नि-5 तीन चरणों वाले ठोस ईंधन इंजन से लैस है और इसे कैनिस्टराइज्ड प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है, जिससे सड़क या रेल के जरिए इसकी त्वरित तैनाती और लॉन्च संभव हो पाता है। यह मिसाइल करीब मैक-24 (लगभग 30000 KMPH) की हाइपरसोनिक गति से उड़ान भरने में सक्षम है, जिससे इसे रोक पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. अगस्त 2025 में स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड द्वारा इसके सफल परीक्षण ने इसकी विश्वसनीयता को और पुख्ता किया है. भविष्य में इसके 7,500 किलोमीटर तक की रेंज वाले उन्नत संस्करण पर भी काम जारी है. ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के दो वर्जन हैं, जिसमें एक नेवी के लिए भी है. नौसेना के लिए डिजाइन ब्रह्मोस मिसाइल रेंज और रफ्तार के मामले में LR-AShM से कहीं पीछे है. (फाइल फोटो/Reuters) ब्रह्मोस मिसाइल: 6200 KMPH रफ्तार, 290 किलोमीटर रेंज भारतीय नौसेना की मारक क्षमता को

ताज़ा खबर

ajay rai| sodium deficiency| summer risk| अजय राय सोडियम की कमी से...

Ajay Rai Sodium deficiency: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीन बार बनारस से ताल ठोकने वाले कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता अजय राय की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्हें पहले सीने में दर्द और बेचैनी हुई और फिर वे अचानक बेहोश हो गए. लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती राय की जांच में पता चला है कि उनके शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स घटने की यह घटना भले ही राय के साथ पहली बार हुई हो लेकिन डॉक्टरों की मानें तो गर्मी में सोडियम की कमी ज्यादातर लोगों में हो जाती है और कई लोगों में राय की तरह सीवियर हो जाती है. जो लोग ज्यादा पानी पीते हैं उनको भी ये समस्या होती है तो फिर इस कमी को कैसे दूर किया जाए और कैसे बचा जाए? आइए विशेषज्ञों से ही जानते हैं…. हैदराबाद के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. बी रविंदर रेड्डी कहते हैं कि शरीर में सोडियम की कमी को हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं. गर्मी में बहुत ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर में सोडियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. जिसकी वजह से कमजोरी, थकान, चक्कर आना और कई बार व्यक्ति बेहोश तक हो जाता है. इस दौरान सबसे खास बात है कि सिर्फ पानी पीने से इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल सकता, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थ पीना जरूरी होता है. डॉ. रेड्डी कहते हैं कि भारत में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने के बाद शरीर में जरूरी तत्वों की कमी होने लगती है लेकिन लोग इसे सिर्फ पानी की कमी समझकर पानी भारी मात्रा में पी लेते हैं, जबकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी है, जिसमें सोडियम भी आता है. सिर्फ पानी इलेक्ट्रोलाइट्स को और पतला कर सकता है और स्थिति और खराब हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि शरीर में हाइड्रेशन के लिए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स, नमक और सोडियम की मात्रा को बनाए रखा जाए. आइए एक्सपर्ट से सवालों के माध्यम से जानते हैं कि शरीर में सोडियम की कमी कैसे होती है और उसकी पूर्ति के लिए क्या करें? शरीर में सोड‍ियम की कमी कैसे होती है?सोडियम की कमी तब होती है जब खून में सोडियम का स्तर 135 mmol/L से नीचे चला जाता है. यह मुख्य रूप से दो कारणों से होता है. या तो कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा पानी पी ले (खासकर पसीना आने पर), जिससे सोडियम पतला हो जाता है. या फिर ज्यादा पसीना, उल्टी और दस्त या दवाओं (जैसे डाइयूरेटिक्स से शरीर में सोडियम की कमी हो जाना. क्‍या गर्मी में यह आम बीमारी है?हां. गर्मी में (खासकर भारत जैसे देशों में) यह काफी आम है. ज्यादा पसीना आने, केवल सादा पानी पीने और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ने से गर्मी में हाइपोनेट्रेमिया का रिस्क बढ़ जाता है. ऐसा खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और भारी काम करने वालों में देखा जाता है. क्या सोडियम की कमी जानलेवा है?सोडियम की हल्की कमी आमतौर पर ठीक हो जाती है, लेकिन गंभीर या तेजी से होने वाली कमी खतरनाक हो सकती है. इससे दौरे (seizures), कोमा या मौत भी हो सकती है. सोडियम की कमी होने पर क्या होता है?अगर शरीर में सोडियम घट रहा है तो इससे सिरदर्द, उल्टी, थकान, भ्रम (confusion), मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन, चक्कर, बेचैनी और गंभीर मामलों में दौरे या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. सोडियम शरीर के लिए क्यों जरूरी है?सोडियम एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है. यह शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखता है. यह नर्व सिग्नल्स भेजने, मांसपेशियों के सिकुड़ने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है. WHO के अनुसार, सोडियम प्लाज्मा वॉल्यूम, एसिड-बेस बैलेंस और नॉर्मल सेल फंक्शन के लिए बेहद जरूरी है. शरीर में सोड‍ियम इंटेक कैसे बढ़ाएं? . संतुलित भोजन लें- गर्मी में घर का सादा खाना खाएं. इसमें नमक वाली घर की सब्जी, दाल, रोटी, अचार, छाछ, नमकीन शामिल कर सकते हैं. . नमक वाले प्रोसेस्ड फूड कम करें लेकिन पूरी तरह न छोड़ें. . ज्यादा गर्मी और ज्यादा पसीना आ रहा है तो अपने पास हमेशा ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) रखें और इसे पानी में डालकर पीएं इसमें सोडियम (75 mmol/L), पोटैशियम, ग्लूकोज और सिट्रेट होते हैं जो पानी और नमक दोनों को शरीर में बनाए रखते हैं. . अगर ओआरएस नहीं है तो घर पर भी 1 लीटर साफ पानी में 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक मिलाकर इसे बनाकर पी सकते हैं. . गर्म केवल पानी न पिएं, इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स या नमक वाली लस्सी या छाछ लें. . अगर कोई परेशानी या लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं और देर न करें. Source link

ताज़ा खबर

Bengal Chunav Results 2026 LIVE | West Bengal Election Repolling Today |...

Bengal Chunav Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग के बाद चुनावी प्रक्रिया पर सवाल और सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कथित छेड़छाड़ और गड़बड़ियों की शिकायतों के बीच चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया है. आयोग के अनुसार, शनिवार 2 मई 2026 को मग्राहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डायमंड हार्बर क्षेत्र के 4 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान कराया जाएगा. चुनाव आयोग ने यह निर्णय रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर लिया है. आयोग ने स्पष्ट किया कि 29 अप्रैल को हुए मतदान को इन बूथों पर निरस्त करते हुए जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है. साथ ही निर्देश दिया गया है कि मतदाताओं को ढोल बजाकर सूचना दी जाए और सभी उम्मीदवारों को लिखित रूप में इसकी जानकारी दी जाए. दूसरी तरफ, EVM स्‍ट्रॉन्‍ग और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों में कथित गड़बड़ियों पर गंभीर चिंता जताते हुए टीएमसी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है. टीएमसी ने कहा कि इस दिशा में उचित कदम न उठाने पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा. बता दें कि 4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्‍यों में काउंटिंग होगी. चुनाव आयोग के पुनर्मतदान के फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है, लेकिन साथ ही अधिक बूथों पर पुनर्मतदान की मांग भी उठाई है. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह कदम स्वागत योग्य है, लेकिन डायमंड हार्बर और फाल्टा क्षेत्र के कई अन्य बूथों पर भी दोबारा मतदान होना चाहिए था. वहीं, भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गड़बड़ी की कोशिशें हुई थीं, जिसके चलते पुनर्मतदान की नौबत आई. दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इन घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. राज्य मंत्री शशि पांजा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर मतदान के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश की ताकि बड़े पैमाने पर पुनर्मतदान हो और राज्य की छवि खराब की जा सके. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उकसावे के बावजूद संयम बरता. इसी बीच, TMC ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है. शशि पांजा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि कई स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV कैमरों में रुक-रुक कर खराबी आ रही है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति EVM और VVPAT मशीनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है और इससे चुनाव प्रक्रिया में जनता का भरोसा कमजोर हो सकता है. पांजा ने सभी प्रभावित स्थानों की विस्तृत रिपोर्ट, पूरी निगरानी फुटेज और रियल-टाइम मॉनिटरिंग बहाल करने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी. हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह का विवाद नहीं है. Bengal Eletion Repolling LIVE: ममता बनर्जी का डर सामने आ गया – सुकांत मजूमदार पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: कथित ईवीएम छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सुबह ममता बनर्जी अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रही थीं और उन्हें काउंटिंग टेबल पर डटे रहने को कह रही थीं, लेकिन शाम होते-होते उनका अंदरूनी डर सामने आ गया. मजूमदार के मुताबिक, ममता बनर्जी को एहसास है कि राज्य में भाजपा सरकार बनने जा रही है और वे विपक्ष की भूमिका में जाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करना आयोग की जिम्मेदारी है और अब तक उसने अच्छा काम किया है. साथ ही उन्होंने डायमंड हार्बर और फाल्टा के कुछ बूथों पर गड़बड़ी के आरोप दोहराते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. #WATCH | Kolkata: On alleged EVM tampering, Union Minister Sukanta Majumdar says, “Mamata Banerjee in the morning boosted confidence of her workers, urging them to hold on to counting tables, but by the evening, her inner fear took over, she knows that BJP is forming the… pic.twitter.com/NL8JjCDcA9 — ANI (@ANI) May 2, 2026 Bengal Eletion Repolling LIVE: ममता बनर्जी हताशा की स्थिति में पहुंच गई हैं – दिलीप घोष पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने डायमंड हार्बर में मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां किस तरह मतदान होता है, यह सभी जानते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी गड़बड़ी की कोशिशें हुईं, लेकिन शिकायतों के बाद पुनर्मतदान कराया जा रहा है. दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हताशा की स्थिति में पहुंच गई हैं और अब हर गली-मोहल्ले में प्रचार कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी को अपने कार्यकर्ताओं को काउंटिंग तक सक्रिय रखने की चिंता है, जिससे उनकी हार की आशंका झलकती है. घोष ने यह भी कहा कि यदि टीएमसी जीत रही है तो फिर अव्यवस्था क्यों फैलाई जा रही है, जबकि जनता अब ममता सरकार के खिलाफ खड़ी हो चुकी है. #WATCH | Kolkata, West Bengal | On repolling on 15 booths in South 24 Parganas tomorrow, BJP candidate from Kharagpur Dilip Ghosh says, “Everyone knows how the polling is done in Diamond Harbour… Efforts were made for the same this time as well, but it failed. Repolling is now… pic.twitter.com/VYnyjtrXFN — ANI (@ANI) May 2, 2026 Bengal Eletion Repolling LIVE: पश्चिम बंगाल में दोबारा मतदान शुरू, सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान लाइव: पश्चिम बंगाल के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर री-पोलिंग शुरू हो गई है. इस दौरान संबंधित बूथ के मतदाता ही इस प्रक्रिया में हिस्‍सा ले सकेंगे. मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए

ताज़ा खबर

गाना बजने पर पर्दे पर लोग लुटाते थे पैसे और सीट भी...

Last Updated:May 02, 2026, 06:25 IST मिर्जापुर का नवीन सिनेमाघर कभी शहर के मनोरंजन का सबसे बड़ा केंद्र हुआ करता था, जहां 15 रुपये की टिकट पर फिल्में हाउसफुल चलती थीं और गानों पर लोग पर्दे पर पैसे लुटाते थे. 1971 में शुरू हुआ यह थिएटर 2012 में बंद हो गया. बदलते समय और मोबाइल के बढ़ते प्रभाव ने इस सिनेमा संस्कृति को खत्म कर दिया. आज यह सिनेमाघर सिर्फ यादों में जिंदा है. मिर्जापुर: 90 के दशक में मनोरंजन का साधन सिनेमा होता था. फिल्मों को देखने के लिए लोग पहुंचते थे. फिल्में हिट होने पर कई हफ्तों तक इंतजार करना पड़ता था. यह अब सिर्फ कहानी हो गई है. सिनेमाहॉल बंद पड़ा हुआ है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित नवीन सिनेमाघर कभी मनोरंजन का केंद्र था. ‘तलाश’ फ़िल्म से 1971 में सिनेमाघर की शुरुवात हुई थी और कई सालों तक फ़िल्म देखने के लिए लोग आते रहे. यहां राजा हिंदुस्तानी, गंगा-जमुना और सरस्वती जैसी फिल्में हफ्तों तक हाउसफुल रही थी. गाने पर लोग पर्दों पर लुटाते थे पैसे फ़िल्म देखने वालों ने बताया कि गाना बजने के बाद लोग पर्दों पर पैसे लुटाते थे. करीब 15 वर्षों से सिनेमाघर बंद पड़ा हुआ है. लोगों का कहना है कि मनोरंजन के साधन बदल गए. अब सिनेमाघरों को कोई नहीं पूछने वाला है. इनकी उपयोगिता खत्म हो गई है. राजकुमार ने बताया कि यहां पर कई फिल्में देखी है. राजा हिंदुस्तानी, दिलवाले दुल्हनिया, ससुरा बड़ा पैसावाला कई फिल्में देखी हैं. इन सिनेमाघरों में हमने काम किया है. यहां पर लगने वाली फिल्म के पोस्टरों को पूरे शहर में चिपकाते थे. लाउडस्पीकर से भी बताते थे. इस टाकीज की सबसे फेमस फिल्मों में गंगा, जमुना और सरस्वती रही है. एक हफ्ते तक हाउसफुल था. बोर्ड सिनेमाघर खुलने से पहले ही टंग जाता था. 48 सीट का सिनेमाघर था. उस समय 15 रुपये टिकट था. रामसिंह ने बताया कि कई फिल्मों को देखा है. 1971 में शुरू 2012 में बंद अमिताभ जायसवाल ने बताया कि जून 1971 में शुरुवात हुआ था. करीब 2012 में यह सिनेमाघर बंद हुआ था. पहले मनोरंजन का साधन सिनेमाघर हुआ करता था. चाहे नेता का परिवार हो. अधिकारी का परिवार हो या कोतवाल का परिवार हो. सबके मनोरंजन का साधन यहीं हुआ करता था. गाना बजने पर पैसा लुटाते थे नवरात्रि में 500 सीट के सिनेमाघर में 450 साइकिल खड़ी रहती थी. बाहर से आने वाले भक्त दर्शन करते थे और फिर सिनेमा में फिल्म देखते थे. तब वापस जाते थे. अब इसे खोल दिया जाए तो कोई देखने के लिए नहीं आएगा. मोबाइल की वजह से सिनेमा का युग खत्म हो गया. अब कोई देखने वाला नहीं है. गाना बजने पर पैसा लुटाते थे. यहां पर तलाश और दो रास्ते जैसी फिल्में हिट हुई थी. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों का आज मिलेगा भाग्य का साथ, करियर-व्यापार में सफलता,...

Last Updated:May 02, 2026, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal 02 May 2026, Pisces Horoscope Today, आज का मीन राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आया है.कारोबार में मुनाफा मिलने के प्रबल संकेत हैं और पुरानी सेहत से जुड़ी परेशानियों में सुधार हो सकता है.निवेश किए गए धन से अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने और कहीं घूमने का मौका मिल सकता है. मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और उत्साह से भरा रहेगा. आप खुद को ऊर्जा, आत्मविश्वास और नई ताकत से भरपूर महसूस करेंगे. आपका सकारात्मक सोच और मजबूत इरादा हर काम में सफलता की राह खोलेगा. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना भी होगी. आज का दिन तरक्की और खुशियों के नए दरवाजे खोलने वाला साबित हो सकता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार,आज का दिन अनुकूल है. आपकी ऊर्जा और समर्पण आपको अधूरे कार्य पूरे करने में मदद करेगा. दिन के अंत तक आपको संतुष्टि और आत्मविश्वास का अनुभव होगा. यदि आप समझदारी से निवेश करते हैं, तो भविष्य में इसके अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. निजी जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में और गहराई आएगी. मीन राशि वालों का करियर राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में संतुलन और सूझबूझ का संकेत दे रहा है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय बना रहेगा, जिससे आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे. आपका शांत और समझदार रवैया दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा और टीम में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आज लिए गए सोच-समझकर फैसले भविष्य में नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे और सफलता की राह को मजबूत बनाएंगे. मीन राशि का व्यापार राशिफलमीन राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन ऊर्जा और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा. किसी विश्वसनीय साथी के सहयोग से लाभदायक डील मिल सकती है, साथ ही बड़े ऑर्डर मिलने के भी संकेत हैं. इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा. निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, समझदारी से लिया गया निर्णय भविष्य में बेहतरीन लाभ देगा और आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ बनाएगा. मीन राशिवालों की सेहत का हालमीन राशि वालों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अनुकूल रहेगा. शरीर में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा, जिससे आप दिनभर सक्रिय और फ्रेश बने रहेंगे. यदि कोई पुरानी परेशानी चल रही थी तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. बच्चों की सेहत भी अच्छी बनी रहेगी. कुल मिलाकर आज का दिन तन और मन दोनों को सुख और संतुलन देने वाला रहेगा. मीन राशि की आर्थिक स्थितिमीन राशि के जातक का आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहने वाला है. धन संबंधी मामलों में संतुलन बना रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर मित्रों व सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. नई योजनाओं में पैसा लगाने से पहले सोच-समझकर रणनीति बनाना जरूरी रहेगा.  समझदारी से लिया गया निर्णय आगे चलकर अच्छे परिणाम देगा. कुल मिलाकर आज वित्तीय स्थिति सकारात्मक और मजबूत बनी रहेगी. मीन राशि वालों की लव लाइफमीन राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में खुशियां लेकर आने वाला है. वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल और अपनापन बढ़ेगा, जिससे परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा. जीवनसाथी से दिल की बात साझा करने पर पुराने मनमुटाव दूर हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी आज नयापन और उत्साह बना रहेगा, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे.अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है या प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है. मीन राशि वाले जरूर करे यह उपायआज आपके लिए लकी नंबर 4 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, वे आज शनि महाराज मे मंदिर जाकर भगवान का तेल से अभिषेक कराएं. साथ ही गरीबों को काली वस्तुओं का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे पर फलोदी सट्टा बाजार ने सुना दिया...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के बाद सियासी गलियारों से लेकर सट्टा बाजार तक हलचल तेज हो गई है. राजस्थान का प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार अपने सटीक अनुमानों के लिए जाना जाता है. यहां पश्चिम बंगाल को लेकर जो आंकड़े पेश कर रहा है उसने राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंका दिया है. फलोदी सट्टा बाजार के ताजा दांव और भाव यह संकेत दे रहे हैं कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है. क्‍या है समीकरण? · बीजेपी की छलांग: चुनाव की शुरुआत में भाजपा को महज 100 सीटों के करीब आंकने वाला बाजार अब उसे 150 से 152 सीटों तक पहुँचता दिखा रहा है. · टीएमसी का ग्राफ गिरा: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी, जो पहले बढ़त में थी, अब 137 से 140 सीटों के बीच सिमटती नजर आ रही है. · ममता बनर्जी की सीट पर संकट: हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की जीत का भाव 20-25 पैसे से बढ़कर 50 पैसे हो गया है, जो उनकी स्थिति कमजोर होने का संकेत है. · वोटिंग प्रतिशत का असर: सट्टा बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि सर्वाधिक मतदान अक्सर सत्ता विरोधी लहर का संकेत होता है. क्यों बदल रहा है सट्टा बाजार का रुख? सट्टा बाजार के इन आंकड़ों का विश्लेषण करें तो कुछ प्रमुख बिंदु उभरकर आते हैं: 1. चुनावी ध्रुवीकरण: दूसरे चरण के मतदान के बाद ध्रुवीकरण की स्थिति स्पष्ट होती दिख रही है, जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिलता दिख रहा है. 2. साइलेंट वोटर: सट्टा बाजार अक्सर उन ‘साइलेंट वोटर्स’ की नब्ज पकड़ता है जो ओपिनियन पोल में सामने नहीं आते. बीजेपी के ग्राफ में अचानक आई तेजी इसी ओर इशारा करती है. 3. अनिश्चितता का माहौल: सट्टा बाजार में उतार-चढ़ाव आम बात है. जैसे-जैसे मतगणना की तारीख नजदीक आएगी, ये आंकड़े और भी बदल सकते हैं. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सट्टा बाजार के अनुमान केवल एक धारणा है, कोई आधिकारिक परिणाम नहीं. सवाल-जवाब फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार बंगाल में बहुमत का आंकड़ा किसके पास है? ताजा अनुमानों के मुताबिक, भाजपा 150-152 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है. भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी की स्थिति को लेकर सट्टा बाजार क्या कहता है? बाजार में ममता बनर्जी का भाव 20-25 पैसे से बढ़कर 50 पैसे हो गया है, जिसका अर्थ है कि उनकी जीत पर जोखिम बढ़ गया है और स्थिति पहले के मुकाबले कमजोर हुई है. क्या सट्टा बाजार के आंकड़े हमेशा सही होते हैं? नहीं, सट्टा बाजार के आंकड़े केवल जोखिम और संभावनाओं पर आधारित होते हैं. इनमें मतगणना तक कई बार उतार-चढ़ाव आता है और ये अंतिम चुनाव परिणामों से अलग हो सकते हैं. केरल और असम को लेकर क्या रुझान हैं? असम में भाजपा की सत्ता में वापसी (98-100 सीटें) और केरल में UDF (80 सीटें) को LDF (60 सीटें) पर बढ़त दिखाई जा रही है. डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण केवल सट्टा बाजार के अनुमानों पर आधारित है. हम इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करते हैं. चुनाव के वास्तविक परिणाम चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाएंगे. Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 2 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...

Last Updated:May 02, 2026, 00:03 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 02 may 2026: धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए. आज के दिन आपकी लव लाइफ आपके अनुकूल रहेगी. हालांकि आज आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है और खासकर अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए. जानें राशिफल और उपाय. ख़बरें फटाफट जमुई: 02 मई 2026 का दिन कई राशि के जातकों को बहुत कुछ सिखाने वाला साबित हो सकता है. आज के दिन विभिन्न राशि के जातकों के तरक्की के दरवाजे खुलेंगे. हालांकि धैर्य और अनुशासन के साथ ही इन्हें काम करना होगा, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन ग्रहों की चाल ऐसी बदलने वाली है कि आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिल सकता है. आज के दिन आपको आमदनी के नए अवसर मिलेंगे. हालांकि आज आपको फिजूल खर्ची से बचना चाहिए. जोखिम से आज रहें दूर तो होगा फायदा ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह के जोखिम से दूर रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन खास करके धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह का निवेश नहीं करना चाहिए. सट्टेबाजी नहीं करनी चाहिए या किसी भी ऐसी जगह पर पैसा नहीं लगना चाहिए. जहां आपका पैसा फंसने की संभावना है. हालांकि नौकरी पेशा लोगों को आज के दिन तरक्की के अवसर मिलेंगे. साथ ही आप जहां काम करते हैं, वहां आपके कार्यों की सराहना भी होगी. जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. धनु राशि के जातक आज भविष्य को लेकर अपनी योजनाएं बना सकते हैं. हालांकि उन्हें अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा तभी उन्हें फायदा मिलेगा. सेहत का रखना होगा पूरा ध्यान ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना चाहिए. आज के दिन आपकी लव लाइफ आपके अनुकूल रहेगी. हालांकि आज आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है और खासकर अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज के दिन परिवार में खुशियां मिलेगी. आप अपने परिजनों और बच्चों के साथ वक्त बिता सकेंगे. धनु राशि के जातक अगर किसी तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज के दिन वह प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है. आज आपको चोट लगने की संभावना है इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, और पीपल के पेड़ में दिया जलाना चाहिए. ऐसा करने से आपको फायदा पहुंच सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक पांच रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

Scroll to Top